ad

Thursday, April 24, 2025

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के विरोध में अभिभाषक परिषद का भारी विरोध प्रदर्शन

राजेश खोईवाल 
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
अभिभाषक परिषद बून्दी के द्वारा आज जिला एवं सेशन न्यायालय के बाहर चौक पर समस्त अधिवक्ताओं द्वारा एकत्र होकर शोक सभा रखी गई। शोक सभा में अभिभाषक परिषद बून्दी के सदस्यों द्वारा 2 मिनट का मौन धारण कर पहलगाम में हुए हत्या कांड में मारे गए पर्यटकों व नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की ।
इस के बाद अभिभाषक परिषद बून्दी समस्त सदस्यों द्वारा अदालत परिसर से जुलूस शुरू किया गया जो कोटा रोड होते हुए अहिंसा सर्किल होते हुए जिला कलेक्टर बूंदी पहुँचे । 
जहाँ अभिभाषक परिषद बूंदी के अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा द्वारा माननीय प्रधानमंत्री , माननीय गृहमंत्री भारत सरकार को जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन पढ़ा।
ज्ञापन में लिखा था कि माननीय प्रधानमंत्री जी माननीय गृहमंत्री जी अभिभाषक परिषद बूंदी की ओर से पहलगाम में पर्यटको पर दिनांक 22/4/2025 को जाती व धर्म पूछकर महिलाओं को एक तरफ कर के बच्चों के सामने पुरुषों को गोली मारकर 27 व्यक्तियों की नृशंस हत्या कर दी गई है और महिलाओं से यह कहा गया कि मोदी को बता देना । 

अभिभाषक परिषद बून्दी इस नृशंस हत्याकांड से गहरी भर्त्सना करती है और माननीय प्रधानमंत्री जी व माननीय गृहमंत्री जी से आंतंकियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई तथा आतंक को घोषित करने वाले पाकिस्तान पर भी कठोर कार्यवाही की मांग करती है। 
हमारा देश विविधता वाला देश है जो सभी धर्म के लोग एक साथ परिवार की तरह रहते हैं ।
इस तरह की धार्मिक विध्देश बढ़ाने की घटना से देश भर में पर्यटन व्यवसाय पर भी विपरीत प्रभाव पड़ेगा। और देश में हिंदू मुस्लिम समुदाय के बीच इस घटना से खाई बढ़ने की संभावना है ।
इसलिय इस ज्ञापन के माध्यम से अभिभाषक परिषद बूंदी माननीय प्रधानमंत्री जी व माननीय गृहमंत्री जी से इस घटना के जिम्मेदार आतंकियों को शरण दी वह चाहे देश में दुश्मन देश पाकिस्तान का समर्थन करने वाले नेता हो सभी पर भारतीय संविधान कानून के अनुसार कठोर कार्यवाही की जाए ।

अभिभाषक परिषद बून्दी के अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा
के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा और इस घटना पर शीघ्र से शीघ्र कठोर कार्यवाही करे ताकि देश में वर्तमान में जो भावनाओ का उबाल है जानता में रोष है वह शांत हो सके ।

उपाध्यक्ष नारायण सिंह, सहसचिव कविता कहार , पुस्तकालय सचिव सुरेन्द्र वर्मा,

कार्यकरणी सदस्य जितेंद्र कुमार जैन, नईम हुसैन, अजय सिंह मीना,
सहित वरिष्ठ अधिवक्ता नवेद केसर लखपति, दिनेश पारीक, कैलाश नामधराणी , संजय शर्मा, अनुराग शर्मा,मनीष कुमार जैन , कपूर चंद सेठिया, आनंद सिंह नरुका,,ऋषभ शर्मा, कैलाश गुप्ता, राजू सिंह, कमल कुमार जैन, नगेंद्र सिंह हाड़ा, राकेश ठाकुर , प्रमोद बाकलीवाल , गोपाल गुप्ता, शोयब मद्राशी, राजीव लोचन, अमित निम्बार्क, पदम कासलीवाल, गीतेश पंचोली, मुकेश शर्मा, देवराज गोचर, हिमांशी शर्मा, भूपेन्द्र सहाय सक्सेना, अनीस मोहम्मद , कृष्ण मुरारी , अलीना शेख, फातिमा, नंदनी विजय, महेश शर्मा, राजकुमार गोयल, आदित्य भंडारी, सुधीर शर्मा, अरुण जैन, नंदलाल योगी, 
जानकारी अभिभाषक परिषद के मीडिया प्रभारी एडवोकेट शिवराज नागर ने दी।

कंज्यूमर काॅन्फेडरेशन आफ इंडिया, राजस्थान शाखा के प्रदेश संयुक्त सचिव बने नईम अली

राजेश खोईवाल 
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
कंज्यूमर कॉन्फ्डरेशन ऑफ इंडिया सी सी आई,राजस्थान की प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट ज्योति गौड़ ने बताया कि राष्ट्रीय  मुख्य संरक्षक डॉ अनंत शर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रीति प्रमोद पाण्डेय एवं राष्ट्रीय निर्देशक कैलाश कुमावत की आपसी सहमति से राजस्थान शाखा के सीसीआई की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए कोटा जिले से लक्की गोयल सचिव, नईम अली  संयुक्त सचिव  रेणु गोयल संयुक्त सचिव, राधिका सिंह जादौन कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किये। सभी के सदस्यों की   संगठन के प्रति उनकी गतिविधि वह कार्य शैली को देखते हुए प्रदेश टीम में चयन किया गया।नईम अली एवं सभी अन्य सदस्यों  की नियुक्ति पर कोटा टीम में हर्ष की लहर दौड़ी कोटा टीम ने उनका  भव्य स्वागत और सम्मान किया सभी ने मिठाई खिलाकर बधाई व शुभकामनाएं दी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय मुख्य संरक्षक डॉ अनंत शर्मा एवं प्रदेश अध्यक्ष ज्योति गौड़ व अन्य पदाधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आश्वस्थ किया कि संगठन को सभी मिलकर एक नई उचाईयों पर पहुचायेंगे

Tuesday, April 22, 2025

नगर परिषद की 23.अप्रैल की बैठक में खटीक समाज छात्रावास हेतु भूमि आवटन बिंदु जोड़ने की मांग

राजेश खोईवाल 
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
खटीक महासभा जिला अध्यक्ष राजेश खोईवाल ने बताया कि नगर परिषद कार्यकारी आयुक्त व जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर खटीक समाज छात्रावास भूमि आवंटन करने की मांग की है
 क्षत्रिय खटीक समाजोत्थान समिति बून्दी द्वारा ज्ञापन के माध्यम से बताया कि समाज के अभावग्रस्त, निर्धन बालको के लिए छात्रावास निर्माण हेतु जिला मुख्यालय पर राज्य सरकार के संलग्न आदेश के अनुसार भूमि आवंटन हेतु पत्रावली नगर परिषद कार्यालय में निर्धारित प्रारूप में सम्पूर्ण दस्तावेज के समिति के पत्र कमांक 08-09 दिनांक 24.03.2022 को द्वारा प्रस्तुत की गयी थी।
परन्तु आप द्वारा जारी आदेश क्रमांक सा./नि.स./सा.स./25/375-85 दिनांक 21.04.2025 (विशेष बोर्ड सभा एजेंडा) में खटीक समाज के लिए छात्रावास आवंटन का बिन्दू नही लिया गया है। जो कि खटीक समाज के साथ भेदभाव पूर्ण निति को दर्शाता है। 
जिससे समाज में रोश व्याप्त है। अगर खटीक समाज का नाम ऐजेन्डॅ में सम्मिलित नहीं किया गया तो समाज उग्र आन्दोलन करने के लिए बाध्य होगा। जिसकी समस्त जिम्मेदारी नगर परिषद की होगी।
निवेदन हे कि 23.04.2025 को होने वाली विशेष बोर्ड सभा के ऐजेन्डे में खटीक समाज छात्रावास हेतु भूमि आवंटन की करवाये जाने की कृपा करें।
ज्ञापन की प्रतिलिपी निम्नाकित को आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला कलेक्टर बून्दी
अतिरिक्त जिला कलेक्टर बून्दी
व उपखंड अधिकारी बूंदी कार्यालय को भी भेजी गई है
इस दौरान खटीक महासभा प्रदेश अध्यक्ष रमेश टेपन एएमपी अध्यक्ष गोपाल लाल वर्मा,अध्यक्ष शंकर लाल बासवाल,अध्यक्ष तुलसीराम वर्मा, मोतीलाल वर्मा,किशन लाल खींची, हेमराज खरेडीया सहित समाज की गणमान्य लोग मौजूद रहे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) ने एक नया कीर्तिमान किया स्थापित

राजेश खोईवाल 
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
जयपुर स्वतंत्र भारत के इतिहास में पहली बार खादी एवं ग्रामोद्योग का कारोबार 1 लाख 70 हजार करोड़ रुपये से अधिक हो गया।
केवीआईसी के अध्यक्ष मनोज कुमार ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए अनंतिम आंकड़े जारी किए।
पिछले 11 वर्षों में उत्पादन 347% की उछाल के साथ चार गुना बढ़ा और बिक्री 447% की उछाल के साथ पांच गुना बढ़ी।
11 वर्षों में कुल रोजगार सृजन के क्षेत्र में 49.23% की ऐतिहासिक वृद्धि, केवीआईसी 1.94 करोड़ व्यक्तियों को रोजगार प्रदान कर रहा है।
खादी ग्रामोद्योग भवन, नई दिल्ली का कारोबार पहली बार 110.01 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।
केवीआईसी के अध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और एमएसएमई मंत्रालय के मार्गदर्शन में केवीआईसी की योजनाओं और उपलब्धियों ने 'विकसित भारत' की मजबूत आधारशिला स्थापित की है।
देश में आत्मनिर्भरता की भावना को सशक्त करने वाले खादी एवं ग्रामोद्योग क्षेत्र ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के गतिशील नेतृत्व और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (MSME) के मार्गदर्शन में पिछले 11 वर्षों में न केवल नई ऊंचाइयों को छुआ है, बल्कि करोड़ों ग्रामीणों के जीवन में आशा की नई रोशनी भी लाई है। पूज्य बापू की विरासत खादी अब सिर्फ कपड़ा नहीं रह गई है, बल्कि 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' के निर्माण का प्रतीक बन गई है। पीएम मोदी ने कहा।
वित्तीय वर्ष 2013-14 में जहां भारत में उत्पादों की बिक्री 26109.07 करोड़ रुपए थी, वहीं वित्तीय वर्ष 2024-25 में यह 347 प्रतिशत की उछाल के साथ लगभग चार गुना बढ़कर 116599.75 करोड़ रुपए हो गई। वित्तीय वर्ष 2013-14 में जहां बिक्री 31154.19 करोड़ रुपए थी, वहीं यह 447 प्रतिशत की अभूतपूर्व वृद्धि के साथ लगभग पांच गुना बढ़कर वित्तीय वर्ष 2024-25 में 170551.37 करोड़ रुपए पर पहुंच गई, जो अब तक की सर्वाधिक बिक्री है।
मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों में खादी वस्त्रों के उत्पादन में भी अभूतपूर्व वृद्धि देखी गई है। वित्तीय वर्ष 2013-14 में जहां खादी वस्त्रों का उत्पादन 811.08 करोड़ रुपये था, वहीं वित्तीय वर्ष 2024-25 में इसमें 366 प्रतिशत की वृद्धि हुई है तथा साढ़े चार गुना बढ़कर 3783.36 करोड़ रुपये हो गया है, जो अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। खादी वस्त्रों की बिक्री में भी जबरदस्त उछाल आया है। वित्तीय वर्ष 2013-14 में जहां इसकी बिक्री मात्र 1081.04 करोड़ रुपये थी, वहीं वित्तीय वर्ष 2024-25 में इसमें लगभग साढ़े छह गुना वृद्धि होकर 561 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 7145.61 करोड़ रुपये हो गई है। उन्होंने दोहराया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा बड़े मंच से खादी को बढ़ावा देने का खादी वस्त्रों की बिक्री पर व्यापक प्रभाव पड़ा है।
खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के उद्देश्य पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि केवीआईसी का प्रमुख उद्देश्य अधिकतम रोजगार उपलब्ध कराना है।
ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर। इस क्षेत्र में भी केवीआईसी ने पिछले 11 वर्षों में कीर्तिमान स्थापित किया है। वित्तीय वर्ष 2013-14 में जहां संचयी रोजगार 1.30 करोड़ था, वहीं 2024-25 में 49.23 प्रतिशत की वृद्धि के साथ यह 1.94 करोड़ हो गया। खादी और ग्रामोद्योग भवन, नई दिल्ली के कारोबार में भी अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। वित्तीय वर्ष 2013-14 में भवन का कारोबार जहां 51.02 करोड़ रुपये था, वहीं यह लगभग दोगुना बढ़कर 115 प्रतिशत की छलांग के साथ वित्तीय वर्ष 2024-25 में 110.01 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) योजना के शुभारंभ के बाद से, कुल 1018185 इकाइयां स्थापित की गई हैं, जिनके लिए भारत सरकार ने 27166.07 करोड़ रुपये के ऋण के बदले 20166.07 करोड़ रुपये की मार्जिन मनी सब्सिडी वितरित की है। 73348.39 करोड़। अब तक 90,04,541 लोगों को PMEGP के माध्यम से रोजगार मिल रहा है
उन्होंने कहा कि ग्रामोद्योग विकास योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से केवीआईसी ने वित्तीय वर्ष 2021-22 में 25.65 करोड़ रुपये के बजट को 134 प्रतिशत बढ़ाकर वित्तीय वर्ष 2025-26 में 60 करोड़ रुपये कर दिया है। ग्रामोद्योग विकास योजना के तहत अब तक 39244 इलेक्ट्रिक पॉटरी व्हील, 227049 मधुमक्खी बॉक्स और शहद कॉलोनियां, 2344 स्वचालित और पैडल संचालित धूपबत्ती निर्माण मशीनें, 7735 फुटवियर निर्माण और मरम्मत टूलकिट, 964 पेपर प्लेट और डोना निर्माण मशीनें, 3494 एसी, मोबाइल, सिलाई, इलेक्ट्रीशियन, प्लंबर टूलकिट, 4555 टर्नवुड, वेस्टवुड क्राफ्ट, लकड़ी के खिलौने बनाने की मशीनें और साथ ही 2367 ताड़ गुड़, तेल घानी और इमली प्रसंस्करण मशीनें वितरित की गई हैं। अगर पिछले तीन वित्तीय वर्षों की बात करें तो वर्ष 2022-23 में कुल 22284, वित्तीय वर्ष 2023-24 में 29854 तथा वित्तीय वर्ष 2024-25 में सर्वाधिक 37218 मशीनें व उपकरण वितरित किए गए। ग्रामोद्योग विकास योजना के अंतर्गत केवीआईसी ने अब तक कुल 287752 मशीनें, टूलकिट व उपकरण वितरित कर आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
महिला सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण योगदान पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में केवीआईसी के 18 विभागीय और 17 गैर-विभागीय प्रशिक्षण केंद्रों के माध्यम से 7,43,904 प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षित किया गया है, जिनमें से 57.45 प्रतिशत यानी 4,27,394 महिलाएं हैं। इसके अलावा, 5 लाख खादी कारीगरों में से 80 प्रतिशत महिलाएं भी हैं। पिछले 11 वर्षों में खादी कारीगरों की मजदूरी में 275 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जबकि पिछले तीन वर्षों में इसमें 100 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

