ad

Tuesday, November 24, 2026

मरुधरा स्किलबॉट इंडिया फाउंडेशन के बूंदी कार्यालय का भव्य शुभारंभयुवाओं को शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार से जोड़ने की दिशा में नई पहल

राजेश खोईवाल (राजस्थान टीवी न्यूज़) बूंदी
बूंदी। युवाओं को शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मरुधरा स्किलबॉट इंडिया फाउंडेशन के बूंदी कार्यालय का भव्य शुभारंभ समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदों एवं सामाजिक संस्थाओं से जुड़े लोगों ने उपस्थित होकर संस्था को शुभकामनाएं दीं।
समारोह में मदरसा हनफिया इस्लाहुल मुसलेमिन के सदर हाजी गायसुद्दीन अंसारी, सेक्रेटरी मुख्तार अहमद, ह्यूमन वेलफेयर एंड एजुकेशन सोसाइटी के सेक्रेटरी ऐज़ाज़ साहब, रक्तवीर एवं समाजसेवी राजेश खोईवाल, नगर परिषद बूंदी के पार्षद इरफान अली एवं जीशान अली, बूंदी शहर काजी मौलाना गुलाम गोस, नर्सिंग ऑफिसर आरिफ अली, मिल्लत चैरिटेबल ट्रस्ट के डायरेक्टर एजादुद्दीन खिलजी, डॉ. उमर, नर्सिंग ऑफिसर जाफर अंसारी तथा ह्यूमन वेलफेयर एंड एजुकेशन सोसाइटी के मेम्बर अनवार अहमद सहित अनेक गणमान्यजन मौजूद रहे।

संस्था के अध्यक्ष नवाब अहमद, उपाध्यक्ष नेहा परवीन, सचिव शमा सैयद, कैशियर मोहम्मद शोयब खान, झालावाड़ जिला ऑफिसर फहीम अशरफ एवं राजस्थान स्टेट सेल्स मैनेजर शाहरुख ने अतिथियों का स्वागत किया।

संस्था पदाधिकारियों ने बताया कि बूंदी कार्यालय के माध्यम से युवाओं को कौशल विकास, प्रशिक्षण, शिक्षा एवं रोजगार के अवसरों से जोड़ने के साथ सामाजिक विकास के विभिन्न कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे।

अतिथियों ने संस्था की पहल की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं को हुनर और रोजगार से जोड़ने वाली पहल क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

कार्यक्रम के अंत में मरुधरा स्किलबॉट इंडिया फाउंडेशन परिवार की ओर से सभी अतिथियों एवं उपस्थित गणमान्यजनों का आभार व्यक्त किया गया।

बूंदी | राजस्थान

No comments:

Post a Comment

मरुधरा स्किलबॉट इंडिया फाउंडेशन के बूंदी कार्यालय का भव्य शुभारंभयुवाओं को शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार से जोड़ने की दिशा में नई पहल

राजेश खोईवाल (राजस्थान टीवी न्यूज़) बूंदी बूंदी। युवाओं को शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने ...