ad

Saturday, October 31, 2026

बागेश्वर धाम सरकार ने बंटी गौतम को सौंपी धार्मिक सेवा की जिम्मेदारीहिंदू राष्ट्र बागेश्वर धाम सुंदरकांड मंडल का अधिकृत प्रमाण पत्र प्रदान किया, भरत शर्मा बने सहसंयोजक

राजेश खोईवाल 
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
बूंदी श्री बागेश्वर बालाजी एवं पूज्य गुरुदेव में अटूट आस्था रखने वाले बूंदी निवासी बंटी गौतम को बागेश्वर धाम पर आयोजित कार्यक्रम में हिंदू राष्ट्र बागेश्वर धाम सुंदरकांड मंडल का अधिकृत प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं धर्मप्रेमी उपस्थित रहे।
बागेश्वर धाम सरकार की ओर से बंटी गौतम को जिला प्रभारी एवं भरत शर्मा को सहसंयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई। प्रमाण पत्र प्राप्त करने पर बंटी गौतम ने इसे अपने जीवन के सौभाग्यपूर्ण क्षण बताते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए केवल सम्मान नहीं, बल्कि धार्मिक सेवा, समर्पण और सनातन धर्म के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प है। वे पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ इस दायित्व का निर्वहन करेंगे।
सहसंयोजक भरत शर्मा ने कहा कि बागेश्वर धाम सरकार द्वारा जो विश्वास जताकर हमें जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका पूरी ईमानदारी से पालन किया जाएगा। क्षेत्र में धार्मिक गतिविधियों, सुंदरकांड आयोजनों एवं सनातन धर्म की सेवा से जुड़े कार्यों को नई गति प्रदान की जाएगी।
इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह सब बागेश्वर बाबा की असीम कृपा का परिणाम है। बंटी गौतम एवं भरत शर्मा को नई जिम्मेदारी मिलने पर क्षेत्र के धर्मप्रेमियों एवं शुभचिंतकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर बृजेश गौतम, मनीष शर्मा, दीपक पंचोली, पवन सोनी, अंकुर बाय, अनुराग दादी, शांतिलाल जैन, जगदीश गुप्ता, हनुमान शर्मा, देव शर्मा, नरेश, विक्रम आनंद सहित मातृशक्ति सुंदरकांड मंडल की लीला सोमानी, मेनका जाजू, रुक्मणी जाजू एवं ममता शर्मा सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Friday, October 30, 2026

सरकारी स्कूलों के कायाकल्प की पहल, शौचालय निर्माण के लिए 51 हजार की घोषणा

राजेश खोईवाल 
बूंदी (राजस्थान टीवी न्युज)
बूंदी। जिले के राजकीय विद्यालयों की तस्वीर बदलने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पुनरुद्धार अभियान की शुरुआत की गई। शुक्रवार को राम शरणम् भवन नवजीवन कॉलोनी नैनवा रोड बूंदी में आयोजित कार्यक्रम में प्रारंभिक जिला शिक्षा अधिकारी स्नेहलता शर्मा ने गोपालपुरा विद्यालय में शौचालय निर्माण के लिए 51 हजार रुपए देने की घोषणा कर अभियान का आगाज किया। प्रवक्ता नूतन तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम में भामाशाहों और दानदाताओं ने भाग लिया। स्नेहलता शर्मा ब्लॉकवार निरीक्षण कर संसाधनों के अभाव से जूझ रहे विद्यालयों को चिह्नित कर रही हैं। अभियान का उद्देश्य जनसहयोग से सरकारी स्कूलों में आधारभूत सुविधाएं विकसित करना और विद्यार्थियों के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार करना है। जिले के राजकीय विद्यालयो की भौतिक संरचना सुधार कर उनमें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्नेहलता शर्माने एक नई पहल के साथ कदम बढ़ाते हुए समाजसेवी एवं भामाशाहों के साथ इस कार्यक्रम का आगाज किया। क्योंकि सरकारी बजट की सीमाओं के कारण सभी कार्य तुरंत होना संभव नहीं है इसलिए जनप्रतिनिधियों, भामाशाहों, दानदाताओं के सहयोग से जहां भवन जर्जर है, शौचालय पेयजल चारदीवारी फर्नीचर जैसी मूलभूत सुविधाओं को संपन्न करवाने हेतु विद्यालय पुनरुद्धार कार्यक्रम का आगाज हुआ। इस कार्यक्रम में अध्यापिका पूजा कवंर द्वारा 5100एवं अध्यापिका रजिया बेगम द्वारा 5100 देने की घोषणा की गई। इस कार्यक्रम में अतिथि बतौर समाजसेवी शरणानंद शर्मा, समाजसेवी प्रेम मोहन शर्मा,पेंशनर समाज के जिला अध्यक्ष घनश्याम दुबे, समाजसेवी हिम्मत सिंह गौड,, बाणगंगा सेवार्थ समिति के कोषाध्यक्ष पवन सोनी,प्राइवेट स्कूल वेलफेयर सोसाइटी के जिला अध्यक्ष हरीश तिवारी, राजस्थान सनाढ्य आदिगौड ब्राह्मण महासभा बूंदी के जिला अध्यक्ष पंडित सतीश शर्मा अस्तौली, बार एसोसिएशन बूंदी के कोषाध्यक्ष संजय शर्मा, रहे। प्रबोधक संघ बूंदी के महामंत्री रणजीत सिंह हाडा, शहर अध्यक्ष जाकिर हुसैन अंसारी उपाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, अमर सिंह, धनंजय शर्मा द्वारा अतिथियों का माल्यार्पण कर, पुष्पगुच्छ अर्पित कर अभिनंदन किया गया। सभी अतिथियों ने इस पहल को सराहनीय बताते हुए उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे सहयोग से बड़े बदलाव आएंगे इस पहल के तहत विद्यालय गोद लेने की योजना शुरू की जाएगी उन्होंने कहा कि बच्चों को बेहतर शैक्षिक वातावरण देना हमारी प्राथमिकता हैं तथा उन्होंने तन मन और धन से पुनरुद्धार कार्यक्रम को प्रगतिशील मंजिल तक पहुंचाने का भरोसा दिलाया। इस कार्यक्रम के दौरान सभी ब्लॉकों से दस दस विद्यालयों की सूची तैयार कर गति प्रदान करने की रूपरेखा तैयार कि गई सभी ने अपने-अपने विचार रखें। इस कार्यक्रम में कविता पाठक, अध्यापकओम प्रकाश वर्मा, किशन कहार, भूपेंद्र सनाढ्य आशा कवंर, इकबाल हुसैन, रेखा राजावत पायल राठौर, निशा तिवारी, अक्षरा, अमन तिवारी,आदि काफी संख्या में बूंदी जिले से जुड़े भामाशाह एवं कार्मिक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता नूतन तिवारी ने किया।

Thursday, October 29, 2026

कुटुंब प्रबोधन परिवार मंगल संवाद में गूंजे भक्ति और संस्कार के स्वरसंस्कारित परिवार समृद्ध राष्ट्र का आधार - संत नन्द लाल (बाबाजी)

राजेश खोईवाल 
बूंदी (मातृभूमि न्युज)
बूंदी कुटुंब प्रबोधन गतिविधि बून्दी के अंतर्गत नैनवां मार्ग स्थित निजी विद्यालय मंगल संवाद कार्यक्रम के दौरान परिसर में भजन संध्या एवं पारिवारिक प्रबोधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया
कार्यक्रम का शुभारम्भ परिवार के आदर्श शिव परिवार ओर भारत माता का पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया तदोपरान्त कार्यक्रम के मुख्य वक्ता नन्द लाल (बाबा जी)का तिलक, श्री फल के साथ दुपट्टा शाल के साथ उनका स्वागत किया कार्यक्रम में सभी आगंतुकों का तिलक अक्षत से स्वागत किया
 इस अवसर पर सनातन धर्म प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया जिसमें रामायण, महाभारत, गीता एवं महापुरुषों से सम्बंधित प्रश्नों का उत्तर देने वाले बालक बालिकाओं को पुरस्कृत किया गया। 
यामिनी हाडा ने प्रेरणास्पद भाव गीत प्रस्तुत किया। 
कार्यक्रम में कुटुम्ब प्रबोधन विभाग संयोजक ब्रह्मदत्त गौतम ने मुख्य वक्ता संत श्री नंदलाल जी बाबा का परिचय कराया तथा गतिविधि की जानकारी दी।
नन्दलाल जी बाबा ने कहा कि परिवार ही व्यक्ति के जीवन की प्रथम पाठशाला है और संस्कारों का केंद्र है। यदि परिवार में संवाद, सत्संग और संस्कार होंगे तो समाज स्वतः ही सशक्त होगा।
 आज के समय में परिवारों को एक साथ भोजन, साप्ताहिक सत्संग और भारतीय त्योहारों को मिलकर मनाने की परंपरा को पुनर्जीवित करना होगा। इसके लिए मंगल प्रभात,मंगल शयन , मंगल प्रसाद , मंगल संवाद के माध्यम से परिवारों को संस्कारित किया जा सकता है।
अपने स्व का बोध कराने लिए इंडोनेशिया का उदाहरण देते हुए कहा कि सबसे बडे इस्लामिक देश की मुद्रा पर भी विनायक का प्रतीक चिन्ह है। वहां के लोगों ने मुस्लिम होने पर भी आज तक अपनी सांस्कृतिक धरोहर को सहेजा है। हम अपने ऋषि परम्परा के सांस्कृतिक मूल्यों को आगे की पीढ़ी में अग्रेषित करके ही ऋषि ऋण से मुक्त हो सकते हैं।
समरस समाज की स्थापना के लिए सबको मिलकर वामपंथी विमर्श का प्रतिकार करते हुए भारतीय सद्भावना विमर्श स्थापित करना अनिवार्य है। बाबा के भजनों "मीठो मीठो बोल", "घर घर मंगलदीप जले","हरिओम् गुंजार सदा" जैसे गीतों ने उपस्थित परिवारों को मंत्रमुग्ध कर दिया

मनमोहन अजमेरा ने बताया कि "मन मस्त फकीरी धारी है" बाबा का विश्वप्रसिद्ध गीत है उन्होंने बताया कि 
इस अवसर पर बून्दी के साहित्यकार शम्भू लाल कश्यप ने बाबा को स्व रचित पुस्तक भेंट की।

 कार्यक्रम में चितौड़ प्रान्त कुटुंब प्रबोधन संयोजक रामविलास भरेंडिया का भी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। 
कार्यक्रम में बून्दी नगर के गणमान्य बन्धुओं सहित 121 परिवारों के लगभग 500 सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सञ्चालन बून्दी जिला संयोजक जितेंद्र गौतम ने किया ।कार्यक्रम का विराम भारत माता की आरती से किया गया तत्पश्चात भोजनमंत्र के साथ सभी ने सामूहिक स्नेहभोज प्रसादी ग्रहण की। कुटुम्ब प्रबोधन जिला टोली के जितेंद्र गौतम,मन मोहन अजमेरा,लोकेश नारायण, हरिराज सिंह, ललित शर्मा, गुरूदत्त शर्मा,जगदीश बागडी, शिवराज शर्मा, विमला शर्मा,अरुणा शर्मा, नारायण बैरागी,राम प्रताप सिंह , विजयभान सिंह , देवीलाल कारपेन्टर ने कार्यक्रम को सुचारू सम्पन्न करने में सहयोग किया।

Wednesday, October 28, 2026

ना जात पर ना पात पर मोहर लगेगी हाथ पर - विधायक शर्मा विधायक शर्मा ने तालेड़ा में कार्यलय का शुभारंभ किया

राजेश खोईवाल 
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज़)
तालेड़ा। आज बूंदी विधायक हरिमोहन शर्मा एवं पीसीसी सदस्य सत्येश शर्मा ने तालेड़ा में वार्ड नंबर 25 के उम्मीदवार राजेश मेघवाल के एवं तालेड़ा मुख्यालय के प्रधान कार्यालय का फीता काटकर विधिवत्त शुभारंभ किया। उद्घाटन समारोह में कोटा के प्रभारी पुष्पेंद्र भारद्वाज प्रदेश सचिव सामाजिक प्रकोष्ठ विभाग महेंद्र खीची भी सम्मिलित हुए। 
बूंदी विधायक हरिमोहन शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा की ना जात पर ना पात पर मोहर लगेगी हाथ पर। पंचायत समिति तालेड़ा के हमारे सभी 25 वार्डों के उम्मीदवार एवं तालेड़ा के अंतर्गत आने वाले पांच जिला परिषद सदस्यों उम्मीदवार घोषित हो चुके हैं। अब हम सबको एकजुट और इन सभी कांग्रेस उम्मीदवारों को अधिक से अधिक मत से विजयी बनाना है। जनता ने फैसला कर लिया है कि इस गूंगी बेरी जन विरोधी सरकार को बदलना है। हमने पूर्व में भी तालेड़ा क्षेत्र में पूर्ववर्ती सरकार के समय अनेक ऐतिहासिक उपलब्धि पूर्ण कार्य करवाए जो सब आपके सामने है। आगे भी विकास का एक क्रम निरंतर चलता रहेगा। मुझे खेद इस बात का भी है कि हमारे लोकसभा अध्यक्ष इतने बड़े पद पर होने के बावजूद भी कोई बड़ा ऐतिहासिक काम तालेड़ा या बूंदी विधानसभा क्षेत्र के लिए नहीं करवा पाए हैं।