Monday, April 21, 2025

दीया कुमारी का बड़ा बयान: अब राजस्थान में हमेशा रहेगी डबल इंजन की सरकार, महिलाओं की कुश्ती को मिलेगा बढ़ावा -

राजेश खोईवाल 
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
कोटा में राष्ट्रीय अंडर-20 कुश्ती प्रतियोगिता में उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि राजस्थान में अब स्थायी रूप से डबल इंजन सरकार कायम रहेगी.
कोटा में अंडर-20 कुश्ती प्रतियोगिता
कोटा. कोटा में आयोजित राष्ट्रीय अंडर-20 कुश्ती प्रतियोगिता के में राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने शिरकत की. नयापुरा स्थित रघुराई एंडो स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में चल रही इस प्रतियोगिता में उन्होंने महिला पहलवानों को सम्मानित किया और मंच से राज्य की राजनीति को लेकर बड़ा बयान भी दिया. इस दौरान उन्होंने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान में अब सरकार 5 साल बाद नहीं बदलेगी. हमेशा हमेशा के लिए अब राजस्थान में डबल इंजन की सरकार रहेगी और भारतीय जनता पार्टी सत्ता में रहेगी.
इसके साथ ही मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता से कोटा में कुश्ती को बढ़ावा व राजस्थान को इससे काफी फायदा मिलेगा. यहां पर खुशी की बात है कि महिलाओं को पुरस्कृत व सम्मानित किया जा रहा है. महिलाओं को भी आगे बढ़ाने के लिए विशेष काम किए गए हैं. मुझे पूरा विश्वास है कि इस तरह के के आयोजन से टैलेंट निकाल कर आएगा, वह टैलेंट राजस्थान व देश के लिए अंतरराष्ट्रीय मेडल लेकर आएगा. कुश्ती हमारा पारंपरिक खेल है, जो सदियों से राजस्थान में खेला जा रहा है, भारत में खेला जा रहा है. समारोह में विधायक संदीप शर्मा, कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह, जिला अध्यक्ष राकेश जैन ने भी संबोधित किया.
महिलाओं की कुश्ती को मिलेगा बढ़ावा
उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने शिरकत की
 राजस्थान कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजीव दत्ता ने कहा कि कुश्ती पारंपरिक व ट्रेडिशनल खेल है. पारंपरिक मेलों में दंगल होते है, राजा महाराजाओं के समय से पहलवान उपयोगी होते थे. राज्य की सुरक्षा व मनोरंजन के लिए उपयोग लिया जाता था. इस पारंपरिक खेल में मॉडल तकनीक में आ गई है. पहले कुश्ती रेत पर लंगोट पहन के होती थी, अब कॉस्ट्यूम व मेट आ गया है, तकनीक बदल गई है. खेलने का पैटर्न बदल गया है. यह पश्चिम के देश इन एडवांस्ड पैटर्न को जल्दी स्वीकार करते हैं. इसलिए वे ज्यादा मेडल लेकर आते हैं.
दीया कुमारी ने कहा कि
हम राजस्थान की कुश्ती को ट्रेडिशनल से मॉडल में कैसे बदलें, खास करके महिलाओं को चिन्हित करें. उनके लिए ग्राउंड लेवल पर अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधा और तकनीक मुहैया करवा रहे हैं, क्योंकि उसको कंपटीशन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देना है. इन्हें मैट, इंडोर स्टेडियम, कॉस्ट्यूम व अन्य सुविधाएं मिले, यह हमारा प्रयास रहेगा.

Friday, April 18, 2025

श्रेष्ठ कर्मों के द्वारा पुण्य अर्जित करें तब ही सच्ची शांति होगी, योग शक्ति गीता दीदी

