ad

Thursday, November 27, 2025

प्रबोधक संघ द्वारा शत प्रतिशत SIR सर्वे पूर्ण करने पर बीएलओ एवं आंगनवाड़ी कार्मिकों का किया स्वागत अभिनंदन

राजेश खोईवाल
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
अखिल राजस्थान प्रबोधक संघ जिला बूंदी के तत्वाधान में, जिला अध्यक्ष नूतन तिवारी की अगुवाई मे शत प्रतिशत एस आई आर सर्वे को पूर्ण करने पर बीएलओ एवं आंगनवाड़ी कार्मिकों का किया अभिनंदन। जिला अध्यक्ष नूतन तिवारी ने बताया कि अंजार अहमद शारीरिक शिक्षक भाग संख्या 125 विधानसभा 106 ने बूंदी जिले में अच्छा कार्य करके प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं बृज किशोर शर्मा भाग संख्या 37 ने 1248 मतदाता का उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रबोधक संघ बूंदी द्वारा माल्यार्पण कर मुंह मीठा करवा कर, पुष्पगुच्छ अर्पित कर अभिनंदन किया वही आंगनवाड़ी कार्यकर्ताऐ जो इस कार्य में सहायक के रूप में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है उनमें निशा तिवारी, रचना चोहला, आशा कंवर, गोरा पार्वती आदि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया एवं सभीने मतदाताओं से एस आई आर फार्म समय रहते पूर्ण करवाने एवं संबंधित बीएलओ एवं अन्य कर्मचारियों को सहयोग करने की अपील की। शारीरिक शिक्षक अंजार
अहमद को जिलाधीश महोदय बूंदी द्वारा भी सम्मान से नवाजा गया इस दौरान प्रबोधक संघ के महामंत्री रणजीत सिंह हाडा, अशोक चोहला, जाकिर हुसैन अंसारी, समाजसेवी सीताराम शर्मा , अशफाक हुसैन, अखलाक अहमद, शहनाज अजीम, रुखसाना हनीफ, आदि मौजूद रहे।

रक्तदान शिविर लगाकर मनाया संविधान दिवस40 युवाओं ने किया रक्तदान

राजेश खोईवाल
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
 संविधान दिवस के उपलक्ष में अंबेडकर सर्किल लंका गेट बूंदी में राष्ट्रीय ग्रामीण जन विकास योजना जिला बूंदी के जिला कॉर्डिनेटर लोकेश कुमार बैरवा जी के नेतृत्व में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया l इस रक्तदान शिविर में सबसे पहले संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर जी को माल्यार्पण करके जनहित कार्य के लिए बूंदी जिला कॉर्डिनेटर लोकेश कुमार बैरवा ने अपना रक्त दान करके शिविर का शुभारंभ किया l 
 इस विशाल रक्तदान शिविर में प्रमुख चिकित्सा अधिकारी पंडित बृज शर्मा सामान्य चिकित्सालय बूंदी की समस्त टीम डॉ सुशील जैन चिकित्सा अधिकारी बूंदी, पूर्णानंद चित्तौड़ा टी ए, जाकिर हुसैन एस एल टी, अविनाश शर्मा एल ए, लोकेश गौतम एल ए, विंकेश मीणा एल टी, कैलाश चंद वर्मा नर्सिंग ऑफिसर, तेजेंद्र कौर नर्सिंग ऑफिसर लक्ष्मी गौचर काउंसलर, देवेंद्र प्रसन्न सिंह गार्ड आदि राजकीय चिकित्सालय बूंदी की पूरी टीम का राष्ट्रीय ग्रामीण जन विकास योजना जिला बूंदी के द्वारा साफा और माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया l 
इस रक्तदान शिविर में ब्लड डोनेशन करने वाले जिला कॉर्डिनेटर लोकेश कुमार बैरवा, धर्मराज मीणा, मेघराज बैरवा हिंडोली ब्लॉक अधिकारी, राजेश कुमार बैरवा इंद्रगढ़ ब्लॉक अधिकारी, सुनील वर्मा, बनवारी वाल्मीकि, रामावतार सैनी, दिनेश कुमार वर्मा, विकास बैरवा और कृष्ण मालव आदि अन्य लगभग 40 यूनिट से ज्यादा ब्लड डोनेशन किया गया 
इस अवसर पर राष्ट्रीय ग्रामीण जन विकास योजना जिला बूंदी की समस्त बूंदी टीम जिला कॉर्डिनेटर लोकेश कुमार बैरवा, अश्वनी राय सोनी बूंदी ग्रामीण ब्लॉक अधिकारी (SDO), सोनू कुमार माथुर बूंदी सिटी ब्लॉक अधिकारी (SDO), मुरलीधर धाकड़ तालेड़ा ब्लॉक अधिकारी (SDO), महेंद्र बैरवा नैनवा ब्लॉक अधिकारी (SDO), मेघराज बैरवा हिंडोली ग्रामीण ब्लॉक अधिकारी (SDO), अमित कुमार मीणा, हिंडोली सिटी ब्लॉक अधिकारी (SDO), सीमा कुमारी के पाटन ब्लॉक अधिकारी (SDO), राजेश कुमार बैरवा इंद्रगढ़ ब्लॉक अधिकारी (SDO), आचार्य महावीरानंद बूंदी आश्रम, सुखदेव बैरवा, रामप्रसाद बैरवा, रामनिवास मीणा पूर्व sdm, रक्तवीर राजेश खोईवाल,रामगोपाल वर्मा, बाबू लाल वर्मा, मांगी लाल बैरवा आजाद समाज पार्टी जिलाध्यक्ष बूंदी , सीताराम बैरवा, कमलेश कुमार की तथा विकाश चौधरी आदि पदाधिकारी विशाल रक्तदान शिविर में मौजूद रहे l
अंत में राष्ट्रीय ग्रामीण जन विकास योजना जिला बूंदी के जिला कॉर्डिनेटर लोकेश कुमार बैरवा ने सभी को धन्यवाद देकर कार्यक्रम को समाप्त किया गया

Wednesday, November 26, 2025

मृत्यु के 14 दिन बाद भी सऊदी अरब से भारत नहीं भेजा जा रहा राजस्थान के रमेश का शव**राजस्थान बीज निगम के पूर्व निदेशक चर्मेश शर्मा ने राष्ट्रपति सचिवालय में दायर की याचिका**दिवंगत देह को सम्मानजनक अंतिम संस्कार के लिये तत्काल परिवार के पास भारत लाने की मांग*

राजेश खोईवाल 
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज) 26 नवंबर।राजस्थान के निवासी भारतीय नागरिक रमेश कुमार मेघवाल की 13 नवंबर 2025 को सउदी अरब में अकस्मात मृत्यु के बाद अभी तक 14 दिन बाद भी सम्मानजनक अंतिम संस्कार के लिये दिवंगत देह को भारत नहीं भेजा गया है। स्व.रमेश कुमार मेघवाल की दिवंगत देह को सम्मानजनक अंतिम संस्कार के लिए तत्काल परिवार के पास भारत लाने के लिये विदेश में संकटग्रस्त भारतीयों की सहायता के लिये कार्य करने वाले राजस्थान बीज निगम के पूर्व निदेशक चर्मेश शर्मा ने बुधवार को राष्ट्रपति सचिवालय में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम याचिका दायर की है।वहीं विदेश मंत्रालय में विदेश मंत्री एस जयशंकर के नाम भी अधिकृत शिकायत दर्ज करवायी है। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग में भी मामला दर्ज हो गया है।

*13 नवम्बर को 19 वर्ष की अल्पायु में हुयी थी मृत्यु*

  उल्लेखनीय है कि राजस्थान के बालोतरा जिले के ग्रामीण क्षेत्र मेघवालो की ढाणी सोहड़ा तहसील गिड़ा के निवासी 19 वर्षीय युवा रमेश कुमार मेघवाल की 13 नवंबर को सऊदी अरब में रियाद क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक मृत्यु हो गयी है। परिवार के सदस्यों की 13 नवंबर को भी रमेश कुमार से बात हुयी थी। 13 नवंबर के बाद से रमेश कुमार का मोबाइल बंद आ रहा था। घटना के चार दिन बाद 17 नवंबर को परिवार को रमेश कुमार की मृत्यु की दुखद सूचना मिली।

*परिवार के लिए एक-एक पल काटना मुश्किल*

 19 वर्ष की अल्पायु में अपने गरीब परिवार के पालन पोषण का सपना लेकर सऊदी अरब गए रमेश कुमार मेघवाल की मृत्यु से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृत्यु के 14 दिन बाद भी सम्मानजनक अंतिम संस्कार के लिये दिवंगत देह को परिवार के पास भारत नहीं भेजने से परिवार के सदस्यों का एक-एक पल काटना मुश्किल हो रहा है। मंगलवार रात रमेश कुमार मेघवाल के रिश्तेदार बालोतरा निवासी धनराज मेघवाल ने इस मामले में विदेश में संकटग्रस्त भारतीयों की सहायता की करने वाले बूंदी निवासी राजस्थान बीज निगम के पूर्व निदेशक चर्मेश शर्मा से मदद मांगते हुए सारे घटनाक्रम की जानकारी दी। जिसके पास शर्मा ने इस मामले में नई दिल्ली विदेश मंत्रालय में संपर्क करते हुये कार्यवाही शुरू की।

*वृद्ध माता-पिता व चार बहिनों के भविष्य का सपना लेकर गया था सऊदी अरब*

हायर सेकेंडरी में विज्ञान संकाय में लगभग 90% अंक प्राप्त करने के बाद भी पारिवारिक परिस्थितियों से मजबूरी में रमेश कुमार मेघवाल अपने गरीब वृद्ध माता पिता के साथ अपनी चार बहनों के सुनहरे भविष्य का सपना लेकर विगत 11 अक्टूबर को ही एक एजेंट के माध्यम से रोजगार के लिए सऊदी अरब गया था। लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था और 13 नवंबर को संदिग्ध परिस्थितियों में सऊदी अरब में ही रमेश कुमार की मृत्यु हो गयी। अभी तक मृत्यु के कारणो का भी खुलासा नहीं किया गया है।

*अंतरराष्ट्रीय कानूनो की पालना की जाये*

विदेश में संकटग्रस्त भारतीयों की सहायता के लिए कार्य करने वाले राजस्थान बीज निगम के पूर्व निदेशक बूंदी के कांग्रेस नेता चर्मेश शर्मा ने कहां कि 14 दिन से भारतीय युवा रमेश कुमार मेघवाल की दिवंगत है को सम्मानजनक अंतिम संस्कार के लिए भारत नहीं भेजना अंतरराष्ट्रीय कानूनो का स्पष्ट उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि सऊदी सरकार को अंतरराष्ट्रीय कानून की पालना करते हुए तत्काल दिवंगत देह को सम्मानजनक अंतिम संस्कार के लिए परिवार के पास भारत भेजना चाहिये।शर्मा ने कहा कि इस मामले में सऊदी सरकार को पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपए का मुआवजा देना चाहिये।

Sunday, November 23, 2025

दबलाना को पंचायत समिति बनाने पर मंडल अध्यक्ष हेमराज राठौर के नेतृत्व में आतिशबाजी कर मनाई खुशियां

राजेश खोईवाल
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
दबलाना को पंचायत समिति बनाई जाने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष हेमराज राठौर के नेतृत्व में श्री राम लैब के सामने आतिशबाजी कर एक दूसरे का मुंह मीठा करा कर पंचायत समिति बनाई जाने पर राजस्थान सरकार के पूर्व कृषि मंत्री दो प्रभु लाल जी सैनी का आभार जताया एवं सभी कार्यकर्ताओं ने बीजेपी जिंदाबाद नरेंद्र मोदी जिंदाबाद जैसे नारों से पार्टी के कार्यकर्ताओं का आभार जताकर धन्यवाद ज्ञापित किया इस दौरान राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सांसद दामोदर अग्रवाल पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर भाजपा जिला अध्यक्ष रामेश्वर मीणा का भी आभार व्यक्त किया दबलाना को पंचायत समिति बनाई जाने के बाद क्षेत्र वीडियो में खुशी की लहर दौड़ पड़ी एवं सभी कार्यकर्ताओं ने भाजपा के शिष्य नेतृत्व का आभार प्रकट किया क्षेत्र वासियों को पंचायत समिति बनने से विकास की गति मिलेगी एवं क्षेत्र विकसित होगा एवं हिंडोली आने-जाने की समस्या से निजात मिलेगी क्षेत्रवासी पिछले कई वर्षों से दबलाना को पंचायत समिति बनाने की मांग कर रहे थे लेकिन यह मांग पूरी हुई भारतीय जनता पार्टी की भजनलाल सरकार के नेतृत्व में पहले पंचायत पुनर्गठन किया एवं उसके बाद आज पंचायत समिति पुनर्गठन करके दबलाना को एक नई पंचायत समिति देने का कार्य किया इसके लिए दबलाना क्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओं ने कोशिका इजहार किया उसी का इजहार करने वालों में दबलाना भाजपा मंडल महामंत्री कुंज बिहारी नागर पंचायत समिति सदस्य अर्चना कवर भाजपा नेता केसरी लाल नागर चिकित्सा प्रकोष्ठ मंडल अध्यक्ष शिव शंकर शर्मा सावंतगढ़ शक्ति केंद्र प्रभारी लोकेश किराड भाजपा नेता राजू लाल नागर भाजपा कार्यकर्ता महेंद्र गुर्जर ओमप्रकाश फुलायनी महेंद्र सिंह लकी कंजर गोवर्धन धोबी भंवरलाल प्रजापत कैलाश कर हिमांशु कंजर महावीर धोबी सीताराम कहार राम राय नगर अखलाक भाई त्रिलोक कंजर सुल्तान कंजर शाहिद अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे

Wednesday, November 19, 2025

गरीब छात्रों व बुजुर्गों की सेवा के लिए फिजियोथेरेपी, जराचिकित्सा पुनर्वास एवं जर्मन भाषा प्रशिक्षण इकाई,**स्मार्ट मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पीटल का किया उद्घाटन**समाजसेवी कर्नल विनो देवराज ने किया उद्घाटन

राजेश खोईवाल 
कन्या कुमारी (राजस्थान टीवी न्यूज)
गरीब छात्रों/बुजुर्गों की सेवा के लिए, कुमारी जिले के कालियाकाविलाई के पास फिजियोथेरेपी, जराचिकित्सा पुनर्वास एवं जर्मन भाषा प्रशिक्षण इकाई,
स्मार्ट मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल का उद्घाटन निदेशकों और डॉक्टरों द्वारा किया गया। फिजियोथेरेपी, जराचिकित्सा पुनर्वास एवं जर्मन भाषा प्रशिक्षण इकाई,
स्मार्ट मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पीटल का किया उद्घाटन 

कई नेताओं ने आकर हमें बधाई दी, विशेष रूप से पूर्व संयुक्त राष्ट्र राजदूत टी. पी. श्रीनिवासन मुख्य अतिथि के रूप में, जर्मनी से सुश्री जूडिथ हीपे मुख्य अतिथि के रूप में, और बिशप डॉ. विंसेंट मार पॉलोज़ विशिष्ट अतिथि के रूप में, और कई अन्य लोग उपस्थित थे। इस अवसर पर प्रसिद्ध समाजसेवी कर्नल विनो देवराज ने भी भाग लिया और बधाई भाषण दिया।
इस संस्थान में गरीब छात्रों को निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण, जर्मन भाषा प्रशिक्षण और विदेश (जर्मनी) में काम करने की व्यवस्था की जाती है
कई लोग इन अद्भुत सेवाओं के लिए अपनी बधाई और प्रशंसा व्यक्त कर रहे हैं।

Monday, November 17, 2025

रक्तवीर मनोज चंचलानी के जन्मदिन पर आयोजित शिविर में 66 युवाओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

राजेश खोईवाल 
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
कोटा हाड़ौती बल्ड डोनर सोसायटी के अध्यक्ष व संस्थापक मनोज चंचलानी के जन्मदिन पर मानवता के सकारात्मक रूप और सेवा की भावना को साकार करते हुए जे.के. लोन ब्लड सेंटर कोटा में रक्त की कमी को देखते हुए, 
 स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। 
इस कार्य में हाड़ौती ब्लड डोनर सोसायटी कोटा संस्था के रक्तवीरों ने बढ़ चढ़ कर रक्तदान किया और रक्तदान-महादान, जीवन का सबसे बडा उपहार का संदेश लिए इस शिविर में कुल 80 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया और उनमें से 66रक्तवीरों ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद रक्तदान कर मानवता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्शाई 
रक्तदाताओं के रक्त की हर बूंद किसी अनजान मरीज के जीवन में नई सांसें भरने का प्रतीक बनी एमबीएस हॉस्पिटल कैंसर वार्ड एचओडी डॉ आर.के तंवर ने कहा कि रक्तदान केवल एक सामाजिक कर्तव्य नहीं, बल्कि यह मानवता के प्रति सबसे बड़ा योगदान है जिससे समाज में नई प्रेरणा जगती है।
डॉ.आनंद पांडे द्वारा सभी रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें नियमित रक्तदान के लाभ बताए गए। 
इस अभियान में रक्तदान करने वालों का उत्साह वर्धन करने के लिए
संस्था के पीयूष पटेल ने बताया कि सब सेवाओं में सबसे सर्वश्रेष्ठ दान रक्तदान ही है। 
मयंक यादव ने बताया की सोसायटी द्वारा स्वेच्छिक रक्तदान की जागरूकता के लिए
समय समय पर जन्मदिन, सालगिरह, पुण्यतिथि,पर शिविर आयोजित किये जाते है, राष्ट्रीय मानव अधिकार और भ्रष्टाचार निवारण भारत राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष जरीना खान ने बताया कि शिविर में महिलाओं ने भी रक्तदान किया,नेहा शर्मा, तमन्ना शर्मा, अंतिमा राठौर,कीर्ति टण्डन,शाइस्ता अंसारी,चंचल शर्मा,आराध्या मीणा, साथ ही युवाओं ने भी बढ़ चढ़कर रक्तदान किया, रक्तदान शिविर में कीरत, रूपेश,रोहित, नरेन्द्र, दीपक, प्रदीप, आकाश,भुवनेश, लोकेश,उमाशंकर,गणेश,मंगल सोनी,वशिष्ठ, राहुल,नईम,मो.सलाम,जीवन,वैभव शर्मा,सहित अन्य रक्तवीरो ने रक्तदान किया।
रक्त की हर बूंद किसी जीवन की नई शुरुआत है इस ध्येय वाक्य के साथ हाड़ौती ब्लड डोनर सोसायटी कोटा संस्थापक रक्तवीर मनोज चंचलानी ने सभी रक्तदाताओं एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
एमबीएस ब्लड बैंक की टीम द्वारा रक्त संग्रहित किया

Sunday, November 16, 2025

जेसीआई बूंदी ऊर्जा ने ज़ोनकॉन 'जलसा' में मचाया धमाल,जीते 16 पुरस्कार

राजेश खोईवाल 
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
बूँदी। जेसीआई बूंदी ऊर्जा  ने हाल ही में जोधपुर में आयोजित जेसीआई इंडिया ज़ोन 5 के प्रतिष्ठित वार्षिक ज़ोनकॉन 'जलसा' में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 16 पुरस्कार जीतकर बूंदी का नाम रोशन किया है। यह उपलब्धि पूरे वर्ष किए गए अथक प्रयासों और कड़ी मेहनत का प्रमाण है।
 प्रयासों को मिली भव्य पहचान
ज़ोनकॉन 'जलसा' का आयोजन इस बार दक्षिण भारतीय थीम पर किया गया था, जिसने कार्यक्रम में उत्साह और नवीनता का संचार किया। जेसीआई बूंदी ऊर्जा की टीम ने न केवल मुख्य कार्यक्रम में भाग लिया, बल्कि प्री-एक्टिविटीज में भी सक्रिय रूप से हिस्सा लिया, जिसमें रचनात्मकता दर्शाते हुए एक स्क्रैपबुक तैयार करना भी शामिल था।
 प्राप्त पुरस्कारों की सूची 
जेसीआई बूंदी ऊर्जा को उनकी समर्पण और कड़ी मेहनत के लिए निम्नलिखित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया:
विजेता पुरस्कार 
 लाइफ लाइन विनर अवार्ड - रक्त दान के लिए विशेष पुरस्कार
 जेसीआई इंडिया ज़ोन 5 का उत्कृष्ट लोकल ऑर्गनाइजेशन बुलेटिन
  जेसीआई इंडिया ज़ोन 5 की उत्कृष्ट लेडी जेसी सदस्य - नेहा मंत्री
  OLOSP प्रोजेक्ट के लिए डायमंड एलओ 
 ज़ोन 5 की सामुदायिक विकास उत्कृष्टता श्रृंखला
  उत्कृष्ट JCSAT कोऑर्डिनेटर - नेहा मंत्री
 JCI वीक प्रभावशाली परियोजना (JCI Week Impactful Project)
 ज़ोन 5 की उत्कृष्ट ज़ोन डायरेक्टर - ख्याति भंडारी
 ज़ोन 5 की उत्कृष्ट ज़ोन कोऑर्डिनेटर - श्वेता भंडारी
उप-विजेता पुरस्कार (RUNNER AWARDS)
  जेसीआई इंडिया ज़ोन 5 का उत्कृष्ट लोकल कम्युनिटी इम्पैक्ट प्रोग्राम
 सिल्वर एलओ अवार्ड- जसी आई बूँदी ऊर्जा
 सिल्वर प्रेसिडेंट अवार्ड - अंशुल जैन
  सामुदायिक सेवा के लिए डायमंड एलओ
 प्री ज़ोनकॉन एक्टिविटी - दक्षिण-उत्तर युगल पर रील - खुशबू कोठारी
अन्य सम्मान
 JCSAT योगदान के लिए फ्रेमिंग सर्टिफिकेट
जेसीआई बूंदी ऊर्जा की पूरी टीम को हार्दिक बधाई! यह सफलता उनके समर्थन और समर्पण के कारण ही संभव हो पाई है। इस कार्यक्रम में जैसी आई बूंदी ऊर्जा  अध्यक्ष अंशुल जैन, सचिव अंकिता नवल, पूर्व अध्यक्ष ख्याति भंडारी एवं श्वेता भंडारी  मौजूद रहे

Friday, November 14, 2025

16 नवंबर को रक्तवीर मनोज चंचलानी के जन्मदिन पर स्वेच्छिक रक्तदान शिविर होगा आयोजित

राजेश खोईवाल 
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
मानव सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष रक्तवीर राजेश खोईवाल ने बताया कि हाड़ौती ब्लड डोनर सोसायटी कोटा द्वारा
रक्तवीर मनोज चंचलानी के जन्मदिन के अवसर पर 16 नवंबर को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है: 
मनोज चंचलानी ने सभी से निवेदन किया है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में यूवा पधार कर रक्तदान शिविर में भाग लें।
आपका एक प्रयास, किसी की जिंदगी बचाने का आधार बन सकता है।
 रक्तदान: मानवता की सच्ची सेवा है
एक यूनिट रक्त से तीन लोगों की जिंदगी को बचाया जा सकता है। स्वस्थ व्यक्तियों का यह कर्तव्य है कि वे नियनित स्वैच्छिक रक्तदान करें और दूसरों को भी इस नेक कार्य के लिए प्रेरित करें।
रक्तदान शिविर 16 नवम्बर 2025 (रविवार) को समय: प्रातः 12.00 बजे से 4.00 बजे तक रेडक्रॉस सोसायटी भवन एमबीएस परिसर कोटा में आयोजित होगा
आइए, मानवता के इस पवित्र कार्य में सहभागी बनें।
"रक्तदान कर अनजान मरीज का, जीवन बचाएं!

Tuesday, November 4, 2025

खेल प्रतियोगिता का रोमांच — बैडमिंटन व केरम फाइनल में दिखा शानदार प्रदर्शनखेल आपसी भाईचारे और अनुशासन की भावना को भी मजबूत करते हैं – जज शुक्ला

राजेश खोईवाल बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज) बूंदी जिला न्यायालय परिसर में आयोजित खेल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले रोमांच और जोश से भरपूर रहे। बैडमिंटन और केरम प्रतियोगिताओं के फाइनल मैचों में खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल कौशल और खेल भावना का परिचय दिया। अदालत के अधिकारी, अधिवक्ता और कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

बैडमिंटन डबल्स फाइनल में हुआ जबरदस्त मुकाबला

बैडमिंटन डबल्स टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। मुकाबले में जिला सेशन जज अजय शुक्ला व शिव तोशनीवाल की जोड़ी का सामना एस सी एस टी जज संजय गुप्ता व पंकज दाधीच की जोड़ी से हुआ। शुरूआती सेट में अजय शुक्ला ओर शिव तोशनीवाल की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला सेट अपने नाम किया। कोर्ट पर दोनों खिलाड़ियों की तालमेल और तेज़ रिफ्लेक्सेस देखने लायक थे। सेशन जज अजय शुक्ला ने बेहरीन स्मैश शॉट खेले।

हालांकि दूसरे सेट में संजय गुप्ता ओर पंकज दाधीच की जोड़ी ने जबरदस्त वापसी की। उन्होंने रणनीतिक सर्विस और नेट पर सटीक स्ट्रोक्स के दम पर दूसरा सेट जीतकर मुकाबले को बराबरी पर ला दिया। निर्णायक तीसरे सेट में भी मुकाबला कांटे का रहा। दोनों टीमों के बीच एक-एक पॉइंट के लिए कड़ा संघर्ष हुआ। अंततःसंजय गुप्ता ओर पंकज दाधीच की जोड़ी ने निर्णायक सेट जीतते हुए फाइनल अपने नाम किया। इस जीत के साथ संजय गुप्ता और पंकज दाधीच विजेता घोषित किए गए, जबकि जिला सेशन जज अजय शुक्ला और शिव तोशनीवाल उपविजेता रहे। दर्शकों ने पूरे मैच के दौरान खिलाड़ियों के शानदार खेल पर तालियां बजाकर उनका हौसला बढ़ाया।

जिला सेशन जज अजय शुक्ला का उत्कृष्ट प्रदर्शन

मुकाबले की सबसे खास बात रही कि जिला सेशन जज अजय शुक्ला ने कोर्ट पर शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन किया। तेज़ मूवमेंट, सटीक शॉट्स और बेहतरीन नेट प्ले से उन्होंने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। दर्शकों ने उनके खेल की सराहना करते हुए कहा कि न्यायिक कार्यों की व्यस्तता के बावजूद उन्होंने जिस तरह कोर्ट में ऊर्जा और समर्पण दिखाया, वह प्रेरणादायक है।

मैच के बाद खिलाड़ियों ने एक-दूसरे को बधाई दी और आयोजकों का धन्यवाद किया जिन्होंने ऐसा आयोजन कर टीम भावना और स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा दिया।

केरम फाइनल में अजय शुक्ला ने जीता खिताब

बैडमिंटन फाइनल के बाद हुए केरम टूर्नामेंट के फाइनल मैच में भी शानदार मुकाबला देखने को मिला। केरम फाइनल में जिला सेशन जज अजय शुक्ला और एडवोकेट एजाज रिज़वी आमने-सामने थे। दोनों खिलाड़ियों के बीच 10 सेटों का लंबा मुकाबला हुआ, जिसमें हर सेट में बारीकी और रणनीति का दिलचस्प प्रदर्शन देखने को मिला। शुरुआत में एजाज रिज़वी ने तेज़ी से अंक जुटाते हुए बढ़त बनाई, लेकिन इसके बाद अजय शुक्ला ने सधे हुए खेल के साथ वापसी की। बारीकी से निशाना साधते हुए उन्होंने लगातार कई पॉइंट्स अपने पक्ष में किए। मुकाबले के अंतिम क्षणों तक रोमांच बना रहा। अंत में अजय शुक्ला ने 29 पॉइंट हासिल कर केरम प्रतियोगिता का विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया, जबकि एजाज रिज़वी 27 पॉइंट लेकर उपविजेता रहे। दर्शकों ने दोनों खिलाड़ियों के धैर्य, सटीकता और खेल भावना की सराहना की।

खेल भावना और सौहार्द का प्रतीक रहा आयोजन

जिला न्यायालय परिसर में हुए इन खेल मुकाबलों ने न केवल खिलाड़ियों में प्रतिस्पर्धा की भावना को मजबूत किया बल्कि न्यायिक अधिकारियों और अधिवक्ताओं के बीच आपसी सौहार्द का भी सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया। खेल के माध्यम से तनावमुक्त वातावरण और टीमवर्क की भावना को बढ़ाने का उद्देश्य पूरी तरह सफल रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी विजेताओं और उपविजेताओं को पुरस्कार वितरण किया गया। न्यायिक अधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजन मानसिक और शारीरिक दोनों रूप से ताजगी लाते हैं और व्यस्त कार्यप्रणाली के बीच सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करते हैं।

आपसी भाईचारे और अनुशासन की भावना को भी मजबूत करते हैं – शुक्ला
बूंदी अभिभाषक परिषद् बूंदी के प्रवक्ता नोमी नैय्यर एडवोकेट ने बताया कि 
फाइनल मुकाबलों के समापन के बाद जिला न्यायालय परिसर में खिलाड़ियों और दर्शकों ने सामूहिक रूप से फोटो खिंचवाई। सभी ने आयोजन समिति के सदस्यों को सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम के अंत में जिला सेशन जज अजय शुक्ला ने कहा कि खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। यह न केवल स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं बल्कि आपसी भाईचारे और अनुशासन की भावना को भी मजबूत करते हैं। न्यायालय परिसर में ऐसे आयोजन आगे भी होते रहेंगे। इस तरह न्यायालय में आयोजित खेल प्रतियोगिता का समापन खेल भावना, सौहार्द और उत्साह के वातावरण में हुआ।
सभी मैचों में न्यायिक अधिकारी सिद्धांत सक्सैना आदित्य वशिष्ट व बूंदी अभिभाषक परिषद् बूंदी के अध्यक्ष चंद्र शेखर शर्मा,सचिव संजय जैन, सह सचिव कविता कहार मौजूद रहे। साथ ही लोक अभियोजक भूपेंद्र सहाय सक्सैना , हैदर अली त्रिलोक सरोया आदि मौजूद रहे।

Monday, November 3, 2025

Rajasthan Association of Kenya and High Commission of India Jointly Host a Spectacular Rajasthani Cultural Evening — “Balam Choto So”

Rajesh khoiwal, bundi Rajasthan TV news) Rajasthan Association( of Kenya and High Commission of India Jointly Host a Spectacular Rajasthani Cultural Evening — “Balam Choto So”
Nairobi, November 1, 2025:
The Rajasthan Association of Kenya, and the High Commission of India in Nairobi, jointly hosted a vibrant cultural extravaganza titled “Balam Choto So” — a mesmerizing celebration of Rajasthan’s rich folk heritage through music and dance.
The evening was made even more special with the launch of the Rajasthan Foundation Nairobi Chapter, inaugurated by His Excellency Dr. Adarsh Swaika, High Commissioner of India to Kenya. The Foundation, an initiative of the Government of Rajasthan chaired by the Hon. Chief Minister, aims to connect Non-Resident Rajasthanis (NRRs) across the globe on a single platform to promote cultural, social, and economic ties with the state.
A 10-member folk troupe from Rajasthan, India, presented a breathtaking series of traditional performances showcasing the vibrant cultural tapestry of the desert state. The audience was enthralled by the elegance of Ghoomar, the balancing brilliance of Bhavai, the fiery beauty of Chari, and the energetic rhythms of Kalbeliya, all accompanied by soulful Rajasthani folk music.

The event drew an enthusiastic audience of over 700 guests, including ambassadors, members of the diplomatic corps, senior Kenyan officials, media representatives, and members of both the Indian and Kenyan communities. The colorful performances, rhythmic beats, and traditional attire created an atmosphere that beautifully bridged the cultural bond between India and Kenya.

In his address, His Excellency Dr. Adarsh Swaika, High Commissioner of India to Kenya, He highlighted that such cultural exchanges play a vital role in strengthening people-to-people connections and deepening the India–Kenya partnership.

the Rajasthan Association of Kenya, expressed heartfelt gratitude to the High Commission of India and the Indian Council for Cultural Relations (ICCR) for their invaluable support. He reaffirmed the Association’s commitment to “continuing to promote Rajasthan’s rich heritage and passing it on to future generations.”
🙏Kuldeep Singh Rathore

Saturday, November 1, 2025

बिबनवा रोड मित्र मंडली द्वारा रक्तविर राजेश खोईवाल का किया स्वागत सम्मान

बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
मानव सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजसेवी रक्तविर राजेश खोईवाल का रक्तदान के छेत्र में किए जा रहे सराहनीय सेवा कार्यों के लिए
 आज बिबनवा रोड मित्र मंडली द्वारा पार्षद प्रतिनिधि बनवारी किराड़ व समाज सेवी सुरेंद्र चंदेल के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया
पार्षद प्रतिनिधि बनवारी किराड़ ने बताया की रक्तविर राजेश खोईवाल द्वारा बूंदी सहती  की जा रही रक्त सेवा कार्यों को देखते हुए आज मोहल्ले के युवाओं को स्वेच्छिक रक्तदान की जागरूकता लाने का संदेश देने के लिए
बिबनवा रोड मित्र मंडली द्वारा मोहल्ले में स्वागत सम्मान किया गया है
रक्तवीर राजेश खोईवाल द्वारा रक्तदान की अलख जगाने से युवा प्रेरित होकर रक्तदान कर रहे हैं
जिस से दुर्घटना में घायल व गंभीर बीमार मरीजों को आसानी से रक्त उपलब्ध करवा कर मरीजों का जीवन बचाया जा रहा है
इस दौरान सुरेंद्र चंदेल, पप्पू सैनी, सुनील चंदेल, सांवरिया किराड ,लोकेश पांचाल, नारायण सैनी ,सागर सैनी, कजोड़ जी भील, शंकर सैनी, पवन मेरोठा, शंभू मेघवाल सुनील,चंदेल पप्पू सैनी नारायण सैनी धन्नालाल सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे

मेघवाल छात्र परिषद की जिला कार्यकारिणी की घोषणा

राजेश खोईवाल  बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज) बूंदी। मेघवाल छात्र परिषद की बैठक रविवार को गणेश बाग देवपुरा स्थित बाबा रामदेव मंदिर प...