 *इस जनविरोधी सरकार को बदलने का समय आ गया है - सत्येश शर्मा*

पीसीसी सदस्य सत्येश शर्मा ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि अब इस जन विरोधी सरकार को बदलने का समय आ गया है। भाजपा सरकार के 3 साल के कार्यकाल में जनता त्राहि त्राहि माम कर रही है। ना पेयजल व्यवस्था सुधर रहिए ना बिजली व्यवस्था। जनता को इस कुशासन वाली सरकार में मूलभूत सुविधाएं भी नहीं मिल पा रही। इसके ठीक विपरीत पूर्ववर्ती सरकार की चलाई गई जनकल्याणकारी योजना को भी इस सरकार ने बंद कर दिया। लेकिन जनता सब समझ चुकी है कांग्रेस का कार्यकर्ता इस जनता की लड़ाई को सड़क से लेकर दिल्ली तक लड़ रहा है। आप सभी हमारे कांग्रेस पार्टी के सभी उम्मीदवारों को अधिक से अधिक मतों से जिताएंगे। तालेड़ा पंचायत समिति में कांग्रेस पार्टी का प्रधान बनना निश्चित है। 

उद्घाटन समारोह में ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम शंकर राठौड़ पूर्व ब्लाक अध्यक्ष जगरूप रंधावा, पूर्व प्रधान रघु शर्मा, मंडल अध्यक्ष इमरान देशवाली, सरपंच संघ के अध्यक्ष अनंदी लाल मीणा, सामाजिक न्याय प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष गयासुद्दीन भट्टी, पंचायत समिति सदस्य चंद्र प्रकाश दाधीच, बाबू भाई जिला परिषद एवं पंचायत समिति तालेड़ा के प्रत्याशी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर उपस्थित रहे। 

*नोताडा भोपत में विधायक शर्मा ने किया जनसंपर्क*

बूंदी विधायक हरिमोहन शर्मा ने नोताडा भोपत में जिला परिषद के वार्ड नंबर 8 के उम्मीदवार उच्चब धाकड़ एवं पंचायत समिति तालेड़ा के वार्ड 24 की उम्मीदवार निर्मला मीणा के पक्ष में जनसंपर्क कर ग्राम वासियों से अधिक से अधिक मत देकर विजय बनाने की अपील की।

*विधायक शर्मा बरड क्षेत्र में करेंगे जनसंपर्क*

बूंदी विधायक हरिमोहन शर्मा दिनांक 28 अक्टूबर बुधवार को बरड क्षेत्र डाबी के जिला परिषद के 2 वार्डो एवं पंचायत समिति तालेड़ा 8 वार्डो में जनसंपर्क कर कांग्रेस उम्मीदवारों को अधिक से अधिक मतदान देने की अपील करेंगे। 

*हरिमोहन शर्मा*
*विधायक, बूंदी*

बूंदी जिले के राजकीय विद्यालयों का होगा कायाकल्प, बालिका शिक्षा को मिलेगा बढ़ावाप्रारंभिक जिला शिक्षा अधिकारी स्नेहलता शर्मा की अनूठी पहल, भामाशाहों एवं दानदाताओं के सहयोग से शुरू होगा विद्यालय पुनरुद्धार अभियान

राजेश खोईवाल 
बूंदी (राजस्थान टीवी न्युज)
बूंदी। जिले के राजकीय विद्यालयों की भौतिक संरचना में सुधार करने, विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध करवाने तथा बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रारंभिक जिला शिक्षा अधिकारी स्नेहलता शर्मा ने एक सराहनीय पहल की है। इसके तहत भामाशाहों, दानदाताओं, संस्थाओं एवं सामाजिक संगठनों के सहयोग से अभावग्रस्त राजकीय विद्यालयों के पुनरुद्धार अभियान को गति प्रदान की जाएगी।

इस पहल के तहत 30 अक्टूबर 2026 को दोपहर 3 बजे राम शरणम् भवन, गेट नंबर 7, नवजीवन कॉलोनी, बूंदी में एक विशेष बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक के साथ ही विद्यालय पुनरुद्धार अभियान का विधिवत आगाज करने का प्रस्ताव है।

प्रवक्ता नूतन तिवारी ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों, गांवों, नगरों, ढाणियों एवं कस्बों में संचालित ऐसे राजकीय विद्यालयों को आवश्यक सुविधाओं से सुसज्जित करना है, जहां संसाधनों के अभाव के कारण विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके लिए भामाशाहों, दानदाताओं, विभिन्न संस्थाओं एवं सामाजिक संगठनों को सहभागी बनाकर विद्यालयों के विकास की कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

प्रारंभिक जिला शिक्षा अधिकारी स्नेहलता शर्मा ने बताया कि बूंदी जिले के प्रत्येक ब्लॉक से 10-10 विद्यालयों की सूची तैयार कर ली गई है। साथ ही, जिले के विभिन्न ब्लॉकों का निरीक्षण कर अभावग्रस्त विद्यालयों को चिह्नित करने की प्रक्रिया भी की जा रही है, ताकि जरूरत के अनुसार प्राथमिकता तय कर विद्यालयों में विकास कार्य करवाए जा सकें।

उन्होंने बताया कि सरकारी बजट की सीमाओं के कारण सभी विद्यालयों में आवश्यक विकास कार्य तत्काल करवाना संभव नहीं हो पाता। ऐसे में जनप्रतिनिधियों, भामाशाहों एवं दानदाताओं का सहयोग लेकर विद्यालयों की मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा।

अभियान के अंतर्गत जिन विद्यालयों के भवन जर्जर अवस्था में हैं, वहां आवश्यक सुधार करवाने के साथ ही शौचालय, स्वच्छ पेयजल, चारदीवारी, फर्नीचर सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। बेहतर भौतिक संसाधन उपलब्ध होने से विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं अनुकूल शैक्षणिक वातावरण मिलेगा और बालिका शिक्षा को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

यह पहल शिक्षा के क्षेत्र में जनभागीदारी का एक महत्वपूर्ण उदाहरण बन सकती है। प्रशासनिक प्रयासों के साथ समाज के सक्षम वर्ग की सहभागिता से सरकारी विद्यालयों की तस्वीर बदलने, विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने तथा शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने की दिशा में सार्थक कदम उठाया जा सकता है।

विद्यालय पुनरुद्धार अभियान से जिले के राजकीय विद्यालयों को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। अब इस पहल को सफल बनाने के लिए भामाशाहों, दानदाताओं, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक संगठनों की सहभागिता महत्वपूर्ण होगी।

Tuesday, October 27, 2026

ग्राम रोनिजा के विद्यालय को पुनः चालू करवाने की मांग 68 बच्चों के भविष्य का सवाल, ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

राजेश खोईवाल 
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
बूंदी। जिले की ग्राम पंचायत रोनिजा के कीरों का झोपड़ा स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय को पुनः शुरू करवाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। विद्यालय बंद होने से मजदूर परिवारों के 68 बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों एवं अभिभावकों ने जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी से विद्यालय को शीघ्र पुनः संचालित करवाने की मांग की है।

ग्रामीणों के अनुसार, राजस्थान सरकार के शिक्षा विभाग के आदेश क्रमांक 14(4) शिक्षा-1/जिला बूंदी/2014, दिनांक 14 अगस्त 2014 की पालना में कीरों का झोपड़ा स्थित विद्यालय को वर्ष 2015 में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रोनिजा में मर्ज कर दिया गया था। इसके बाद से कीरों का झोपड़ा का विद्यालय बंद है।

**दोनों विद्यालयों के बीच दूरी बनी बच्चों की परेशानी**

ग्रामीणों का कहना है कि कीरों का झोपड़ा से रोनिजा स्थित विद्यालय की दूरी लगभग 2.5 किलोमीटर से अधिक है, जबकि विद्यालयों को मर्ज करने के दौरान दूरी लगभग एक किलोमीटर बताई गई थी। अधिक दूरी के कारण छोटे बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। बच्चों को आमरोड़ पक्की सड़क से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।

ग्रामीणों ने बताया कि कीरों का झोपड़ा क्षेत्र में कहार (कीर), गुर्जर एवं माली समाज के अनेक परिवार निवास करते हैं। इनमें अधिकांश परिवार मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। ग्रामीणों के अनुसार, इन परिवारों के लिए बच्चों को इतनी दूर विद्यालय भेजना कठिन हो रहा है, जिससे उनकी शिक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है।

**विद्यालय में नामांकन के लिए पर्याप्त बच्चे**

ग्रामीणों द्वारा प्रस्तुत ज्ञापन के अनुसार, क्षेत्र में 3 से 5 वर्ष तक के 19 बच्चे तथा 6 से 11 वर्ष तक के 49 बच्चे हैं। इस प्रकार कुल 68 बच्चे हैं, जो विद्यालय में नामांकन की दृष्टि से पर्याप्त संख्या दर्शाते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय पुनः शुरू होने से इन बच्चों को गांव के नजदीक शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिल सकेगा।

**भवन सुरक्षित, ग्रामीण सफाई और मरम्मत के लिए तैयार**

ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि बंद पड़े विद्यालय का भवन सुरक्षित स्थिति में है तथा शिक्षण कार्य के लिए उपयोगी है। भवन में कोई बड़ी टूट-फूट या क्षति नहीं हुई है। अभिभावकों एवं ग्रामीणों ने विद्यालय परिसर की सफाई, झाड़-झंखाड़ हटाने तथा छोटी-मोटी मरम्मत और पुताई करवाने की जिम्मेदारी भी सामूहिक रूप से निभाने की सहमति जताई है।

**ग्रामीणों ने शीघ्र कार्रवाई की मांग की**

ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी से आग्रह किया है कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य, शिक्षा की सुलभता और ग्रामीण परिवारों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए कीरों का झोपड़ा स्थित बंद विद्यालय को पुनः चालू करवाने के लिए संबंधित शिक्षा विभाग को आवश्यक निर्देश दिए जाएं।

ज्ञापन की प्रतिलिपि मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी एवं पदेन जिला परियोजना समन्वयक, समग्र शिक्षा बूंदी तथा जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा), बूंदी को भी आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि आगामी पंचायतीराज चुनाव से पूर्व विद्यालय को पुनः शुरू नहीं करवाया गया, तो वे स्वेच्छा से मतदान का बहिष्कार करने पर विचार करेंगे।

ग्रामीणों का कहना है कि **गांव के बच्चों को सुरक्षित और सुलभ शिक्षा उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए।** प्रशासन को इस मामले में संवेदनशीलता दिखाते हुए जल्द समाधान करना चाहिए, ताकि किसी भी बच्चे का भविष्य दूरी और संसाधनों की कमी के कारण प्रभावित न हो।
इस दौरान ओम शंकर कहार, शिवकरण शर्मा, उत्तम सिंह दरोगा, भागीरथ कहार, मनीष कहार, गणेश कहार, राजू चोपदार शोभाग कीर,मदन सिंह, पोकर, आदि ग्रामीण मौजूद रहे

Monday, October 26, 2026

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन में सामाजिक एकता, सादगी और शिक्षा का संदेश53 गौत्र जमात लोहारान काठेड़ा एवं बूंदी लोहारान पंचायत का आयोजन, वक्ताओं ने फिजूलखर्ची रोकने और जरूरतमंद परिवारों की मदद करने का किया आह्वान

राजेश खोईवाल 
बूंदी (राजस्थान टीवी न्युज)
बूंदी 25 अक्टूबर को पुरानी धानमंडी में 53 गौत्र जमात लोहारान काठेड़ा एवं बूंदी लोहारान पंचायत, बूंदी के तत्वावधान में आयोजित सम्मेलन में 24 जोड़ों का निकाह धूमधाम से संपन्न करवाया गया। 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन में सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे, सादगीपूर्ण विवाह, शिक्षा और सामाजिक सुधार को लेकर महत्वपूर्ण संदेश दिया गया। सम्मेलन में समाज के पदाधिकारियों एवं प्रबुद्ध वक्ताओं ने सामूहिक रूप से समाज को संगठित करने, शादी-विवाह में बढ़ती फिजूलखर्ची पर रोक लगाने तथा गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को सहयोग प्रदान करने पर जोर दिया।
सम्मेलन में सदर सैफी मोहम्मद आरिफ नागोरी, सेक्रेटरी सलीम अख्तर, खजांची नासिर रजा काठावत, नायब सदर सलीम अगवान, मानव सेवा समिति के अध्यक्ष रक्तवीर राजेश खोईवाल, इरशाद हसनौत और शादाब काठावत सहित अन्य वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।

