ad

Sunday, August 9, 2026

बूंदी में अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बहादुर सिंह सर्किल से नैनवां रोड तक शुरू हुआ अभियान

राजस्थान टीवी न्यूज़ बूंदी। शहर में बढ़ते अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई शुरू की। बहादुर सिंह सर्किल से नैनवां रोड की ओर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। जिला प्रशासन एवं नगर परिषद की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर सड़क एवं चौराहे के आसपास किए गए अवैध अतिक्रमणों को हटाने की कार्रवाई शुरू की।
कार्रवाई के दौरान जिला कलेक्टर हरफूल सिंह यादव एवं नगर परिषद आयुक्त बृजेश राय मौके पर मौजूद रहे और पूरी कार्रवाई का निरीक्षण किया। प्रशासन की निगरानी में बहादुर सिंह सर्किल से आसपास के क्षेत्र में किए गए अवैध अतिक्रमणों को हटाया गया, जिससे चौराहे को अतिक्रमण मुक्त करवाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया।
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी पुलिस जाप्ता भी तैनात रहा, ताकि कार्रवाई शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा आमजन को आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद है।
प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया कि सार्वजनिक मार्गों एवं सरकारी भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमणों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रखा जाएगा। कार्रवाई का उद्देश्य शहर में सुगम यातायात व्यवस्था, स्वच्छ एवं व्यवस्थित मार्ग तथा आमजन के लिए सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करना है।

No comments:

Post a Comment

बूंदी में अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बहादुर सिंह सर्किल से नैनवां रोड तक शुरू हुआ अभियान

राजस्थान टीवी न्यूज़ बूंदी। शहर में बढ़ते अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई शुरू की। बहादुर सिंह सर्किल से नै...