ad

Sunday, January 19, 2025

मुंबई में आयोजित मैराथन में राजस्थान के अधिकारियों ने लिया हिस्सा, युवाओं को फिट रहने का दिया संदेश,,,,,लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के ओएसडी और राजस्थान कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजीव दत्ता ने 10 किलोमीटर की मैराथन पूरी की.

राजेश खोईवाल (राजस्थान टीवी न्यूज़) 19 जनवरी 2024 बूंदी
मुंबई में आयोजित मैराथन में राजस्थान के अधिकारियों ने लिया हिस्सा, युवाओं को फिट रहने का दिया संदेश
Rajasthan: मुंबई में आयोजित TCS मैराथन में राजस्थान के अधिकारियों ने हिस्सा लिया. मैराथन में शिरकत करते हुए उन्होंने युवाओं को फिट रहने का संदेश दिया है. इस मौके पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के ओएसडी और राजस्थान कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजीव दत्ता ने 10 किलोमीटर की मैराथन पूरी की. वरिष्ठ IAS अधिकारी राजेश कुमार दिनेश कुमार भी मैराथन में शामिल हुए. बता दें कि राजीव दत्ता अक्सर ही देश के विभिन्न शहरों में आयोजित होने वाली मैराथन में शामिल होते रहते हैं.  

हाल ही में कुश्ती संघ के अध्यक्ष चुने गए थे दत्ता
राजीव दत्ता हाल ही में राजस्थान कुश्ती संघ के अध्यक्ष चुने गए हैं. वे राजस्थान में कुश्ती के खेल को बेहतर करने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहे हैं. साथ ही खिलाड़ियों के लिए बेहतर माहौल और सुविधाएं मुहैया कराने पर काम करने की बात भी कह चुके हैं. इसके अलावा राजस्थान में कुश्ती में महिला पहलवानों को आगे बढ़ाने के लिए रोड मैप तैयार किया गया है.

पर्यटन विभाग और जयपुर नगर निगम में संभाल चुके हैं जिम्मेदारी
मूल रूप से कोटा के निवासी राजीव दत्ता की पहचान एक दबंग पुलिस ऑफ़िसर और कुशल प्रशासनिक अधिकारी के तौर पर रही है. 2003 बैच के RPS अधिकारी राजीव दत्ता JDA आबकारी इंटेलिजेंस पर्यटन विभाग में अहम पदों के अलावा जयपुर नगर निगम में डिप्टी कमिश्नर विजिलेंस के पद पर भी रह चुके हैं.

Monday, January 6, 2025

गुर्जर समाज द्वारा आयोजित सात दिवसीय कथा सत्संग का कलश यात्रा के साथ हुआ शुभारंभ, कथा श्रवण से होता है पुण्य का उदय पुष्कर दास जी महाराज

राजेश खोईवाल 
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
कथा श्रवण से होता है पुण्य उदय:पुष्कर दास जी महाराज
गुर्जर समाज द्वारा आयोजित सात दिवसीय कथा सत्संग का कलश यात्रा के साथ हुआ शुभारंभ।
आज सात दिवसीय श्री मद भागवत कथा का शुभारंभ लंका गेट वेधनाथ मंदिर से कलश यात्रा के साथ हुआ
यात्रा दोहपर 1 बजे से गाजे बाजें सहित प्रारंभ हुई जो शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई बाई पास स्तिथ देवनारायण मंदिर में पहुँची जहां प्रसिद्ध कथावाचक संत श्री पुष्करदास जी महाराज ने धार्मिक कथा की शुरुआत करी कथा सुनाते हुए पुष्करदास जी महाराज ने धार्मिक आयोजनों को समाज की प्राथमिक ज़रूरत बताया व गो संरक्षण हेतु भी बात कही।
सात दिवसीय कलश यात्रा के शुभारंभ पर सैकड़ों महिलायें हाथ में कलश लेकर शामिल हुई व पुरुष भक्ति भाव के साथ शामिल रहें यात्रा में युवाओं की भी अधिक संख्या में भागीदारी रहीं।गुर्जर समाज संरक्षक श्योजी धगाल ने बताया कि कथा सत्संग आयोजन का उद्देश सामाजिक सद्भावना व धर्मलाभ समाज वासियों व आमजन को मिल सके इस हेतु आयोजित किया गया है जिसका लाभ नियमित रूप से सात दिन तक दोहपर 1 बजे से साँय 4 बजे तक देवनारायण मंदिर प्रांगण में समाजवासियों व धर्मपरायण लोगों को मिलेगा व कथा का पूर्णाहुति समापन 12 जनवरी को महाप्रसादी के साथ संपन्न होगा
इस गुर्जर समाज जिलाध्यक्ष रामस्वरूप धगाल,पूर्वसरपंच रामकिशन चाँदना,सत्यनारण खटरा,उदयलाल गुर्जर,गणतंत्र गुर्जर,अनिल तंवर,एडवाइकेट जुगराज,भीमराज,पुरप्रधान अनिल गुर्जर ,पूर्व चेयरमैन महिला अध्यक्ष बादाम गुर्जर,पप्पू धगाल,महावीर दायमा,भरत खाटरा,किशन भटड़िया,मुकेश गोर शहर अध्यक्ष अर्जुन गुर्जर,हरलाल गुर्जर आदि मोजूद रहे

मेघवाल छात्र परिषद की जिला कार्यकारिणी की घोषणा

राजेश खोईवाल  बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज) बूंदी। मेघवाल छात्र परिषद की बैठक रविवार को गणेश बाग देवपुरा स्थित बाबा रामदेव मंदिर प...