सादगीपूर्ण विवाह से परिवारों को मिलेगी आर्थिक मजबूती
सदर सैफी मोहम्मद आरिफ नागोरी ने अपने संबोधन में कहा कि इज्तेमाई शादी सम्मेलन का उद्देश्य केवल विवाह समारोह आयोजित करना नहीं, बल्कि समाज में एकता, भाईचारे और आपसी सहयोग को मजबूत करना भी है। उन्होंने कहा कि शादी-विवाह में अनावश्यक खर्चों से बचना, दहेज जैसी सामाजिक बुराइयों को दूर करना और निकाह को आसान बनाना समय की आवश्यकता है। समाज की वास्तविक तरक्की तभी संभव है, जब हर परिवार सम्मान के साथ जीवन व्यतीत कर सके।

### **संगठन, अनुशासन और सहयोग से आगे बढ़ेगा समाज**
सेक्रेटरी सलीम अख्तर ने कहा कि किसी भी समाज की प्रगति के लिए मजबूत संगठन, अनुशासन और आपसी सहयोग बेहद जरूरी हैं। इज्तेमाई शादी सम्मेलन समाज के लोगों को एक मंच पर लाकर रिश्तों को मजबूत करने और सामाजिक सुधार की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने समाजजनों से संगठन के साथ जुड़कर जरूरतमंद परिवारों की मदद करने तथा सादगीपूर्ण विवाह को बढ़ावा देने की अपील की।

### **पारदर्शिता और ईमानदारी सामाजिक संगठनों की ताकत**
खजांची नासिर रजा काठावत ने कहा कि किसी भी सामाजिक संगठन की मजबूती के लिए आर्थिक पारदर्शिता, ईमानदारी और जिम्मेदारी आवश्यक हैं। जमात के संसाधनों का उपयोग समाजहित के कार्यों, जरूरतमंद परिवारों की सहायता, बच्चों की शिक्षा और सामाजिक जागरूकता के लिए किया जाना चाहिए। उन्होंने सहयोगकर्ताओं, भामाशाहों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए समाजसेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

### **शिक्षा, रोजगार और सामाजिक एकता पर दिया जोर**
नायब सदर सलीम अगवान ने कहा कि समाज की असली ताकत उसकी एकता, आपसी मोहब्बत और सुख-दुख में एक-दूसरे के साथ खड़े रहने की भावना है। उन्होंने बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने, युवाओं को रोजगार के लिए प्रोत्साहित करने और सामाजिक बुराइयों को दूर करने की आवश्यकता बताई। उन्होंने समाज के प्रत्येक व्यक्ति से सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

### **समाज की तरक्की का आधार है शिक्षा और जागरूकता : राजेश खोईवाल**
मानव सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष रक्तविर राजेश खोईवाल ने अपने संबोधन में कहा कि 43वां इज्तेमाई शादी सम्मेलन सामाजिक एकता, आपसी सहयोग और सादगीपूर्ण विवाह की दिशा में एक सराहनीय पहल है। ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के साथ-साथ सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूकता पैदा करते हैं।

उन्होंने कहा कि समाज की वास्तविक तरक्की केवल आर्थिक संपन्नता से नहीं, बल्कि शिक्षा, जागरूकता, समान अवसर और सामाजिक जिम्मेदारी से होती है। सामूहिक विवाह सम्मेलन गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवारों को आर्थिक बोझ से राहत देने और सम्मानपूर्वक विवाह संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

खोईवाल ने आयोजक समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को जरूरतमंदों की सहायता, युवाओं के मार्गदर्शन और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।

### **युवाओं को नशे और सामाजिक बुराइयों से दूर रहने की अपील**

इरशाद हसनौत ने कहा कि समाज के उज्ज्वल भविष्य के लिए शिक्षा, रोजगार और सामाजिक सुधार पर विशेष ध्यान देना जरूरी है। उन्होंने युवाओं से नशे एवं अन्य बुराइयों से दूर रहकर मेहनत, शिक्षा और अच्छे आचरण के माध्यम से अपने परिवार तथा समाज का नाम रोशन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सादगीपूर्ण विवाह से गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को बड़ी राहत मिल सकती है।

वहीं, शादाब काठावत ने कहा कि सामूहिक आयोजन समाज की एकता और आपसी सहयोग का प्रतीक हैं। उन्होंने बुजुर्गों के सम्मान, बच्चों की शिक्षा, युवाओं के बेहतर भविष्य और जरूरतमंद परिवारों की सहायता को प्राथमिकता देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज में मोहब्बत, भाईचारे और इंसानियत की भावना को मजबूत बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

### **मेहमानों की सुविधाओं के लिए रहेंगी माकूल व्यवस्थाएं**
आयोजक समिति के अनुसार सम्मेलन में शामिल होने वाले मेहमानों एवं समाजजनों की सुविधा के लिए भोजन, बैठने, सुलभ शौचालय और पार्किंग सहित आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। आयोजन समिति ने समाज के सभी लोगों से आपसी एकता, भाईचारे और सहयोग की भावना के साथ सम्मेलन में भाग लेने की अपील की।

**संरक्षक मंडल (सरपरस्त)** में नन्हा खान अगवान, हाजी हकीम काठावत, रफीक खत्री और मजीद खत्री शामिल हैं।

**कमेटी सदस्यों** में नायब सेक्रेटरी इकबाल हुसैन खत्री, नायब खजांची शब्बीर हसनौत, अब्दुल मजीद काठावत, अब्दुल गफ्फार खत्री, हबीब नूर अगवान, सजाउद्दीन काठावत, अब्दुल गफ्फार, शाहिद हुसैन जिंदरान, जावेद हुसैन अगवान और इम्तियाज जिंदरान सहित अन्य सदस्य आयोजन की व्यवस्थाओं में सहयोग करेंगे।

### **समाज को एकजुट करने की दिशा में सराहनीय पहल**

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन का मुख्य संदेश यही रहा कि **एकता, शिक्षा, सादगी और आपसी सहयोग से ही समाज को नई दिशा दी जा सकती है।** वक्ताओं ने विश्वास जताया कि ऐसे आयोजन सामाजिक रिश्तों को मजबूत करने, फिजूलखर्ची कम करने और जरूरतमंद परिवारों को सम्मानपूर्वक आगे बढ़ने का अवसर देने में महत्वपूर्ण साबित होंगे।

डॉ. नीतू नुवाल की पांचवीं पुस्तक ‘मध्यस्थता, सुलह एवं वैकल्पिक विवाद निस्तारण विधि’ का भव्य विमोचन महिला अधिकारों, सामाजिक न्याय और विवादों के समाधान की दिशा में डॉ. नीतू नुवाल की लेखनी बनी प्रेरणास्रोत

राजेश खोईवाल
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
**बूंदी।** महिला अधिकारों की रक्षा, घरेलू हिंसा की रोकथाम और सामाजिक समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत लेखिका एवं समाजसेविका डॉ. नीतू नुवाल की पांचवीं पुस्तक **‘मध्यस्थता, सुलह एवं वैकल्पिक विवाद निस्तारण विधि’** का भव्य विमोचन समारोह आयोजित हुआ।
 उनकी इस नई पुस्तक को कानूनी जागरूकता, आपसी संवाद, सुलह और विवादों के शांतिपूर्ण समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण साहित्यिक एवं सामाजिक पहल के रूप में देखा जा रहा है।
समारोह के शुभारंभ में सर्वप्रथम अतिथियों ने रंगबाड़ी बालाजी महाराज की तस्वीर के समक्ष माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित किया गया
डॉ. नीतू नुवाल ने अपनी लेखनी के माध्यम से समाज में व्याप्त समस्याओं, विशेषकर महिलाओं के अधिकारों, घरेलू हिंसा और कामकाजी महिलाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है। इससे पूर्व उनकी चार पुस्तकों का भी विमोचन हो चुका है। इन पुस्तकों में महिलाओं के अधिकारों, घरेलू हिंसा से संबंधित चुनौतियों तथा ऐसी समस्याओं के समाधान के विभिन्न पहलुओं को स्थान दिया गया है।
**महिला सशक्तीकरण और सामाजिक जागरूकता की मजबूत आवाज**

डॉ. नीतू नुवाल आज एक संवेदनशील चिंतक, लेखिका और समाजसेविका के रूप में अपनी अलग पहचान स्थापित कर रही हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य केवल समस्याओं को सामने लाना ही नहीं, बल्कि समाज को उनके समाधान के प्रति जागरूक करना भी है। महिला अधिकारों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और सामाजिक सरोकारों से जुड़ा उनका कार्य उन्हें एक प्रेरणादायी व्यक्तित्व के रूप में स्थापित करता है।
लेखन के साथ-साथ डॉ. नीतू नुवाल बूंदी में **‘मुस्कान वेलफेयर सोसायटी’** नामक चैरिटी संस्थान का संचालन भी करती हैं। इस संस्था के माध्यम से महिलाओं को रोजगार से जोड़ने, उन्हें आत्मनिर्भर बनाने, घरेलू समस्याओं के समाधान में सहयोग देने और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने जैसे महत्वपूर्ण कार्य किए जाते हैं। उनके प्रयास महिलाओं को आत्मविश्वास के साथ अपने अधिकारों के लिए खड़े होने तथा सम्मानजनक जीवन जीने की प्रेरणा देते हैं।
**नई पुस्तक से विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को मिलेगा प्रोत्साहन**

‘मध्यस्थता, सुलह एवं वैकल्पिक विवाद निस्तारण विधि’ विषय पर आधारित उनकी पांचवीं पुस्तक का विशेष महत्व है। वर्तमान समय में आपसी विवादों को संवाद, समझाइश और सहमति के माध्यम से सुलझाने की आवश्यकता लगातार बढ़ रही है। ऐसे में इस विषय पर लेखन कानूनी समझ विकसित करने, विवाद निस्तारण के वैकल्पिक तरीकों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समाज में समाधानपरक दृष्टिकोण को प्रोत्साहित करने में उपयोगी साबित हो सकता है।
डॉ. नीतू नुवाल की साहित्यिक यात्रा यह संदेश देती है कि लेखनी केवल विचार व्यक्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का सशक्त साधन भी है। महिला सशक्तीकरण, कानूनी जागरूकता और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उनका योगदान निश्चित रूप से सराहनीय है।

**समारोह में गणमान्य अतिथियों की रही गरिमामय उपस्थिति**
पुस्तक विमोचन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार शर्मा, कोटा केयर पॉइंट कोचिंग के चेयरमैन ओम माहेश्वरी, शिव एडिशन ग्रुप के चेयरमैन विष्णु साहू, सभापति भरत शर्मा तथा पुर्व सभापति महावीर मोदी सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। समारोह का मंच संचालन महिंद्रा ट्रैक्टर एजेंसी, बूंदी के चेयरमैन सुनील नुवाल ने किया।
समारोह में डॉ. नीतू नुवाल की साहित्यिक उपलब्धि और सामाजिक सरोकारों से जुड़े प्रयासों को विशेष महत्व मिला। उनकी पांचवीं पुस्तक का विमोचन न केवल उनकी लेखकीय यात्रा की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, बल्कि महिला अधिकारों, सामाजिक जागरूकता और विवादों के वैकल्पिक समाधान की दिशा में उनके निरंतर प्रयासों का भी परिचायक है।
**डॉ. नीतू नुवाल की यह उपलब्धि साहित्य, समाजसेवा और महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव की दिशा में एक सराहनीय कदम है।**

Sunday, October 25, 2026

लोगों के मताधिकार की रक्षा के लिये कांग्रेस चलायेगी वोट बचाओ देश बचाओ आंदोलनभाजपा के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं ज्ञानेश कुमार- महावीर मीणा

राजेश खोईवाल 
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
बूंदी 25 अक्टूबर। कांग्रेस पार्टी की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और मतदाता सूची से हटाये गये करोड़ों लोगों के नाम वापस जोड़ने के के लिये अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार वोट बचाओ देश बचाओ आंदोलन चलाया जायेगा।

