ad

Monday, March 31, 2025

भाजपा नेता एडवोकेट दिव्या डोगारा ने विधि विधान से की गणगौर की पूजा अर्चना

राजेश खोईवाल 
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
बूंदी न्यू कॉलोनी में भाजपा नेता दिव्या डोगरा के नेतृत्व में महिलाओं ने माता गणगौर की पूजा अर्चना की । 
भाजपा नेता दिव्या डोगरा ने बताया कि हमारी संस्कृति हमारे धरोहर स्वरूप त्योहारों को मिल जुल कर मानना चाहिए, इसी क्रम में आज हमने माता गणगौर के पूजन के अवसर पर सभी महिलाओं ने मान मनुहार किया ईसर गणगौर माता की पूजा अर्चना कर अमर सुहाग की कामना की । पूजा के दौरान मौजूद महिलाओं ने माता गणगौर का पूजन किया और एक दूसरे को कथा सुनाई 
सभी महिलाओं ने एक दूसरे को गणगौर की शुभकामनाएं दी

सोशल मीडिया पर पूर्व राजपरिवार के विरुद्ध किया जा रहा हे भ्रामक दुष्प्रचार,पाग़ दस्तूर को लेकर न्यायालय ने कोई फैसला नहीं दिया है, एडवोकेट दिनेश पारीक

राजेश खोईवाल 
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
पूर्व राजपरिवार के सम्बन्ध में सोशल मीडिया पर फैलाये जा रहे दुष्प्रचार एवम न्यायालय के निर्णय का गलत व्याख्या सोशल मीडिया पर किये जाने पर बलभद्र सिंह के वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश पारीक से पूछे जाने उनके द्वारा बताया गया कि परिवादी बलभद्र सिंह द्वारा पुलिस को एक प्राथमिकी दर्ज करवाई गई थी जिसमे कहा गया था कि प्रकरण में अभियुक्तगण द्वारा बिना किसी पूर्व राजपरिवार के पगड़ी दस्तुर का कार्यक्रम किया गया हे उक्त कार्यक्रम किये जाने से जाती समाज में वैमनस्यता फैलने की संभावना थी इस प्रकरण में पुलिस द्वारा बाद जांच इस आधार पर अंतिम प्रतिवेदन पेश किया गया कि क्योंकि पूर्वराजपरिवार के समस्त सदस्यो एवम जागीरदारों एवम अन्य पूर्व रियासतों की सहमति से उक्त महाराव राजा वंशवर्धन सिंह के पाग दस्तूर का कार्यक्रम सम्पन्न हो चुका हे इसलिए प्रकरण गलतफहमी में दर्ज कराए जाने के आधार पर अंतिम प्रतिवेदन प्रस्तूत किया गया एवम उक्त प्रकरण में परिवादी द्वारा इस आधार पर आपत्ति याचिका प्रस्तुत करि गयी की प्रकरण गलतफहमी में नही दर्ज करवाया गया हे जिसे न्यायालय ने बाद विचारण अंतिम प्रतिवेदन स्वीकार फरमाया गया अधिवक्ता दिनेश पारीक ने बताया की उक्त न्यायालय में न तो ये विषय विचारणीय था कि राज परिवार की पाग किसको बधेगी न ही उक्त न्यायालय को उक्त विषय पर विचारण करने की अधिकारिता थी 
अधिवक्ता ने बताया कि न्यायालय के निर्णय का गलत रूप से व्याख्या करना भी दंडनीय कृत्य की श्रेणी में आता हे एवम किसी भी न्यायिक निर्णय की न्यायिक समीक्षा ही कि जानी चाहिए एवम समीक्षा किये जाते समय न्यायालय के निर्णय की मर्यादा बनाई रखी जानी चाहिए

भारतीय विदेश सेवा की अधिकारी निधि तिवारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की निजी सचिव नियुक्त

