ad

Saturday, June 6, 2026

प्रबोधक संघ के तत्वाधान में हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में चित्रकला शिविर का हुआ आयोजन

राजेश खोईवाल 
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
बूंदी अखिल राजस्थान प्रबोधक संघ जिला बूंदी के तत्वाधान में हायर सेकेंडरी स्कूल बूंदी परिसर में चित्रकला शिविर का आयोजन हुआ। इस आयोजन शिविर में मुख्य अतिथि बतौर समाजसेवी शरणानंद शर्मा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी प्रेम मोहन शर्मा की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि बतौर प्राइवेट स्कूल वेलफेयर सोसाइटी जिला अध्यक्ष हरीश तिवारी, अध्यापिका इंदु शर्मा व्याख्याता एवं ड्राइंग स्पेशलिस्ट वंदना एवं ड्राइंग स्पेशलिस्ट मदन गोपाल खत्री रहें। जिला अध्यक्ष नूतन तिवारीमहामंत्री सिंह हाडा धनंजय शर्मा, रमेश शास्त्री उपाध्यक्ष अमर सिंह द्वारा पघारे हुए अतिथियों का माल्यार्पण कर पुष्पगुच्छ गुच्छ अर्पीतकर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजसेवी शरणानंद शर्मा ने शिविर की सराहना करते हुए बालकों का चित्रकला के प्रति उत्सावर्धन कीया उन्होंने कहा कि चित्रकला केवल रंगों और कैनवास का खेल नहीं बल्कि समाज में बदलाव लाने संदेश देने वह लोगों को जोड़ने का एक सशक्त माध्यम हैं कला और समाज सेवा दोनों का ही मुख्य उद्देश्य मानवीय संवेदनाओं को छूनाऔर सकारात्मक परिवर्तन लाना होता है। उन्होंने बालकों को जिले और राज्य में ही नहीं बल्कि चित्रकला के गुर सीखकर भारत देश में अपना नाम रोशन करने की अपेक्षा की। पधारे हुए सभी अतिथियों ने बारी-बारी से बालकों का उत्साह वर्धन करते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। बालक बालिकाओ ने आज रंगों से पर्यावरण संबंधित, एवं सत्यम शिवम सुंदरम आदि अनमोल वचनों पर सुंदर चित्र उकेरे। समाजसेवी प्रेम मोहन शर्मा द्वारा बालकों को पेंसिल रबर कटर ड्राइंग कलर ड्राइंगकलर, कॉपी पेन वितरित किए गए। इस दौरान निशा तिवारी, मनप्रीत सिंह, चेष्टा शर्मा, मानसी शर्मा, कुलदीप सिंह, प्रियंका, पलक शर्मा, गुड्डा शर्मा , मोहित, गोलू, टम्मू, हिमांशी, दिव्या, नीलम, गौरी आदि काफी संख्या में बच्चों ने बढ़ चढ़कर चित्रकला शिविर में भाग लिया। इस शिविर में ड्राइंग स्पेशलिस्ट मदन गोपाल खत्री एवं व्याख्याता ड्राइंग स्पेशलिस्ट वंदना गोचर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जिला अध्यक्ष नूतन तिवारी ने बताया की कल दिनांक 7 मई को आयोजित होने वाला चित्रकला शिविर राज नोबल सीनियर सेकेंडरी स्कूल नवजीवन कॉलोनीबूंदी में प्रातः 10:00 बजे आयोजितहोगा

No comments:

Post a Comment

प्रबोधक संघ के तत्वाधान में हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में चित्रकला शिविर का हुआ आयोजन

राजेश खोईवाल  बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज) बूंदी अखिल राजस्थान प्रबोधक संघ जिला बूंदी के तत्वाधान में हायर सेकेंडरी स्कूल बूंदी प...