ad

Sunday, October 18, 2026

आजाद पार्क में रामलीला का आठवां दिन: लक्ष्मण मूर्छा और कुंभकरण-मेघनाथ वध के मर्मस्पर्शी मंचन ने किया भावुक, गूंजे जयकारे

राजेश खोईवाल (राजस्थान टीवी न्यूज़) बूंदी । शहर के ऐतिहासिक आजाद पार्क में नगर परिषद के तत्वावधान में आयोजित भव्य रामलीला के आठवें दिन रविवार रात्रि को रामायण के सबसे रोमांचक, चमत्कारी और भावुक प्रसंगों का सजीव मंचन किया गया।  
रावण के पुत्र मेघनाथ द्वारा अपनी मायावी शक्तियों का प्रदर्शन करते हुए भयंकर युद्ध का दृश्य दिखाया गया। युद्ध के दौरान मेघनाथ के शक्तिशाली प्रहार से लक्ष्मण जी के मूर्छित होने के प्रसंग ने दर्शकों की आंखें नम कर दीं। श्रीराम के विलाप और वानर सेना में छाए सन्नाटे के दृश्य को कलाकारों ने बेहद जीवंतता से प्रस्तुत किया।
लक्ष्मण मूर्छा के बाद वैद्य सुषेण के बताए अनुसार संजीवनी बूटी लाने के लिए संकटमोचन हनुमान जी का प्रस्थान और पर्वत समेत बूटी लेकर लौटने का दृश्य दर्शकों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। हनुमान जी के इस पराक्रम पर दर्शकों ने जोरदार तालियों से उनका स्वागत किया।
नींद से जागे महाबली असुर कुंभकरण का रणक्षेत्र में उतरना और उसके अदम्य बल व अंत का दृश्य देखकर दर्शक रोमांचित हो उठे। अंततः भगवान श्रीराम के हाथों कुंभकरण वध और मेघनाथ के वध के साथ असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश दिया गया।

मीडिया प्रभारी अभिषेक जैन ने बताया कि इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में मुख्य अतिथि कोटा पूर्व महापौर महेश विजय रहे । अध्यक्षता पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल ने की।विशिष्ट अतिथि
 भाजपा शहर अध्यक्ष राजकुमार श्रृंगी , जिला मोर्चा संयोजक महावीर जैन , मंडल प्रतिनिधि अशोक शर्मा रहे । 
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा पवित्र रामायण जी की विधिवत आरती और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इसके पश्चात दशहरा महोत्सव समिति के अध्यक्ष दिलीप सिंह राजावत व पार्षद प्रियंका मुंदड़ा ,संस्कृति जैन, उमा जांगिड़ , पप्पू बेरवा,और मनोज गोचर ने सभी अतिथियों का माला पहनाकर और साफा बंधवाकर अभिनंदन किया।
 पारंपरिक तरीके से स्वागत किया । मंच संचालन लोकेश दाधीच द्वारा किया गया।

No comments:

Post a Comment

आजाद पार्क में रामलीला का आठवां दिन: लक्ष्मण मूर्छा और कुंभकरण-मेघनाथ वध के मर्मस्पर्शी मंचन ने किया भावुक, गूंजे जयकारे

राजेश खोईवाल (राजस्थान टीवी न्यूज़)  बूंदी । शहर के ऐतिहासिक आजाद पार्क में नगर परिषद के तत्वावधान में आयोजित भव्य रामलीला के आठ...