बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
बूंदी । ग्यारस के पावन पर्व पर श्याम प्रेमियों के द्वारा विशाल रक्तदान शिविर रविवार को नैनवा रोड स्थित श्री श्याम मंदिर प्रांगण में आयोजित हुआ l
जिसमें 99 श्याम प्रेमीयो ने रक्तदान करके पुण्य कार्य किया । विशाल रक्तदान शिविर में पूर्व विधायक अशोक डोगरा, केपाटन पूर्व विधायक चंद्रकांता मेघवाल , भाजपा संगठन के विशेष आमंत्रित सदस्य भरत शर्मा , पूर्व सभापति सरोज अग्रवाल ,पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल , शहर अध्यक्ष राजकुमार श्रृंगी , शहर प्रवक्ता अभिषेक जैन , डाबी पूर्व मंडल अध्यक्ष शंभू सिंह सोलंकी के मुख्य आथींत्य में शुरू हुआ । अतिथियों ने बाबा खाटू श्याम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद प्राप्त किया । श्री चमत्कारी खाटू श्याम बाबा समिति के पदाधिकारी ने अतिथियों का दुपट्टा पहन कर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया । रक्तदान शिविर सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक चला । सभी सनातन धर्म प्रेमी बंधु इस पुनीत कार्य में अपना योगदान देकर पुण्य लाभ कमाया एवं सामान्य चिकित्सालय में रक्त की कमी को पूरी करने में अपना योगदान दिया । पूर्व विधायक अशोक डोगरा ने कहा कि रक्तदान महादान है। ऐसे पुनीत कार्य हर व्यक्ति को करनी चाहिए । उन्होंने कहा कि शिविर में जो रक्त संग्रहण किया गया है यह थैलेसीमिया से ग्रस्त रोगियों , दुर्घटना में गंभीर व्यक्ति और जरूरतमंद गर्भवती महिलाओं के काम आ सकेगा । सभी अतिथियों ने भक्तदाओं का उत्साहवर्धन किया । पत्रदान शिविर में श्री चमत्कारी खाटू श्याम बाबा समिति और चिकित्सा विभाग के कर्मचारियों ने अपनी सेवाएं प्रदान की
No comments:
Post a Comment