राजेश खोईवाल 
(राजस्थान टीवी न्यूज़) नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निजी सचिव के पद पर भारतीय विदेश सेवा की 2014 बैच की अधिकारी निधि तिवारी की नियुक्ति की गई है। कार्मिक विभाग की तरफ से जारी आदेश के अनुसार निधि तिवारी वर्तमान में प्रधानमंत्री कार्यालय में उप सचिव के रूप में कार्यरत थीं लेकिन अब उनकी नियुक्ति पीएम की पर्सनल सेक्रेटरी के रूप में की गई है। निधि तिवारी ने 2014 में भारतीय विदेश सेवा में शामिल होकर विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है।प्रधानमंत्री कार्यालय में उप सचिव के रूप में उनकी सेवाएं सराहनीय रही हैं, जिसे देखते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रधानमंत्री के निजी सचिव के तौर पर निधि तिवारी का कार्यभार महत्वपूर्ण होगा।निजी सचिव के रूप में निधि तिवारी अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोजमर्रा के प्रशासनिक कार्यों को संभालेंगी। पीएम की बैठकें, विदेश दौरों की तैयारी और नीतिगत निर्णयों के समन्वय में उनकी अहम भूमिका होगी। इस पद पर रहते हुए उन्हें प्रधानमंत्री के दैनिक कार्यों का समन्वय, महत्वपूर्ण बैठकों का आयोजन और विभिन्न सरकारी विभागों के साथ तालमेल बिठाना होगा।
यह जानकारी  भारतीय मूल के यूरोप नार्वे निवासी NRI कुलदीप सिंह राठौड द्वारा दी गई

Sunday, March 30, 2025

महाराव राजा वंश वर्धन सिंह ने सतीमाता की पूजा अर्चना कर जिले में खुशहाली व समृद्धि की कामना की

राजेश खोईवाल 
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
चैत्र नवरात्री के प्रथम दिन मोती महल (रावला ) स्थित आशापुरा माता व महासती माता की विधिवत पूजा अर्चना महाराव राजा वंशवर्धन सिंह ने कर के बूंदी जिले की खुशहाली व् समृद्धि की कामना । महाराव राजा ने मोती महल स्थित आशापुरा माता के मन्दिर पर प्रकाश डालते हुवे बताया की मोती महल मे आशापुरा माता मंदिर का निर्माण 1626 ईसवी में राव रतन सिंह ने करवाया था तथा मूर्ति की स्थापना 1627 ईस्वी में हुई थी ।उसके पश्चात बूंदी की पहली स्कूल रावला में 1870 ईसवी में स्थापित की गई थी जिनके प्रथम प्रधानाध्यापक पण्डित गंगा सहाय थे जो बूंदी राज के दीवान थे आशापुरा माता को विभिन्न नाम से पुकारा जाता है जिसमे आशापूर्णा, शाकंभरी, आर्दशक्ति, रक्तदंतिका, जोगणिया, कालिका, विंध्यवासिनी, दुर्गा सहित अनेक नाम है। . मां दुर्गा का हर रूप एक अलग मतलब रखता है और इन नौ के नौ रूप का अर्थ है शक्ति और मजबूती. इसी पारंपरिक विधान में बूंदी के राज परिवार परंपरा का निर्वहन करते हुए बूंदी महाराव राजा ने रविवार को मोती महल स्थित आशापुरा माताजी व महासती जी की विधिवत पूजा अर्चना विधि विधान से पूजन किया तथा जिले में सुख-समृद्धि की प्रार्थना की इस अवसर पर पंडित द्वारा वैदिक मंत्रोचार के साथ माता की पूजा-अर्चना व आरती करवाई गई

Friday, March 28, 2025

राजस्थान दिवस सप्ताह में बैडमिंटन संघ का निशुल्क प्रशिक्षण शिविर आज से डिस्ट्रिक्ट क्लब में

राजेश खोईवाल 
बूंदी (मातृभूमि न्यूज) बूंदी 28 मार्च 2025 जिला बैडमिंटन संघ के तत्वाधान में राजस्थान दिवस सप्ताह के क्रम में निशुल्क बैडमिंटन प्रशिक्षण शिविर का 28 मार्च को डिस्ट्रिक्ट क्लब बूंदी में श्रीगणेश होगा । इस हेतु जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा, अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुदर्शन सुदर्शन सिंह तोमर ,पुलिस उप अधीक्षक अरुण मिश्रा, खेल अधिकारी हर्षवर्धन सिंह चुंडावत को आमंत्रित किया गया है ।
जानकारी देते हुए संघ के अध्यक्ष अजय नुवाल एडवोकेट में बताया की हर वर्ष की भांति इस वर्ष की आयोजित होने जा रहे हैं शिविर को लेकर बच्चों एवं अभिभावकों  में अपार उत्साह है बच्चों को अपने साथ रैकेट एवं नॉन मार्किंग स्पोर्ट्स जूते साथ लाने होंगे शटल संघ की और से उपलब्ध रहेगी और यह प्रशिक्षण निशुल्क रहेगा साथ ही अतिथियों से वृक्षारोपण भी कारया जाएगा।
मुख्य कोच मुकेश दाधीच ने बताया कि अब तक 15 से 20 ने पंजीयन आवेदन दिए है जो खिलाड़ियों को खेल से पूर्व आवश्यक  एक्सरसाइज कराई जाएगी ग्राउंड में स्टेपिंग करना, शटल को रीच करना, शटल को सेंटर रैकेट लेना, शटल को थर्ड टू थर्ड फेंकना, सर्विस करना इत्यादि प्रकार की विधाए  सिखाई जाएगी।
उपाध्यक्ष विनोद मीना एवं सचिव गुरुदत शर्मा ने अपील की है कि अधिक से अधिक खिलाड़ी इस निशुल्क प्रशिक्षण शिविर का लाभ उठावें ।

