बूंदी। छोटी काशी बूंदी नगरी में नगर परिषद चुनाव को लेकर पिछले कई दिनों से राजनीतिक सरगर्मियां चरम पर थीं। विभिन्न राजनीतिक दलों एवं निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत के लिए जोरदार प्रचार-प्रसार किया। चुनाव परिणाम को लेकर आम मतदाताओं से लेकर राजनीतिक गलियारों तक एक ही सवाल चर्चा में था कि इस बार बूंदी नगर परिषद में किस पार्टी का परचम लहराएगा। इसी बीच बूंदी की बेटी एवं प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य तथा टैरो कार्ड रीडर सोमा माहेश्वरी द्वारा चुनाव परिणाम को लेकर की गई भविष्यवाणी एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई है। बताया गया कि 6 सितंबर रविवार तथा 9 सितंबर बुधवार को प्रश्नकर्ताओं द्वारा चुनाव परिणाम को लेकर सोमा माहेश्वरी से सवाल किया गया था। उनके अनुसार, उन्होंने उस समय ही भविष्यवाणी करते हुए कहा था कि बूंदी में इस बार भारतीय जनता पार्टी की जीत होगी तथा सभापति पद पर भी भाजपा से जुड़े सदस्य के मनोनीत होने की संभावना रहेगी।
14 सितंबर को सामने आए चुनाव परिणाम के बाद उनके समर्थकों और उनसे जुड़े लोगों का कहना है कि उनकी यह भविष्यवाणी सही साबित हुई है। इसके बाद सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर सोमा माहेश्वरी की भविष्यवाणी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
सोमा माहेश्वरी इससे पहले भी राजनीति से जुड़े विभिन्न मामलों में अपनी ज्योतिषीय एवं टैरो कार्ड रीडिंग के माध्यम से भविष्यवाणियां करती रही हैं। उनके समर्थकों का दावा है कि पूर्व में भी उनके द्वारा कही गई कई राजनीतिक बातें परिणामों के बाद सही साबित हुई हैं।
चुनावी परिणाम के बाद एक बार फिर सोमा माहेश्वरी की भविष्यवाणी चर्चा में आने से उनके ज्योतिष एवं टैरो कार्ड ज्ञान को लेकर लोगों में उत्सुकता दिखाई दे रही है। हालांकि ज्योतिष और टैरो रीडिंग को लेकर अलग-अलग लोगों की अलग-अलग मान्यताएं हैं, लेकिन इस चुनाव परिणाम ने उनकी पूर्व में कही गई बातों को लेकर स्थानीय स्तर पर नई चर्चा जरूर छेड़ दी है।
No comments:
Post a Comment