ad

Saturday, October 17, 2026

बूंदी के आजाद पार्क में रामलीला: छठे दिन भावुक कर देने वाला 'भरत मिलाप' और रोमांचक 'खर-दूषण वध' का हुआ मंचन

राजेश खोईवाल (राजस्थान टीवी न्यूज़)
बूंदी । नगर परिषद के तत्वावधान में शहर के ऐतिहासिक आजाद पार्क में आयोजित भव्य रामलीला एवं दशहरा महोत्सव के छठे दिन शुक्रवार की रात्रि को रामायण के सबसे मार्मिक और वीर रस से परिपूर्ण प्रसंगों का मंचन किया गया। रात्रि के मुख्य आकर्षण श्रीराम-भरत मिलाप का भावुक प्रसंग और इसके साथ ही शूर्पणखा की नाक विच्छेद तथा क्रूर राक्षस खर-दूषण वध की लीला ने उपस्थित दर्शकों को एक ओर जहां प्रेम और त्याग से सराबोर कर दिया, वहीं दूसरी ओर रोमांच से भर दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार और पूरी श्रद्धा के साथ हुई। मुख्य अतिथि एवं नगर परिषद के पूर्व सभापति महावीर मोदी, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रतिष्ठित समाजसेवी चंद्रप्रकाश सेठी, तथा विशिष्ट अतिथि आईटी जिला संयोजक अशोक जायसवाल और कैलाश जांगिड़ ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर और रामायण जी की आरती उतारी। इस दौरान पूरा पंडाल 'जय श्री राम' के जयकारों से गूंज उठा।
मीडिया प्रभारी अभिषेक जैन ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने में जुटी दशहरा महोत्सव समिति के अध्यक्ष दिलीप सिंह राजावत के नेतृत्व में अतिथियों का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान पार्षद रंजना जोशी, अंजू बाला श्रृंगी, संस्कृति जैन, उमा जांगिड़, राजेंद्र हाड़ा और मनोज गौतम सहित समिति के अन्य प्रमुख सदस्यों ने सभी आतिथ्य सत्कार की परंपरा निभाते हुए अतिथियों को माला पहनाकर और साफा बंधाकर सम्मानित किया।
 जब मंच पर राम, लक्ष्मण और सीता के साथ भरत का मिलन हुआ, तो वहां मौजूद हर एक दर्शक की आंखें नम हो गईं। भाई के प्रति अगाध प्रेम, समर्पण और त्याग के इस जीवंत दृश्य ने संपूर्ण वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
 इसके तुरंत बाद अरण्य कांड के रोमांचक प्रसंग का मंचन हुआ। लंकापति रावण की बहन शूर्पणखा द्वारा भगवती सीता को हानि पहुँचाने के प्रयास और लक्ष्मण द्वारा उसकी नाक काटने के दृश्य ने दर्शकों की धड़कनें तेज कर दीं। इसके प्रतिकार में जब खर और दूषण अपनी विशाल राक्षसी सेना के साथ राम को ललकारने आए, तो भगवान श्रीराम द्वारा उनके संहार के दृश्य ने दर्शकों में जोश भर दिया।
रात्रि कालीन इस पावन और सांस्कृतिक आयोजन का आनंद लेने के लिए शहरभर से बड़ी संख्या में मातृशक्ति, युवा और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे, जिन्होंने देर रात तक भगवान श्री राम की इन प्रेरक लीलाओं का रसपान किया।

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पार्षद सुरेश अग्रवाल का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

राजेश खोईवाल (राजस्थान टीवी न्यूज़)
बूंदी । शहर स्थित बहादुर सिंह सर्किल पर कायन हाउस में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं पार्षद सुरेश अग्रवाल का जन्मदिन विभिन्न धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत गोपूजन और भगवान शिव की आराधना के साथ हुई, जिसके बाद कार्यकर्ताओं द्वारा गोवंश को चारा डाला गया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सुरेश अग्रवाल को फूल मालाएँ पहनाकर और साफा बंधवाकर उनका अभिनंदन किया।
शहर प्रवक्ता अभिषेक जैन ने बताया कि इस कार्यक्रम के दौरान सभापति भरत शर्मा, पूर्व सभापति सरोज अग्रवाल, सर अध्यक्ष राजकुमार श्रंगी, गोपाल गौ सेवा संस्थान के अध्यक्ष रमेश हाड़ा, पूर्व पार्षद महावीर मीणा, सीताराम सैनी, सुरेश गुर्जर, पंकज गुर्जर, नवीन यादव, जमुना शंकर, राजू माहुर, किट्टू सैनी, अभय चतुर्वेदी , अनिल जांगिड़ और लोकतंत्र गुर्जर सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Thursday, October 15, 2026

