ad

Thursday, March 19, 2026

प्रशासक ने कहा अवैध निर्माण और अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं होंगे।मानव सेवा समिति ने की खोजा अवेध निर्माण पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग

राजेश खोईवाल 
बूंदी ( राजस्थान टीवी न्यूज)
खोजा गेट चौराहे से नर्सरी की दिवार के सहारे रैगर बस्ती की तरफ़ जाने वाले रोड पर ही।खुलेआम नगर परिषद की जमीन पर हो रहा है भव्य व्यवसायक निर्माण 1800 फीट 1800 सो फिट के दो पट्टे के साथ 5000 स्क्वायर फीट का निर्माण जारी है।
पुर्व में जारी किए गए पट्टे की भी निष्पक्ष जांच हो तो पट्टे में भी निकल सकती हे खामियां। जानकारी अनुसार एक असहाय निराश्रित वृद्ध महिला इस भूखंड पर अपना मालिकाना हक‌ बता रही है।

सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार 1800 फिट पट्टे सुदा प्लाट के साथ साथ पीछे 3000 फिट सरकारी जमीन पर निर्माण करवाया जा रहा है। कोटा के पहुंच वाले भामाशाह द्वारा धडल्ले से इस भूखंड पर निर्माण करवाया रहे है। बताया जा रहा है कि यहा इस भूखंड पर नव निर्मित हॉस्पिटल का निर्माण करवाया जा रहा है। नगर परिषद की भी मोन स्वीकृति बताई जा रही है।

नगर परिषद के ही एक पूर्व अतिक्रमण दस्ते के कर्मचारी ने नाम नहीं बताने की तर्ज पर बताया कि 
उक्त निर्माण में मोटी रकम का लेनदेन हुआ है इसलिए नगर परिषद के जिम्मेदार मौन है। अन्यथा अगर इस निष्पक्षता पूर्ण कार्रवाई होती है तो नगर परिषद को दो से तीन करोड़ की आमदनी होने की संभावना है

जब आसपास के लोगों से जानकारी की तो उन्होंने बताया कि यह अवेध निर्माण कर्ता बड़े बड़े नेताओं तक की पहुंच वाले व्यक्ति हैं। इसलिए इनका कोई कुछ नही बिगाड़ सकता है

सूत्र बताते हैं कि नगर परिषद द्वारा पूर्व में जारी 1800 फुट पट्टे की भी अगर जांच हो तो उसमें भी निकल सकता हे बहुत बडा फर्जीवाड़ा। क्योंकि एक असहाय निराश्रित वुर्द्ध महिला जो की खोजा गेट गणेश मंदिर में भोजन करती है। वह बताती है कि जहां पर निर्माण करवाया जा रहा है वह प्लाट उसका है। लेकिन दबंगों के सामने असहाय की किसी ने नहीं सुनी ओर उस महिला को उस भूखंड से खदेड़ दिया गया।यह तो बूंदी का दुर्भाग्य है कि कोटा से आकर 
बूंदी में सरकारी जमीनों पर अवेध कब्जा करवा कर बूंदी की जनता के लिए लूट केंद्र खोले जा रहे हैं। लेकिन इस पर नेता और जिम्मेदार अधिकारी मोन है

मानव सेवा समिति के कार्यकर्ताओ ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर को उक्त मामले से अवगत करा कर अब अवैध हिस्से पर बुलडोजर की कार्रवाई करने की मांग की है जिस पर रामकिशोर मीणा अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं प्रशासक नगर परिषद ने बताया कि शहर में अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं होंगे। जांच करवाई जा रही है। अगर गलत होगा तो नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। फिलहाल आयुक्त आशा मीना को कार्यवाही हेतु नोटिस जारी करने के निर्देश प्रशासक ने मोके पर ही दे दिए हैं

No comments:

Post a Comment

प्रशासक ने कहा अवैध निर्माण और अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं होंगे।मानव सेवा समिति ने की खोजा अवेध निर्माण पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग

राजेश खोईवाल  बूंदी ( राजस्थान टीवी न्यूज) खोजा गेट चौराहे से नर्सरी की दिवार के सहारे रैगर बस्ती की तरफ़ जाने वाले रोड पर ही।खु...