बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
बूंदी, अखिल राजस्थान प्रबोधक संघ, जिला बूंदी के तत्वावधान में गुरुवार को राजस्थान सरकार के माननीय शिक्षा मंत्री महोदय के नाम ज्ञापन भेजकर विद्यालयों का वर्तमान समय 16 अक्टूबर 2026 तक यथावत रखने की मांग की गई। जिला अध्यक्ष नूतन तिवारी एवं महामंत्री रणजीत सिंह हाड़ा ने बताया कि शिविरा पंचांग के अनुसार 1 अक्टूबर 2026 से विद्यालय समय में परिवर्तन प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि राजस्थान के अधिकांश क्षेत्रों में अक्टूबर माह के प्रारंभ में भी गर्मी का प्रभाव बना रहता है। वर्तमान में भीषण गर्मी को देखते हुए विद्यालय समय में तत्काल परिवर्तन करने से विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। संघ ने शिक्षा मंत्री से मांग की कि विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की सुविधा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए 1 अक्टूबर के स्थान पर 16 अक्टूबर 2026 से विद्यालय समय परिवर्तन लागू करने के आवश्यक आदेश जारी किए जाएं। इससे प्रदेश के विद्यार्थियों को गर्मी से राहत मिलेगी तथा विद्यालयों के संचालन में भी सुविधा रहेगी।
इस मांग के समर्थन एवं अनुशंसा में शहर अध्यक्ष जाकिर हुसैन अंसारी, उपाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, अशोक चोहला, बूंदी ब्लॉक अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा, शंकर सिंह राजपूत, राधेश्याम शर्मा, सुमन शर्मा, धनंजय शर्मा, दशरथ शर्मा, विनोद शर्मा, प्रेम प्रकाश मेहरा, राजन शुक्ला, अमर सिंह, अनीता चंदेल, सावित्री शर्मा, मंजूलता त्रिवेदी, सुनीता शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment