बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज़)
*बूंदी, 1 अक्टूबर।* बूंदी जिला अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्थाओं, डॉक्टरों की भारी कमी और दवाइयों की अनुपलब्धता व गर्भवती महिलाओं के सीजर नही होने के कारण आवेद चौथ वसूली के खिलाफ चिकित्सा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष यासीन कुरैशी के नेतृत्व में व युवा कांग्रेस द्वारा पीएमओ को ज्ञापन सौंपा गया।
युवा कांग्रेस स्टेट कोऑर्डिनेटर *साहिल अजीज नकवी* और युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव *यासीन कुरैशी* के नेतृत्व में युवाओं ने बताया कि अस्पताल में सही उपचार नहीं मिलने से प्रतिदिन मरीजों की मौत हो रही है। पर्याप्त डॉक्टर नहीं हैं और मरीजों को दवाइयां बाहर मेडिकल स्टोर से खरीदनी पड़ रही हैं।
प्रशासन से मांग की गई कि अस्पताल में तुरंत डॉक्टरों की नियुक्ति की जाए, सभी आवश्यक दवाइयां अस्पताल परिसर में ही उपलब्ध करवाई जाएं और लापरवाह स्टाफ के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
इस अवसर पर पार्षद *मोहसिन बैग, अंकित बुलीवाल, मोइनुल हसन, सगीर भाई, मयंक सुवालका, महादेव भील, हारून भाई, वसीम भाई, समीर पठान, गुलाम यजदानी, फैजान, मोहम्मद शहनवाज खान* सहित बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।
युवाओं ने चेतावनी दी कि यदि 7 दिवस में व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
---
No comments:
Post a Comment