*चुनाव आयोग ने करोड़ों मतदाताओं के नाम हटाये*

रविवार को बूंदी होटल रणजीत निवास में आयोजित पत्रकार वार्ता में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महावीर मीणा ने वोट बचाओ देश बचाओ आंदोलन के विषय में बताते हुए कहा कि वर्तमान में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार भाजपा के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ने दुर्भावना पूर्वक करोड़ों लोगों के नाम मतदाता सूची से हटा दिये है। उन्होंने कहा कि वोट बचाओ देश बताओ आंदोलन के तहत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार देश के एक हजार से अधिक जिलों में 25 अक्टूबर को एक साथ पत्रकार वार्ता आयोजित की गयी है। आगामी समय में भी आंदोलन जारी रहेगा।

*राहुल गांधी के नेतृत्व में न्याय की लड़ाई लड़ रही कांग्रेस*

कांग्रेस जिलाध्यक्ष महावीर मीणा ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग को लेकर और करोड़ों मतदाताओं के नाम वापस जोड़ने की मांग को लेकर कांग्रेस पार्टी नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों के साथ राष्ट्रीय स्तर पर न्याय की लड़ाई लड़ रही है। इसके लिए आगामी 1 नवंबर को नई दिल्ली में रामलीला मैदान में विशाल रैली रखी गई है जिसमें बूंदी जिले से भी बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भाग लेंगे।

पत्रकार वार्ता में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य चर्मेश शर्मा,जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव इश्तियाक अली,हिंडोली ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मण बैरवा, समाजसेवी जेपी शर्मा, बूंदी के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा,पूर्व जिला परिषद सदस्य भारत यात्री महेश दाधीच, ओबीसी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बृजमोहन यादव,अल्पसंख्यक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष जावेद जेड,राजस्थान युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अंकित बूलीवाल,जिला महासचिव समीर पठान,सत्यम वैष्णव, बूंदी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष के प्रतिनिधि निरंजन मीणा, अल्तमश आदि उपस्थित रहे।

श्री सर्राफा संस्थान की वार्षिक आमसभा अध्यक्ष सत्यप्रकाश नूवाल की अध्यक्षता में हुई संपन्न

राजेश खोईवाल 
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज़) श्री शर्राफा संस्थान बूँदी के प्रवक्ता चिंतन नुवाल ने बताया कि आगामी नवम्बर माह में दीपावली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया जायेगा ।साथ ही बूँदी जिले के इतिहास मे पहली बार श्री सर्राफ़ा संस्थान ऐसा व्यापारिक संस्थान बन गया है जिसनें अपने सभी सदस्यों के डिजिटल क्यू आर कोड़ सिस्टम वाला परिचय कार्ड बनाया है, इस कार्ड में क्यू आर कोड़ स्कैन करने पर व्यापारिक प्रतिष्ठान की संपूर्ण डिटेल अपने आप स्वयं ही खुल जायेगी। इसके साथ ही बहुत जल्दी यथाशीघ्र ही संस्थान की वेबसाइट एवं मोबाइल एप्लीकेशन भी बन जायेगी जिससें प्रतिदिन सोने चाँदी के ताजा भाव हमेशा निरंतर अपडेट होते रहेंगे । 
नूवाल ने बताया कि आगामी समय में दिल्ली जाकर हमारे लोकप्रिय सांसद एवम् लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को एक लिखित पत्र बूँदी में नवीन सर्राफा बाजार के लिए जगह आवंटित करने के लिए मांग पत्र प्रेषित किया जाने का प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से लिया गया ।साथ ही भविष्य के आगामी कार्य-योजनाओं के विषयों पर समस्त संस्थान सदस्यों से विचार- विमर्श किया गया । इससें पहले संस्थान के कोषाध्यक्ष इंजीनियर मनीष लखोटिया ने आय-व्यय का वार्षिक प्रतिवेदन सदन के पटल पर सबके सामने प्रस्तुत किया। 
नूवाल ने बताया कि डिजिटल कार्ड परियोजना निदेशक निलेश गर्ग एवम् जंयत बील्या ने सभी संस्थान सदस्यों को गले में डिजिटल कार्ड पहनाकर अभिनंदन कर परिचय पत्र को वितरण किया गया। इस मौके पर श्री सर्राफ़ा संस्थान बूँदी के उपाध्यक्ष राजीव भंडारी एवं लखन गर्ग, सहसचिव सुशील कासट सहित कार्यकारिणी सदस्य मोहित कोठारी, राहुल सोनी, अनिकेत गर्ग, रोहित सोनी, अंकित नुवाल, सन्नी तोषनीवाल, गौरव होतवानी, तानिश अरोडा ,राजकुमार मोदी, पीयूष जैन,अनन्त तोषनीवाल, अंकित नूवाल, आकाश बहेडिया आदि सहित बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे। इस अवसर पर संस्थान के वरिष्ठ सर्राफा व्यवसायियों में पूर्व अध्यक्ष नोरतमल अग्रवाल, सोहन तोषनीवाल, रामकल्याण बील्या, रमेशचन्द तोषनीवाल,कैलाश लखोटिया, सत्यनारायण गर्ग, कैलाश सोनी, धर्मेंद्र सेनी, पुरुषोत्तम नूवाल, 
चंद्र प्रकाश लाठी, जगदीश बाहेती, सुरेश नूवाल,पुरुषोत्तम बेहडिया, प्रेम भंडारी, सुरेंद्र तोषनीवाल आदि ने अपने विचार व्यक्त किए । 
कार्यक्रम का संचालन श्री सर्राफ़ा संस्थान सचिव नवरत्न बील्या जोनू द्वारा किया गया। कार्यक्रम के समापन के पूर्व सभी सदस्यों का बील्या द्वारा अपने उद्बोधन से धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Thursday, October 22, 2026

आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें अधिकारी — जिला कलक्टर

राजेश खोईवाल (राजस्थान टीवी न्यूज़) बूंदी, 23 अक्टूबर। जिला कलक्टर हरफूल सिंह यादव व पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार शर्मा ने केशोरायपाटन उपखंड क्षेत्र के बीरज व रोटेदा मंडावरा पुलिया पर गुरुवार को राष्ट्रीय चंबल घड़ियाल अभ्यारण में अवैध बजरी खनन की रोकथाम के लिए किया जा रहे प्रयासों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों की सख्ती से पालना सुनिश्चित करने और निगरानी तंत्र को अभेद्य बनाने की रणनीति पर विचार विमर्श किया गया।
जिला कलक्टर ने कहा कि चंबल में अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कर्मचारियों से जमीनी हकीकत और उनके सामने आ रही चुनौतियों की जानकारी ली। साथ ही, तकनीकी संसाधनों के अधिकतम उपयोग और विभागीय समन्वय को मजबूत करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि अवैध खनन की रोकथाम के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाए। उन्‍होंने कहा कि चंबल अभयारण्य के संवेदनशील स्थलों पर निगरानी कैमरे लगाने का काम तेजी से पूर्ण किया जाए। फील्ड में गश्त कर रहे स्थायी वनकर्मियों को 'बॉडी वियर कैमरों' से लैस किया जाए, ताकि कार्रवाई में पारदर्शिता रहे। बजरी परिवहन के संभावित मार्गों पर बैरियर लगाए और चौकियों के जरिए संदिग्ध वाहनों पर नियमित नजर रखी जाए। मैदानी स्टाफ के अलावा संबंधित विभागों की फ्लाइंग टीमें लगातार गश्त करे।

उन्होंने बीरज में ग्रामीण जनों की समस्याओं के निस्तारण के लिए आयोजित की गई चौपाल में ग्रामीणजनों की समस्याएं सुनी। इस दौरान अतिक्रमण, आवारा पशुओं, पेयजल व्यवस्था, राजकीय विद्यालय में कक्षों की संख्या बढ़वाने, चिकित्सा शिविर आयोजित करवाने, विद्युत संबंधी समस्या के समाधान, रोजगार की समस्या के निस्तारण के लिए प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए। उन्होंने बीरज से डोलर रोड पर झाड़ियां साफ करने के निर्देश दिये।

इस दौरान उपखंड अधिकारी केशोरायपाटन जगदीश प्रसाद, पुलिस उप अधीक्षक आलोक, तहसीलदार केशोरायपाटन मंजूर अली दीवान सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहें।

Wednesday, October 21, 2026

भरत मिलाप रामलीला का हुआ भावुक समापन, भरत मिलाप देखने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

राजेश खोईवाल (राजस्थान टीवी न्यूज़) बूंदी। नगर परिषद के तत्वावधान में आयोजित रामलीला के अंतिम दिन शहर के ऐतिहासिक बुलबुल के चबूतरे पर बुधवार शाम को एक अत्यंत भव्य और भावुक भरत मिलाप' का आयोजन किया गया। मीडिया प्रभारी अभिषेक जैन ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सभापति भरत शर्मा रहे अध्यक्षता भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष राजकुमार श्रंगी ने की । विशिष्ट अतिथि पूर्व पालिका अध्यक्ष भगवान लाडला, पूर्व भाजपा शहर अध्यक्ष सुशील मेहता , समाजसेवी बलराम बिरयानी रहे । इस धार्मिक और सांस्कृतिक अनुष्ठान को देखने के लिए शहरभर से भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
कार्यक्रम के दौरान शहर में अनोखा उत्साह देखने को मिला । 
  भरत और शत्रुघ्न की सवारी आजाद पार्क से आरंभ होकर बुलबुल के चबूतरे पहुँची।
 वहीं दूसरी ओर, भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता और हनुमान जी की सवारी बाल चंद पाड़ा से होते हुए बुलबुल के चबूतरे पर पहुँची। दोनों भाइयों की मिलन स्थली पर पहुँचते ही प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण और माता सीता के साथ भरत जी का मिलन हुआ। इस सजीव और मनमोहक दृश्य को देखकर वहाँ उपस्थित श्रद्धालुओं की आँखें नम हो गईं।
मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों तथा भाईचारे और त्याग के प्रतीक 'भरत मिलाप' की इस पौराणिक परंपरा ने पूरे पंडाल में भक्ति रस का संचार कर दिया। इस दौरान पूरा क्षेत्र जय श्रीराम' के जयकारों से गूँज उठा।

आजाद पार्क के रामलीला मंच पर भगवान राम का राज्याभिषेक किया गया । 

भरत मिलन कार्यक्रम में पार्षद अंजू बाला श्रंगी , पेशु सिंह , विशाल शर्मा , मोहन कराड, मनोज गोचर , उमा जांगिड़ , प्रीति गोचर , संस्कृति जैन, गौरव भटनागर, ममता भील , सहित साधना श्रंगी , विनोद सिंह , संजय तारवान , मनीष सिसोदिया , सलिल भाटी , भोला शंकर गुर्जर, चेतन पंचोली, आशीष प्रजापत, राहुल सेन , बंटी पंचोली , दीपक शर्मा , अभय चतुर्वेदी मोजूद रहे । मंच का संयुक्त संचालक राजकुमार दाधीच , राजेश शेरगड़िया ने किया । दशहरा महोत्सव समिति अध्यक्ष दिलीप सिंह राजावत ने आभार जताया ।

Tuesday, October 20, 2026

विजयादशमी पर में निकली भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा, रावण-कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों का हुआ दहन

राजेश खोईवाल (राजस्थान टीवी न्यूज़)
बूँदी । विजयादशमी के पावन पर्व पर  शहर में नगर परिषद के तत्वावधान में भगवान श्रीराम की भव्य और आकर्षक शोभायात्रा हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। इस पर्व को लेकर शहरवासियों में भारी उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। शोभायात्रा का शुभारंभ रामप्रकाश टॉकीज के पास विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके पश्चात यह यात्रा बालचंद पाड़ा, सूरज जी का बड़, रावला चौक, नहर का चौहटा, तिलक चौक, सदर बाजार, चौमखा बाजार, चौगान दरवाजा, सब्जी मंडी रोड, सूर्यमल मिश्रण चौराहा और लंका गेट रोड स्थित लंक विजेश्वर बालाजी मंदिर पहुँची, जहाँ आरती की गई। इसके बाद शोभायात्रा अंबेडकर सर्किल के रास्ते कुंभा स्टेडियम पहुँची। यात्रा मार्ग पर जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।
 कुंभा स्टेडियम पहुँचने पर भगवान राम और रावण के बीच रोमांचक युद्ध का जीवंत मंचन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों द्वारा कलाकारों को शस्त्र भेंट किए गए।
 बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक स्वरूप रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के विशाल पुतलों का विधिपूर्वक दहन किया गया। इस दौरान हुई आतिशबाजी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही और पूरा कुंभा स्टेडियम 'जय श्रीराम' के जयकारों से गूँज उठा। इस ऐतिहासिक क्षण को देखने के लिए भारी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे।
मीडिया प्रभारी अभिषेक जैन ने बताया कि इस भव्य आयोजन के मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर हरफूल सिंह यादव रहे, जबकि अध्यक्षता जिला पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार शर्मा  ने की।
आयोजन के दौरान सभापति भरत शर्मा,द शहरा महोत्सव समिति के अध्यक्ष दिलीप सिंह राजावत सहित नगर परिषद के पार्षदों ने अतिथियों का माल्यार्पण कर और साफा बंधवाकर आत्मीय स्वागत किया। 
शोभायात्रा मैं सभी पार्षद श्वेत वस्त्र और सिर पर भगवा साफा पहनकर चल रहे थे । 

