बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
बून्दी।कोटा रेंज आईजी राजेन्द्र प्रसाद गोयल के निर्देशानुसार एंव एसपी बून्दी राजेन्द्र कुमार मीणा के सुपरविजन मे थाना सदर मे हुई हत्या की घटना मे पुलिस थाना सदर, बून्दीे द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये हत्या के प्रकरण का 24 घण्टो मे पर्दाफाश कर एक आरोपी को बापर्दा गिरफतार किया व 02 विधि के विरूद्व संघर्षरत किशोर को निरूद्व करने मे सफलता प्राप्त की ।
घटना विवरण:- प्रकरण हाजा के फरियादी लखन सैनी पुत्र हेमराज सैनी जाति माली उम्र 22 साल निवासी नाहर का चौहटा थाना कोतवाली जिला बून्दी द्वारा दिनांक 21.10.2025 को एक रिपेार्ट इस आशय की पेश की कि दिनांक 20.10.2025 को रात्री के 9 बजे करीब, हम सभी घरवाले अपने घर पर लक्ष्मी पूजा कर रहे थे। उसी समय हमारे घर पर सुरजीत, आदित्य व एक अन्य़ लडका मोटरसाईकिल लेकर मेरे भाई विष्णु को लेने के लिये आये। मेरी मॉ के मना करने के बाद भी विष्णु उनके साथ चला गया। रात्री के करीब 10.30 बजे विष्णु के फोन से मेरे फोन पर काँल आया और बताया कि हम विष्णु के दोस्त बोल रहे है, भईया लडाई हो गई है एंव विष्णु के चाकु की लग गई है। आप हाँस्पीटल आ जाओ। इस पर मै व मेरे पापा हाँस्पीटल आ गये। हाँस्पीटल मे सुरजीत व आदित्य ने बताया कि होण्डा शोरूम के पास पटाखे चलाने की बात को लेकर हमारी तीन लडको से कहासुनी हुई फिर वह लडके विष्णु के चाकू मार कर भाग गये। इसके बाद हम विष्णु को अस्पताल लेकर आये। मारपीट करने से मेरे भाई विष्णु की मृत्यु हो गई है, इत्यादि रिपोर्ट पर थाना हाजा पर प्ररकण संख्याँ 392/2025, धारा 103(1), 3(5), BNS 2023 पंजीबद्व कर अनुसंधान शुरू किया गया।
पुलिस कार्यवाही:- आईजी कोटा रेंज के निर्देशन एवं जिला पुलिस अधीक्षक बून्दी के सुपरविजन में थाना सदर क्षैत्र मे अज्ञात व्यक्तियों द्वारा हत्या करने की घटना की गम्भीरता को देखते हुए प्रकरण में अज्ञात अभियुक्तगणो को शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु एएसपी उमा शर्मा एव डीएसपी अरूण शर्मा के दिशा-निर्देश में रमेशचन्द आर्य, पु.नि.,थानाधिकारी, पुलिस थाना सदर बून्दी के नेतृत्व मे टीम का गठन किया गया। प्रकरण के अनुसंधान के दौरान घनास्थल के रूट एवं तकनीकी साक्ष्यो का संकलन कर गहन विश्ले्षण किया गया तथा घटनास्थल के आस-पास सुनसान जगह होने से चितोड चोराहा व सिलोर चोराहा के आसपास निवासरत लोगो से पूछताछ की गई। प्रकरण हाजा मे तकनीकी साक्ष्यो के सकंलन के उपरान्त लगातार जांच की जाकर दिनांक 22.10.2025 को प्रकरण हाजा में वाछिंत एक अभियुक्त व दो विधि से संघर्षरत किशोरगणो से पारिवारिक माहोल मे नेसंर्गिक संरक्षक की मोजुदगी में अनुसंधान किया गया । अनुसंधान से पाया कि दिनांक 20.10.2025 को मृतक विष्णु अपने दोस्तों आदित्य,करण, सुरजीत उर्फ सुभजीत के साथ मोटरसाईकिल पर बेठकर लक्ष्मी धर्म काटें के पास, पुराना बाईपास रोड बून्दी आया वहा पर चारो दोस्त सुनसान जगह होने से पटाखे चलाने लगे,मृतक विष्णु द्वारा रोड पर चक्करनुमा पटाखा जलाकर फेखने की बात को लेकर, चितोड चोराहे से सिलोर पुलिया की और एक मोटरसाईकिल पर बैठकर जा रहे तीन लडको से आपस मे कहासुनी हो गई, जिस पर विधि से संघर्षरत किशोर द्वारा मृतक विष्णु के साथ चाकू से पसलियो व पेट मे वार किये, जिससे विष्णु की मृत्यु हो गई । प्रकरण में अनुसंधान अपराध धारा 103(1), 3(5) BNS 2023 का प्रमाणित पाया जाने पर अभियुक्ति को बापर्दा गिरफतार किया गया एवं विधि से संघर्षरत किशोरगणो को बापर्दा निरूद्व किया जाकर अनुसंधान जारी है ।
पुलिस टीम थाना सदर, बून्दी:थानाधिकारी रमेशचन्द आर्य, पु.नि.। अशोक कुमार स.उ.नि. शिवराज सिंह स.उ.नि..। कॉन्स्टेबल हनुमान, नेतराम,गजेन्द्र जेठाराम,रघुवीर
डीएसटी टीम- रणवीर सिंह स.उ.नि.प्रभारी डीएसटी,हेडकांस्टेबल हरिराम कॉन्स्टेबल गोपाल,विक्रम सिंह शेलेन्द्र सिंह,सत्यनारायण
डीसीआरबी टीम -हेडकांस्टेबल टीकम प्रभारी,डीसीआरबी,
कॉन्स्टेबल गिरीराज ,अशोक
विशेष भुमिका-रणवीर सिंह स.उ.नि. हरिराम हैडकॉन्स्टेबल, कॉन्स्टेबल हनुमान,नेतराम,गजेन्द्र शामिल रहें।
No comments:
Post a Comment