राजेश खोईवाल 
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के तत्वाधान में तिरुपति विहार स्थित स्थानीय ब्रह्माकुमारीज केंद्र में सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा, गीता ज्ञान यज्ञ के पांचवें दिन के गीता प्रवचन में दिन डीन एन.एल. मीणा, कृषि विश्व विद्यालय हिंडोली , माया मीणा, रिलायंस फाउंडेशन जिला प्रभारी रामधन जाट , राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी गीता दीदी, कुसुमलता सिंह अध्यक्ष क्षमता संगठन बूंदी ने श्रीमद्भगवद्गीता की पूजा कर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन किया एवं योग शक्ति गीता दीदी का स्वागत सम्मान किया श्रीमदभगवत कथा गीता ज्ञान यज्ञ के पांचवे दिन के गीता प्रवचन देते योग शक्ति गीता दीदी ने दिव्य उद्बोधन देते हुए कहा कि मनुष्य के दुख का मूल कारण विकार है। मानव का आदि काल बहुत श्रेष्ठ था जब हम इस धरा पर आए तो वह समय शक्तियों का था मानव देव स्वरूप में था धीरे-धीरे समय के परिवर्तन के साथ सतयुग से त्रेता युग का समय आया तब भी मानव में पवित्रता सुख शांति आनंद खुशी से सम्पन्न था। इस कालचक्र में यह आधा समय स्वर्ग कहलाता था, जब द्वापर युग प्रारंभ हुआ तो मानव में 16 कला से आठ कला रह जाती है। तब मानव काम क्रोध लोभ मोह अहंकार आदि विकारों के वशीभूत हो गया, तब से इस संसार में पापाचार, भ्रष्टाचार, दुराचार, अत्याचार, बढ़ने लगे इससे बचाने के लिए संसार में धर्म गुरुओं के द्वारा शांति, प्रेम, अहिंसा, दया का पाठ पढ़ाया। आगे उन्होंने आत्मा रूपी सीता की रक्षा के बारे में बताते हुए कहा कि सभी देशों के मनुष्य के कृत्यों को देखकर आपको क्या लगता है यह कृत्य बढ़ेंगे या कम होंगे इस समय कोई मनुष्य किसी की रक्षा नहीं कर पा रहा है। इसलिए दिखाया है द्रोपदी के पांच-पांच पति थे। वीर थे, शक्तिशाली थे, द्रोपति की आत्मरक्षा नहीं कर सके। भगवान को पुकारा आत्मरक्षा के लिए। परमात्मा की शक्ति ही हमें उस समय से पार करा सकेगी। आत्मा की रक्षा आत्मा की पवित्रता की शक्ति से ही होती है, इसलिए आत्मा सीता के पास कोई शस्त्र नहीं होते भी रावण उसका कुछ नहीं कर सका। कलयुग अपनी अंतिम सांसें गिन रहा है, जनसंख्या, विस्फोट बढ़ता प्रदूषण, प्राकृतिक असंतुलन, मिलावट, बनावट, भ्रष्टाचार, आदि अपनी चरम सीमा पर हैं। यह वह धर्म बनाने का समय आ गया है, जो गीता में वर्णित है। ऐसे में सृष्टि का उद्धार करने के लिए पतित पावन सर्व के सद्गति दाता शिवपिता इस धरा पर अवतरित होकर ईश्वरीय ज्ञान और सहज राजयोग सिखाते हैं। जिससे यह संसार कलियुग नर्क से बदलकर सतयुग स्वर्ग बनेगा। पतित पावन आसुरी से दैवी, दुखी से सुखी बनेगा।
       कालचक्र का रहस्य समझाते हुए योग शक्ति गीता दीदी ने कहा कि इस कालचक्र को समझने से ही हम काल के भय से मुक्त हो पाते हैं। इस कालचक्र में यह सृष्टि का अंतिम समय चल रहा है, सृष्टि परिवर्तन की बेला में हम सभी मनुष्य आत्माओं को पुण्य अर्जित करना आवश्यक है। यह पुण्य कर्म ही मानव का सच्चा-सच्चा साथी होते हैं। यह हमारे साथ चलते हैं, इसे मनुष्य सृष्टि का वृक्ष कहा जाता है। वास्तव में यह कोई जरूरत नहीं है जिसके नीचे बैठने से मनुष्य की समस्त इच्छाएं पूर्ण हो जाती हैं। यह तो चेतन मनुष्य सृष्टि चक्र का ही झाड़ है इसका भी स्वयं परमपिता परमात्मा निराकार बीज है। इस कल्पवृक्ष का ज्ञान प्राप्त करने से ही मनुष्य सभी प्राथमिक इच्छाएं पूर्ण करता है। सुख और दुख का आधार उसके ही कर्म होते हैं। कर्मों की गति है जिसका फल हर एक मनुष्य को इसे मनुष्य जीवन भी घूमना पड़ता है। वास्तव में मनुष्य योनि ही भोगनाके योनि है। मनुष्य को ही सही प्रकार की भावना हरनी पड़ती है। जैसे आर्थिक, सामाजिक भोगना, मानसिक भोगना, शारीरिक भोगना, परमात्मा द्वारा हर कर्म का फल प्राप्त होता है। अन्य लोगों में इतनी परवाह नहीं है जितनी मनुष्य योनि में है। इसका मूल कारण महसूस करने की शक्ति का होना है, ताकि वह अपने पाप कर्मों के फल से महसूस कर सकें। पाप कर्म का फल कितना भयानक होता है। और आगे के लिए ऐसे पाप का नहीं करने की बहुत पीणा है। मनुष्य योनि ही सर्वश्रेष्ठ भी है। मानव अपने जीवन में श्रेष्ठ कर्मों के द्वारा पुण्य आत्मा बन अपना जीवन सफल कर सकता है। मनुष्य को अपनी अंतरात्मा की आवाज को अवश्य होना चाहिए क्योंकि यह हमारा सच्चा मित्र है। 
         श्रद्धालुओं ने भागवत कथा में बड़ी संख्या में भाग लेकर गीता जी के ज्ञान का रसपान कर आनंदित जीवन जीने की कला सीखी और स्वयं को परमात्मा की छत्रछाया में पाकर धन्य हो गए

विश्व विरासत दिवस पर “मेरी धरोहर – मेरी पहचान” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं आर्ट प्रदर्शनी का भव्य आयोजन


राजेश खोईवाल 
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
बूंदी, विश्व विरासत दिवस के उपलक्ष्य में ‘द नाहर संस्था बूंदी’ द्वारा “मेरी धरोहर – मेरी पहचान” विषय पर एक विशेष पोस्टर प्रतियोगिता एवं आर्ट प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। इस रचनात्मक आयोजन में बूंदी शहर व हिण्डोली क्षेत्र से कुल 30 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी कलात्मक प्रतिभा तथा सामाजिक चेतना का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
इस प्रतियोगिता की विशेष बात यह रही कि सबसे छोटी प्रतिभागी 4 वर्षीय सृष्टि सोलंकी ने भी अपनी कल्पनाओं को रंगों के माध्यम से कागज पर उकेरा। बच्चों द्वारा बनाए गए पोस्टरों में विरासत, वन्यजीव एवं धरोहर संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों की झलक मिली, जो उनकी पर्यावरणीय सोच और सजगता को दर्शाते हैं। साथ ही, प्रकृति संरक्षण तथा “धरोहर बचाओ” विषयों पर स्लोगन लेखन गतिविधि भी आयोजित की गई।
कार्यक्रम के अंत में आयोजित आर्ट प्रदर्शनी में सभी प्रतिभागियों की कलाकृतियाँ प्रदर्शित की गईं।
संस्था के संरक्षक महाराव राजा वंशवर्धन सिंह ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए बच्चों की रचनाओं और उनकी सोच की सराहना की। उन्होंने कहा बचपन से ही यदि बच्चों में धरोहर और प्रकृति संरक्षण की भावना विकसित की जाए, तो हमारी आने वाली पीढ़ियाँ समृद्ध विरासत को सहेजने में सक्षम होंगी।

इस अवसर पर महाराव राजा वंशवर्धन सिंह ने स्वामी विवेकानंद गवर्नमेंट मॉडल स्कूल के प्रधानाध्यापक डॉ. राजेन्द्र कुमार निर्मल को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
संस्था सचिव व कार्यक्रम संयोजक संजय खान ने सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों और अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों में रचनात्मक अभिव्यक्ति, पर्यावरणीय जागरूकता एवं सकारात्मक दृष्टिकोण को बल मिलता है।

कार्यक्रम के दौरान धरोहर संरक्षण विषय पर संवाद सत्र का भी आयोजन किया गया, जिसमें संस्था सदस्य एवं कार्यक्रम प्रभारी विजय सिंह सोलंकी ने धरोहरों के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।

इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल के वाइस प्रिंसिपल फोरू लाल रैगर, रामदयाल मीणा, लेखराज मीणा, पल्लव कुमावत, राजवीर सिंह हाड़ा, जय सिंह सोलंकी, जोगेंद्र सिंह हाड़ा, सागर जैन, अश्विनी शर्मा सहित अन्य सदस्य व अभिभावक उपस्थित रहे।

रवि सामरिया मीडिया कॉउन्सिल ऑफ जर्नलिस्ट के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त - राष्ट्रीय स्तर पर पत्रकारों के हितों में अग्रणी संगठन एमसीजे

राजेश खोईवाल 
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
रवि सामरिया मीडिया कॉउन्सिल ऑफ जर्नलिस्ट के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त
- राष्ट्रीय स्तर पर पत्रकारों के हितों में अग्रणी संगठन एमसीजे
- राष्ट्रीय स्तर पर पत्रकारों के हितों में अग्रणी संगठन एमसीजे मीडिया कॉउन्सिल ऑफ जर्नलिस्ट के राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष नीरज गुप्ता ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए राष्ट्रीय संयोजक ललित शर्मा की सहमति से प्रदेश महासचिव योगेश जोशी की अनुशंसा पर कोटा निवासी वरिष्ठ पत्रकार रवि सामरिया को प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य नियुक्त किया हैं। रवि सामरिया पिछले कई वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सराहनीय और सक्रिय कार्य कर रहे हैं। इस नियुक्ति से कोटा संभाग सहित प्रांत के सभी पत्रकारों में हर्ष की लहर है। सामरिया ने इस नियुक्ति को लेकर शीर्ष नेतृत्व का आभार व धन्यवाद व्यक्त किया है।

Wednesday, April 16, 2025

अभिभाषक परिषद बूंदी का ईद मिलन समारोह हुआ संपन्न

राजेश खोईवाल 
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
अभिभाषक परिषद बूंदी का ईद मिलन समारोह अभिभाषक सभागार में आज 11:30 बजे संपन्न हुआ । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक हरिमोहन शर्मा रहे जिनका अध्यक्ष अभिभाषक परिषद बूंदी चंद्रशेखर शर्मा ने माला पहना कर स्वागत किया 
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमान जिला एवं सेशन न्यायाधीश अजय शुक्ला ने की जिनका माला पहनाकर स्वागत सचिव संजय जैन ने किया। मंच का संचालन वहीद अहमद एडवोकेट ने किया। 

अध्यक्ष अभिभाषक परिषद बूंदी चंद्रशेखर शर्मा ने सभी को ईद मिलन की मुबारकबाद दी ।

जिला एवं सेशन न्यायाधीश अजय शुक्ला ने सभी न्यायिक अधिकारियों और अधिवक्ताओं को ईद मिलन की मुबारकबाद दी । 
इस दौरान पॉक्सो क्रम संख्या 1 न्यायाधीश सलीम बदर, पॉक्सो क्रम संख्या 2 न्यायाधीश बालकृष्ण मिश्रा, एम ए सी टी क्रम संख्या 1 न्यायाधीश अर्चना मिश्रा, अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश क्रम संख्या 1 विवेक शर्मा, जिला विधिक प्राधिकरण की सचिव सरिता मीना, न्यायिक मजिस्ट्रेट क्रम स. 1 सिद्धान्त सक्सेना, न्यायिक मजिस्ट्रेट क्रम स. 3 वृष्टि वीज आदि न्यायिक मजिस्ट्रेट मौजूद रहे।

ने सभी अधिवक्ताओं कोईद की शुभकामनाएं दी।ईद मिलन समारोह कार्यक्रम मैं एजाज रिजवी ,हैदर अली, नुरुदीन, ने मंच पर आकर सभी अधिवक्ताओं को ईद की शुभ कामनाये दी। 
कार्यकारिणी के 
उपाध्यक्ष नारायण सिंह गॉर्ड,
कोषाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार लाठी,पुस्तकालय सचिव सुरेंद्र वर्मा , कार्यकारिणी सदस्य शाइस्ता परवीन, नईम हुसैन, जितेन्द्र कुमार जैन मौजूद रहे।
कार्यक्रम को रंगा बनाने के लिए अभिभाषक परिषद के गायक अधिवक्ताओं फिरोज खान द्वारा हमे तुमसे हे कितना प्यार गाने द्वारा सब का मन मोह लिया ।
कोशल किशोर द्वारा एक प्यार का नगमा है और अध्यक्ष अभिभाषक परिषद बूंदी चंद्रशेखर शर्मा ने घुंघरू की तरह अपनी प्रस्तुति पेश की।


अभिभाषकपरिषद के अधिवक्ता वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश पारीक, अनुराग शर्मा, आनंद सिंह नरूका, शरीफ़ मोहम्मद, महावीर मीना,राजकुमार माथुर, हरीश गुप्ता,लीलाधर सिंह, राजीव लोचन गोतम, सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित थे ।कार्यक्रम में उपस्थित सभी न्यायिक अधिकारी व अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त सचिव संजय जैन ने किया। 
जानकारी अभिभाषक परिषद के मीडिया प्रभारी एडवोकेट शिवराज नागर ने दी

जो व्यक्ति राग द्वेष से उत्पन्न द्वंद से ग्रसित हे वह परमात्मा को नहीं जान पाते- गीता दीदी

राजेश खोईवाल 
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के तत्वाधान में तिरुपति बिहार स्थित स्थानीय ब्रह्माकुमारीज केंद्र में सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा, गीता ज्ञान यज्ञ के तीसरे दिन के गीता प्रवचन में जिला भाजपा अध्यक्ष रामेश्वर मीणा , कृषि विज्ञान केंद्र प्रभारी प्रोफेसर हरीश जी, राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी गीता दीदी, ने गीता माता की पूजा कर दीप प्रज्वलन किया एवं सिवनी मध्य प्रदेश से पधारे गीता दीदी को माल्यार्पण कर स्वागत किया ।
गीता प्रवचन के तीसरे दिन योग शक्ति गीता दीदी ने कहा कि परमात्मा की शरण उनको प्राप्त होती है जो परम ज्ञानी और परमात्मा प्यार में समाए हुए होते हैं। क्योंकि ईश्वर उन्हें अत्यंत प्रिय है, इसलिए ऐसे मनुष्य ईश्वर को भी अत्यंत प्रिय है। परमात्मा कहते हैं वह उन्हें अपने समान लगते हैं, ऐसे महात्मा अत्यंत दुर्लभ होते हैं। उन्होंने श्रीमद्भगवद्गीता की मीमांशा करते हुए कहा कि परम सत्य वही है जो सभी धर्मों को स्वीकार हो। भगवान ने गीता में अपना परिचय देते हुए अर्जुन को बताया कि प्रकृति, पुरुष और परम पुरुष इन तीन शक्तियों से सारे संसार का खेल चल रहा है। मैं परम पुरुष अर्थात सर्वश्रेष्ठ हूं, मुझसे श्रेष्ठ कोई नहीं है, मैं मनुष्य सृष्टि का बीज रूप हूं, मैं प्रकृति के अधीन नहीं हूं। अर्जुन के यह पूछने पर कि सभी मनुष्य परमात्मा को क्यों नहीं जान पाते। भगवान ने बतलाया कि जो व्यक्ति राग द्वेष से परे उत्पन्न द्वंद से ग्रसित है वह मुझे नहीं जान पाते हैं। इसलिए बुद्धिहीन मूडमति पुरुष मुझ अव्यक्त परमात्मा को व्यक्त भाव में ढूंढते हैं। और अजन्मा अविनाशी सर्वोच्च शक्ति को नहीं जान पाते हैं। परमात्मा का वास्तविक स्वरूप श्रीमद भगवत गीता के अनुसार "ना तमाम शक्य से दृष्ट नेम एवं स्वच्छ रूपा" अर्थात गीता ज्ञान दाता कह रहे हैं "हे अर्जुन मुझे इन चर्म चक्षुओं से नहीं देख पाओगे" क्योंकि मैं पंचतत्व से पर ही हूं अर्थात निराकार हूँ , आकाश में हजारों सूर्य के उदय होने से उत्पन्न प्रकार के समान ही मेरा स्वरूप है। रामचरितमानस के अनुसार "बल चले सुने बिनु काना कर बिनु कर्म करें विधि नाना" और ईसाई धर्म के अनुसार कहा गया है परमात्मा को "गॉड इज लाइट" तो मुस्लिम धर्म में परमात्मा को "अल्लाह नूर" है तो सिख धर्म के अनुसार "एक ओंकार निराकार है" सनातन धर्म कहता है "देवों के देव महादेव" जैसे हम आत्माएं प्रकाश स्वरूप हैं ऐसे ही आत्मा का पिता परमात्मा भी प्रकाश स्वरूप है। जिनको प्यार से हम शिव बाबा कहते हैं। योग शक्ति गीता दीदी ने आगे बताया कि परमात्मा अति धर्म ग्लानि के समय सत्य धर्म की स्थापना और अनेक धर्मों का विनाश करने के लिए अत्यंत साधारण शरीर में पकाया प्रवेश करके अवतरित होते हैं। यदि श्री कृष्ण के रूप में आए तो उसे तो उस मनमोहक रूप धारी को तो सभी पहचान जाएंगे, लेकिन परमात्मा ने बताया है कि जो पुण्य कर्म करते हैं जिनके पाप नष्ट हो गए हैं जो राग द्वेष आदि से मुक्त होकर मन से मेरा ध्यान करते हैं वही मुझे पहचान पाते हैं। भगवान ने अर्जुन से कहा कि काम क्रोध शत्रु है यह शत्रु परमात्म स्मृति में टिकने नहीं देंगे। परमात्मा को याद करते समय मायावी प्रकृति भयंकर बाधा के रूप में सामने आ जाती है। उन्होंने बताया कि मृत्यु के समय उसकी जैसी अवस्था होती है वैसी ही उसकी गति होती है। अध्यात्म क्या है इसे स्पष्ट करते हुए उन्होंने बतलाया कि आत्मा और परमात्मा के ज्ञान द्वारा जिसने माया यानी काम क्रोध आदि विकारों पर विजय प्राप्त कर सके भाव में स्थित हो उन्नति को प्राप्त कराएं वही अध्यात्म है। उन्होंने मन वचन और कर्म में एकरूपता लाने की आवश्यकता बतलाते हुए कहा कि जीवन को सुखी बनाना चाहते हैं तो इन तीनों में समसंभावित जरूरी है। इसी प्रकार मेडिटेशन के बारे मे उन्होंने कहा की मेडिटेशन में हम शरीर से अलग अर्थात अशरीरी होने का अभ्यास करते हैं, जिससे अंत समय में हमें शरीर का त्याग करने में कोई कठिनाई नहीं होती है।
        दीदी जी ने आगे कहा कि आज चार प्रकार की प्रवृत्ति वाले मनुष्य दिखलाई पड़ते हैं पहला वे जो सर्वश्रेष्ठ आध्यात्मिक जीवन जीने वाले मनुष्य हैं जो आदर्श दिव्य गुणों को धारण कर अभय स्वरूप में रहते हैं पर चिंतन एवं प्रदर्शन से मुक्त रहते हैं, दूसरे वे लोग सात्विक प्रवृत्ति वाले होते हैं जो देवी देवताओं की पूरी आराधना में लगे रहते हैं, तीसरे और चौथे प्रकार वाले राजसिक और तामसिक प्रवृत्ति वाले होते हैं जो लाखों इच्छाओं के जाल में बंद कर विषय उपभोग की पूर्ति के लिए अन्याय पूर्वक धन का संग्रह करने वाले होते हैं। इसी भ्रम में जीने लगते हैं कि वह सर्व संपन्न उपयोगी हैं सिद्ध पुरुष है बलवान और सुखी हैं। यह ब्रह्म उसके अंदर होते रहते हैं कि हम जो चाहे कर सकते हैं इस कारण से भी अनेक प्रकार के जाल में जैसे बनते जाते हैं।
        आपने आगे जीवन जीने की संपूर्ण विधि के बारे में बतलाते हुए कहा कि मनुष्य में जीवन जीने के लिए कौन सी चीज आवश्यक है, मनुष्य जीवन किस प्रकार होनी चाहिए, अपने तीन प्रकार की प्रगति तीन प्रकार का त्याग तीन प्रकार के सुख तीन प्रकार धारणा शक्ति तीन प्रकार के कर्म विस्तार पूर्वक उपस्थित धर्मप्रेमियों के समक्ष व्यक्त किए।
     इस अवसर पर बड़ी संख्या में आए श्रद्धालुओं ने श्रीमद्भगवद्गीता का प्रसाद ग्रहण किया। दीदी ने परमात्मा का ध्यान करवाया करवा कर परम शांति की अनुभूति करवाई

रोटरी क्लब की प्रेरणा से स्व, नवीन मूंदड़ा की स्मृति मे शीतल पेय जल मंदिर का कराया निर्माण

राजेश खोईवाल 
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
बूंदी शहर के कुवारती कृषि उपज मंडी में रोटरी क्लब की प्रेरणा से स्वर्गीय नवीन मूंदड़ा की स्मृति में सांवरिया ट्रेडिंग कंपनी व परिजनों के सहयोग से भीषण गर्मी को देखते हुए कृषि उपज मंडी में आने वाले किसानों को गर्मी से राहत देने के लिए शीतल पेय उपलब्ध कराने के लिए प्याऊ का निर्माण कराया गया । प्रोजेक्ट डायरेक्टर प्रवीण मूंदड़ा ने बताया कि रोटरी क्लब हमेशा गर्मी के दिनों में जनता को राहत देने के लिए पेय जल की व्यवस्था करती है । इसी बात को मध्य नजर रखते हुए स्वर्गीय नवीन मुंदडा की स्मृति में प्याऊ का निर्माण कराया गया है । इस दौरान सचिव सुरेश जागेटिया ,सहायक प्रांत पाल ,घनश्याम जोशी, ऋतुराज दाधीच ,पूर्व सहायक प्रांतपाल लक्ष्मी चंद गुप्ता, महेंद्र जैन ,मोजी नुवाल, नरेश जिंदल ,सुरेश दाखेड़ा, चंद्रभानु लाठी ,लोकेश ठाकुर ,आदित्य भंडारी, राकेश सुवालका, चंद्रप्रकाश सेठी ,निखिल मूलचंदानी ,प्रेम प्रकाश एवरग्रीन सहित स्वर्गीय मुंदड़ा के परिजन , आढ़तिया संघ के पदाधिकारी , सदस्य व किसान मौजूद रहे