शोभा यात्रा में सजी-धजी बग्गियों  में भगवान राम लक्ष्मण  हनुमान और दूसरी बग्गी में रावण युद्ध करते हुए चल रहे थे । शोभा यात्रा के बुलबुल के चबूतरे पहुंचने पर सुंदरकांड मानस मंडल के द्वारा श्री राम जी की आरती उतारी गई । 

राम जी की निकली सवारी रामजी की लीला है न्यारी , जो राम को लाए हैं हम उनको लेंगे , झूम रहा सारा संसार, देखो आई राम शोभा यात्रा यार!
नचे अंगना-अंगना भक्त सभी, गूंज रहा जयकारा बारंबार!
जय श्रीराम, जय श्रीराम, बोलो जय श्रीराम , सरीखे  के भजनों पर शहर में भक्ति का माहौल बन रहा था । 
शोभा यात्रा में राधा कृष्ण हनुमान जी ऋषि राम दरबार शिव परिवार सहित एक दर्जन से अधिक सजी-धजी झाकिया रही ।
पंजाबी ढोल,  बैंड बाजे , मस्क बेंड भजनों की सुरलहरिया बिखेरते हुए चल रहे थे । 
शोभायात्रा में सभापति भरत शर्मा ,  भाजपा मंडल अध्यक्ष राजकुमार श्रंगी , दशहरा महोत्सव समिति अध्यक्ष दिलीप सिंह राजावत ,  पार्षद विशाल शर्मा ,  रंजना जोशी ,  अंजू बाला श्रंगी ,  प्रियंका मुंदडा ,उमा जांगिड़ , संध्या रावल , किरण हाडा  मोहन कराड ,  राजेंद्र हाडा , तुषार पारीक ,   पप्पू बेरवा  , गौरव भटनागर , प्रियंका मुंदडा , पेंशु सिंह  , संस्कृति जैन, प्रीति गोचर , मोनिका बिरला,  शैलेश सोनी,  मनोज गुर्जर ,  रोहित बैरागी , अंकुर जैन, मनोज गौतम, चेतन पंचोली, बंटी पंचोली ,अभय चतुर्वेदी,  दिनेश पांचाल ,  आशीष प्रजापत , अनिल जांगिड़ ,  रिंकू शर्मा , सहित आमजन मौजूद रहे ।

Sunday, October 18, 2026

आजाद पार्क में रामलीला का आठवां दिन: लक्ष्मण मूर्छा और कुंभकरण-मेघनाथ वध के मर्मस्पर्शी मंचन ने किया भावुक, गूंजे जयकारे

राजेश खोईवाल (राजस्थान टीवी न्यूज़) बूंदी । शहर के ऐतिहासिक आजाद पार्क में नगर परिषद के तत्वावधान में आयोजित भव्य रामलीला के आठवें दिन रविवार रात्रि को रामायण के सबसे रोमांचक, चमत्कारी और भावुक प्रसंगों का सजीव मंचन किया गया।  
रावण के पुत्र मेघनाथ द्वारा अपनी मायावी शक्तियों का प्रदर्शन करते हुए भयंकर युद्ध का दृश्य दिखाया गया। युद्ध के दौरान मेघनाथ के शक्तिशाली प्रहार से लक्ष्मण जी के मूर्छित होने के प्रसंग ने दर्शकों की आंखें नम कर दीं। श्रीराम के विलाप और वानर सेना में छाए सन्नाटे के दृश्य को कलाकारों ने बेहद जीवंतता से प्रस्तुत किया।
लक्ष्मण मूर्छा के बाद वैद्य सुषेण के बताए अनुसार संजीवनी बूटी लाने के लिए संकटमोचन हनुमान जी का प्रस्थान और पर्वत समेत बूटी लेकर लौटने का दृश्य दर्शकों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। हनुमान जी के इस पराक्रम पर दर्शकों ने जोरदार तालियों से उनका स्वागत किया।
नींद से जागे महाबली असुर कुंभकरण का रणक्षेत्र में उतरना और उसके अदम्य बल व अंत का दृश्य देखकर दर्शक रोमांचित हो उठे। अंततः भगवान श्रीराम के हाथों कुंभकरण वध और मेघनाथ के वध के साथ असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश दिया गया।

मीडिया प्रभारी अभिषेक जैन ने बताया कि इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में मुख्य अतिथि कोटा पूर्व महापौर महेश विजय रहे । अध्यक्षता पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल ने की।विशिष्ट अतिथि
 भाजपा शहर अध्यक्ष राजकुमार श्रृंगी , जिला मोर्चा संयोजक महावीर जैन , मंडल प्रतिनिधि अशोक शर्मा रहे । 
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा पवित्र रामायण जी की विधिवत आरती और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इसके पश्चात दशहरा महोत्सव समिति के अध्यक्ष दिलीप सिंह राजावत व पार्षद प्रियंका मुंदड़ा ,संस्कृति जैन, उमा जांगिड़ , पप्पू बेरवा,और मनोज गोचर ने सभी अतिथियों का माला पहनाकर और साफा बंधवाकर अभिनंदन किया।
 पारंपरिक तरीके से स्वागत किया । मंच संचालन लोकेश दाधीच द्वारा किया गया।

नगर परिषद द्वारा आयोजित रामलीला में सीता हरण, राम-सुग्रीव मित्रता और बाली वध का प्रसंग

राजेश खोईवाल (राजस्थान टीवी न्यूज़) बूंदी । शहर के ऐतिहासिक आजाद पार्क में नगर परिषद के तत्वावधान में चल रहे भव्य रामलीला महोत्सव के सातवें दिन शनिवार रात्रि को मंचन ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। रामलीला के इस अंक में रामायण के सबसे महत्वपूर्ण और रोमांचक अध्यायों सीता हरण, राम-सुग्रीव मित्रता, बाली वध और नवधा भक्ति के प्रसंगों का सजीव और मनमोहक मंचन किया गया। कलाकारों के शानदार अभिनय ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभारंभ गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक अनुष्ठान के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय संत पंडित ज्योति शंकर शर्मा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा नेता नवल किशोर श्रृंगी ने की।
समारोह में विशिष्ट अतिथियों के रूप में पूर्व सभापति सरोज अग्रवाल , लोक अभियोजक भूपेंद्र सहाय सक्सेना , विशिष्ट लोक अभियोजक मुकेश जोशी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य अर्चना कंवर हाड़ा, महिला मोर्चा की पूर्व जिला अध्यक्ष ललिता नुवाल और समाजसेवी कृष्ण मुरारी चतुर्वेदी ने शिरकत की।
मीडिया प्रभारी अभिषेक जैन ने बताया कि मुख्य कार्यक्रमों से पूर्व सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से भगवान गजानन और पवित्र रामायण ग्रंथ की आरती उतारकर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इसके पश्चात दशहरा महोत्सव समिति के अध्यक्ष दिलीप सिंह राजावत, पार्षद मोहन कराड़, प्रियंका मुंदड़ा, राजेंद्र सिंह हाड़ा और भोला शंकर गुर्जर ने अतिथियों का साफा बंधवाकर और माल्यार्पण कर पारंपरिक स्वागत किया। लंकापति रावण द्वारा माता सीता के छलपूर्वक हरण के दृश्य ने दर्शकों की आँखें नम कर दीं। भगवान श्रीराम और किष्किंधा नरेश सुग्रीव की अटूट मित्रता के बाद, बाली वध के रोमांचक दृश्य ने रामलीला के रंग को और गहरा कर दिया। प्रसंग के दौरान संतवाणी और नवधा भक्ति के संदेश ने उपस्थित श्रोताओं को आत्मिक आनंद से भर दिया।
महोत्सव में उमड़ी भारी भीड़ और जय श्रीराम के जयकारों से पूरा आजाद पार्क गुंजायमान नजर आया।

Saturday, October 17, 2026

बूंदी के आजाद पार्क में रामलीला: छठे दिन भावुक कर देने वाला 'भरत मिलाप' और रोमांचक 'खर-दूषण वध' का हुआ मंचन

राजेश खोईवाल (राजस्थान टीवी न्यूज़)
बूंदी । नगर परिषद के तत्वावधान में शहर के ऐतिहासिक आजाद पार्क में आयोजित भव्य रामलीला एवं दशहरा महोत्सव के छठे दिन शुक्रवार की रात्रि को रामायण के सबसे मार्मिक और वीर रस से परिपूर्ण प्रसंगों का मंचन किया गया। रात्रि के मुख्य आकर्षण श्रीराम-भरत मिलाप का भावुक प्रसंग और इसके साथ ही शूर्पणखा की नाक विच्छेद तथा क्रूर राक्षस खर-दूषण वध की लीला ने उपस्थित दर्शकों को एक ओर जहां प्रेम और त्याग से सराबोर कर दिया, वहीं दूसरी ओर रोमांच से भर दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार और पूरी श्रद्धा के साथ हुई। मुख्य अतिथि एवं नगर परिषद के पूर्व सभापति महावीर मोदी, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रतिष्ठित समाजसेवी चंद्रप्रकाश सेठी, तथा विशिष्ट अतिथि आईटी जिला संयोजक अशोक जायसवाल और कैलाश जांगिड़ ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर और रामायण जी की आरती उतारी। इस दौरान पूरा पंडाल 'जय श्री राम' के जयकारों से गूंज उठा।
मीडिया प्रभारी अभिषेक जैन ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने में जुटी दशहरा महोत्सव समिति के अध्यक्ष दिलीप सिंह राजावत के नेतृत्व में अतिथियों का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान पार्षद रंजना जोशी, अंजू बाला श्रृंगी, संस्कृति जैन, उमा जांगिड़, राजेंद्र हाड़ा और मनोज गौतम सहित समिति के अन्य प्रमुख सदस्यों ने सभी आतिथ्य सत्कार की परंपरा निभाते हुए अतिथियों को माला पहनाकर और साफा बंधाकर सम्मानित किया।
 जब मंच पर राम, लक्ष्मण और सीता के साथ भरत का मिलन हुआ, तो वहां मौजूद हर एक दर्शक की आंखें नम हो गईं। भाई के प्रति अगाध प्रेम, समर्पण और त्याग के इस जीवंत दृश्य ने संपूर्ण वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
 इसके तुरंत बाद अरण्य कांड के रोमांचक प्रसंग का मंचन हुआ। लंकापति रावण की बहन शूर्पणखा द्वारा भगवती सीता को हानि पहुँचाने के प्रयास और लक्ष्मण द्वारा उसकी नाक काटने के दृश्य ने दर्शकों की धड़कनें तेज कर दीं। इसके प्रतिकार में जब खर और दूषण अपनी विशाल राक्षसी सेना के साथ राम को ललकारने आए, तो भगवान श्रीराम द्वारा उनके संहार के दृश्य ने दर्शकों में जोश भर दिया।
रात्रि कालीन इस पावन और सांस्कृतिक आयोजन का आनंद लेने के लिए शहरभर से बड़ी संख्या में मातृशक्ति, युवा और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे, जिन्होंने देर रात तक भगवान श्री राम की इन प्रेरक लीलाओं का रसपान किया।

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पार्षद सुरेश अग्रवाल का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

राजेश खोईवाल (राजस्थान टीवी न्यूज़)
बूंदी । शहर स्थित बहादुर सिंह सर्किल पर कायन हाउस में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं पार्षद सुरेश अग्रवाल का जन्मदिन विभिन्न धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत गोपूजन और भगवान शिव की आराधना के साथ हुई, जिसके बाद कार्यकर्ताओं द्वारा गोवंश को चारा डाला गया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सुरेश अग्रवाल को फूल मालाएँ पहनाकर और साफा बंधवाकर उनका अभिनंदन किया।
शहर प्रवक्ता अभिषेक जैन ने बताया कि इस कार्यक्रम के दौरान सभापति भरत शर्मा, पूर्व सभापति सरोज अग्रवाल, सर अध्यक्ष राजकुमार श्रंगी, गोपाल गौ सेवा संस्थान के अध्यक्ष रमेश हाड़ा, पूर्व पार्षद महावीर मीणा, सीताराम सैनी, सुरेश गुर्जर, पंकज गुर्जर, नवीन यादव, जमुना शंकर, राजू माहुर, किट्टू सैनी, अभय चतुर्वेदी , अनिल जांगिड़ और लोकतंत्र गुर्जर सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Thursday, October 15, 2026

