बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
कोटा- शहीद दिवस के अवसर पर हाड़ौती ब्लड डोनर सोसायटी कोटा एवं निफा संवेदना2 के सयुक्त तत्वाधान में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।
टीम कॉर्डिनेटर मनोज चंचलानी,समाज सेवी दीपक बना ने शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया रक्तदान शिविर का शुभारंभ हाड़ौती ब्लड डोनर सोसायटी कोटा कॉर्डिनेटर मनोज चंचलानी ने जानकारी देते हुए बताया की रेडक्रॉस सोसायटी भवन में आंतरराष्ट्रीय अभियान ''संवेदना 2'' के अंतर्गत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।अतिथि
डॉ मुकेश कुमार छड़किया ने कहा रक्तदान करना पुण्य का काम है जीवन मे हर व्यक्ति को समय समय पर रक्तदान अवश्य करना चाहिए।टीम के सम्मानिय जे.पी शर्मा ने कहा कि देश के वीर शहीदों भगतसिंह,सुखदेव,राजगुरु के 94 वें शहादत दिवस पर हमारी टीम द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 45 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया,सभी रक्तदाताओं को शहीदों के परिवार जन के हस्ताक्षर रहित प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।पधारे अतिथियों का माल्यार्पण कर एवं साफा पहनाकर स्वागत किया गया।रक्तदान करने वालो में काफी उत्साह देखा गया। इस दौरान बारां से कोटा आकर समाजसेवी बड़े भाईसाब गोविंद शर्मा जी ने अपने दामाद पियूष शर्मा जी के साथ रक्तदान किया। विकास मीणा,सुरेन्द्र गुर्जर,मंगल सोनी,उमाशंकर महावर,राहुल चरावडीयाँ,भुवनेश्वर नागर,विकास गुप्ता,पंकज व्यास,वशिष्ठ,समाज सेवी शाइस्ता अंसारी,चंचल शर्मा, ज्योति शर्मा,कीर्ति टंडन,नेहा शर्मा, सहित टीम के कई सदस्य मौजूद रहे|
No comments:
Post a Comment