ad

Monday, September 14, 2026

महर्षि गुरु वशिष्ठ जयंती महोत्सव पर कल निकलेगी भव्य शोभायात्रागुरु वशिष्ठ पूजन, भामाशाह सम्मान, पारितोषिक वितरण, महाआरती व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे आयोजित


राजेश खोईवाल (राजस्थान टीवी न्यूज़) बूंदी, 14 सितंबर। राजस्थान सनाढ्य आदिगौड़ ब्राह्मण महासभा जिला बूंदी के तत्वावधान में महर्षि गुरु वशिष्ठ जयंती महोत्सव 2026 के तहत मंगलवार, 15 सितंबर 2026 को विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

जिला अध्यक्ष पंडित सतीश शर्मा अस्तौली, शरणानंद शर्मा, जिला उपाध्यक्ष नूतन तिवारी, गोपाल शर्मा गोविंदम लैब, सहसंयोजक सुरेश शर्मा नमाना, शोभायात्रा प्रभारी संतोष कटारा, महिला जिला अध्यक्ष कविता सनाढ्य एवं सुनीता कटारा ने बताया कि दोपहर 12:30 बजे रणजीत निवास, बूंदी में गुरु वशिष्ठ पूजन, भामाशाह सम्मान समारोह एवं पारितोषिक वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि सायंकाल 5:00 बजे गढ़ की पढ़स से महर्षि गुरु वशिष्ठ की भव्य शोभायात्रा प्रारंभ होगी। शोभायात्रा चौमुखा बाजार, सदर बाजार, चौगान दरवाजा सहित शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई रणजीत निवास हेरिटेज रिजॉर्ट पहुंचेगी। इसके पश्चात 101 दीपकों के साथ महाआरती एवं वैदिक मंत्रोच्चार का आयोजन किया जाएगा।

शोभायात्रा में दिखेगा भव्य धार्मिक व सांस्कृतिक स्वरूप

शोभायात्रा प्रभारी संदीप शर्मा एवं विकास सनाढ्य, पीयूष शर्मा तथा शहर अध्यक्ष सुनीत शर्मा ने बताया कि शोभायात्रा में महर्षि गुरु वशिष्ठ जी का रथ, विशाल वाहन रैली, संतों का समागम, बैंड-बाजे, डीजे, विभिन्न झांकियां, रुद्र पाठ करते हुए पंडित, ढोल-नंगाड़े, घोड़े, ऊंट, ऊंटगाड़ियां तथा मंगलगान करती महिला मंडलियां प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

महिला मंडल प्रस्तुत करेगा सांस्कृतिक कार्यक्रम

कोषाध्यक्ष राजेश्वर शर्मा, महिला संयोजक लता, इंदु शर्मा, सचिव इंदू माया शर्मा, कुसुम सनाढ्य, एकता शर्मा, मीनाक्षी दुबे, स्मिता शर्मा एवं सुनीता जोशी ने बताया कि रात्रिकाल में महिला मंडल की ओर से भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।

रणजीत निवास में होगी महाप्रसादी

प्रमोद शर्मा, मनीष शर्मा, कौशल किशोर शर्मा, आयुष शर्मा एवं भूपेंद्र सनाढ्य ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान रणजीत निवास, बूंदी में महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें समाजबंधु एवं श्रद्धालु प्रसादी ग्रहण करेंगे।

निशुल्क चिकित्सा जांच शिविर भी लगेगा

जिला उपाध्यक्ष नूतन तिवारी ने बताया कि 15 सितंबर को रणजीत निवास परिसर में रामबाबू शर्मा, गोपाल प्रसाद शर्मा, अनुराधा शर्मा एवं भूपेंद्र सनाढ्य (गोविंदम लैब) के सानिध्य में निशुल्क चिकित्सा जांच शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में विभिन्न महत्वपूर्ण स्वास्थ्य जांचें निशुल्क की जाएंगी।

महासभा पदाधिकारियों ने समाजबंधुओं एवं शहरवासियों से महर्षि गुरु वशिष्ठ जयंती महोत्सव के सभी कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया।

बूंदी की बेटी सोमा माहेश्वरी की चुनावी भविष्यवाणी फिर चर्चा में6 और 9 सितंबर को भाजपा की जीत की कही थी बात, 14 सितंबर के परिणाम से समर्थकों ने बताया सच साबित

राजेश खोईवाल  बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
बूंदी। छोटी काशी बूंदी नगरी में नगर परिषद चुनाव को लेकर पिछले कई दिनों से राजनीतिक सरगर्मियां चरम पर थीं। विभिन्न राजनीतिक दलों एवं निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत के लिए जोरदार प्रचार-प्रसार किया। चुनाव परिणाम को लेकर आम मतदाताओं से लेकर राजनीतिक गलियारों तक एक ही सवाल चर्चा में था कि इस बार बूंदी नगर परिषद में किस पार्टी का परचम लहराएगा। इसी बीच बूंदी की बेटी एवं प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य तथा टैरो कार्ड रीडर सोमा माहेश्वरी द्वारा चुनाव परिणाम को लेकर की गई भविष्यवाणी एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई है। बताया गया कि 6 सितंबर रविवार तथा 9 सितंबर बुधवार को प्रश्नकर्ताओं द्वारा चुनाव परिणाम को लेकर सोमा माहेश्वरी से सवाल किया गया था। उनके अनुसार, उन्होंने उस समय ही भविष्यवाणी करते हुए कहा था कि बूंदी में इस बार भारतीय जनता पार्टी की जीत होगी तथा सभापति पद पर भी भाजपा से जुड़े सदस्य के मनोनीत होने की संभावना रहेगी।

14 सितंबर को सामने आए चुनाव परिणाम के बाद उनके समर्थकों और उनसे जुड़े लोगों का कहना है कि उनकी यह भविष्यवाणी सही साबित हुई है। इसके बाद सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर सोमा माहेश्वरी की भविष्यवाणी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

सोमा माहेश्वरी इससे पहले भी राजनीति से जुड़े विभिन्न मामलों में अपनी ज्योतिषीय एवं टैरो कार्ड रीडिंग के माध्यम से भविष्यवाणियां करती रही हैं। उनके समर्थकों का दावा है कि पूर्व में भी उनके द्वारा कही गई कई राजनीतिक बातें परिणामों के बाद सही साबित हुई हैं।

चुनावी परिणाम के बाद एक बार फिर सोमा माहेश्वरी की भविष्यवाणी चर्चा में आने से उनके ज्योतिष एवं टैरो कार्ड ज्ञान को लेकर लोगों में उत्सुकता दिखाई दे रही है। हालांकि ज्योतिष और टैरो रीडिंग को लेकर अलग-अलग लोगों की अलग-अलग मान्यताएं हैं, लेकिन इस चुनाव परिणाम ने उनकी पूर्व में कही गई बातों को लेकर स्थानीय स्तर पर नई चर्चा जरूर छेड़ दी है।

महर्षि गुरु वशिष्ठ जयंती महोत्सव पर कल निकलेगी भव्य शोभायात्रागुरु वशिष्ठ पूजन, भामाशाह सम्मान, पारितोषिक वितरण, महाआरती व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे आयोजित

राजेश खोईवाल (राजस्थान टीवी न्यूज़) बूंदी, 14 सितंबर। राजस्थान सनाढ्य आदिगौड़ ब्राह्मण महासभा जिला बूंदी के तत्वावधान में महर्...