Tuesday, April 15, 2025

रोहिन भाटिया की छठी पुण्यतिथि पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर सहित विभिन्न सेवा कार्यक्रम हुवे आयोजित

राजेश खोईवाल 
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
बूंदी 15 अप्रेल।रोहिन भाटिया की छठी पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को बूंदी राजकीय सामान्य चिकित्सालय ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये।शिविर में 31 लोगो ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।ब्लड बैंक में स्व.रोहिन भाटिया को श्रद्धासुमन भी अर्पित किये गये। बूंदी ब्लड बैंक में आयोजित रक्तदान शिविर में ब्लड फॉर लाईफ योजना के संयोजक चर्मेश शर्मा,ब्लड बैंक प्रभारी डॉ ऋषि कछावा,समाजसेवी पंकज भाटिया,जयंत होतवानी,प्रकाश ज्ञानचंदानी आदि ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।

*31 ने किया रक्तदान*

स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में जयंत होतवानी,राहुल भाटिया,सोनिया, प्रकाश ज्ञानचंदानी,नीरज बिलौची,भानूप्रताप सिंह,शक्ति सिंह,धनराज,शिवम शर्मा,पार्षद इरफान इलू,लव जिंदल, विजेंद्र सोलंकी,अंकित श्रृंगी,हरीश श्रृंगी,पंकज जांगिड़,मोहित,गौरव होतवानी,आशीष शर्मा,रितेश कुमार, सैनॉर, नीलेश गौतम, इमरान, अयान,अंकित सिंह,शुभम सोनी,करण,शैलेश सोनी,धर्मराज,मुकेश कुमावत,मोहित जैन,जावेद,नादिर आदि ने रक्तदान किया। शिविर में बूंदी ब्लड बैंक की ओर से डॉ मनीष जैन, डॉ सुशील जैन, एसलटी जाकिर हुसैन,लोकेश गौतम, काउंसलर लक्ष्मी कुमारी गुर्जर, नर्सिंग ऑफिसर किरण राठौर ने व्यवस्था सम्हाली।

*रक्तदान मानवता की सच्ची सेवा*

शिविर में राजस्थान बीज निगम के पूर्व निदेशक चर्मेश शर्मा ने कहा कि रक्तदान मानवता की सच्ची सेवा है।प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान अवश्य करना चाहिये।स्व. रोहिन भाटिया के छोटे भाई राहुल भाटिया ने कहा कि उनके भाई सदैव रक्तदान में बढ़ चढ़कर भाग लेते थे इसलिये उनकी स्मृति में प्रतिवर्ष रक्तदान करते है।समाजसेवी जयंत होतवानी ने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे आत्मसंतुष्टि मिलती है। समाजसेवी प्रकाश ज्ञानचंदानी ने कहा कि स्व. रोहिन भाटिया का निधन उनके परिवार और मित्र गणों के लिये अपूरणीय क्षति है।प्रतिवर्ष स्वैच्छिक रक्तदान और सामाजिक कार्यो के माध्यम से हम उन्हें याद करते है। 


*गौवंश को डाला हरा चारा*

इस अवसर पर मंगलवार प्रातः गोपाल योजना के तहत सैकड़ों गोवंश को डाला हरा चारा डाला गया और बाणगंगा चौथ माता क्षेत्र में वानरों को सब्जियां और फल खिलाये गये।राजस्थान बीज निगम के पूर्व निदेशक चर्मेश शर्मा,रोहिन भाटिया के बड़े भाई समाजसेवी पंकज भाटिया ने बूंदी बहादुर सिंह सर्किल पर गौवंश को हरा चारा डालकर चारा गाड़ियों को गौसेवा के लिये रवाना किया।इस अवसर पर गौसेवक लोकतंत्र गुर्जर,प्रभूलाल मीणा, रमेश सैनी आदि उपस्थित रहे।

परमात्मा में श्रद्धा तथा विश्वास रखता हे वह ज्ञान मार्ग पर अग्रसर होकर परम शांति को प्राप्त कर लेता - गीता दीदी

