ad

Wednesday, March 18, 2026

उप महानिरीक्षक सुमन मालीवाल ने किया बूंदी जेल का वार्षिक निरीक्षण

राजेश खोईवाल 
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
 कारागार रेंज जयपुर-भरतपुर के उप महानिरीक्षक सुमन मालीवाल द्वारा वार्षिक जेल निरीक्षण हेतु बूंदी कारागार में पधारे उनके द्वारा कारागृह की सुरक्षा व्यवस्था, विधिक सेवा क्लीनिक, सीसीटीवी विंग, टेलिफोन कक्ष, बैरक, बंदियो के लिए रसोई घर, कैटिन, बंदियो का मुलाकात कक्ष, जेल डिस्पेंसरी, वार्ड, स्नानागार, शौचालय, बंदियान लंगर, पानी की व्यवस्था, कारागृह में स्वच्छता एवं बंदियानो से वार्डो में जाकर संवाद कर उनकी समस्याओं का निराकरण शीघ्र अतिशीघ्र करवाने के निर्देश प्रदान किये गये। कारागृह की सलामी गार्ड के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उन्हे प्रहोत्साहित किया। समस्त कार्मिको की संपर्क सभा लेकर उनकी समस्याओ को सुना गया और यथाशीघ्र निराकरण करवाने का आश्वासन दिया। कारागृह के सुरक्षा मानको और स्वच्छता का विशेष रूप से निरीक्षण किया गया। जिनमें बंदीयो की मुलभूत सुविधाओ जो उन्हे देय है, उनका जायजा लिया। कारागृह की सुरक्षा संबंधी व्यवस्था को परखा तथा प्रशासनिक एवं सुदृढ़ व्यवस्था की सराहना की गई। इस दौरान कारागृह प्रभारी मान सिंह बारैठ उपाधीक्षक, रविन्द्र कुमार उप कारापाल व समस्त कारागृह स्टाफ उपस्थित रहे

No comments:

Post a Comment

विधायक शर्मा ने भविष्यवाणी सही साबित होने पर ज्योतिषाचार्य सोमा माहेश्वरी का किया सम्मान

राजेश खोईवाल  बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज) बूंदी की बेटी सुप्रसिद्ध टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्य सोमा माहेश्वरी द्वारा की गई...