ad

Showing posts with label राजस्थान टीवी न्यूज़. Show all posts
Showing posts with label राजस्थान टीवी न्यूज़. Show all posts

Monday, October 17, 2022

भाजपा जिला महामंत्री सुरेश अग्रवाल का जन्मदिन सदर बाजार व्यापार संघ अध्य्क्ष अनिल नंदवाना के नेतृत्व में धूमधाम से मनाया

राजेश खोईवाल
बुंदी (राजस्थान टीवी न्यूज़)
भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री भाजपा के स्तंभ श्री सुरेश जी अग्रवाल का जन्मदिन आज राव भाव सिंह जी पुरानी कोतवाली में पूर्व पार्षद राजेश शेरगढ़िया सदर बाजार अध्यक्ष अनिल नंदवाना पार्षद मोनिका शेरगडिया के नेतृत्व में सदर बाजार व्यापार संघ ने मनाया
 इस अवसर पर अग्रवाल का पूर्व पार्षद ने साफा बांधकर अभिनंदन किया नंदवाना ने मुंह मीठा करा कर माल्यार्पण कर स्वागत व अभिनंदन किया गया इससे पूर्व अग्रवाल ने बाबा राव भाव सिंह जी के चरणों में धोक लगाई वह बूंदी की खुशहाली और समृद्धि की कामना की इस अवसर पर पत्रकार संदीप व्यास बृज नारायण सेन भाजपा महिला अध्यक्ष संध्या शर्मा भोलू शर्मा मनीष टेलर, गणेश वर्मा अंकुर जैन नंदलाल सैनी पंडित रोहित दाधीच सदर बाजार व्यापार संघ से जुड़े लोग मौजूद रहे सदर बाजार व्यापार संघ ने बाबा राव भाव जी के स्थान पर कामना की कि भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष पद पर शीघ्र ही अग्रवाल आसीन हो ताकि पार्टी अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच सके।
श्री अग्रवाल की पार्टी के कार्यकर्तों पर सामंजस्य व पकड़ है व कार्यकर्ताओं की समस्याओं की सुनकर निस्तारण का प्रयास करते है
वर्तमान में भाजपा में कई असंतुष्ट लोग है जो भाजपाई होते हुए भी कुछ लोगो के कारण पार्टी से दूरी बनाए हुए है श्री अग्रवाल में क्षमता है उन्हें एक मंच पर लाने की श्रीअग्रवाल बहुत ही सुलझे हुए व्यक्तित्व के भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता है वह उनकी छवि पूरे जिले में साफ बेदाग साफ-सुथरी छवि मानी जाती है।

Tuesday, October 11, 2022

मानव सेवा समिति के रक्तवीर सुरेश गुगलिया ने रक्तदान कर बचाया गर्भवती महिला का जीवन

राजेश खोईवाल राजस्थान टीवी न्यूज़)
मानव सेवा समिति प्रदेश अध्यक्ष राजेश खोईवाल ने बताया कि बूंदी जिले में समिति के रक्तदान महादान अभियान के तहत कार्यकर्ता निरंतर रक्तदान कर मरीजों को जीवन दान देने का कार्य कर रहे हैं
आज रक्त की कमी से जूझ रही गर्भवती महिला पूजा सोहेल को एक यूनिट बी पॉजिटिव बल्ड की रक्त की सख्त जरूरत थी
महिला के साथ रक्तदान करने वाला कोई उपलब्ध नहीं होने की
 सूचना मिलने पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश खोईवाल के साथ रक्त वीर सुरेश गुगलिया बूंदी ब्लड बैंक पहुंचे और  दूसरी बार रक्तदान कर गर्भवती महिला का जीवन बचाया
इस दौरान सोनू डगोरिया किशन मुरारी सैनी बनवारी शेखर भगवान दत्त सूरज राठौड़ रवि कुमार रमेश चंद मुकेश वर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे

Monday, October 10, 2022

कोटा और बूंदी को आपदाग्रस्त घोषित करने का प्रस्ताव भेजें अधिकारीः बिरला- लोक सभा अध्यक्ष ने संभागीय आयुक्त और कोटा-बूंदी कलक्टर के साथ की बैठक

राजेश खोईवाल राजस्थान टीवी न्यूज़)
कोटा, 10 अक्टूबर। लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि कोटा और बूंदी, दोनों जिलों में बेमौसम अतिवृष्टि से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। किसान तबाह हो चुका है और हमें उनकी मदद करनी है। अधिकारी दोनों जिलों को आपदाग्रस्त घोषित करने के प्रस्ताव राज्य सरकार के माध्यम से केंद्र को भिजवाएं। केंद्र से प्रस्ताव को स्वीकृति जल्द से जल्द दिलाने के प्रयास करेंगे।

कोटा और बूंदी जिले में अतिवृष्टि के कारण फसलों को हुए नुकसान को देखने के बाद स्पीकर ओम बिरला ने सोमवार शाम संभागीय आयुक्त और कोटा और बूंदी जिलों के कलक्टर व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि फसल बीमा करवा चुका एक भी किसान बीमा राशि से वंचित नहीं रहना चाहिए। यदि इसकी शिकायत आती है तो कृषि अधिकारी और पटवारी की जिम्मेदारी तय की जाए।

बैठक में बिरला ने कहा कि किसानों की शिकायत है कि सर्वे के दौरान अधिकारी उनसे खाली प्रपत्र पर हस्ताक्षर करवा लेते हैं। ऐसा नहीं होना चाहिए। अधिकारी मौके की जांच कर प्रपत्र में वास्तिविक ब्यौरा अंकित करें। साथ ही बीमा कम्पनियों को किसानों के नुकसान की सूचना ऑफलाइन लेने को भी पाबंद करें। जीएसएस और किसान संगठनों के प्रतिनिधि भी किसानों को बीमा फार्म तथा गिरदावरी में फसल अपडेट करने को जागरूक करें। बैठक में सभागीय आयुक्त दीपक नंदी, जिला कलक्टर ओपी बुनकर, बूंदी कलक्टर रविंद्र गोस्वामी दोनों जिलों के विभिन्न अधिकारी मौजूद थे। 

यूरिया की आवश्यकता की अभी दें जानकारी
बैठक में स्पीकर बिरला ने कहा कि वे कोटा-बूंदी के किसानों को यूरिया की कमी नहीं आने देंगे। लेकिन अधिकारी समय से उन्हें आवश्यकता और वितरण योजना की जानकारी दें। साथ ही सभी डीलर्स को पाबंद करें कि वे किसानों को जबरन अटैचमेंट नहीं दें।

खेल राज्य मंत्री अशोक चांदना के जन्म दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम जिला स्तर पर किए जा रहे हैं

राजेश खोईवाल (राजस्थान टीवी न्यूज़)
यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरीश मीणा ने बताया कि
खेल राज्य मंत्री राजस्थान सरकार अशोक चांदना  के जन्म दिवस के अवसर पर कार्यक्रर्मो की शुरूआत में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया  गया । जिसमे जिले की 30 टीमों ने भाग लिया। जिसका समापन आज जिला खेल संकुल में किया जाएगा।  जिसके पश्चात विजेता टीमों पुरस्कार  वितरित किए जायेगे। 
साय 5 बजे दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। दौड़ प्रतियोगिता में 1500 मीटर ,100 मीटर दौड़ का आयोजन किया जाएगा।   उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रामेश्वर महादेव समिति संरक्षक श्रीमान देवलाल चांदना ने शिरकत  की । कार्यक्रम की अध्यक्षता  सरपंच संघ जिला अध्यक्ष आनंदीलाल मीणा ने की  विशिष्ट अतिथि पीसीसी सदस्य सतीश जी गुर्जर  रहे। खेल के क्षेत्र में खेल मंत्री अशोक चांदना द्वारा नए नए आयाम स्थापित किए गए हैं जिससे प्रदेश में एक बार खेल विभाग में नया दौर आया है जो आने वाले समय के लिए राजस्थान में खेल के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित करने में मील का पत्थर साबित होगा। इसी क्रम में 13 अक्टूबर को जिला रेडक्रॉस भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसमें युवा व सभी समस्त  जनप्रतिनिधि अपने अपने क्षेत्र के लोगों के साथ भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाएंगे। खेल प्रतियोगिता में निर्णायक समिति के सदस्य बुद्धि प्रकाश गेदा कबड्डी कोच, भेरूलाल गेदा कबड्डी कोच ,प्रेम सागर गेदा , मनराज नेखाड़ी , मनराज खोड़वा, सुनील चौधरी रहेंगे। कार्यर्कम के दौरान किसान संघर्ष समिति अध्यक्ष संदीप पुरोहित, व्यापार संघ अध्यक्ष परमेश्वर झवर, सरपंच संघ ब्लाक अध्यक्ष बूंदी सुरेश मीणा, आशुतोष शर्मा, जुगराज गुर्जर, किशन नेखाड़ी सहित कई  गणमान्य लोग मौजूद रहे ।

Tuesday, September 27, 2022

अखिल राजस्थान प्रबोधक संघ जिला बूंदी का एक दिवसीय जिला स्तरीय शैक्षिक अधिवेशन 2022 धूमधाम से हुवा संपन्न

(राजेश खोईवाल राजस्थान टीवी न्यूज़) बूंदी
 मंगलवार को दी ग्रांट परमेश्वरी होटल कुंभा स्टेडियम के पास बूंदी  में अखिल राजस्थान प्रबोधक संघ जिला बूंदी का एक दिवसीय जिला स्तरीय शैक्षिक अधिवेशन 2022 धूमधाम से संपन्न हुआ अधिवेशन में शैक्षिक नवाचार एवं वर्तमान परिस्थिति में शिक्षक की भूमिका पर चिंतनीय मंथन किया गया गया तथा प्रबोधको की लंबित मांगों को राज्य सरकार के प्रतिनिधियों के समक्ष रखकर मांग पत्र राज्य सरकार को पहुंचाया गया एवं निवारण की गुहार गई अधिवेशन में मुख्य अतिथि बतौर पूर्व वित्त राज्य मंत्री एवं कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष हरि मोहन शर्मा रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता एकीकृत महासंघ के मुख्य संरक्षक महेंद्र सिंह चौधरी ने की तथा अति विशिष्ट अतिथि बतौर महाराव राजा साहब वंश वर्धन सिंह रहे इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि बतौर कांग्रेस कमेटी की प्रदेश महा सचिव राखी गौतम अर्बन बैंक के चेयरमैन सत्येश शर्मा प्रबोधक संघ के प्रदेश अध्यक्ष हरलाल सिंह डूकिया माध्यमिक जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र व्यास एवं पूर्व माध्यमिक जिला शिक्षा अधिकारी सी बी ओ बूंदी सतीश जोशी अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक उदा लाल मेघवाल प्रधानाचार्य डाईट गिरिराज प्रसाद राठोर अतिरिक्त  जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शंभू दयाल मेहरा मानव अधिकार एसोसिएशन महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष हंता त्यागी एकीकृत महासंघ बूंदी के जिला अध्यक्ष अनीस अहमद एकीकृत महासंघ के प्रदेश मुख्य सलाहकार रविंद्र चतुर्वेदी  अतिथि बतौर मानव सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष राजेश खाईवाल अतिरिक्त सी.बी.ओ. बून्दी युवराज सिंह रहे । सरस्वती माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ प्रबोधक भाई बहनों द्वारा अतिथियों का माल्यार्पण कर एवं साफा बांधकर प्रतीक चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया गया इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष नूतन तिवारी एवं अधिवेशन संयोजक रणजीत सिंह हाडा एवं प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत सिंह राजावत द्वारा स्वागत भाषण पढ़ा गया एवं मांग पत्र पढ़कर सुनाया गया अतिथियों के समक्ष मांग पत्र पढ़कर सुनाया गया एवं निवारण की गुहार लगाई गई इन्होंने संगठन को मजबूत करने एवं प्रबोधको को एकता के सूत्र में रहने का आह्वान किया इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि हरी मोहन शर्मा ने बताया कि प्रबोधको की मांगों के संबंध में राज्य सरकार के आलाकमान से बात करके निवारण करवाया जाएगा इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्षता कर रहे महेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि समाज में शिक्षक की भूमिका राष्ट्र निर्माता की है शिक्षक ही राष्ट्र की दिशा वह दशा को चिंतन द्वारा बदल सकता है वर्तमान में शिक्षक तमाम गैर शैक्षणिक कार्यों को बखूबी निभा रहा है लेकिन इससे शिक्षण कार्य प्रभावित होता है सरकार को इस दिशा में सकारात्मक रूप से विचार कर शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त करना चाहिए उन्होंने प्रबोध को की लंबित मांगों पुरानी सेवा की गणना प्रबोध को