ad

Wednesday, October 22, 2025

राजेश खोईवाल 
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
आज सुबह नगर परिषद के सफाई निरीक्षक सुरेंन्द्र तम्बोली जी द्वारा आजाद पार्क में सफाई का कार्य करवा रहे थे तभी उनको वहां पर एक पर्स मिला पर्स को जब खोल कर देखा तो उसमें आधार कार्ड जन आधार कार्ड पैन कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस दो तीन ATM कार्ड और अन्य डॉक्यूमेंट के साथ-साथ एक खाली चेक और एक भरा हुआ 80 हजार का चेक था जब डॉक्यूमेंट देखे तो पता लगा कि यह अग्रवाल टेंट हाउस के संचालक विमल कुमार जैन जी का पर्स है उसमें से विमल कुमार जी जैन के नंबर प्राप्त हुए और नंबर पर फोन करके विमल कुमार जैन जी को आजाद पार्क में बुलाकर उनका पर्स उनको लौटाया
                                                

       विमल जैन जी ने बताया कि दीपावली के दिन बजार मे मिठाई लेने गए थे वहां किसी ने इनकी जेब काट ली पैसे तो ज्यादा नहीं थे लेकिन डॉक्यूमेंट्स बहुत काम के थे जिनकी वजह से में में बहुत परेशान था क्योंकि दुबारा से यह डॉक्यूमेंट्स बनाना बहुत कठिन था लेकिन तम्बोली जी द्वारा मुझे मेरा पर्स वापस मिल गया इसके लिए बहुत बहुत धन्यवाद इस तरह से विमल कुमार जी ने सफाई निरीक्षक सुरेन्द्र तंबोली जी को धन्यवाद दिया

No comments:

Post a Comment

मेघवाल छात्र परिषद की जिला कार्यकारिणी की घोषणा

राजेश खोईवाल  बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज) बूंदी। मेघवाल छात्र परिषद की बैठक रविवार को गणेश बाग देवपुरा स्थित बाबा रामदेव मंदिर प...