Sunday, March 23, 2025

हाड़ौती ब्लड डोनर सोसायटी द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 45 रक्तविरो ने किया रक्तदान

राजेश खोईवाल 
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
कोटा- शहीद दिवस के अवसर पर हाड़ौती ब्लड डोनर सोसायटी कोटा एवं निफा संवेदना2 के सयुक्त तत्वाधान में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।
टीम कॉर्डिनेटर मनोज चंचलानी,समाज सेवी दीपक बना ने शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया रक्तदान शिविर का शुभारंभ हाड़ौती ब्लड डोनर सोसायटी कोटा कॉर्डिनेटर मनोज चंचलानी ने जानकारी देते हुए बताया की रेडक्रॉस सोसायटी भवन में आंतरराष्ट्रीय अभियान ''संवेदना 2'' के अंतर्गत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।अतिथि 
डॉ मुकेश कुमार छड़किया ने कहा रक्तदान करना पुण्य का काम है जीवन मे हर व्यक्ति को समय समय पर रक्तदान अवश्य करना चाहिए।टीम के सम्मानिय जे.पी शर्मा ने कहा कि देश के वीर शहीदों भगतसिंह,सुखदेव,राजगुरु के 94 वें शहादत दिवस पर हमारी टीम द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 45 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया,सभी रक्तदाताओं को शहीदों के परिवार जन के हस्ताक्षर रहित प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।पधारे अतिथियों का माल्यार्पण कर एवं साफा पहनाकर स्वागत किया गया।रक्तदान करने वालो में काफी उत्साह देखा गया। इस दौरान बारां से कोटा आकर समाजसेवी बड़े भाईसाब गोविंद शर्मा जी ने अपने दामाद पियूष शर्मा जी के साथ रक्तदान किया। विकास मीणा,सुरेन्द्र गुर्जर,मंगल सोनी,उमाशंकर महावर,राहुल चरावडीयाँ,भुवनेश्वर नागर,विकास गुप्ता,पंकज व्यास,वशिष्ठ,समाज सेवी शाइस्ता अंसारी,चंचल शर्मा, ज्योति शर्मा,कीर्ति टंडन,नेहा शर्मा, सहित टीम के कई सदस्य मौजूद रहे|

मन की शक्ति से हम अपने जीवन को बदल सकते हैं,राजयोगी डॉ शक्तिराज

राजेश खोईवाल 
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
 बूंदी प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय तिरुपति विहार स्थित ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र में आयोजित "तीन दिवसीय लाइफ चेंजिंग" प्रोग्राम "खुशियों का बिग बाजार" के दूसरे दिन के कार्यक्रम में विभिन्न एक्टिविटीज और बहुत रोचक ढंग से जीवन को खुशियों से भरपूर करने की विधि सिखाते हुए राजयोगी ब्रह्माकुमार डॉ शक्तिराज ने अपने वक्तव्य में बताया कि मन की शक्ति से हम अपने जीवन को बदल सकते हैं। उन्होंने कहा कि लगभग 75% बीमारियों का कारण हमारा मन है। हम मन को जो पाठ पढ़ाते हैं वह वैसा ही सोचता है। उन्होंने एक उदाहरण दिया कि जैसे एक जिन्न को जो भी आदेश मिलता है वह सिर्फ यही कहता है जो हुक्म मेरे आका ।इसी तरह हम अपने मन को अगर पॉजिटिव सोच सिखाते हैं तो वह वैसा ही सोचता है और वैसे ही ऊर्जा उत्पन्न करता है। हमारा अवचेतन मन हमारे जीवन को बनाता या बिगाड़ता है। उन्होंने कहा कि हमारे चेतन मन में केवल 10% शक्ति है, जबकि अवचेतन मन में 90% शक्ति है। लेकिन चेतन मन में 10% शक्ति होते भी वह मालिक है, जबकि अवचेतन मन गुलाम है अवचेतन मन को सिर्फ स्वीकार करने का ही पता है, और उसे हम जो भी विचार देते हैं वह मानता है। उन्होंने कहा कि अगर हम पॉजिटिव सोचते हैं तो हमारे जीवन में पॉजिटिव परिवर्तन होंगे, लेकिन अगर हम नेगेटिव सोचते हैं तो हमारा अवचेतन मन हमारे जीवन को नेगेटिव परिवर्तन में ही लाएगा। अगर हम सोचते हैं कि "मैं स्वस्थ हूँ, मैं शक्तिशाली हूँ, मेरे जीवन में जो भी घटना हो रही हो वो मेरे पॉजिटिव परिवर्तन के लिए है", तो हमारा अवचेतन मन हमारे जीवन को वही ऊर्जा देने लगता है। लेकिन अगर हम अपने मन को विचार देते हैं कि "मेरे साथ बहुत बुरा हुआ, मैं बहुत दुखी हूँ, मेरे अंदर बहुत बुराइयाँ हैं, कमियाँ हैं", तो हमारा अवचेतन मन हमें वैसा ही बना देता है।
आदरणीय डॉ शक्तिराज जी ने कहा कि हमें अपने अवचेतन मन को पॉजिटिव सोच सिखाना चाहिए ताकि वह हमारे जीवन को अच्छा बना सके। मनुष्य सुख, शांति और खुशी बाहर की दुनिया में ढूंढ रहा है, लेकिन वास्तव में यह सभी चीजें भीतर से ही मिलती हैं। अपने भीतर जाने की विधि ही मेडिटेशन है।उन्होंने कहा कि हमें अपने मन को शांत करने के लिए मेडिटेशन का अभ्यास करना चाहिए।
आदरणीय डॉ शक्तिराज जी ने हीलिंग मेडिटेशन के माध्यम से लोगों को आत्म-शांति इस मेडिटेशन के दौरान, आदरणीय शक्तिराज जी ने लोगों को अपने बचपन की यादों में ले गए, जब वे आनंद और बेफिक्री की स्थिति में थे। इसके बाद, उन्होंने लोगों को अपने जीवन के अनुभवों को याद करने के लिए प्रेरित किया, जैसे कि कुछ अच्छे अनुभव, कुछ गलतियाँ भी हुई, कमियाँ और दुख।
उन्होंने कहा इन अनुभवों के कारण हमारा मन प्रभावित होता है और हम अपने आप को कमजोर और दुखी महसूस करने लगते हैं। लेकिन इसके बाद, उन्होंने लोगों को परमात्मा की उपस्थिति की अनुभूति कराई और उन्हें अपने सारे बोझ और कमियों को परमात्मा को सौंपने के लिए प्रेरित किया।
इस मेडिटेशन के दौरान, लोगों ने अपने आप को हल्का और शांत महसूस किया और अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन की अनुभूति की। इस हीलिंग मेडिटेशन से लोगों को आत्म-शांति, परमात्म प्यार और वरदानों की अनुभूति की।
आध्यात्मिक जीवन की शुरुआत के शुभ संकल्प की खुशी में सभी के ऊपर पुष्प वर्षा की गई।आत्मज्योति का प्रतीक सभी ने कैंडल जलाई और सभी ने मेडिटेशन को अपने जीवन में लाने के संकल्प से रक्षा सूत्र बांधा।केक काटकर जन्मोत्सव मनाया गया। सभी ब्रह्मकुमारी बहनों ने शिव ध्वज लहराकर सारी सभा को ईश्वरीय वरदानों और शक्तियों की अनुभूति कराई। इन सभी एक्टिविटी से पूरे सभागार में खुशियों और उमंग उत्साह भरा माहौल बना रहा। जिसको सभी ने खूब एंजॉय किया

मेघवाल छात्र परिषद की जिला कार्यकारिणी की घोषणा

राजेश खोईवाल  बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज) बूंदी। मेघवाल छात्र परिषद की बैठक रविवार को गणेश बाग देवपुरा स्थित बाबा रामदेव मंदिर प...