ad

Saturday, July 11, 2026

बूंदी महिंद्रा ने फिर रचा इतिहास, राजस्थान (ईस्ट) में नंबर 1 बनने के साथ गोवा, मेलबर्न और लंदन यात्रा का मिला गौरव

राजेश खोईवाल 
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
बूंदी महिंद्रा ने फिर रचा इतिहास, राजस्थान (ईस्ट) में नंबर 1 बनने के साथ गोवा, मेलबर्न और लंदन यात्रा का मिला गौरव
एक बार फिर बूंदी महिंद्रा ने अपनी उत्कृष्ट गुणवत्ता, ग्राहकों के अटूट विश्वास एवं अन्नदाता किसानों को समर्पित श्रेष्ठ सेवाओं के बल पर नया इतिहास रच दिया है।
वित्तीय वर्ष 2025-26 में बूंदी महिंद्रा ने राजस्थान (ईस्ट) में प्रथम स्थान तथा जोन में द्वितीय स्थान प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया है। इस शानदार उपलब्धि के फलस्वरूप महिंद्रा कंपनी की सबसे प्रतिष्ठित एवं गौरवपूर्ण "पंचरत्न कॉन्फ्रेंस" के लिए बूंदी महिंद्रा का चयन हुआ है। इसके अंतर्गत गोवा में आयोजित पंचरत्न कॉन्फ्रेंस तथा मेलबर्न (ऑस्ट्रेलिया) की विशेष विदेश यात्रा के लिए बूंदी महिंद्रा के सुनील नुवाल का चयन हुआ है। वे इसी माह जुलाई में इस गौरवपूर्ण यात्रा में शामिल होंगे।
इसी सत्र में महिंद्रा कंपनी की एक अन्य महत्वपूर्ण स्कीम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर बूंदी महिंद्रा को लंदन की विदेश यात्रा का भी अवसर प्राप्त हुआ है। इस उपलब्धि के अंतर्गत बूंदी महिंद्रा परिवार की ओर से मनन नुवाल अगस्त माह में लंदन की यात्रा करेंगे।
इस ऐतिहासिक सफलता पर बूंदी महिंद्रा परिवार ने जिले के समस्त अन्नदाता किसानों, व्यापारियों, मित्रों, शुभचिंतकों, परिवारजनों, बूंदी महिंद्रा परिवार तथा महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी के विश्वास, सहयोग एवं स्नेह ने ही इन उपलब्धियों को संभव बनाया है। भविष्य में भी बूंदी महिंद्रा किसानों एवं ग्राहकों को उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेगा।

Thursday, July 2, 2026

जन्मदिन पर जिला कलेक्टर हरफूल सिंह यादव ने किया पौधारोपण, खेला बैडमिंटन मैत्री मैच, दिया हरित एवं स्वच्छ बूंदी का संदेश

राजेश खोईवाल
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
जिला कलेक्टर हरफूल सिंह यादव ने अपने जन्मदिन को सामाजिक सरोकार और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ मनाते हुए पौधारोपण किया, बैडमिंटन मैत्री मैच खेला तथा कृषि उपज मंडी का निरीक्षण कर स्वच्छ एवं हरित बूंदी अभियान को गति देने के निर्देश दिए।
जिला बैडमिंटन संघ के आग्रह पर जिला कलेक्टर ने डिस्ट्रिक्ट क्लब, बूंदी में बेलपत्र, गुलमोहर एवं चंपा के पौधे लगाए। उन्होंने क्लब परिसर में श्रमदान भी किया तथा उपस्थित खिलाड़ियों और नागरिकों से अधिक से अधिक पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी से ही स्वच्छ, हरित और सुंदर बूंदी का सपना साकार हो सकता है।
इस अवसर पर जिला बैडमिंटन संघ द्वारा जिला कलेक्टर का माल्यार्पण कर एवं मिष्ठान खिलाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं। संघ के कोषाध्यक्ष एवं बैडमिंटन खिलाड़ी मुकेश दाधीच ने बताया कि संघ के अध्यक्ष अजय नुवाल एडवोकेट के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बैडमिंटन युगल मैत्री मैच भी खेला गया। मैच में हरफूल सिंह यादव एवं अजय नुवाल एडवोकेट की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नारायण झंवर एवं कुलदीप सिंह हाड़ा की जोड़ी को सीधे सेटों में पराजित कर जीत दर्ज की।
कार्यक्रम में जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष अजय नुवाल एडवोकेट, कोषाध्यक्ष मुकेश दाधीच, शशांक दाधीच, रितेंद्र दाखेड़ा, विनोद शर्मा, नारायण झंवर, हर्ष शर्मा सहित संघ के अनेक सदस्य एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे।
इसके बाद जिला कलेक्टर ने पूरी बैडमिंटन टीम के साथ कृषि उपज मंडी का निरीक्षण किया। उन्होंने मंडी परिसर में सघन वृक्षारोपण एवं सामूहिक श्रमदान अभियान चलाने के लिए उपस्थित अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों को प्रेरित किया। साथ ही मंडी सचिव को निर्देश दिए कि मंडी परिसर को स्वच्छ, हरित एवं सुंदर बनाने के लिए समग्र कार्ययोजना तैयार कर शीघ्र प्रभावी रूप से क्रियान्वित की जाए।
कार्यक्रम के अंत में जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष अजय नुवाल एडवोकेट ने जिला कलेक्टर हरफूल सिंह यादव द्वारा बूंदी को स्वच्छ, हरित एवं सुंदर बनाने की दिशा में किए जा रहे सराहनीय प्रयासों की प्रशंसा करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जिला कलेक्टर का यह जन्मदिन समारोह समाज को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली का प्रेरणादायी संदेश देने वाला रहा।

बूंदी पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार शर्मा बीकानेर में सम्मानितसराहनीय पुलिस सेवाओं के लिए मिला प्रतिष्ठित पुलिस पदक, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदान किया सम्मान

राजेश खोईवाल (राजस्थान टीवी न्यूज) | 15 अगस्त 2026 | बूंदी। जिले के लिए गौरव और हर्ष का विषय है कि बूंदी के पुलिस अधीक्षक अवनीश ...