बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
बूंदी श्री बागेश्वर बालाजी एवं पूज्य गुरुदेव में अटूट आस्था रखने वाले बूंदी निवासी बंटी गौतम को बागेश्वर धाम पर आयोजित कार्यक्रम में हिंदू राष्ट्र बागेश्वर धाम सुंदरकांड मंडल का अधिकृत प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं धर्मप्रेमी उपस्थित रहे।
बागेश्वर धाम सरकार की ओर से बंटी गौतम को जिला प्रभारी एवं भरत शर्मा को सहसंयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई। प्रमाण पत्र प्राप्त करने पर बंटी गौतम ने इसे अपने जीवन के सौभाग्यपूर्ण क्षण बताते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए केवल सम्मान नहीं, बल्कि धार्मिक सेवा, समर्पण और सनातन धर्म के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प है। वे पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ इस दायित्व का निर्वहन करेंगे।
सहसंयोजक भरत शर्मा ने कहा कि बागेश्वर धाम सरकार द्वारा जो विश्वास जताकर हमें जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका पूरी ईमानदारी से पालन किया जाएगा। क्षेत्र में धार्मिक गतिविधियों, सुंदरकांड आयोजनों एवं सनातन धर्म की सेवा से जुड़े कार्यों को नई गति प्रदान की जाएगी।
इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह सब बागेश्वर बाबा की असीम कृपा का परिणाम है। बंटी गौतम एवं भरत शर्मा को नई जिम्मेदारी मिलने पर क्षेत्र के धर्मप्रेमियों एवं शुभचिंतकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर बृजेश गौतम, मनीष शर्मा, दीपक पंचोली, पवन सोनी, अंकुर बाय, अनुराग दादी, शांतिलाल जैन, जगदीश गुप्ता, हनुमान शर्मा, देव शर्मा, नरेश, विक्रम आनंद सहित मातृशक्ति सुंदरकांड मंडल की लीला सोमानी, मेनका जाजू, रुक्मणी जाजू एवं ममता शर्मा सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment