ad

Monday, April 27, 2026

आजाद पार्क में जिला कलक्टर ने किया श्रमदान, दो दिन में पार्क की लाइटें दुरुस्त करने के दिए निर्देश

राजेश खोईवाल (राजस्थान टीवी न्यूज)
बूंदी, 27 अप्रेल। जिला कलक्टर हरफूल सिंह यादव ने सोमवार को आजाद पार्क में नगर परिषद द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता और श्रमदान अभियान का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला कलक्टर ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और स्‍वयं भी श्रमदान कर आमजन और कर्मचारियों को स्वच्छता का संदेश दिया।  

निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर यादव ने नगर परिषद के अधिकारियों, कर्मचारियों और ठेका कर्मियों के कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने पार्क में साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि पार्क में रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए। जो लाइटें खराब पड़ी हैं, उन्हें तत्काल ठीक कराया जाएं और जरूरत के मुताबिक नई लाइटें भी लगाई जाएं। उन्‍होंने कहा कि इस कार्य को दो दिन के भीतर पूरा कर लिया जाए, इसमें किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जावें।  

उन्होंने कहा कि गायों के लिए सड़कों पर चारा नहीं डाला जाएं। इसके लिए अलग स्थान निर्धारित किया जावें। साथ ही, सड़कों पर बेसहारा पशुओं के विचरण पर रोक लगाने के लिए पुख्ता प्रबंध किए जाएं, ताकि इनके कारण होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सकें। जिला कलक्‍टर ने नगर परिषद के अधिकारियों और कर्मचारियों को हिदायत देते हुए कहा कि वे सफाई व्यवस्था को केवल अपनी ड्यूटी न मानें, बल्कि इसे अपना व्यक्तिगत और नैतिक दायित्व समझकर कार्य करें। 

इस मौके पर उपखंड अधिकारी लक्ष्मीकांत मीणा, कार्यवाहक नगर परिषद आयुक्त, सफाई निरीक्षक सहित नगर परिषद के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहें

No comments:

Post a Comment

बूंदी में अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बहादुर सिंह सर्किल से नैनवां रोड तक शुरू हुआ अभियान

राजस्थान टीवी न्यूज़ बूंदी। शहर में बढ़ते अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई शुरू की। बहादुर सिंह सर्किल से नै...