बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
भाजपा नेता संजय शर्मा के नेतृत्व में नवनियुक्त उपसभापति संजय भूटानी एवं नवनियुक्त पार्षदगण नागेंद्र शर्मा, पप्पू सोनी, रोहित बैरागी, युगल सैनी एवं पप्पू बैरवा का माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने सभी नवनियुक्त जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के विकास, जनसेवा एवं नागरिकों से जुड़े विषयों को प्राथमिकता देने की भावना पर भी चर्चा हुई।
भाजपा नेता संजय शर्मा ने कहा कि नवनियुक्त उपसभापति एवं पार्षदगण अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए क्षेत्र की जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने सभी नवनियुक्त जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए जनहित में सक्रिय भूमिका निभाने की शुभकामनाएँ दीं।
स्वागत कार्यक्रम में पूर्व पार्षद राजेश शर्मा, शिवकरण मीणा , पूर्व शहर अध्यक्ष कुलवंत सिंह नायक, टिल्लू , बंटी अग्रवाल, भेरू, अमित सहित अनेक कार्यकर्ता एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
No comments:
Post a Comment