आज़ाद पार्क में रामलीला के पांचवें दिन मथुरा-कैकेयी संवाद और राम वनवास का मर्मस्पर्शी मंचन, उमड़े श्रद्धालु


राजेश खोईवाल (राजस्थान टीवी न्यूज़) बूंदी
बूंदी । नगर परिषद के तत्वावधान में शहर के ऐतिहासिक आज़ाद पार्क में चल रही भव्य रामलीला के पांचवें दिन गुरुवार रात्रि को भगवान श्रीराम के जीवन के सबसे भावुक और महत्वपूर्ण प्रसंगों का मंचन किया गया। कलाकारों ने अपनी सजीव और भावपूर्ण अभिनय शैली से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
रात्रि के सांस्कृतिक मंचन की शुरुआत अत्यंत भावुक और नाटकीय प्रसंगों के साथ हुई । 
कथा के इस पड़ाव में रानी कैकेयी की जिद और मंथरा की कुटिल चालों का सजीव चित्रण किया गया, जिसने अयोध्या के भविष्य की दिशा ही बदल दी। महाराज दशरथ और रानी कैकेयी के बीच हुए संवाद के दृश्यों ने दर्शकों की आँखें नम कर दीं। पुत्र मोह और वचनों की बंधी मर्यादा के बीच पिसते राजा दशरथ की पीड़ा का कलाकारों ने जीवंत प्रदर्शन किया।
 इसके बाद मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के वन गमन और गंगा तट पर निषादराज केवट द्वारा भगवान के चरण धोने केवट उद्धार के प्रसंग का मंचन किया गया। भक्ति और प्रेम से ओत-प्रोत इस दृश्य पर पूरा पार्क 'जय श्री राम' के जयकारों से गूंज उठा।
रामलीला मंचन के शुभारंभ से पूर्व मुख्य अतिथियों ने विधि-विधान के साथ रामायण जी की आरती उतारी और सुख-शांति की कामना की। मुख्य अतिथिपूर्व पालिका अध्यक्ष मोड़ू लाल वर्मा रहे । 
 अध्यक्षतापूर्व पालिका अध्यक्ष सुरेश जिंदल ने की । विशिष्ट अतिथि पूर्व उपसभापति संतोष कटारा रहे । 
महोत्सव समिति के अध्यक्ष दिलीप सिंह राजावत, संध्या रावल, पैंशु सिंह, उमा जांगिड़, मोहन कराड, मनोज गोचर, नरेंद्र गुर्जर , सुरेश परिहार , मनोज गौतम सहित अन्य पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों का माला पहनाकर और साफा बंधवाकर भव्य स्वागत किया।
मीडिया प्रभारी अभिषेक जैन ने बताया कि रामलीला के पांचवें दिन के प्रमुख आयोजनों को देखने के लिए शहरभर से बड़ी संख्या में रामभक्त और दर्शक आज़ाद पार्क पहुंचे। देर रात तक चले इन धार्मिक प्रसंगों ने उपस्थित सभी लोगों को भक्ति रस से सराबोर कर दिया।

भाजपा का प्रदर्शन: पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के खिलाफ कोतवाली थाने में परिवाद दर्ज

राजेश खोईवाल  (राजस्थान टीवी न्यूज़)
बूंदी । राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास द्वारा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ कथित तौर पर अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करने के मामले में भारतीय जनता पार्टी ने कड़ा रुख अपनाया है।
भाजपा शहर अध्यक्ष राजकुमार श्रृंगी और भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नूपुर मालव एडवोकेट की अगुवाई में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर के कोतवाली थाने पहुंचकर पूर्व मंत्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए लिखित शिकायत दी है।
शहर प्रवक्ता अभिषेक जैन ने बताया कि कार्यकर्ताओं का आरोप है कि कांग्रेस पार्टी के कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने सार्वजनिक मंच से राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के लिए 'चोर' जैसी अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया तथा "पूरे राजस्थान को लूट कर खा गया है" जैसे अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया।भाजपा नेताओं का कहना है कि संवैधानिक पद पर बैठे लोकसभा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री के खिलाफ इस तरह की भाषा का प्रयोग करना पूरी तरह से कानूनी अपराध है। इसी को लेकर थाने में रिपोर्ट दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है।
ज्ञापन देने वालो में पूर्व जिला प्रवक्ता निर्मल मालव, पंकज गुर्जर , अनिल शर्मा , मुकेश मीणा , सुरेश गुर्जर, महेश जैन , कपिल मीणा सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

टीकम जैन बने नगर परिषद, बूंदी में नेता प्रतिपक्षबूंदी वासियों की समस्याओं के निराकरण के लिए सदैव तैयार रहूंगा - नेता प्रतिपक्ष जैन

राजेश खोईवाल 
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यू)
बून्दी नगर परिषद के सभापति के कांग्रेस उम्मीदवार टीकम जैन को नेता प्रतिपक्ष बने! विधायक हरिमोहन शर्मा ने पार्षदों के अभिनंदन समारोह के दौरान बताया कि सभापति के उम्मीदवार में जो मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल का उम्मीदवार होता है और वह उपविजेता रहता है वह स्वत नेता प्रतिपक्ष बन जाता है! शर्मा ने जानकारी दी की राजस्थान सरकार के स्वायत्त शासन विभाग के पत्र क्रमांक 5197- 5378 दिनांक 24.07.2001 के अनुसार सभापति के चुनाव में ऐसा पार्षद जिसको सभापति के बाद सर्वाधिक मत मिले हो तथा जो किसी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल का सदस्य हो तो उसको नेता प्रतिपक्ष मान लिया जाता है और इस आधार पर एवं सभी वार्ड पार्षदों की सहमति से अभिनंदन समारोह के दौरान टीकम जैन को नेता प्रतिपक्ष नगर परिषद बूंदी की घोषणा की। विधायक हरिमोहन शर्मा और पीसीसी सदस्य सत्येश शर्मा सहित सभी नवनिर्वाचित पार्षद एवं पार्षद प्रत्याशीयों ने माला बनाकर बधाई प्रेषित की। 


नेता प्रतिपक्ष वरिष्ठ पार्षद टीकम जैन ने कहां की कांग्रेस के पार्टी के सभी पार्षदों को साथ में लेकर जन समस्याओं के निराकरण के लिए सदा तैयार रहूंगा और जनता को बेहतर सुविधाएं मिलने के लिए सदन और सड़क पर संघर्ष करने में पीछे नहीं हटूंगा। सड़क से लेकर नगर परिषद के सदन तक जनता की मूलभूत सुविधाओं को लेकर आवाज उठाऊंगा। बूंदी वासियों के न्याय के लिए हर कसौटी से गुजरने के लिए तैयार हूं! 


नेता प्रतिपक्ष की घोषणा होने के बाद वरिष्ठ वार्ड पार्षद टीकम जैन का मोइनुद्दीन फॉरवर्ड,शैलेश सोनी, निशांत नुवाल, प्रेम शंकर बैरवा, समरीन अंसारी, सगीर मोहम्मद, श्रीमती संपत, श्रीमती ललिता कुमावत, मयंक सुवालका, मोइनुल हसन, लक्ष्मण सैनी, श्रीमती बिमला गुर्जर, मोहसिन बेग, महादेव भील, संगीता एवरग्रीन सहित सभी कांग्रेस प्रत्याशियों एवं नगर परिषद चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर और कांग्रेस पार्टी का दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत-अभिनंदन किया।

*5वी बार वार्ड पार्षद बने टीकम जैन*

बूंदी नगर परिषद के इतिहास में वरिष्ठ वार्ड पार्षद टीकम जैन सबसे अधिक बार निर्वाचित होने वाले वार्ड पार्षद हैं। टीकम जैन लगातार बूंदी नगर परिषद में पांचवीं बार वार्ड पार्षद निर्वाचित हुए हैं। साथ ही टीकम जैन बूंदी नगर परिषद के अलग-अलग वार्डो से पार्षद बने हैं! जनता के प्रति उनका सेवा भाव और उनकी समस्या समाधान के लिए हर प्रकार की लड़ाई लड़ने से जनता ने यह विश्वास टीकम जैन के ऊपर जताया!

Tuesday, October 13, 2026

डॉ. रमाकांत मंडावत लगातार 16 वर्षों से निर्विरोध अध्यक्ष, एक बार फिर राजस्थान आयुर्वेद चिकित्साधिकारी संघ की कमान सौंपीसरल स्वभाव, न्यायप्रिय छवि और मिलनसार व्यक्तित्व के चलते लगातार मिल रहा चिकित्साधिकारी साथियों का विश्वास, निर्विरोध निर्वाचन पर विभाग और परिवारजनों में खुशी की लहर

राजेश खोईवाल (राजस्थान टीवी न्यूज़) बूंदी दिनांक : 

14 अक्टूबर 2026 

राजस्थान। राजस्थान आयुर्वेद चिकित्साधिकारी संघ के अध्यक्ष पद पर डॉ. रमाकांत मंडावत को एक बार फिर निर्विरोध निर्वाचित किया गया है। आज आयोजित चुनाव प्रक्रिया में उनके नाम पर सर्वसम्मति बनने के बाद उन्हें पुनः संघ के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। डॉ. मंडावत पिछले 16 वर्षों से लगातार निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाते रहे हैं। एक बार फिर उनके निर्विरोध निर्वाचन से आयुर्वेद चिकित्सा जगत में हर्ष का माहौल है। उनके समर्थकों, विभागीय साथियों, परिवारजनों, मित्रों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई है तथा उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

डॉ. रमाकांत मंडावत की पहचान एक अनुभवी चिकित्साधिकारी, सहज स्वभाव के व्यक्तित्व और सभी को साथ लेकर चलने वाले नेतृत्वकर्ता के रूप में रही है। उनका सरल व्यवहार, न्यायप्रिय छवि, मिलनसार व्यक्तित्व और साथियों के प्रति सहयोगात्मक दृष्टिकोण उन्हें अन्य लोगों से अलग पहचान दिलाता है। यही कारण है कि लंबे समय से उन्हें संघ के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी निर्विरोध रूप से मिलती आ रही है।

16 वर्षों से कायम है विश्वास और भरोसे का सिलसिला

किसी भी संगठन में लगातार इतने लंबे समय तक निर्विरोध अध्यक्ष चुना जाना अपने आप में महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जाती है। यह केवल एक पद पर बने रहने का विषय नहीं, बल्कि साथियों के बीच बने विश्वास, आपसी समन्वय और नेतृत्व के प्रति स्वीकार्यता को भी दर्शाता है। डॉ. रमाकांत मंडावत ने पिछले 16 वर्षों में अपने व्यवहार और कार्यशैली से चिकित्साधिकारी साथियों के बीच जो विश्वास अर्जित किया है, उसी का परिणाम है कि इस बार भी उनके नाम पर किसी प्रकार का विरोध सामने नहीं आया और उन्हें सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया।

संघ के अध्यक्ष के रूप में उनकी निरंतरता संगठनात्मक अनुभव, आपसी सामंजस्य और साथियों के बीच उनकी स्वीकार्यता को रेखांकित करती है। उनके नेतृत्व को चिकित्साधिकारी साथियों के बीच विश्वास और एकजुटता के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है।

सरल स्वभाव और न्यायप्रिय छवि बनी पहचान

डॉ. मंडावत के व्यक्तित्व की सबसे बड़ी विशेषता उनका सरल एवं सहज व्यवहार माना जाता है। वे अपने मिलनसार स्वभाव और न्यायप्रिय दृष्टिकोण के लिए पहचाने जाते हैं। साथियों के साथ संवाद बनाए रखना, सभी की बात को महत्व देना तथा आपसी समन्वय को प्राथमिकता देना उनके व्यक्तित्व की प्रमुख विशेषताओं में शामिल है।

उनकी इसी कार्यशैली के चलते वे लंबे समय से चिकित्साधिकारी साथियों का विश्वास प्राप्त करते रहे हैं। संगठन में किसी भी पद की जिम्मेदारी निभाने के लिए अनुभव के साथ-साथ व्यवहारकुशलता, धैर्य और सभी को साथ लेकर चलने की क्षमता आवश्यक होती है। डॉ. मंडावत का लगातार निर्विरोध चुना जाना उनके प्रति साथियों के भरोसे को प्रदर्शित करता है।

निर्विरोध निर्वाचन पर बधाइयों का लगा तांता

राजस्थान आयुर्वेद चिकित्साधिकारी संघ के अध्यक्ष पद पर एक बार फिर निर्विरोध चुने जाने के बाद डॉ. रमाकांत मंडावत को विभागीय साथियों, परिवारजनों, मित्रों, सहयोगियों और शुभचिंतकों की ओर से बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी जा रही हैं। उनके पुनः अध्यक्ष निर्वाचित होने पर सभी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।

