ad

Wednesday, May 27, 2026

गोवंश सेवा के लिए जिला कलक्टर की पहल: विशेष वाहन के लिए दी 11 हजार रुपए की सहयोग राशि, भामाशाह भी आए आगे

राजेश खोईवाल 
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
बूंदी, गौवंश के संरक्षण और संवर्धन के लिए जिला कलक्टर हरफूल सिंह यादव ने अनुकरणीय पहल की है। गायों की सेवा के लिए अब शहर में एक विशेष वाहन का संचालन किया जाएगा। इस पुनीत कार्य के श्रीगणेश के लिए जिला कलक्टर ने स्वयं अपनी ओर से 11 हजार रुपये की सहयोग राशि प्रदान की। उनकी इस प्रेरणादायक पहल को देखकर शहर के भामाशाह, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक भी गोसेवा के लिए आगे आए और गौशाला के लिए दिल खोलकर आर्थिक सहयोग किया।

जिला कलक्टर ने बताया कि गोमाता की निरंतर सेवा सुनिश्चित करने के लिए इस वाहन का संचालन शुरू किया जा रहा है। यह वाहन प्रतिदिन शहर की विभिन्न गलियों और कॉलोनियों में घूमेगा। आमजन अपने घरों में बचने वाली रोटियां और स्वेच्छा से दिया जाने वाला हरा चारा या पशु आहार इस वाहन में जमा करा सकेंगे। शहर भर से एकत्रित की गई भोजन सामग्री सीधे गौशाला तक पहुंचाई जाएगी, ताकि गोवंश को प्रतिदिन आहार मिल सके।

*वाहन में रखी दानपेटी से जुटाया जाएगा आर्थिक सहयोग*
इस वाहन के माध्यम से केवल भोजन ही नहीं, बल्कि गौशालाओं के सुचारू संचालन के लिए आर्थिक सहायता भी जुटाई जाएगी। इसके लिए वाहन में एक विशेष 'दान पेटी' रखी जाएगी। जो भी नागरिक गोसेवा के लिए नकद धनराशि का गुप्त दान या सहयोग करना चाहते हैं, वे चलते-फिरते इस वाहन की दान पेटी के माध्यम से अपना योगदान दे सकेंगे।

कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों और शहर के प्रबुद्ध जनों ने जिला कलक्टर के इस अभिनव प्रयास का स्वागत किया। जिला कलक्टर द्वारा 11 हजार रुपये की राशि से की गई इस शुरुआत ने कार्यक्रम में मौजूद अन्य लोगों को भी प्रेरित किया, जिसके परिणामस्वरूप कई लोगों ने मौके पर ही गौशाला के विकास और गायों के चारे-पानी के लिए अपनी ओर से सहयोग राशि भेंट की

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहतभूमिगत जल स्‍तर में वृद्धि के कार्यों का मीडिया ने किया अवलोकन

राजेश खोईवाल 
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
बूंदी वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान" के तहत बुधवार को गिरते भू-जल स्‍तर को सुधारने के लिए वाटरशेड विभाग के माध्‍यम से भीमगंज में सूखे पोण्‍ड, डब्‍लूएचएस, चैनपुरिया में रिचार्ज साफ्ट, टरडकिया में एनीकट रिनोवेशन के लिए करवाए गए कार्यों के अवलोकन के लिए सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय की ओर से मीडिया प्रतिनिधियों को फील्ड विजिट कराई गई। फील्ड विजिट में शामिल मीडिया प्रतिनिधियों ने भी पर्यावरण संरक्षण के लिए राज्य सरकार द्वारा करवाए जा रहे कार्यों को सराहा।

इस दौरान वाटरशेड के अधीक्षण अभियंता जसराम मीणा ने बताया कि 2 हजार से 5 हजार हेक्‍टेयर रिजलाइन मानते हुए जीआईएस के आधार पर एरिया चयन किया जाता है। इसी के आधार पर प्रोजेक्‍ट और डिजायन प्‍लान किया जाता है। अलग-अलग तरह की गतिविधियां होती है। गत वर्षों में 101 से ज्‍यादा हिण्‍डोली क्षेत्र में स्‍ट्रक्‍चर बनाए गए हैं। 

राज्‍य सरकार द्वारा जागरूकता के लिए वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान संचालित किया जा रहा है। गिरते भू जल स्‍तर से निपटने के लिए यह जागरूकता अभियान चलाया गया है। जो कार्य स्‍वीकृत हुए है, उनको अभियान के तहत पूरा किया जा रहा हैं। इस दौरान सहायक अभियंता विक्रम सिंह, सूचना एवं जन संपर्क अधिकारी अनुप्रिया सहित मीडिया कर्मी उपस्थित रहें

गोवंश सेवा के लिए जिला कलक्टर की पहल: विशेष वाहन के लिए दी 11 हजार रुपए की सहयोग राशि, भामाशाह भी आए आगे

राजेश खोईवाल  बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज) बूंदी, गौवंश के संरक्षण और संवर्धन के लिए जिला कलक्टर हरफूल सिंह यादव ने अनुकरणीय पहल ...