बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
बूंदी राजस्थान बीज निगम के पूर्व निदेशक व पीसीसी सदस्य चर्मेश शर्मा के जन्म दिवस पर बुधवार को बूंदी में विभिन्न सेवा कार्य किये गये। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सामाजिक संगठनों से जुड़े पदाधिकारी ने परोपकार दिवस के रूप में शर्मा का जन्मदिन मनाया।
*मंत्रोच्चार के साथ किया गौपूजन*
इस अवसर पर मीरा गेट जंगम की बगीची गौशाला में गौपूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया।संत गिरि महाराज ने गौपूजन किया।पं श्रवण शर्मा और पं शिवम तिवारी ने विधिवत मंत्रोच्चार के साथ गौ माता का पूजन करवाया।इस अवसर पर वरिष्ठ पार्षद देवराज गोचर,रोहित बैरागी,अर्जुन डाबोडिया, कार्यक्रम संयोजक पीयूष शर्मा गुल्लू, एनएसयूआई के पूर्व जिलाध्यक्ष महावीर मीणा,सर्व ब्राह्मण महासभा युवाशाखा के अध्यक्ष विकास सनाढ्य, जिला महामंत्री मंथन पंचोली,स्वप्नेश शर्मा, शहर अध्यक्ष केशव त्रिवेदी, युवा कांग्रेस महासचिव अक्षत शर्मा, गोविंद दाधीच,राजन पालीवाल, आयुष शर्मा,शिवम शर्मा आदि ने गौमाता की आरती उतारी।
*भील बस्ती में पदवेश वितरित किये*
एनएसयूआई कार्यकर्ताओं की ओर से प्रदेश उपाध्यक्ष रहे चर्मेश शर्मा के जन्मदिवस पर बूंदी बाणगंगा भील बस्ती में बच्चों को पदवेश वितरित किये गये और पाठ्य सामग्री बांटी। इस अवसर पर बूंदी एनएसयूआई शहर अध्यक्ष अमन राठौर, हारून खान,इस दौरान अशोक गुर्जर,सत्यम वैष्णव,जिब्रान खान,अमन गुर्जर, सिद्धार्थ गुर्जर, पवन कुमार, रवि गुर्जर, मोनू वैष्णव, विनोद चांदना, संदीप मेघवंशी, बाबूलाल पंचोली आदि मौजूद रहे। बुधवार प्रातः इससे पूर्व अमन राठौर के नेतृत्व में बहादुर सिंह सर्किल कायन हाउस में गौवंश को हरा चारा डाला गया।
*गोवर्धन यात्रा पर रहे शर्मा*
वहीं बुधवार को अपने जन्म दिवस पर गोवर्धन पूजा पर्व पर राजस्थान बीज निगम के पूर्व निदेशक चर्मेश शर्मा मथुरा गोवर्धन की यात्रा पर रहे। शर्मा ने गोवर्धन तीर्थ पर पूजा अर्चना की। एनएसयूआई के शहर अध्यक्ष अमन राठौर ने बताया कि शर्मा के जन्म दिवस पर गुरुवार को भी विभिन्न सेवा कार्य किये जायेगे
No comments:
Post a Comment