बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
बूंदी की बेटी सुप्रसिद्ध टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्य सोमा माहेश्वरी द्वारा की गई राजनीतिक भविष्यवाणी का शत प्रतिशत सत्य होने का परिणाम देखने को मिला है बहुत ही कम समय में टैरो कार्ड व ज्योतिष विद्या के माध्यम से सफलता का ऊंचा मुकाम हासिल करने वाली ज्योतिषाचार्य सोमा माहेश्वरी द्वारा राजनीति व सामाजिक तौर पर और मैं भी कई बार राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान प्राप्त कर चुकी है
इसी श्रृंखला में ज्योतिषाचार्य सोमा माहेश्वरी ने अक्टूबर 2023 में पिछले विधानसभा चुनाव से पूर्व ज्योतिष विद्या अनुसार भविष्यवाणी कर दी थी कि बूंदी विधानसभा से हरिमोहन शर्मा को कांग्रेस से टिकट मिलेगा एवं उन्हें विधानसभा का चुनाव जितने में सफलता प्राप्त होगी
क्योंकि विधानसभा चुनाव से पहले कई लोग कयास लगा रहे थे की पार्टी अबकी बार युवा जोश को आगे लाकर नए चेहरे को बूंदी विधानसभा से प्रत्याशी बनाएगी और कांग्रेस के कई युवा नेता टिकट मांगने की दौड़ में लगे हुए थे, इस तरह की चर्चा को देखते हुवे लोगों की आशंका को दूर करने के लिए
टैरो कार्ड रीडर सोमा माहेश्वरी द्वारा ज्योतिष शास्त्र व अंक विद्या के ज्ञान के माध्यम से हरिमोहन शर्मा को टिकट मिलने की व चुनाव जीतने की भविष्यवाणी की थी जिसकी खबर पूर्व में मीडिया में भी प्रसारित की गई थी
सोमा माहेश्वरी द्वारा पूर्व में की गई सत्य एवं सटीक भविष्यवाणी की जानकारी मिलने पर आज पूर्व वित्त राज्यमंत्री व वर्तमान
बूंदी विधायक हरिमोहन शर्मा ने ज्योतिषाचार्य सोमा माहेश्वरी का अपने निज आवास पर आमंत्रण देकर माला पहनाकर दुपट्टा पहना कर सम्मान किया है
यह ज्ञात होने के उपलक्ष में विधायक शर्मा ने सोमा माहेश्वरी के साथ साथ उनके पिता दुर्गा शंकर सोमानी का भी सम्मान किया तथा उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक पहचान बनाने के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी।
No comments:
Post a Comment