समारोह में विशिष्ट अतिथियों के रूप में पूर्व सभापति सरोज अग्रवाल , लोक अभियोजक भूपेंद्र सहाय सक्सेना , विशिष्ट लोक अभियोजक मुकेश जोशी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य अर्चना कंवर हाड़ा, महिला मोर्चा की पूर्व जिला अध्यक्ष ललिता नुवाल और समाजसेवी कृष्ण मुरारी चतुर्वेदी ने शिरकत की।
मीडिया प्रभारी अभिषेक जैन ने बताया कि मुख्य कार्यक्रमों से पूर्व सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से भगवान गजानन और पवित्र रामायण ग्रंथ की आरती उतारकर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इसके पश्चात दशहरा महोत्सव समिति के अध्यक्ष दिलीप सिंह राजावत, पार्षद मोहन कराड़, प्रियंका मुंदड़ा, राजेंद्र सिंह हाड़ा और भोला शंकर गुर्जर ने अतिथियों का साफा बंधवाकर और माल्यार्पण कर पारंपरिक स्वागत किया। लंकापति रावण द्वारा माता सीता के छलपूर्वक हरण के दृश्य ने दर्शकों की आँखें नम कर दीं। भगवान श्रीराम और किष्किंधा नरेश सुग्रीव की अटूट मित्रता के बाद, बाली वध के रोमांचक दृश्य ने रामलीला के रंग को और गहरा कर दिया। प्रसंग के दौरान संतवाणी और नवधा भक्ति के संदेश ने उपस्थित श्रोताओं को आत्मिक आनंद से भर दिया।
महोत्सव में उमड़ी भारी भीड़ और जय श्रीराम के जयकारों से पूरा आजाद पार्क गुंजायमान नजर आया।
No comments:
Post a Comment