ad

Monday, January 26, 2026

मेघवाल छात्र परिषद की जिला कार्यकारिणी की घोषणा

राजेश खोईवाल 
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
बूंदी। मेघवाल छात्र परिषद की बैठक रविवार को गणेश बाग देवपुरा स्थित बाबा रामदेव मंदिर परिसर में जिलाध्यक्ष बाबूलाल मेघवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें मेघवाल छात्र परिषद के कार्यकारी संभागीय अध्यक्ष चेतन प्रकाश चांदसी की सहमति से जिलाध्यक्ष बाबूलाल मेघवाल ने सर्वसम्मति से जिला कार्यकारिणी का गठन किया । जिसमें उपाध्यक्ष बन्टी मेघवाल, महासचिव रोहित मेघवाल, कोषाध्यक्ष जोधराज मेघवाल, सहकोषाध्यक्ष सुनिल मेघवाल, सचिव हेमन्त मेघवाल, सहसचिव महेन्द्र मेघवाल, संगठन मंत्री गोलू मेघवाल, उपमंत्री नितेश मेघवाल, प्रवक्ता रणजीत मेघवाल, मिडिया प्रभारी प्रतीक मेघवाल, सोशल मीडिया प्रभारी प्रदीप मेघवाल आदि को नियुक्त किया । 
सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया एवं अखिल हाड़ौती मेघवाल युवा समिति बूंदी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राकेश मेघवाल का भी स्वागत किया।  
संगठन के विभिन्न विषयों पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई, जिलाध्यक्ष बाबूलाल मेघवाल ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन के उद्देश्यों से अवगत करवाया और संगठन को मज़बूती देने पर जोर दिया, सभी सदस्यों ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किये, बैठक में कार्यकारिणी सदस्य अचल मेघवाल, मुकेश मेघवाल, दीपक मेघवाल, भूपेन्द्र मेघवाल, प्रहलाद मेघवाल, मोहित मेघवाल, सुरज मेघवाल, लोकेश मेघवंशी, हेमराज मेघवाल आदि उपस्थित रहें ।

No comments:

Post a Comment

मेघवाल छात्र परिषद की जिला कार्यकारिणी की घोषणा

राजेश खोईवाल  बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज) बूंदी। मेघवाल छात्र परिषद की बैठक रविवार को गणेश बाग देवपुरा स्थित बाबा रामदेव मंदिर प...