की पदोन्नति पैरा टीचर्स का नियमितीकरण आदि मांगे पुरजोर तरीके से संघर्ष कर पूर्ण करवाने का आश्वासन दिया उन्होंने कहा कि अगर राज्य सरकार शीघ्र ही प्रबोध को की मांगों को पूरा नहीं करती है तो जयपुर में उग्र आंदोलन किया जाएगा इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अति विशिष्ट अतिथि महाराव राजा साहब वंश वर्धन सिंह ने संबोधित करते हुए बताया कि भारत में गुरु का स्थान सर्वोपरि रहा है समाज को नई दिशा दे कर शिक्षक को उसी स्थान को बनाए रखने की आवश्यकता है इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राखी गौतम ने बताया कि प्रबोध को की लंबित मांगों को पूरा करवाने का अथक प्रयास किया जाएगा एवं जल्दी ही राज्य सरकार के उच्च पदाधिकारियों से वार्ता कर प्रबोधकों की लंबित मांगों का निवारण किया जायेगा मानव सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष राजेश खोईवाल ने संबोधन में कहा की आपकी एकता ही आपकी शक्ति है सरकार को एक दिन आपकी सभी मांगे माननी ही पड़ेगी इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माध्यमिक जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र व्यास एवं पूर्व माध्यमिक जिला शिक्षा अधिकारी सतीश जोशी  ने संबोधित करते हुए बताया कि शैक्षिक अधिवेशन में प्रत्येक शिक्षक की उपस्थिति अनिवार्य की जानी चाहिए ताकि शैक्षिक विषयों पर चिंतन के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में    अमूल चुक परिवर्तन लाया जा सके सभी अतिथियों ने बारी बारी से अपने विचार प्रस्तुत किए इस कार्यक्रम को सहसंयोजक कल्याण लाल वर्मा कोषाध्यक्ष अशोक चोहला धनंजय शर्मा  उपाध्यक्ष अमर सिंह शहर अध्यक्ष जाकिर हुसैन अंसारी उप सभाअध्यक्ष्य बलविन्दर सिंह ढिल्लो उपाध्यक्ष अशोक रावत महेश दाधीच तालेड़ा ब्लॉक अध्यक्ष भेरूलाल मीणा हिंडोली ब्लॉक अध्यक्ष लादू लाल गुर्जर नैनवा ब्लॉक अध्यक्ष कन्हैयालाल पो टर पाटन ब्लॉक अध्यक्ष शीला दा भाई मोहम्मद शहजाद बिरधी लाल मेहरा शीला सनाढ्य उमुलवरा प्रबोधक संघ के मुख्य सलाहकार धनराज मीणा धनराज मोहीपुरा एवं प्रबोधक संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष मोईनुदृदीन अंसारी द्वारा भी प्रबोध को की लंबित मांगें पूरी करवाने एवं संगठन को मजबूत करने हेतु अपने विचार प्रस्तुत किए इस कार्यक्रम का संचालन नरेंद्र सिंह सोलंकी एवं चन्द्रप्रकाश दाधीच कोषाध्यक्ष अशोक चोहला द्वारा किया गया इस दौरान हामिद रजा अंसारी जूनियर मोहम्मद रफी द्वारा अधिवेशन के दौरान प्रेरणादायक गीतों द्वारा अपनी मनमोहक प्रस्तुतियां प्रस्तुत की अधिवेशन में पधारे हुए अतिथि द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रबोधक प्रतिभाओं को सम्मान से नवाजा गया वही शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अमिट छाप छोड़ने वाले सेवानिवृत्त शिक्षकों का भी अभिनंदन किया गया इस दौरान ग्रांट परमेश्वरी होटल में ग्राम ठीकरदा की बैंड पार्टी द्वारा पूरे दिन प्रबोधक अधिवेशन 2022 को अपनी मनमोहक प्रस्तुति द्वारा अपनी कलाकृति के रंग बिखेरे इस दौरान तुलसीराम वर्मा प्रेम शंकर राठौर हंसराज प्रेम प्रकाश मेहरा राजन शुक्ला विनोद शर्मा  रामावतार शर्मा सम्पत सिंह सोलंकी सत्यनाराण सैन मुकुट मीणा जुगल कराड राजीव नौसाल्या मोहम्मद नफीस फजलुद्दीन रहमान पूर्व ब्लाॅक अध्यक्ष बृजकिशोर सैन  सुनीता शर्मा गायत्री शर्मा सत्यनारायण सेन  दुर्गा लाल आदि द्वारा इस कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई यह जानकारी जिला अध्यक्ष नूतन तिवारी ने दी

Sunday, September 25, 2022

ओ एस डी राजीव दत्ता ने दिए रक्तदान महादान अभियान जारी रखने के निर्देश,अर्जुन कहार ने रक्तदान कर बचाया गंभीर बीमार मरीज का जीवन

 खोईवाल
बुंदी (राजस्थान टीवी न्यूज़)
मानव सेवा समिति गोल्डी वर्मा ने बताया कि ओ एस डी राजीव दत्ता के निर्देश पर बूंदी में मानव सेवा समिति का रक्तदान महादान अभियान वापस से शुरू कर दिया गया है 
उसी के तहत आज गंभीर बीमार मरीज परमजीत के लिए रक्त की आवश्यकता होने पर मुझे फोन कर जानकारी दी गई थी जिस पर मेने अपने मित्र अर्जुन कहार को मामले से अवगत कराते ही अर्जुन कहार ने रक्तदान महादान अभियान के तहत बूंदी बल्ड बैंक जाकर  रक्तदान कर मरीज का जीवन बचाया
 रक्तदान कर अर्जुन कहार ने बताया की कुछ दिनों से राजनीतिक कारणों से रक्तदान से संबंधित सेवा कार्यों में कानूनी बाधा आ रही थी जिसके विषय में लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला के ओ एस डी राजीव दत्ता से समिति के प्रदेश अध्यक्ष राजेश खोईवाल व कार्यकर्ताओ ने मुलाकात कर रक्तदान महादान अभियान में आ रही कानूनी बाधा से ओ एस डी राजीव दत्ता को अवगत कराया गया था
एवम कार्यकर्ताओ ने परेशान होकर रक्तदान महादान अभियान बंद करने की बात कही थी
जिस पर राजीव दत्ता ने तुरंत प्रभाव से निर्देश दिए की किसी भी कारण वश रक्तदान महादान अभियान बंद नहीं होना चाहिए
रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को अगर कोई समस्या आती है तो में उनके साथ खड़ा हू
अगर रक्तदाताओं का सम्मान नही कर सकते तो कोई भी रक्तदाताओं को परेशान भी न करे
रक्तदाता जीवनदाता होता है
उनको किसी कीमत पर परेशान नहीं होने देंगे
राजीव दत्ता से मिले आश्वाशन के बाद मानव सेवा समिति द्वारा चलाए जा रहे रक्तदान महादान अभियान को पुन शुरू किया गया है
समिति के कार्यकर्ताओ ने ओ एस डी राजीव दत्ता का आभार जताया है
इस दौरान पूर्व सभापति महावीर मोदी विजयन्त आमेरा व मानव सेवा समिति के विधि सलाहकार एडवोकेट मुकेश वर्मा रमेश चंद रवि कुमार सोनू डगोरिया मुकेश राव गोविंद टेलर जीतू वर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे

Saturday, September 24, 2022

वाल्मिकी समाज ने मुआवजे की मांग को लेकर जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

राजेश खोईवाल
राजस्थान टीवी न्यूज़ बूंदी वाल्मीकि समाज के युवाओं के द्वारा आज जिला कलेक्टर महोदय को कुछ दिन पूर्व नैनवा थाने के ताकला गांव में हुए हत्याकांड को लेकर दिया ज्ञापन बताया कि  ताकलागांव में दिनांक 21 तारीख को बुधवार के दिन लड्डू वाल्मीकि जी 50 वर्षीय व्यक्ति की लाठियों से पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी गई थी ,समाज बंधुओं ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर मांग की कि दोषियों को सख्त से सख्त सजा हो और मृतक के आश्रितों को 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दे एवं परिवार के किसी एक आश्रित को सरकारी नौकरी दी जाए ज्ञापन देने वालों में वीरू डगोरिया, अर्जुन डागर ,हीरालाल नकवाल, रितेश गोयर, प्रदीप तंबोली विकास डागर, जितेंद्र तंबोली, सुनिल तंबोली, विक्रम झावा ,पार्षद अर्जुन डाबोडीया व अन्य कई वाल्मिकी समाज के युवा मौजूद रहे

Friday, September 23, 2022

जेसीआई बूंदी उर्जा ने मनाया जेसीआई राइस डे

राजेश खोईवाल
राजस्थान टीवी न्यूज़ बूंदी
जेसीआई बूंदी ऊर्जा ने जेसीआई राइस डे मनाया जिसके अंतर्गत "वोकल फोर लोकल" का इनिटिवेट लिया हुए छोटी वह फुटपाथ की दुकानों से सामान खरीदने का आगाज किया वही जेसीआई के मेंबर्स ने फुटपाथ की छोटी दुकानें वह छोटे वंडर्स से सामान खरीद कर उन्हें प्रोत्साहित किया जेसीआई बूंदी उर्जा अध्यक्ष नंदिनी विजय ने बताया की डिजिटलाइजेशन के जमाने में हम छोटी-छोटी चीजें भी ऑनलाइन मंगाने लग गए हैं स्पेशली कोरोना काल के बाद जिसकी वजह से कई छोटी दुकानें और छोटी दुकान चलाने वालों को तकलीफो का सामना करना पड़ रहा है इसी संदर्भ में जेसीआई बूंदी उर्जा के मेंबर्स ने प्रतिज्ञा ली के वह लोकल मार्केट से ही ज्यादा से ज्यादा सामान खरीदेंगे ताकि यह छोटी दुकान, ठेले व फुटपाथ वाले भी अपने त्यौहार अच्छे से मना पाए छोटी दुकान वाले अपना घर पालने के लिए कमाई करते हैं और त्योहारों के दिनों पर इन से खरीदारी करने पर इनका त्यौहार भी अच्छे से मन पाएगा । जेसीआई बूंदी उर्जा ने सभी से आग्रह किया कि बजाय ऑनलाइन के वह ज्यादा से ज्यादा लोकल दुकानों से ही अपना सामान खरीदें। इस प्रोजेक्ट के दौरान बूंदी ऊर्जा के मेंबर्स ने फुटपाथ पर लगी दुकानों से सामान भी खरीदे इस प्रोजेक्ट के दौरान सचिव नितिका माथुर, कोषाध्यक्ष सोनू सिंह, ज्वाइंट सेक्रेट्री कंचन शर्मा आदि उपस्थित रहे।