आज़ाद पार्क में रामलीला के पांचवें दिन मथुरा-कैकेयी संवाद और राम वनवास का मर्मस्पर्शी मंचन, उमड़े श्रद्धालु


राजेश खोईवाल (राजस्थान टीवी न्यूज़) बूंदी
बूंदी । नगर परिषद के तत्वावधान में शहर के ऐतिहासिक आज़ाद पार्क में चल रही भव्य रामलीला के पांचवें दिन गुरुवार रात्रि को भगवान श्रीराम के जीवन के सबसे भावुक और महत्वपूर्ण प्रसंगों का मंचन किया गया। कलाकारों ने अपनी सजीव और भावपूर्ण अभिनय शैली से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
रात्रि के सांस्कृतिक मंचन की शुरुआत अत्यंत भावुक और नाटकीय प्रसंगों के साथ हुई । 
कथा के इस पड़ाव में रानी कैकेयी की जिद और मंथरा की कुटिल चालों का सजीव चित्रण किया गया, जिसने अयोध्या के भविष्य की दिशा ही बदल दी। महाराज दशरथ और रानी कैकेयी के बीच हुए संवाद के दृश्यों ने दर्शकों की आँखें नम कर दीं। पुत्र मोह और वचनों की बंधी मर्यादा के बीच पिसते राजा दशरथ की पीड़ा का कलाकारों ने जीवंत प्रदर्शन किया।
 इसके बाद मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के वन गमन और गंगा तट पर निषादराज केवट द्वारा भगवान के चरण धोने केवट उद्धार के प्रसंग का मंचन किया गया। भक्ति और प्रेम से ओत-प्रोत इस दृश्य पर पूरा पार्क 'जय श्री राम' के जयकारों से गूंज उठा।
रामलीला मंचन के शुभारंभ से पूर्व मुख्य अतिथियों ने विधि-विधान के साथ रामायण जी की आरती उतारी और सुख-शांति की कामना की। मुख्य अतिथिपूर्व पालिका अध्यक्ष मोड़ू लाल वर्मा रहे । 
 अध्यक्षतापूर्व पालिका अध्यक्ष सुरेश जिंदल ने की । विशिष्ट अतिथि पूर्व उपसभापति संतोष कटारा रहे । 
महोत्सव समिति के अध्यक्ष दिलीप सिंह राजावत, संध्या रावल, पैंशु सिंह, उमा जांगिड़, मोहन कराड, मनोज गोचर, नरेंद्र गुर्जर , सुरेश परिहार , मनोज गौतम सहित अन्य पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों का माला पहनाकर और साफा बंधवाकर भव्य स्वागत किया।
मीडिया प्रभारी अभिषेक जैन ने बताया कि रामलीला के पांचवें दिन के प्रमुख आयोजनों को देखने के लिए शहरभर से बड़ी संख्या में रामभक्त और दर्शक आज़ाद पार्क पहुंचे। देर रात तक चले इन धार्मिक प्रसंगों ने उपस्थित सभी लोगों को भक्ति रस से सराबोर कर दिया।

भाजपा का प्रदर्शन: पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के खिलाफ कोतवाली थाने में परिवाद दर्ज

राजेश खोईवाल  (राजस्थान टीवी न्यूज़)
बूंदी । राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास द्वारा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ कथित तौर पर अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करने के मामले में भारतीय जनता पार्टी ने कड़ा रुख अपनाया है।
भाजपा शहर अध्यक्ष राजकुमार श्रृंगी और भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नूपुर मालव एडवोकेट की अगुवाई में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर के कोतवाली थाने पहुंचकर पूर्व मंत्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए लिखित शिकायत दी है।
शहर प्रवक्ता अभिषेक जैन ने बताया कि कार्यकर्ताओं का आरोप है कि कांग्रेस पार्टी के कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने सार्वजनिक मंच से राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के लिए 'चोर' जैसी अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया तथा "पूरे राजस्थान को लूट कर खा गया है" जैसे अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया।भाजपा नेताओं का कहना है कि संवैधानिक पद पर बैठे लोकसभा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री के खिलाफ इस तरह की भाषा का प्रयोग करना पूरी तरह से कानूनी अपराध है। इसी को लेकर थाने में रिपोर्ट दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है।
ज्ञापन देने वालो में पूर्व जिला प्रवक्ता निर्मल मालव, पंकज गुर्जर , अनिल शर्मा , मुकेश मीणा , सुरेश गुर्जर, महेश जैन , कपिल मीणा सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

टीकम जैन बने नगर परिषद, बूंदी में नेता प्रतिपक्षबूंदी वासियों की समस्याओं के निराकरण के लिए सदैव तैयार रहूंगा - नेता प्रतिपक्ष जैन

राजेश खोईवाल 
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यू)
बून्दी नगर परिषद के सभापति के कांग्रेस उम्मीदवार टीकम जैन को नेता प्रतिपक्ष बने! विधायक हरिमोहन शर्मा ने पार्षदों के अभिनंदन समारोह के दौरान बताया कि सभापति के उम्मीदवार में जो मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल का उम्मीदवार होता है और वह उपविजेता रहता है वह स्वत नेता प्रतिपक्ष बन जाता है! शर्मा ने जानकारी दी की राजस्थान सरकार के स्वायत्त शासन विभाग के पत्र क्रमांक 5197- 5378 दिनांक 24.07.2001 के अनुसार सभापति के चुनाव में ऐसा पार्षद जिसको सभापति के बाद सर्वाधिक मत मिले हो तथा जो किसी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल का सदस्य हो तो उसको नेता प्रतिपक्ष मान लिया जाता है और इस आधार पर एवं सभी वार्ड पार्षदों की सहमति से अभिनंदन समारोह के दौरान टीकम जैन को नेता प्रतिपक्ष नगर परिषद बूंदी की घोषणा की। विधायक हरिमोहन शर्मा और पीसीसी सदस्य सत्येश शर्मा सहित सभी नवनिर्वाचित पार्षद एवं पार्षद प्रत्याशीयों ने माला बनाकर बधाई प्रेषित की। 


नेता प्रतिपक्ष वरिष्ठ पार्षद टीकम जैन ने कहां की कांग्रेस के पार्टी के सभी पार्षदों को साथ में लेकर जन समस्याओं के निराकरण के लिए सदा तैयार रहूंगा और जनता को बेहतर सुविधाएं मिलने के लिए सदन और सड़क पर संघर्ष करने में पीछे नहीं हटूंगा। सड़क से लेकर नगर परिषद के सदन तक जनता की मूलभूत सुविधाओं को लेकर आवाज उठाऊंगा। बूंदी वासियों के न्याय के लिए हर कसौटी से गुजरने के लिए तैयार हूं! 


नेता प्रतिपक्ष की घोषणा होने के बाद वरिष्ठ वार्ड पार्षद टीकम जैन का मोइनुद्दीन फॉरवर्ड,शैलेश सोनी, निशांत नुवाल, प्रेम शंकर बैरवा, समरीन अंसारी, सगीर मोहम्मद, श्रीमती संपत, श्रीमती ललिता कुमावत, मयंक सुवालका, मोइनुल हसन, लक्ष्मण सैनी, श्रीमती बिमला गुर्जर, मोहसिन बेग, महादेव भील, संगीता एवरग्रीन सहित सभी कांग्रेस प्रत्याशियों एवं नगर परिषद चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर और कांग्रेस पार्टी का दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत-अभिनंदन किया।

*5वी बार वार्ड पार्षद बने टीकम जैन*

बूंदी नगर परिषद के इतिहास में वरिष्ठ वार्ड पार्षद टीकम जैन सबसे अधिक बार निर्वाचित होने वाले वार्ड पार्षद हैं। टीकम जैन लगातार बूंदी नगर परिषद में पांचवीं बार वार्ड पार्षद निर्वाचित हुए हैं। साथ ही टीकम जैन बूंदी नगर परिषद के अलग-अलग वार्डो से पार्षद बने हैं! जनता के प्रति उनका सेवा भाव और उनकी समस्या समाधान के लिए हर प्रकार की लड़ाई लड़ने से जनता ने यह विश्वास टीकम जैन के ऊपर जताया!

