ad

Wednesday, May 27, 2026

गोवंश सेवा के लिए जिला कलक्टर की पहल: विशेष वाहन के लिए दी 11 हजार रुपए की सहयोग राशि, भामाशाह भी आए आगे

राजेश खोईवाल 
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
बूंदी, गौवंश के संरक्षण और संवर्धन के लिए जिला कलक्टर हरफूल सिंह यादव ने अनुकरणीय पहल की है। गायों की सेवा के लिए अब शहर में एक विशेष वाहन का संचालन किया जाएगा। इस पुनीत कार्य के श्रीगणेश के लिए जिला कलक्टर ने स्वयं अपनी ओर से 11 हजार रुपये की सहयोग राशि प्रदान की। उनकी इस प्रेरणादायक पहल को देखकर शहर के भामाशाह, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक भी गोसेवा के लिए आगे आए और गौशाला के लिए दिल खोलकर आर्थिक सहयोग किया।

जिला कलक्टर ने बताया कि गोमाता की निरंतर सेवा सुनिश्चित करने के लिए इस वाहन का संचालन शुरू किया जा रहा है। यह वाहन प्रतिदिन शहर की विभिन्न गलियों और कॉलोनियों में घूमेगा। आमजन अपने घरों में बचने वाली रोटियां और स्वेच्छा से दिया जाने वाला हरा चारा या पशु आहार इस वाहन में जमा करा सकेंगे। शहर भर से एकत्रित की गई भोजन सामग्री सीधे गौशाला तक पहुंचाई जाएगी, ताकि गोवंश को प्रतिदिन आहार मिल सके।

*वाहन में रखी दानपेटी से जुटाया जाएगा आर्थिक सहयोग*
इस वाहन के माध्यम से केवल भोजन ही नहीं, बल्कि गौशालाओं के सुचारू संचालन के लिए आर्थिक सहायता भी जुटाई जाएगी। इसके लिए वाहन में एक विशेष 'दान पेटी' रखी जाएगी। जो भी नागरिक गोसेवा के लिए नकद धनराशि का गुप्त दान या सहयोग करना चाहते हैं, वे चलते-फिरते इस वाहन की दान पेटी के माध्यम से अपना योगदान दे सकेंगे।

कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों और शहर के प्रबुद्ध जनों ने जिला कलक्टर के इस अभिनव प्रयास का स्वागत किया। जिला कलक्टर द्वारा 11 हजार रुपये की राशि से की गई इस शुरुआत ने कार्यक्रम में मौजूद अन्य लोगों को भी प्रेरित किया, जिसके परिणामस्वरूप कई लोगों ने मौके पर ही गौशाला के विकास और गायों के चारे-पानी के लिए अपनी ओर से सहयोग राशि भेंट की

No comments:

Post a Comment

गोवंश सेवा के लिए जिला कलक्टर की पहल: विशेष वाहन के लिए दी 11 हजार रुपए की सहयोग राशि, भामाशाह भी आए आगे

राजेश खोईवाल  बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज) बूंदी, गौवंश के संरक्षण और संवर्धन के लिए जिला कलक्टर हरफूल सिंह यादव ने अनुकरणीय पहल ...