ad

Friday, February 28, 2025

8 मार्च को होगा फिट बूँदी हिट बूँदी बॉडी बिल्डिंग शो

राजेश खोईवाल 
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
आज फिट बूँदी हिट बूँदी तत्वाधान में ‘बॉडी बिल्डिंग शो-2025’ तैयारी को लेकर धानमंडी धर्मशाला खोजागेट रोड बूँदी में जिम संचालंक,भाग लेने वाले प्रतियोगियो व बूँदी के युवाओं के साथ बैठक हुई आयोजक से जुड़े ओम धागल ने बताया कि आगामी 8 मार्च को होने वाले बॉडी बिल्डिंग शो आयोजन को भव्य बनाने व आयोजन में ज़्यदा से ज़्यदा युवाओं को जोड़ने के माध्यम बैठक हुई जिम संचालक वसीम ख़ान ने बताया कि शो में भाग लेने वाले सभी प्रतियोगियो का रजिस्ट्रेशन किया गया जिसमे अभी तक 20 आवेदन लिए गए व आगामी 2 तारीख तक सभी आवेदन ले लिए जाएंगे जिसमे अलग-अलग कैटिगरी के प्रतियोगी भाग लेंगे।
मनीष जैन ने बताया की आगामी 8 मार्च को होटल सेवन हिल चित्तौड़रोड़ पर शाम 5 बजे कार्यकर्म का शुभारंभ होगा जो 2-3 घंटों में अंतराल समाप्त होगा कार्यकर्म को गति देने के लिए सभी युवा संस्थाओं,शारीरिक शिक्षकों व सभी युवा साथियों से संपर्क किया जाएगा।
जिसमे बूँदी जिले के नैनवा,तालेडा,हिंडोली.के पाटन सभी जगह संपर्क साधा जाएगा।
कार्यकम को जिम संचालक विवेक शर्मा,युवा नेता तुषार पारीक,महेश शर्मा,कालू कटरा,नरेश गुर्जर,बिल्लू भाई,जीतू सैनी,राजकुमार सांगेला,फारूक ख़ान ने संबोधित किया इस दोहरान आनंद पांचाल,मनीष मेवाडा,र जीएल टाइगर,पप्पू गुर्जर,निखिल वर्मा,किशन गुर्जर,भगवान गुर्जर,अंकुर धगाल,अमनदीप,गोविंद बिरला,मुकेश गोचर,उदय सिंह,सागर,करणदीप,हेमराज गुर्जर,धीरज सिंह,शिव मेवाड़,दीपक सैनी,प्रदीप,लोकेश मेघवाल,इमरान,सरताज सिंह आदि मौजूद रहे

Wednesday, February 19, 2025

बजट जनता को आर्थिक, सामाजिक और बुनियादी सुविधाओं में आत्मनिर्भर बनाएगा, रामेश्वर मीणा

राजेश खोईवाल 
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज़ न्यूज) भाजपा जिला अध्यक्ष रामेश्वर मीणा ने भजनलाल सरकार का बजट गरीब व किसान के लिए कल्याणकारी बताया है
रामेश्वर मीणा ने कहा कि सरकार द्वारा प्रस्तुत इस बजट में बूंदी जिले के समग्र विकास के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएँ की गई हैं। यह बजट बूंदी की जनता के लिए अत्यंत लाभकारी और प्रगतिशील साबित होगा। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, सिंचाई, पर्यावरण और पर्यटन जैसे हर क्षेत्र में संतुलित योजनाएँ शामिल की गई हैं, जो जिले के समग्र विकास को गति देंगी।
बूंदी को 'क्लीन एंड ग्रीन-इको सिटी' के रूप में विकसित करने की योजना जिले के पर्यटन और पर्यावरण संरक्षण में अहम भूमिका निभाएगी। वहीं, जैतसागर और नवल सागर झीलों के सौंदर्यीकरण से पर्यटन को नई ऊंचाइयाँ मिलेंगी।
किसानों को 50,000 नए कृषि कनेक्शन देना, मुफ्त बिजली की सीमा 100 से बढ़ाकर 150 यूनिट करना और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में अतिरिक्त 3000 रुपये जोड़कर किसानों को 9000 रुपये की सहायता देना एक ऐतिहासिक निर्णय है, जिससे जिले के किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।
सड़क एवं आधारभूत ढांचे के विकास के लिए किए गए प्रावधानों से बूंदी जिले में यातायात सुविधाएँ बेहतर होंगी। रोडवेज बस स्टैंड के विकास के लिए 30 करोड़ रुपये का बजट आवंटित करना आमजन को सुगम परिवहन सुविधा प्रदान करेगा।
शिक्षा क्षेत्र में नए आईआईटी कॉलेज, कन्या महाविद्यालय और महाविद्यालयों के क्रमोन्नयन से जिले के युवाओं को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए कापरेन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बेड क्षमता बढ़ाने और पशु चिकित्सा केंद्र खोलने जैसी योजनाएँ भी सराहनीय हैं।
यह बजट जिले की जनता को आर्थिक, सामाजिक और बुनियादी सुविधाओं में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मजबूत कदम है। भाजपा सरकार ने विकास और जनकल्याण को प्राथमिकता देते हुए जो योजनाएँ प्रस्तुत की हैं, वे जिले के उज्जवल भविष्य की नींव रखती हैं। मैं इस जनहितैषी बजट के लिए प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूँ और जिले की जनता को भरोसा दिलाता हूँ कि विकास की यह गति निरंतर बनी रहेगी।