उनके शुभचिंतकों का मानना है कि डॉ. मंडावत के अनुभव, सरल स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व का लाभ संगठन को आगे भी मिलता रहेगा। उनके नेतृत्व में संघ आपसी एकजुटता, बेहतर समन्वय और चिकित्साधिकारी साथियों के हितों से जुड़े विषयों पर सकारात्मक भूमिका निभाने की दिशा में आगे बढ़ेगा।

डॉ. रमाकांत मंडावत का लगातार 16 वर्षों तक निर्विरोध अध्यक्ष चुना जाना उनके प्रति साथियों के अटूट विश्वास और स्वीकार्यता का परिचायक है। एक बार फिर सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने जाने पर उनके समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह का माहौल है। सभी ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Monday, October 12, 2026

लाल लंगोट वाले बाबा की नौवीं पुण्यतिथि पर गौसेवा, गोवंश के लिए की हरे चारे की व्यवस्था17 दिसंबर को जयपुर में आयोजित होने वाली गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने की रैली में भाग लेने की अपील

राजेश खोईवाल 
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
बूंदी। प्रातः स्मरणीय परम पूज्य महंत परमहंस श्री श्री 1008 श्री बजरंग दास जी महाराज (लाल लंगोट वाले बाबा) की नौवीं पुण्यतिथि के अवसर पर 13 अक्टूबर को बूंदी स्थित ब्रह्मांडेश्वर गौशाला में गौसेवा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गुरु भाइयों एवं गौसेवकों ने गौशाला में मौजूद समस्त गोवंश के लिए हरे चारे की व्यवस्था कर गौसेवा का पुण्य लाभ प्राप्त किया।

आयोजन के दौरान उपस्थित गौसेवकों ने गौ माता के संरक्षण, संवर्धन एवं सम्मान का संकल्प लिया। साथ ही, गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने के लिए चलाए जा रहे अभियान को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। सभी ने आमजन से आग्रह किया कि 17 दिसंबर को जयपुर में आयोजित होने वाली गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने की रैली में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इस अभियान को सफल बनाएं।

गौसेवकों ने कहा कि गौसेवा भारतीय संस्कृति, परंपरा और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ा महत्वपूर्ण कार्य है। गौवंश का संरक्षण करना और उनकी सेवा के लिए आगे आना प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक दायित्व है। इस प्रकार के आयोजन समाज में सेवा, करुणा और धर्म के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करते हैं।

गौशाला में गौसेवा के पश्चात सभी गुरु भाई एवं गौसेवक बाणगंगा स्थित नृसिंह आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने गुरुदेव के चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा उनके बताए सेवा और आध्यात्मिकता के मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया।

इस अवसर पर श्री बजरंग जन कल्याण आध्यात्मिक समिति के सदस्य राजकुमार मोदी, विजेंद्र गुर्जर, शुभम श्रृंगी, पवन गौतम, विक्की वधवा, यश मोदी, जितेंद्र मोदी, जितेंद्र गुर्जर, मोहित शर्मा, रमेश गुर्जर, सुनील गौतम उर्फ बॉबी, बलवीर सिंह सहित अन्य गौसेवक मौजूद रहे।

नवरात्रि में रक्तवीर राजेश खोईवाल ने कैंसर पीड़ित अनजान माता के लिए किया 82वां रक्तदान, मानव सेवा की पेश की मिसालबूंदी से कोटा पहुंचकर आपातकाल में किया रक्तदान, 9 माह में पांचवीं बार रक्तदान कर युवाओं को दिया सेवा का संदेशरक्तदान से कमजोरी आने का डर छोड़ें युवा, स्वस्थ व्यक्ति चिकित्सकीय जांच के बाद कर सकता है स्वैच्छिक रक्तदान

राजेश खोईवाल 
बूंदी (राजस्थान टीवी न्युज)
बूंदी। नवरात्रि के पावन अवसर पर मानव सेवा और परोपकार की भावना को सर्वोपरि रखते हुए मानव सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं इंटरनेशनल ब्लड मोटिवेटर रक्तवीर राजेश खोईवाल ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की। उन्होंने कोटा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कैंसर पीड़ित अनजान महिला मरीज की सहायता के लिए अपने जीवन का 82वां स्वैच्छिक रक्तदान किया। मरीज को आपातकाल में रक्त की आवश्यकता होने की सूचना मिलते ही राजेश खोईवाल बिना समय गंवाए बूंदी से कोटा पहुंचे और रक्तदान कर जरूरतमंद की मदद के लिए कदम बढ़ाया।
मानव सेवा समिति के कार्यकर्ता रवि कुमार गोंद ने बताया कि बूंदी के तत्कालीन प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर लक्ष्मी नारायण मीणा व रक्तकोष फाऊंडेशन के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. अनिल मर्मिट के माध्यम से रक्तवीर राजेश खोईवाल को सूचना मिली थी कि कोटा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कैंसर पीड़ित महिला मरीज को आपातकाल में ए पॉजिटिव रक्त घटक की आवश्यकता है। सूचना मिलते ही राजेश खोईवाल ने मरीज की पहचान, जाति, धर्म और व्यक्तिगत परिचय की परवाह किए बिना मानवता को सर्वोपरि माना और तत्काल कोटा पहुंचकर SDP यानी सिंगल डोनर प्लेटलेट्स का रक्तदान किया।
रक्तवीर राजेश खोईवाल का यह 82वां रक्तदान केवल एक आंकड़ा नहीं, बल्कि वर्षों से निरंतर जारी सेवा, समर्पण और जरूरतमंदों की सहायता के संकल्प का प्रतीक है। उनका प्रयास है कि रक्त की कमी के कारण किसी जरूरतमंद मरीज के उपचार में बाधा नहीं आए और समाज का प्रत्येक युवा रक्तदान के महत्व को समझते हुए इस पुनीत कार्य से जुड़े।
2026 में पांचवीं बार रक्तदान, 100 बार रक्तदान करने का संकल्प

रक्तवीर राजेश खोईवाल ने वर्ष 2026 में अब तक पांच बार रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की सहायता की है। उनके इस वर्ष के रक्तदान का विवरण इस प्रकार है—

- 18 जनवरी 2026: हैदराबाद में रक्तदान किया।
- 11 अप्रैल 2026: लोकसभा अध्यक्ष के ओएसडी राजीव दत्ता के जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान किया।
- 19 अप्रैल 2026: कोटा के अपना ब्लड बैंक में रक्तदान किया।
- 29 जुलाई 2026: रेडक्रॉस भवन में जिला कलेक्टर की अपील पर रक्तदान किया।
- 12 अक्टूबर 2026: कोटा के निजी अस्पताल में कैंसर पीड़ित महिला मरीज के लिए रक्तदान किया।

रक्तवीर राजेश खोईवाल ने जीवन में 100 बार रक्तदान करने का संकल्प लिया है। इसके साथ ही वे रक्तदान जागरूकता अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उनका मानना है कि रक्तदान की वास्तविक सफलता तभी है, जब समाज में रक्तदाताओं की संख्या बढ़े और जरूरत पड़ने पर मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध हो सके।

रक्तदान से कमजोरी आने का डर निकालें युवा, जागरूकता से टूटेंगी भ्रांतियां

समाज में आज भी कई लोगों के मन में यह भ्रांति है कि रक्तदान करने से शरीर में कमजोरी आ जाती है, शारीरिक क्षमता कम हो जाती है या लंबे समय तक स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इसी डर के कारण अनेक स्वस्थ युवा रक्तदान करने से पीछे हट जाते हैं। 
रक्तवीर राजेश खोईवाल युवाओं से अपील करते हैं कि वे बिना सही जानकारी के ऐसी भ्रांतियों पर विश्वास न करें, बल्कि रक्तदान के संबंध में चिकित्सकीय जानकारी प्राप्त करें और पात्र होने पर स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आएं।

सामान्यतः स्वस्थ और पात्र व्यक्ति में चिकित्सकीय जांच के बाद किया गया रक्तदान सुरक्षित होता है। रक्तदान से पहले रक्तदाता के स्वास्थ्य, हीमोग्लोबिन, वजन और अन्य आवश्यक मानकों की जांच की जाती है। रक्तदान के बाद शरीर दान किए गए रक्त की भरपाई की प्रक्रिया शुरू कर देता है। हालांकि, प्रत्येक व्यक्ति का स्वास्थ्य अलग होता है, इसलिए रक्तदान करने से पहले चिकित्सकीय जांच और स्वास्थ्यकर्मियों के निर्देशों का पालन करना जरूरी है।

रक्तदान के बाद कुछ लोगों को थोड़े समय के लिए चक्कर या कमजोरी महसूस हो सकती है। इसलिए रक्तदान के बाद पर्याप्त आराम करना, तरल पदार्थ लेना और रक्तकेंद्र के निर्देशों का पालन करना चाहिए। यदि किसी व्यक्ति को एनीमिया या अन्य स्वास्थ्य समस्या है, तो उसे चिकित्सकीय सलाह के अनुसार ही रक्तदान करना चाहिए।

रक्तवीर राजेश खोईवाल का कहना है कि रक्तदान से डरने के बजाय उसके बारे में सही जानकारी प्राप्त करना जरूरी है। यदि स्वस्थ युवा अपनी क्षमता और चिकित्सकीय पात्रता के अनुसार नियमित अंतराल पर रक्तदान करने की आदत विकसित करें, तो जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है।

रक्तदान महादान, किसी अनजान के लिए भी आगे आएं

रक्तदान की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि रक्तदाता अक्सर उस व्यक्ति को जानता तक नहीं, जिसकी सहायता के लिए वह रक्तदान कर रहा होता है। इसके बावजूद वह अपने रक्त से किसी मरीज के उपचार में सहयोग करता है। यही भावना समाज को जोड़ती है और मानवता को मजबूत बनाती है।

कैंसर पीड़ित मरीजों, दुर्घटना में घायल व्यक्तियों, गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों तथा अन्य जरूरतमंद मरीजों को उपचार के दौरान रक्त या उसके विभिन्न घटकों की आवश्यकता हो सकती है। ऐसे समय में स्वैच्छिक रक्तदाता किसी परिवार के लिए आशा की किरण बन सकते हैं।

रक्तवीर राजेश खोईवाल का मानना है कि रक्तदान किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। 
हर स्वस्थ और पात्र युवा को रक्तदान के महत्व को समझना चाहिए तथा अपने परिवार, मित्रों और परिचितों को भी इसके प्रति जागरूक करना चाहिए।

उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ और अन्य विशेष अवसरों पर रक्तदान शिविरों में भाग लेकर समाज को सकारात्मक संदेश दें। साथ ही, जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की मांग आने पर केवल सोशल मीडिया पर संदेश साझा करने तक सीमित न रहें,
 बल्कि अपनी पात्रता के अनुसार रक्तदान करने या अन्य योग्य रक्तदाताओं को प्रेरित करने का प्रयास करें।

सेवा ही संकल्प, 100 रक्तदान पूरे करने की ओर बढ़ते कदम

रक्तवीर राजेश खोईवाल लंबे समय से मानव सेवा समिति के माध्यम से रक्तदान जागरूकता, रक्त की आवश्यकता वाले मरीजों की सहायता और सामाजिक सेवा के कार्यों में सक्रिय हैं। उनका उद्देश्य केवल स्वयं रक्तदान करना नहीं, बल्कि समाज में ऐसे हजारों जागरूक नागरिक तैयार करना है, जो जरूरतमंदों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहें।

82 बार रक्तदान करने के बाद भी उनका संकल्प लगातार जारी है। वे 100 रक्तदान पूरे करने के लक्ष्य के साथ युवाओं को यह संदेश दे रहे हैं कि सेवा के लिए किसी बड़े पद, धन या पहचान की आवश्यकता नहीं होती। सच्ची सेवा का आरंभ संवेदनशील सोच और जरूरतमंद की सहायता के लिए उठाए गए छोटे से कदम से होता है।

नवरात्रि के पावन दिनों में कैंसर पीड़ित अनजान महिला मरीज के लिए किया गया उनका यह रक्तदान समाज को यही संदेश देता है कि मानवता से बड़ा कोई धर्म नहीं, जरूरतमंद की सहायता से बड़ा कोई संकल्प नहीं और किसी के जीवन को बचाने के प्रयास से बढ़कर कोई सेवा नहीं।

