ad

Friday, March 28, 2025

राजस्थान दिवस सप्ताह में बैडमिंटन संघ का निशुल्क प्रशिक्षण शिविर आज से डिस्ट्रिक्ट क्लब में

राजेश खोईवाल 
बूंदी (मातृभूमि न्यूज) बूंदी 28 मार्च 2025 जिला बैडमिंटन संघ के तत्वाधान में राजस्थान दिवस सप्ताह के क्रम में निशुल्क बैडमिंटन प्रशिक्षण शिविर का 28 मार्च को डिस्ट्रिक्ट क्लब बूंदी में श्रीगणेश होगा । इस हेतु जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा, अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुदर्शन सुदर्शन सिंह तोमर ,पुलिस उप अधीक्षक अरुण मिश्रा, खेल अधिकारी हर्षवर्धन सिंह चुंडावत को आमंत्रित किया गया है ।
जानकारी देते हुए संघ के अध्यक्ष अजय नुवाल एडवोकेट में बताया की हर वर्ष की भांति इस वर्ष की आयोजित होने जा रहे हैं शिविर को लेकर बच्चों एवं अभिभावकों  में अपार उत्साह है बच्चों को अपने साथ रैकेट एवं नॉन मार्किंग स्पोर्ट्स जूते साथ लाने होंगे शटल संघ की और से उपलब्ध रहेगी और यह प्रशिक्षण निशुल्क रहेगा साथ ही अतिथियों से वृक्षारोपण भी कारया जाएगा।
मुख्य कोच मुकेश दाधीच ने बताया कि अब तक 15 से 20 ने पंजीयन आवेदन दिए है जो खिलाड़ियों को खेल से पूर्व आवश्यक  एक्सरसाइज कराई जाएगी ग्राउंड में स्टेपिंग करना, शटल को रीच करना, शटल को सेंटर रैकेट लेना, शटल को थर्ड टू थर्ड फेंकना, सर्विस करना इत्यादि प्रकार की विधाए  सिखाई जाएगी।
उपाध्यक्ष विनोद मीना एवं सचिव गुरुदत शर्मा ने अपील की है कि अधिक से अधिक खिलाड़ी इस निशुल्क प्रशिक्षण शिविर का लाभ उठावें ।

No comments:

Post a Comment

मेघवाल छात्र परिषद की जिला कार्यकारिणी की घोषणा

राजेश खोईवाल  बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज) बूंदी। मेघवाल छात्र परिषद की बैठक रविवार को गणेश बाग देवपुरा स्थित बाबा रामदेव मंदिर प...