बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज़)
तालेड़ा। आज बूंदी विधायक हरिमोहन शर्मा एवं पीसीसी सदस्य सत्येश शर्मा ने तालेड़ा में वार्ड नंबर 25 के उम्मीदवार राजेश मेघवाल के एवं तालेड़ा मुख्यालय के प्रधान कार्यालय का फीता काटकर विधिवत्त शुभारंभ किया। उद्घाटन समारोह में कोटा के प्रभारी पुष्पेंद्र भारद्वाज प्रदेश सचिव सामाजिक प्रकोष्ठ विभाग महेंद्र खीची भी सम्मिलित हुए।
बूंदी विधायक हरिमोहन शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा की ना जात पर ना पात पर मोहर लगेगी हाथ पर। पंचायत समिति तालेड़ा के हमारे सभी 25 वार्डों के उम्मीदवार एवं तालेड़ा के अंतर्गत आने वाले पांच जिला परिषद सदस्यों उम्मीदवार घोषित हो चुके हैं। अब हम सबको एकजुट और इन सभी कांग्रेस उम्मीदवारों को अधिक से अधिक मत से विजयी बनाना है। जनता ने फैसला कर लिया है कि इस गूंगी बेरी जन विरोधी सरकार को बदलना है। हमने पूर्व में भी तालेड़ा क्षेत्र में पूर्ववर्ती सरकार के समय अनेक ऐतिहासिक उपलब्धि पूर्ण कार्य करवाए जो सब आपके सामने है। आगे भी विकास का एक क्रम निरंतर चलता रहेगा। मुझे खेद इस बात का भी है कि हमारे लोकसभा अध्यक्ष इतने बड़े पद पर होने के बावजूद भी कोई बड़ा ऐतिहासिक काम तालेड़ा या बूंदी विधानसभा क्षेत्र के लिए नहीं करवा पाए हैं।
*इस जनविरोधी सरकार को बदलने का समय आ गया है - सत्येश शर्मा*
पीसीसी सदस्य सत्येश शर्मा ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि अब इस जन विरोधी सरकार को बदलने का समय आ गया है। भाजपा सरकार के 3 साल के कार्यकाल में जनता त्राहि त्राहि माम कर रही है। ना पेयजल व्यवस्था सुधर रहिए ना बिजली व्यवस्था। जनता को इस कुशासन वाली सरकार में मूलभूत सुविधाएं भी नहीं मिल पा रही। इसके ठीक विपरीत पूर्ववर्ती सरकार की चलाई गई जनकल्याणकारी योजना को भी इस सरकार ने बंद कर दिया। लेकिन जनता सब समझ चुकी है कांग्रेस का कार्यकर्ता इस जनता की लड़ाई को सड़क से लेकर दिल्ली तक लड़ रहा है। आप सभी हमारे कांग्रेस पार्टी के सभी उम्मीदवारों को अधिक से अधिक मतों से जिताएंगे। तालेड़ा पंचायत समिति में कांग्रेस पार्टी का प्रधान बनना निश्चित है।
उद्घाटन समारोह में ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम शंकर राठौड़ पूर्व ब्लाक अध्यक्ष जगरूप रंधावा, पूर्व प्रधान रघु शर्मा, मंडल अध्यक्ष इमरान देशवाली, सरपंच संघ के अध्यक्ष अनंदी लाल मीणा, सामाजिक न्याय प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष गयासुद्दीन भट्टी, पंचायत समिति सदस्य चंद्र प्रकाश दाधीच, बाबू भाई जिला परिषद एवं पंचायत समिति तालेड़ा के प्रत्याशी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर उपस्थित रहे।
*नोताडा भोपत में विधायक शर्मा ने किया जनसंपर्क*
बूंदी विधायक हरिमोहन शर्मा ने नोताडा भोपत में जिला परिषद के वार्ड नंबर 8 के उम्मीदवार उच्चब धाकड़ एवं पंचायत समिति तालेड़ा के वार्ड 24 की उम्मीदवार निर्मला मीणा के पक्ष में जनसंपर्क कर ग्राम वासियों से अधिक से अधिक मत देकर विजय बनाने की अपील की।
*विधायक शर्मा बरड क्षेत्र में करेंगे जनसंपर्क*
बूंदी विधायक हरिमोहन शर्मा दिनांक 28 अक्टूबर बुधवार को बरड क्षेत्र डाबी के जिला परिषद के 2 वार्डो एवं पंचायत समिति तालेड़ा 8 वार्डो में जनसंपर्क कर कांग्रेस उम्मीदवारों को अधिक से अधिक मतदान देने की अपील करेंगे।
*हरिमोहन शर्मा*
*विधायक, बूंदी*
No comments:
Post a Comment