रक्तवीर राजेश खोईवाल का संदेश—

“युवा साथियों, रक्तदान को लेकर मन में किसी प्रकार का डर या भ्रांति न रखें। सही जानकारी प्राप्त करें, अपनी स्वास्थ्य पात्रता की जांच करवाएं और योग्य होने पर स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आएं। आपका रक्त किसी जरूरतमंद मरीज के उपचार में सहायक बन सकता है। आइए, हम सब मिलकर रक्तदान के प्रति जागरूक समाज बनाएं, ताकि रक्त की आवश्यकता होने पर किसी भी परिवार को असहाय महसूस न करना पड़े। रक्तदान महादान है, रक्तदान जीवनदान है।

मालन मासी बालाजी धाम में 501 कन्याओं के पद पूजन की तैयारियां शुरू20 अक्टूबर तक प्रतिदिन रात्रि 8 बजे होगा श्रीरामचरितमानस सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा पाठ, 21 अक्टूबर को होगा भव्य आयोजन

राजेश खोईवाल 
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
बूंदी। पूज्य गुरुदेव श्री श्री 1008 लाल लंगोट वाले बाबा की प्रेरणा एवं श्री श्री 108 बालक दास जी महाराज के पावन सानिध्य में श्री मालन मासी बालाजी मित्र मंडल सेवा समिति, श्री मालन मासी धाम द्वारा धार्मिक एवं सामाजिक सेवा कार्यों की परंपरा निरंतर आगे बढ़ाई जा रही है। समिति की ओर से पिछले 24 वर्षों से बालाजी मंदिर प्रांगण में संगीतमय सुंदरकांड पाठ, धार्मिक आयोजनों एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े सेवा कार्य अनवरत किए जा रहे हैं।

इसी स्वर्णिम परंपरा में एक और नई कड़ी जोड़ते हुए श्री मालन मासी बालाजी धाम में श्रीरामचरितमानस सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ किया गया। यह पाठ प्रतिदिन रात्रि 8 बजे प्रारंभ होगा और 20 अक्टूबर 2026 तक लगातार जारी रहेगा।

21 अक्टूबर को होगा 501 कन्याओं का पद पूजन

श्री मालन मासी बालाजी मित्र मंडल सेवा समिति के अध्यक्ष एवं बालाजी सेवक बंटी गौतम ने बताया कि बागेश्वर धाम सरकार के आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कन्या विवाह आयोजन से प्रेरित होकर 21 अक्टूबर 2026 को 501 कन्याओं के पद पूजन का भव्य आयोजन किया जाएगा।

इस धार्मिक आयोजन में श्री बागेश्वर धाम मातृशक्ति सुंदरकांड मंडल की समस्त टीम, श्री बागेश्वर धाम सुंदरकांड मंडल बूंदी के सदस्य तथा बूंदी के समस्त सनातन धर्मप्रेमी बंधु अपनी सहभागिता निभाएंगे।

आयोजन का उद्देश्य कन्याओं के प्रति सम्मान, सनातन संस्कृति के संरक्षण और धार्मिक-सामाजिक समरसता की भावना को मजबूत करना है।

आयोजन की व्यवस्थाओं में जुटे सेवाभावी कार्यकर्ता

इस आयोजन की व्यवस्थाओं में शांतिलाल जैन, जगदीश गुप्ता एडवोकेट, पंडित बृजेश गौतम, मनीष शर्मा, विद्युत रमेश, महावीर सैनी, लोकेश श्रृंगी, मुकेश कुमार जैन, सुरेश श्रृंगी, तुषार शर्मा, शशांक मिश्रा, सुरेश नुवाल एवं श्यामलाल यादव सहित अनेक सेवाभावी कार्यकर्ता सहयोग कर रहे हैं।

वहीं आदिशक्ति सुंदरकांड मंडल से श्रीमती मेनका जाजू, श्रीमती ओझा, लीला जी सोमानी, रुक्मणी जाजू एवं अनीता गौतम सहित अन्य मातृशक्ति भी आयोजन की तैयारियों में सहयोग दे रही हैं।

श्री मालन मासी बालाजी मित्र मंडल सेवा समिति ने समस्त धर्मप्रेमी नागरिकों से इस धार्मिक आयोजन में सहभागी बनकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

अशोक गुप्ता के बाद संविदाकर्मी आरिज की मौत से फिर उठे सवाल, बूंदी की चिकित्सा व्यवस्था में सुधार की मांग तेजसंयुक्त व्यापार महासंघ ने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर एवं सीएमएचओ को सौंपा 12 सूत्रीय मांग-पत्र, सात दिन में जवाब मांगा; कार्रवाई नहीं होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी

राजेश खोईवाल बूंदी राजस्थान टीवी न्यूज़बूंदी। बूंदी जिला चिकित्सालय की चिकित्सा व्यवस्थाओं में सुधार और आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग को लेकर संयुक्त व्यापार महासंघ ने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) को 12 सूत्रीय मांग-पत्र सौंपा। महासंघ ने चिकित्सा व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार की मांग करते हुए चेतावनी दी कि निर्धारित समय में संतोषजनक कार्रवाई नहीं होने पर व्यापक जनआंदोलन किया जाएगा।

महासंघ ने कहा कि दिवंगत व्यापारी अशोक गुप्ता के प्रकरण के बाद अब संविदाकर्मी आरिज की हृदयाघात से मृत्यु की घटना ने जिला चिकित्सालय में हृदय रोग विशेषज्ञ की उपलब्धता और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्थाओं को लेकर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। समाचार पत्रों में प्रकाशित घटनाक्रम के अनुसार, आरिज को उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए कोटा रेफर किया गया था। महासंघ ने संबंधित घटनाओं की निष्पक्ष समीक्षा कर चिकित्सा व्यवस्था में आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने की मांग की।

12 सूत्रीय मांग-पत्र में उठाए चिकित्सा सुविधाओं से जुड़े प्रमुख मुद्दे

संयुक्त व्यापार महासंघ ने मांग-पत्र में जिला चिकित्सालय में हृदय रोग विशेषज्ञ (कार्डियोलॉजिस्ट) की नियुक्ति, प्रसूता मृत्यु के मामलों की जांच, 24 घंटे वरिष्ठ चिकित्सकों की उपलब्धता, चार अतिरिक्त सुसज्जित आपातकालीन बेड तथा जीवनरक्षक सुविधाओं और आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की।

इसके अतिरिक्त चिकित्सकों का पारदर्शी ड्यूटी रोस्टर लागू करने, सर्पदंश के उपचार की समुचित व्यवस्था करने, RGHS योजना के अंतर्गत सुविधाएं उपलब्ध कराने, पार्किंग व्यवस्था में सुधार, ब्लड सेपरेशन मशीन उपलब्ध कराने तथा चिकित्सा व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए 11 सदस्यीय समिति गठित करने सहित अन्य प्रमुख मांगें रखी गईं।

6 अक्टूबर के बूंदी बंद के बाद भी ठोस कार्रवाई का इंतजार

महासंघ ने कहा कि 6 अक्टूबर को बूंदी बंद के माध्यम से व्यापारियों और आमजन ने जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओं में सुधार की मांग को लेकर अपनी आवाज बुलंद की थी। इसके बावजूद मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होने से आमजन में चिंता बनी हुई है। महासंघ का कहना है कि सरकारी अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज को समय पर समुचित उपचार और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलना सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

सात दिन में जवाब नहीं मिला तो होगा व्यापक आंदोलन

संयुक्त व्यापार महासंघ ने प्रशासन से सात दिवस के भीतर मांगों पर की गई कार्रवाई का लिखित जवाब देने की मांग की है। महासंघ ने स्पष्ट किया कि यदि निर्धारित समय में संतोषजनक कार्रवाई नहीं होती है, तो विभिन्न सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों और आमजन के सहयोग से धरना-प्रदर्शन, जनसभा, क्रमिक धरना तथा आवश्यकता पड़ने पर व्यापक बाजार बंद जैसे लोकतांत्रिक आंदोलन की रणनीति घोषित की जाएगी।

महासंघ ने स्पष्ट किया कि यह संघर्ष किसी व्यक्ति या राजनीतिक दल के विरुद्ध नहीं, बल्कि बूंदी की चिकित्सा व्यवस्था में सुधार, मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने और आमजन के जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

ये रहे मौजूद

इस दौरान संयुक्त व्यापार महासंघ के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश एवरग्रीन, कार्यकारी अध्यक्ष पीतांबर शर्मा, सचिव प्रशांत मोदी, अभिभाषक परिषद से धीरज कुमावत, कपड़ा व्यापार संघ से अशोक अजमानी, सदर बाजार व्यापार संघ अध्यक्ष अनिल नंदवाना, मधुसूदन गुप्ता, राकेश जैन, भानु जैन सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

प्रेस विज्ञप्ति कार्यकारी अध्यक्ष पीतांबर शर्मा ने जारी की।

प्रकाशन संबंधी सुझाव: समाचार प्रकाशित करने से पहले आरिज की मृत्यु के घटनाक्रम, उपचार और कोटा रेफर किए जाने की जानकारी की पुष्टि कर लें। इससे समाचार की तथ्यात्मक विश्वसनीयता बनी रहेगी।

खिलाड़ियों ने मैदान पर दिखाया जुनून, हौसले से मिलेगी सफलता : रितेश सनाढ्य70वीं जिला स्तरीय एथलेटिक्स छात्रा वर्ग प्रतियोगिता का समापन, विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल व प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित

बूंदी, 13 अक्टूबर।राजकीय महारानी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, बूंदी के तत्वावधान में आयोजित 70वीं जिला स्तरीय एथलेटिक्स छात्रा वर्ग प्रतियोगिता का समापन समारोह मंगलवार को राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, बूंदी में धूमधाम से संपन्न हुआ। समारोह में खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

समापन समारोह में प्रतियोगिता संयोजक एवं राजकीय महारानी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य रितेश सनाढ्य ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि आपने मैदान पर केवल खेल नहीं, बल्कि अपना जुनून दिखाया है। यही जुनून आपको जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा। उन्होंने कहा कि हार और जीत एक सिक्के के दो पहलू हैं। हारने वाली टीमों को निराश होने के बजाय अपनी कमियों को पहचानकर आगामी प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास करना चाहिए।

वहीं, प्रधानाचार्य भूपेंद्र शर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि मेडल केवल गले में नहीं, बल्कि आपके हौसले में होना चाहिए। आज नहीं तो कल जीत आपकी ही होगी। उन्होंने राज्य स्तर के लिए चयनित होने वाले प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समारोह के दौरान विजेता टीमों एवं खिलाड़ियों को ट्रॉफी, शील्ड, मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। पुरस्कार प्राप्त करने पर खिलाड़ियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर बूंदी का नाम रोशन करें खिलाड़ी

कार्यक्रम में प्रबोधक संघ के जिलाध्यक्ष नूतन तिवारी एवं शारीरिक शिक्षक संगठन के महामंत्री हरगोविंद दाभाई ने भी खिलाड़ियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बूंदी जिले के खिलाड़ियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। खिलाड़ियों को राज्य स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाना चाहिए और देशभर में बूंदी जिले की पहचान बनानी चाहिए।

कार्यक्रम का संचालन शारीरिक शिक्षक मुजीबुर्रहमान ने किया। इस अवसर पर शाला परिवार की ओर से शकुंतला शर्मा, गरिमा गौतम, ज्योत्सना शर्मा, प्रीति सरोजा, संजू शर्मा, लोकेश वर्मा, तेजमल जैन, श्वेता सिंह, अनुपमा गौतम, गायत्री श्रृंगी, तैयब हुसैन, इमरान खान, बनवारी नामा, नेहा सनाढ्य, ज्योति सिंह, संदीप कुमार एवं जसवीर मीणा सहित अन्य शिक्षकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें निरंतर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में शारीरिक शिक्षकों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस दौरान मनोज आर्य, खालिद शेख, जीतू शर्मा, सुमन कंवर, जाकिर हुसैन, चंदा मेवाड़ा, रमेश चंद्र शर्मा, आशीष शर्मा, आरती मुदगल, अनिल गुर्जर, नीजू निंबार्क, जागृति गुप्ता, सत्यनारायण कुमावत, प्रियंका शर्मा, रितु चौधरी, इश्हाक दुर्रानी, जुगल किशोर एवं राजकुमार शर्मा सहित अनेक शारीरिक शिक्षक मौजूद रहे। सभी ने प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका निभाते हुए अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

समारोह का समापन खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना और खेल भावना को बनाए रखने के संदेश के साथ हुआ।

चौपाटी के ठेलों में 10 दिनों में पांच बार आगजनी, थड़ी संचालकों में आक्रोशठेला संचालकों ने पुलिस अधीक्षक अवनीश शर्मा से मिलकर सुरक्षा और प्रभावी कार्रवाई की मांग की

राजेश खोईवाल  बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज) बूंदी। शहर की चौपाटी में ठेला संचालकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता का विषय सामने आय...