बूंदी, 13 अक्टूबर।राजकीय महारानी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, बूंदी के तत्वावधान में आयोजित 70वीं जिला स्तरीय एथलेटिक्स छात्रा वर्ग प्रतियोगिता का समापन समारोह मंगलवार को राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, बूंदी में धूमधाम से संपन्न हुआ। समारोह में खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
समापन समारोह में प्रतियोगिता संयोजक एवं राजकीय महारानी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य रितेश सनाढ्य ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि आपने मैदान पर केवल खेल नहीं, बल्कि अपना जुनून दिखाया है। यही जुनून आपको जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा। उन्होंने कहा कि हार और जीत एक सिक्के के दो पहलू हैं। हारने वाली टीमों को निराश होने के बजाय अपनी कमियों को पहचानकर आगामी प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास करना चाहिए।
वहीं, प्रधानाचार्य भूपेंद्र शर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि मेडल केवल गले में नहीं, बल्कि आपके हौसले में होना चाहिए। आज नहीं तो कल जीत आपकी ही होगी। उन्होंने राज्य स्तर के लिए चयनित होने वाले प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
समारोह के दौरान विजेता टीमों एवं खिलाड़ियों को ट्रॉफी, शील्ड, मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। पुरस्कार प्राप्त करने पर खिलाड़ियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर बूंदी का नाम रोशन करें खिलाड़ी
कार्यक्रम में प्रबोधक संघ के जिलाध्यक्ष नूतन तिवारी एवं शारीरिक शिक्षक संगठन के महामंत्री हरगोविंद दाभाई ने भी खिलाड़ियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बूंदी जिले के खिलाड़ियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। खिलाड़ियों को राज्य स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाना चाहिए और देशभर में बूंदी जिले की पहचान बनानी चाहिए।
कार्यक्रम का संचालन शारीरिक शिक्षक मुजीबुर्रहमान ने किया। इस अवसर पर शाला परिवार की ओर से शकुंतला शर्मा, गरिमा गौतम, ज्योत्सना शर्मा, प्रीति सरोजा, संजू शर्मा, लोकेश वर्मा, तेजमल जैन, श्वेता सिंह, अनुपमा गौतम, गायत्री श्रृंगी, तैयब हुसैन, इमरान खान, बनवारी नामा, नेहा सनाढ्य, ज्योति सिंह, संदीप कुमार एवं जसवीर मीणा सहित अन्य शिक्षकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें निरंतर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में शारीरिक शिक्षकों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस दौरान मनोज आर्य, खालिद शेख, जीतू शर्मा, सुमन कंवर, जाकिर हुसैन, चंदा मेवाड़ा, रमेश चंद्र शर्मा, आशीष शर्मा, आरती मुदगल, अनिल गुर्जर, नीजू निंबार्क, जागृति गुप्ता, सत्यनारायण कुमावत, प्रियंका शर्मा, रितु चौधरी, इश्हाक दुर्रानी, जुगल किशोर एवं राजकुमार शर्मा सहित अनेक शारीरिक शिक्षक मौजूद रहे। सभी ने प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका निभाते हुए अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
समारोह का समापन खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना और खेल भावना को बनाए रखने के संदेश के साथ हुआ।
No comments:
Post a Comment