Tuesday, October 13, 2026

डॉ. रमाकांत मंडावत लगातार 16 वर्षों से निर्विरोध अध्यक्ष, एक बार फिर राजस्थान आयुर्वेद चिकित्साधिकारी संघ की कमान सौंपीसरल स्वभाव, न्यायप्रिय छवि और मिलनसार व्यक्तित्व के चलते लगातार मिल रहा चिकित्साधिकारी साथियों का विश्वास, निर्विरोध निर्वाचन पर विभाग और परिवारजनों में खुशी की लहर

राजेश खोईवाल (राजस्थान टीवी न्यूज़) बूंदी दिनांक : 

14 अक्टूबर 2026 

राजस्थान। राजस्थान आयुर्वेद चिकित्साधिकारी संघ के अध्यक्ष पद पर डॉ. रमाकांत मंडावत को एक बार फिर निर्विरोध निर्वाचित किया गया है। आज आयोजित चुनाव प्रक्रिया में उनके नाम पर सर्वसम्मति बनने के बाद उन्हें पुनः संघ के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। डॉ. मंडावत पिछले 16 वर्षों से लगातार निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाते रहे हैं। एक बार फिर उनके निर्विरोध निर्वाचन से आयुर्वेद चिकित्सा जगत में हर्ष का माहौल है। उनके समर्थकों, विभागीय साथियों, परिवारजनों, मित्रों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई है तथा उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

डॉ. रमाकांत मंडावत की पहचान एक अनुभवी चिकित्साधिकारी, सहज स्वभाव के व्यक्तित्व और सभी को साथ लेकर चलने वाले नेतृत्वकर्ता के रूप में रही है। उनका सरल व्यवहार, न्यायप्रिय छवि, मिलनसार व्यक्तित्व और साथियों के प्रति सहयोगात्मक दृष्टिकोण उन्हें अन्य लोगों से अलग पहचान दिलाता है। यही कारण है कि लंबे समय से उन्हें संघ के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी निर्विरोध रूप से मिलती आ रही है।

16 वर्षों से कायम है विश्वास और भरोसे का सिलसिला

किसी भी संगठन में लगातार इतने लंबे समय तक निर्विरोध अध्यक्ष चुना जाना अपने आप में महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जाती है। यह केवल एक पद पर बने रहने का विषय नहीं, बल्कि साथियों के बीच बने विश्वास, आपसी समन्वय और नेतृत्व के प्रति स्वीकार्यता को भी दर्शाता है। डॉ. रमाकांत मंडावत ने पिछले 16 वर्षों में अपने व्यवहार और कार्यशैली से चिकित्साधिकारी साथियों के बीच जो विश्वास अर्जित किया है, उसी का परिणाम है कि इस बार भी उनके नाम पर किसी प्रकार का विरोध सामने नहीं आया और उन्हें सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया।

संघ के अध्यक्ष के रूप में उनकी निरंतरता संगठनात्मक अनुभव, आपसी सामंजस्य और साथियों के बीच उनकी स्वीकार्यता को रेखांकित करती है। उनके नेतृत्व को चिकित्साधिकारी साथियों के बीच विश्वास और एकजुटता के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है।

सरल स्वभाव और न्यायप्रिय छवि बनी पहचान

डॉ. मंडावत के व्यक्तित्व की सबसे बड़ी विशेषता उनका सरल एवं सहज व्यवहार माना जाता है। वे अपने मिलनसार स्वभाव और न्यायप्रिय दृष्टिकोण के लिए पहचाने जाते हैं। साथियों के साथ संवाद बनाए रखना, सभी की बात को महत्व देना तथा आपसी समन्वय को प्राथमिकता देना उनके व्यक्तित्व की प्रमुख विशेषताओं में शामिल है।

उनकी इसी कार्यशैली के चलते वे लंबे समय से चिकित्साधिकारी साथियों का विश्वास प्राप्त करते रहे हैं। संगठन में किसी भी पद की जिम्मेदारी निभाने के लिए अनुभव के साथ-साथ व्यवहारकुशलता, धैर्य और सभी को साथ लेकर चलने की क्षमता आवश्यक होती है। डॉ. मंडावत का लगातार निर्विरोध चुना जाना उनके प्रति साथियों के भरोसे को प्रदर्शित करता है।

