बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज़) श्री शर्राफा संस्थान बूँदी के प्रवक्ता चिंतन नुवाल ने बताया कि आगामी नवम्बर माह में दीपावली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया जायेगा ।साथ ही बूँदी जिले के इतिहास मे पहली बार श्री सर्राफ़ा संस्थान ऐसा व्यापारिक संस्थान बन गया है जिसनें अपने सभी सदस्यों के डिजिटल क्यू आर कोड़ सिस्टम वाला परिचय कार्ड बनाया है, इस कार्ड में क्यू आर कोड़ स्कैन करने पर व्यापारिक प्रतिष्ठान की संपूर्ण डिटेल अपने आप स्वयं ही खुल जायेगी। इसके साथ ही बहुत जल्दी यथाशीघ्र ही संस्थान की वेबसाइट एवं मोबाइल एप्लीकेशन भी बन जायेगी जिससें प्रतिदिन सोने चाँदी के ताजा भाव हमेशा निरंतर अपडेट होते रहेंगे ।
नूवाल ने बताया कि आगामी समय में दिल्ली जाकर हमारे लोकप्रिय सांसद एवम् लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को एक लिखित पत्र बूँदी में नवीन सर्राफा बाजार के लिए जगह आवंटित करने के लिए मांग पत्र प्रेषित किया जाने का प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से लिया गया ।साथ ही भविष्य के आगामी कार्य-योजनाओं के विषयों पर समस्त संस्थान सदस्यों से विचार- विमर्श किया गया । इससें पहले संस्थान के कोषाध्यक्ष इंजीनियर मनीष लखोटिया ने आय-व्यय का वार्षिक प्रतिवेदन सदन के पटल पर सबके सामने प्रस्तुत किया।
नूवाल ने बताया कि डिजिटल कार्ड परियोजना निदेशक निलेश गर्ग एवम् जंयत बील्या ने सभी संस्थान सदस्यों को गले में डिजिटल कार्ड पहनाकर अभिनंदन कर परिचय पत्र को वितरण किया गया। इस मौके पर श्री सर्राफ़ा संस्थान बूँदी के उपाध्यक्ष राजीव भंडारी एवं लखन गर्ग, सहसचिव सुशील कासट सहित कार्यकारिणी सदस्य मोहित कोठारी, राहुल सोनी, अनिकेत गर्ग, रोहित सोनी, अंकित नुवाल, सन्नी तोषनीवाल, गौरव होतवानी, तानिश अरोडा ,राजकुमार मोदी, पीयूष जैन,अनन्त तोषनीवाल, अंकित नूवाल, आकाश बहेडिया आदि सहित बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे। इस अवसर पर संस्थान के वरिष्ठ सर्राफा व्यवसायियों में पूर्व अध्यक्ष नोरतमल अग्रवाल, सोहन तोषनीवाल, रामकल्याण बील्या, रमेशचन्द तोषनीवाल,कैलाश लखोटिया, सत्यनारायण गर्ग, कैलाश सोनी, धर्मेंद्र सेनी, पुरुषोत्तम नूवाल,
चंद्र प्रकाश लाठी, जगदीश बाहेती, सुरेश नूवाल,पुरुषोत्तम बेहडिया, प्रेम भंडारी, सुरेंद्र तोषनीवाल आदि ने अपने विचार व्यक्त किए ।
कार्यक्रम का संचालन श्री सर्राफ़ा संस्थान सचिव नवरत्न बील्या जोनू द्वारा किया गया। कार्यक्रम के समापन के पूर्व सभी सदस्यों का बील्या द्वारा अपने उद्बोधन से धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
No comments:
Post a Comment