Tuesday, February 18, 2025

ग्राम वासियों ने कोडक्या को नई ग्राम पंचायत सृजित करने की मांग का सौंपा ज्ञापन

राजेश खोईवाल बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज़) Feb 19, 2025 बूंदी कोडक्या को नई ग्राम पंचायत सृजित करने की मांग
क्षेत्र के आजन्दा ग्राम पंचायत से जुड़े कोडक्या गांव के ग्रामीणों,वार्डपंचों ने उपसरपंच कृष्ण मुरारी गोचर के नेतृत्व में कापरेन उपतहसील पर नायब तहसीलदार को जिला कलक्टर के नाम ज्ञापन सौंपते हुए कोडक्या को नई ग्राम पंचायत सृजित करने की मांग की है।
कापरेन. क्षेत्र के आजन्दा ग्राम पंचायत से जुड़े कोडक्या गांव के ग्रामीणों,वार्डपंचों ने उपसरपंच कृष्ण मुरारी गोचर के नेतृत्व में कापरेन उपतहसील पर नायब तहसीलदार को जिला कलक्टर के नाम ज्ञापन सौंपते हुए कोडक्या को नई ग्राम पंचायत सृजित करने की मांग की है। ज्ञापन में बताया कि राज्य सरकार द्वारा ग्राम पंचायत की सीमाओं में बदलाव, विभाजन और नव सृजन के प्रस्ताव लिए जा रहे हैं।
कोडक्या गांव वर्तमान में आजन्दा ग्राम पंचायत में शामिल हैं, जिसकी दूरी करीब ग्राम पंचायत मुयालय से कच्चे रास्ते से करीब दो किमी और मुख्य सड़क के रास्ते से छह किमी है। ग्रामीणों को मुख्यालय तक आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। कोडक्या गांव की आबादी वर्तमान में दो हजार से अधिक है और कोडक्या के नजदीक बोयाखेड़ा गांव की आबादी 950,खेड़ली बंधा की आबादी छह सौ और देवपुरा की आबादी एक सौ है।चारों गांवों की आबादी चार हजार से अधिक हो रही है।
कोडक्या से बोयाखेड़ा की दूरी 2 किमी,खेड़ली बंधा की दूरी डेढ़ किमी और देवपुरा की दूरी दो किमी से कम है।इन चारों गांवो की तहसील केशवराय पाटन में लगती है।आबादी और परिस्थितियों को देखते हुए कोडक्या को नई ग्राम पंचायत सृजित किया जाना आवश्यक है, जिससे ग्रामीणो को लाभ मिलेगा। ज्ञापन देने वालों में उपसरपंच कृष्ण मुरारी गुर्जर, वार्डपंच नरेश गुर्जर, हेमराज, माइनर अध्यक्ष सुखचन्द जांगिड़, द्वारकीलाल गुर्जर, सत्यनारायण, आदि शामिल हैं।

Monday, February 17, 2025

नई दिल्ली: महाकुंभ 2025 आज फिर उमड़ा आस्था का जनसैलाब; प्रयागराज में वाहनों की NO एंट्री, VVIP पास भी रद्द

राजेश खोईवाल (राजस्थान टीवी न्यूज़)
18 फरवरी सोमवार 2025-26
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के 'प्रयागराज महाकुंभ' आज (सोमवार, 17 फरवरी) को व्यवस्था कैसी है। कुंभ मेले में श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ है। भीड़ के दबाव के चलते संगम स्टेशन को 26 फरवरी तक के लिए बंद कर दिया है। महाकुंभ में तैनात अफसरों की ड्यूटी 27 फरवरी तक बढ़ा दी गई है। प्रशासन ने शहर और मेला क्षेत्र में वाहनों की एंट्री बैन कर दी है। VVIP पास भी रद्द कर दिए हैं। बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहन संगम से 10 किमी पहले बनाई गई पार्किंग में रोके जा रहे हैं। पार्किंग और स्टेशन से लोगों को 12 किमी तक पैदल चलना पड़ रहा है।   

*53 करोड़ लगा चुके डुबकी:*
 
महाकुंभ का शुभारंभ 13 जनवरी को हुआ था। सोमवार को 36वां दिन है। दोपहर 2 बजे तक 92.50 लाख श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। अब तक 53 करोड़ श्रद्धालु ने संगम में डुबकी लगा चुके हैं। 17 फरवरी को भी कुंभ मेले में भारी भीड़ है। प्रयागराज से गुजरने वाली 19 ट्रेनों का रूट बदला दिया है। अभिनेत्री कंगना रनोट आज संगम में डुबकी लगाएंगी। गुजरात, महाराष्ट्र, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल के राज्यपाल भी संगम में स्नान करेंगे। प्रयागराज शहर में वाहनों की एंट्री बैन है। प्रशासनिक अधिकारियों और स्वास्थ्य विभाग के वाहन चलेंगे। सभी तरह के VVIP पास भी रद्द कर दिए गए हैं। अब तक 53 करोड़ श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में डुबकी लगा चुके: योगी आदित्यनाथ

*VIP के साथ सात लोग ही नाव में बैठ सकेंगे:*
 
VIP घाट और संगम तट पर श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस ने कुछ सुरक्षा नियम लागू किए हैं। अब VIP के साथ केवल सात लोग ही नाव में बैठ सकते हैं। अगर लोगों की संख्या इससे अधिक होगी तो पुलिस प्रशासन नाव उपलब्ध नहीं कराएगा। बता दें कि वीआईपी अपने साथ 20 से 40 लोगों को लाते हैं। जिससे समस्याएं उत्पन्न होती हैं। संगम तट पर स्नान में अधिक समय लगने के कारण अन्य वीआईपी को समय पर नाव नहीं मिल पाती। इसी कारण, वीआईपी और उनके साथ आए व्यक्तियों के लिए संगम में स्नान का समय 10 मिनट निर्धारित किया है।

*नगर निगम सदन की बैठक आज:*

महाकुंभ में सोमवार को नगर निगम सदन की बैठक होगी। बैठक में 100 पार्षद शहर के विकास पर चर्चा करेंगे। बैठक में यमुना पर रामसेतु बनाने का संकल्प भी पारित किया जाएगा। यह रामसेतु 1200 मीटर लंबा होगा। यमुना बैंक रोड से शिवालय पार्क तक बनाया जाएगा। इससे लोग पैदल ही पार्क तक पहुंच सकेंगे। इस पुल के निर्माण पर 400 करोड़ रुपए से अधिक खर्च होने की संभावना है।  

*8वीं तक के स्कूल 20 तक बंद:*
 
प्रयागराज में लगातार बढ़ रही भीड़ और जाम को देखते हुए 8वीं तक के स्कूलों में छुट्‌टी बढ़ा दी है। अब 20 फरवरी तक स्कूल बंद रहेंगे। कक्षाएं ऑनलाइन चलेंगी। सोमवार को गंगा पंडाल में 8 घंटे में 10 हजार लोग हैंड प्रिंटिंग बनाकर इतिहास रचेंगे। साल 2019 के कुंभ में यह आंकड़ा 5 हजार था। महाकुंभ में इंटरनेशनल बर्ड फेस्टिवल का सोमवार को दूसरा दिन है। 18 फरवरी चलने वाले फेस्टिवल में 200 प्रजातियों के पक्षियों को दिखाया जा रहा है। इसमें लुप्तप्राय इंडियन स्कीमर, फ्लेमिंगो और साइबेरियन क्रेन आदि का दीदार कर सकते है 

समाजसेवी और भामाशाह भाजपा नेता संजय शर्मा ने मांडपुर आश्रम में पानी का बोरिंग लगवाया

राजेश खोईवाल  बूंदी (राजस्थान टीवी न्युज) बाबा बजरंग दास जी के मांडपुर आश्रम में आज एक महत्वपूर्ण जल सुविधा की गई। समाजसेवी और ...