ad

Sunday, June 7, 2026

अखिल राजस्थान प्रबोधक संघ के तत्वाधान में चित्रकला शिविर किया आयोजित

राजेश खोईवाल 
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
अखिल राजस्थान प्रबोधक संघ जिला बूंदी के तत्वाधान में राज नोबल सेकेंडरी स्कूल में चित्रकला शिविर आयोजित किया गया। आज भी बालकों ने बढ़ चढ़कर शिविर में भाग लिया। एवं सुंदर सुंदर चित्रों उकेरे इस कार्यक्रम में आज मुख्य अतिथि बतौर निजी सचिव विधायक बूंदी एवं सुदामा सेवा संस्थान प्रबंधक मनीष गौतम रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता मानव सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश खोईवाल ने की। विशिष्ट अतिथि बतौर समाजसेवी सर्व ब्राह्मण महासभा समिति के जिला अध्यक्ष मिथिलेश दाधीच, जिलाधीश महोदय बूंदी के निजी सचिव एवं समाजसेवी पुनीत शर्मा समाजसेवी अरुणा चतुर्वेदी‌ , समग्र शिक्षा प्रोग्राम प्रभारी राजेश चतुर्वेदी, समाजसेवी प्रेम मोहन शर्मा, प्राइवेट स्कूल वेलफेयर सोसाइटी के जिला अध्यक्ष हरीश तिवारी,रहे। सरस्वती माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। प्रबोधक संघ के जिला अध्यक्ष नूतन तिवारी एवं, धनंजय शर्मा द्वारा स्वागत भाषण पढ़ा गया, विनोद शर्मा, मदन पटवा, विनोद शर्मा , प्रधानाध्यापिका जयंती जैन, स्कूल संचालक सुरेंद्र गोस्वामी, अध्यापिका नीतू गौतम, पायल राठौर,दीपक शर्मा, ब्रजकिशोर शर्माएवं शाला परिवार द्वारा अतिथियों का माल्यार्पणकर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला अध्यक्ष नूतन तिवारी ने किया। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि निजी सचिव विधायक बूंदी एवं सुदामा सेवा संस्थान के प्रबंधक मनीष गौतम ने बालकों का उत्सव वर्धन करते हुए बालकों के शिक्षा अध्ययन में हर संभव मदद का भरोसा दिलाया उन्होंने कहा कि चित्रकला बच्चों की कल्पना शक्ति, आत्म अभिव्यक्ति और रचनात्मक को निखारने का सबसे सुंदर माध्यम हैं उन्होंने बालकों को प्रेरित करने के लिए प्रसिद्ध कलाकारों और विचारकों के उदाहरण प्रस्तुत कर बालकों को कला के प्रति, विद्या अध्ययन के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि माता-पिता का आपसी प्रेम और उनके द्वारा दिए गए संस्कार ही बच्चों के उज्जवल भविष्य की नींव होते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मानव सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश खोईवाल ने कहा कि बच्चों का उज्जवल भविष्य चाहते हैं तो माता-पिता उन्हें बचपन से ही अच्छे संस्कार दें भौतिक सुखों से ज्यादा महत्वपूर्ण उन्हें मानवीय और नैतिक मूल्यों से जोड़ना है। उन्होंने चित्रकला के गुर सीखकर बूंदी जिले और राजस्थान में ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने की उज्जवल शुभकामनाएं दी। विशिष्ट अतिथि बतौर निजी सचिव पुनीत शर्मा, एवं समाजसेवी मिथलेश दाघीच समाजसेवी अरुणा चतुर्वेदी ने चित्रकला के प्रति ध्यान आकर्षण करते हुए कहा कि निरंतर कर्म करने से जीवन में सफलता मिलती है ‌ जीवन में सफलता शोर मचाने से नहीं बल्कि निरंतर और निष्काम कर्म से मिलती है। बच्चों को यह सिखाएं कि वह बिना दिखावें के अपना कर्तव्य निभाएं खामोशी से अपना काम करते रहिए क्योंकि जब दुआएं बोलती है तो जिंदगी अपने आप गुनगुनाने लगते हैं। सभी पधारे सदस्यों ने अपने-अपने विचार प्रकट किए। इस दौरान बच्चों ने, ड्राइंग स्पेशलिस्ट मदन गोपाल खत्री, के सानिध्य में प्रकृति संरक्षण, पर्यावरण, स्वच्छता, आदि से संबंधित सुंदर-सुंदर चित्र उकेरे। इस शिविर में राज नोबल सेकेंडरी स्कूल प्रधानाध्यापिका जयंती जैन, स्कूल संचालक सुरेंद्र गोस्वामी, अध्यापिका नीतू गौतम पायल राठौर किरण सिंह कुलदीप सिंहने महत्वपूर्ण भूमिका निभा ई। इस दौरान, आघया शर्मा, निधि शर्मा, चेष्टा गौतम, मानसी नाहरवाल, नीलम मारवाड़ा कुलदीप सिंह आदि काफी संख्या में बच्चों ने शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लिया

No comments:

Post a Comment

अखिल राजस्थान प्रबोधक संघ के तत्वाधान में चित्रकला शिविर किया आयोजित

राजेश खोईवाल  बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज) अखिल राजस्थान प्रबोधक संघ जिला बूंदी के तत्वाधान में राज नोबल सेकेंडरी स्कूल में चित्र...