ad

Monday, June 29, 2026

सांवतगढ़ मुख्यालय पर ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित, आमजन की समस्याओं का मौके पर हुआ समाधान

राजेश खोईवाल 
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
सांवतगढ़ ग्राम पंचायत मुख्यालय पर सोमवार को ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं तथा कई प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने की प्रक्रिया की गई।

शिविर में राजस्व, पंचायती राज, कृषि, विद्युत, जलदाय, सामाजिक न्याय, चिकित्सा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने भूमि संबंधी प्रकरण, बिजली, पेयजल एवं अन्य समस्याओं को लेकर आवेदन प्रस्तुत किए, जिनमें से कई मामलों का अधिकारियों द्वारा मौके पर समाधान किया गया।

इस अवसर पर पूर्व पंचायत समिति सदस्य अर्चना कंवर हाड़ा ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए ग्रामीण शिविरों में पहुंचकर विभागीय सेवाओं का लाभ उठाएं। शिविर के दौरान ग्रामीणों को पट्टे भी वितरित किए गए।

शिविर में हिण्डोली उपखंड अधिकारी शिवराज मीणा, नायब तहसीलदार कंवर प्रसाद दाधीच, पूर्व पंचायत समिति सदस्य अर्चना कंवर हाड़ा, भाजपा मंडल अध्यक्ष हेमराज राठौर, सरपंच राम सिंह मीणा, लोकेश किराड़, दुर्गालाल मीणा, राजूलाल मीणा, महावीर प्रसाद प्रजापत, लक्ष्मण नागर, राकेश बैरवा, मदन सैनी सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

बूंदी में अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बहादुर सिंह सर्किल से नैनवां रोड तक शुरू हुआ अभियान

राजस्थान टीवी न्यूज़ बूंदी। शहर में बढ़ते अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई शुरू की। बहादुर सिंह सर्किल से नै...