निर्विरोध निर्वाचन पर बधाइयों का लगा तांता

राजस्थान आयुर्वेद चिकित्साधिकारी संघ के अध्यक्ष पद पर एक बार फिर निर्विरोध चुने जाने के बाद डॉ. रमाकांत मंडावत को विभागीय साथियों, परिवारजनों, मित्रों, सहयोगियों और शुभचिंतकों की ओर से बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी जा रही हैं। उनके पुनः अध्यक्ष निर्वाचित होने पर सभी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।

उनके शुभचिंतकों का मानना है कि डॉ. मंडावत के अनुभव, सरल स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व का लाभ संगठन को आगे भी मिलता रहेगा। उनके नेतृत्व में संघ आपसी एकजुटता, बेहतर समन्वय और चिकित्साधिकारी साथियों के हितों से जुड़े विषयों पर सकारात्मक भूमिका निभाने की दिशा में आगे बढ़ेगा।

डॉ. रमाकांत मंडावत का लगातार 16 वर्षों तक निर्विरोध अध्यक्ष चुना जाना उनके प्रति साथियों के अटूट विश्वास और स्वीकार्यता का परिचायक है। एक बार फिर सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने जाने पर उनके समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह का माहौल है। सभी ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Monday, October 12, 2026

लाल लंगोट वाले बाबा की नौवीं पुण्यतिथि पर गौसेवा, गोवंश के लिए की हरे चारे की व्यवस्था17 दिसंबर को जयपुर में आयोजित होने वाली गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने की रैली में भाग लेने की अपील

राजेश खोईवाल 
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
बूंदी। प्रातः स्मरणीय परम पूज्य महंत परमहंस श्री श्री 1008 श्री बजरंग दास जी महाराज (लाल लंगोट वाले बाबा) की नौवीं पुण्यतिथि के अवसर पर 13 अक्टूबर को बूंदी स्थित ब्रह्मांडेश्वर गौशाला में गौसेवा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गुरु भाइयों एवं गौसेवकों ने गौशाला में मौजूद समस्त गोवंश के लिए हरे चारे की व्यवस्था कर गौसेवा का पुण्य लाभ प्राप्त किया।

आयोजन के दौरान उपस्थित गौसेवकों ने गौ माता के संरक्षण, संवर्धन एवं सम्मान का संकल्प लिया। साथ ही, गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने के लिए चलाए जा रहे अभियान को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। सभी ने आमजन से आग्रह किया कि 17 दिसंबर को जयपुर में आयोजित होने वाली गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने की रैली में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इस अभियान को सफल बनाएं।

गौसेवकों ने कहा कि गौसेवा भारतीय संस्कृति, परंपरा और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ा महत्वपूर्ण कार्य है। गौवंश का संरक्षण करना और उनकी सेवा के लिए आगे आना प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक दायित्व है। इस प्रकार के आयोजन समाज में सेवा, करुणा और धर्म के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करते हैं।

गौशाला में गौसेवा के पश्चात सभी गुरु भाई एवं गौसेवक बाणगंगा स्थित नृसिंह आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने गुरुदेव के चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा उनके बताए सेवा और आध्यात्मिकता के मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया।

इस अवसर पर श्री बजरंग जन कल्याण आध्यात्मिक समिति के सदस्य राजकुमार मोदी, विजेंद्र गुर्जर, शुभम श्रृंगी, पवन गौतम, विक्की वधवा, यश मोदी, जितेंद्र मोदी, जितेंद्र गुर्जर, मोहित शर्मा, रमेश गुर्जर, सुनील गौतम उर्फ बॉबी, बलवीर सिंह सहित अन्य गौसेवक मौजूद रहे।

बूंदी के आजाद पार्क में रामलीला: छठे दिन भावुक कर देने वाला 'भरत मिलाप' और रोमांचक 'खर-दूषण वध' का हुआ मंचन

राजेश खोईवाल (राजस्थान टीवी न्यूज़) बूंदी । नगर परिषद के तत्वावधान में शहर के ऐतिहासिक आजाद पार्क में आयोजित भव्य रामलीला एवं दश...