राजेश खोईवाल 
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के तत्वाधान में तिरुपति विहार स्थित स्थानीय ब्रह्माकुमारीज केंद्र में सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा, गीता ज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन के गीता प्रवचन में नगर परिषद सभापति सरोज अग्रवाल, समाजसेवी नीलू अग्रवाल, केंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी रजनी दीदी,ब्रह्माकुमारी गीता दीदी ने गीता माता की पूजा कर दीप प्रज्वलन किया एवं नगर परिषद सभापति सरोज अग्रवाल ने कथा करता है गीता दीदी का सोल ओढ़ कर स्वागत अभिनंदन किया ।
गीता प्रवचन के दूसरे दिन योग शक्ति गीता दीदी ने कहा कि गीता माना भगवान और अर्जुन का संवाद। जब किसी मनुष्य के जीवन में विषम परिस्थितियां आती है तो वह मन ही मन भगवान से संवाद करता है। हमने अपने जीवन को इतना जटिल बना दिया है कि जीवन में उलझने दिखाई देती है। यदि हम अपने जीवन के उद्देश्य को निश्चित कर ले तो हम जीवन के द्वंद को समाप्त कर सकते हैं । 
योग शक्ति गीता दीदी ने सांख्य योग अर्थात आत्मज्ञान और स्थितप्रज्ञ अवस्था का वर्णन करते हुए कहा कि यह शरीर ही कर्म करने का क्षेत्र है । इस शरीर द्वारा किए गए कर्म संस्कार के रूप में सामने आते हैं । जीवन में आने वाले सुख और दुख हमारे ही अच्छे या बुरे कर्मों का परिणाम है । गीता में हिंसक युद्ध की बात नहीं की गई है । जीवन में हर घड़ी संघर्ष करना पड़ता है जब हम नकारात्मक भावना के साथ संघर्ष करते हैं । तब जीवन कठिन लगने लगता है।
 आगे उन्होंने आत्मा की शास्वतता के बारे में बतलाते हुए कहा कि आत्मा अविनाशी है, वह कभी मरती नहीं है। प्रकृति के पांच तत्व भी उसे नुकसान नहीं पहुंचा सकते , सांसारिक बंधनों में बंद कर आत्मा कमजोर होती है। अवगुणों के वस होने से उसकी प्रभा कम हो जाती है । जैसे हम नया वस्त्र धारण करने के लिए पुराना वस्त्र उतार देते हैं वैसे ही आत्मा भी नया शरीर धारण करने के लिए पुराने शरीर का त्याग करती है। इसीलिए देह त्याग करने पर दुखी होने की जरूरत नहीं है । जब हम बाल्यावस्था से युवावस्था में और यौवन अवस्था से बुढ़ापे में जाने पर दुखी नहीं होते तो आत्मा के देह त्याग करने पर भी दुखी नहीं होना चाहिए । आगे उन्होंने बतलाया कि जिसने अपने शरीर की इंद्रियों को वश किया हुआ है वह अपरिग्राही है। वह कर्म बंधन में नहीं बंधता । जो द्वंदो से परे है । सफलता - असफलता में समान रहता है। जो संगदोष की आसक्ति से रहित और अभिमान से मुक्त स्थिर बुद्धि है ,ऐसी संतुष्ट आत्मा के पूर्व के सारे विकर्म ज्ञान यज्ञ से दग्ध हो जाते हैं। ज्ञान यज्ञ से बुद्धि का शुद्धीकरण होता है । पाप आत्मायें भी ज्ञान नैया के द्वारा संसार सागर को पार कर जाती है।
भगवान अर्जुन से कहते हैं कि जिसने इंद्रियों के संयम से वासनाआओं को जीता है । जिसकी साधना में आसक्ती नहीं है और जो परमात्मा में श्रद्धा तथा विश्वास रखता है ,वह ज्ञान मार्ग पर अग्रसर हो कर परम शांति को प्राप्त कर लेता है । इसके विपरीत विवेकहीन श्रद्धारहित संशय युक्त आत्मा पुरुषार्थ के मार्ग से भ्रष्ट हो जाती है और परम शांति से वंचित हो जाती है ।
योग शक्ति गीता दीदी ने श्रीमद भगवत गीता के रहस्यों को स्पष्ट करते हुए कहा कि आज का मानव अपने जीवन को जी तो रहा है, लेकिन वह अपने सही स्वरूप और सत्य से बहुत दूर है। श्रीमत भगवत गीता हमें तीनों कालों का स्पष्ट परिचय देती है - हम कौन थे, क्या हैं और क्या बनने वाले हैं। उन्होंने कहा कि गीता हमें संतुलित जीवन जीने की कला सिखाती है, जिसके द्वारा हमें यह ज्ञान प्राप्त होता है कि क्या होना चाहिए और क्या नहीं होना चाहिए।
*सात्विक जीवन और खान-पान*
उन्होंने अपने वक्तव्य में बताया हमें अपने खान-पान पर भी बहुत ध्यान देना होगा। हमें ऐसा भोजन करना चाहिए जो हमारे दैवीय गुणों को बढ़ाए, न कि आसुरी गुणों को। उन्होंने कहा कि आसुरी संस्कारों को लेकर चलने से कर्मबंधन बनते हैं और क्रोध, मोह, लोभ, अहंकार के वश होकर किए गए कर्म हमें बंधनों में बांधते हैं।
*कर्मबंधन से मुक्ति*
योग शक्ति गीता दीदी ने बताया कि अगर हम स्वाध्याय, स्व चिंतन और तप करेंगे और परमात्मा के मार्गदर्शन पर चलेंगे, तो हम कर्मबंधनों से मुक्त हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि अपशब्दों को बोलकर और क्रोध के वश होकर किए गए कर्म भी हमें बंधनों में बांधते हैं। योग शक्ति गीता दीदी जी ने अर्जुन और दुर्योधन के उदाहरण के माध्यम से समझाया कि अर्जुन ने संसार को छोड़कर परमात्मा को चुना और अपनी समस्याओं का समाधान पाया, जो पूरे विश्व के लिए मार्गदर्शन बन गया। दूसरी ओर, दुर्योधन ने अपनी समस्याओं के समाधान के लिए गलत मार्ग और सलाहकारों को चुना, जिससे उसका राज्य और चरित्र दोनों नष्ट हो गए और वह अपने कुल के विनाश का कारण बना।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में आए श्रद्धालुओं ने भगवत प्रसाद ग्रहण किया

Monday, April 14, 2025

भाजपा ने बाबा साहब की 135वी जयंती पर पौधारोपण कर समाज को हरा भरा रखने का दिया संदेश,रामेश्वर मीणा

राजेश खोईवाल 
बूंदी  (राजस्थान टीवी न्यूज)
बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की 135 वीं जन्म जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे बाबा साहब अंबेडकर सेवा सप्ताह पखवाड़े के दौरान आज नवनिर्मित शहीद स्मारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय उद्यान रजत ग्रह निर्माण समिति में 21 अशोक के वृक्ष लगाए गए।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रामेश्वर मीणा ने कहा कि ऐसे महापुरुषों के जन्मोत्सव के अवसर पर वृक्ष लगाकर समाज को हरा भरा रखने का संदेश दिया जाए ताकि महापुरुषों को सदैव याद रखा जा सके और शुद्ध पर्यावरणीय वातावरण बना रहे। 
इस दौरान डॉक्टर अंबेडकर सेवा पखवाड़े के जिला संयोजक राकेश बोयत, महिला संयोजिका रजनी छावड़ा, शहर अध्यक्ष राजकुमार श्रृंगी स्थापना दिवस कार्यक्रम के शहर संयोजक अशोक जैन ,डॉक्टर अंबेडकर पखवाड़े के शहर संयोजक उमेश आर्य सहसंयोजक कमलेश वर्मा प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा की उपाध्यक्ष आशा मीणा पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल सभापति सरोज अग्रवाल भाजपा नेता भरत शर्मा ,पार्षद रामराज अजमेरा,पार्षद हरिशंकर सैनी वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक दिनेश विजय वर्गीय ,राजीव पावा एवं गणमान्य कॉलोनी वासी उपस्थित रहे।

Sunday, April 6, 2025

नवमी के अवसर पर कन्या पूजन एवं बाल विवाह रोकने एवं बेटी बचाओ बेटी बचाओ की शपथ दिलाई

राजेश खोईवाल 
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
कोटा वुमन वेलफेयर आर्गेनाइजेशन आफ वर्ल्ड की कोटा शाखा द्वारा अपनी सहयोगी संस्थाओं यूनिकल्चर ट्रस्ट आफ इंडिया एवं सोसायटी हेज़ ईव के साथ नवमी पर हर वर्ष की भांति कन्या पूजन और वंचित वर्ग की महिलाओं को निःशुल्क परिधान वितरण का कार्यक्रम टीलेश्वर महादेव मंदिर के पास घोडा बस्ती में आयोजित किया गया प्रोजेक्ट डायरेक्टर अनिता वाघेला ने बताया कि वंचित वर्ग की महिलाओं और बालिकाओं को पूजन करके निःशुल्क परिधान वितरण एवं बालिकाओं को शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया। इस अवसर पर वूमन वेलफेयर आर्गेनाइजेशन आफ वर्ल्ड की अध्यक्ष नीतू मेहता भटनागर ने बस्ती वासीयों को भविष्य में हर सम्भव सहयोग का आश्वासन दिया गया तथा सभी बस्ती वासियों को बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ एवं बाल विवाह रोकने की शपथ भी दिलाई गई। इस मौके पर संस्था के राकेश पुरुस्वानी, दीपू राजी, डॉ प्रिति राठौड़, डॉ ज्योति खटवानी और गौरव भटनागर का आयोजन में विशेष सहयोग रहा

राजस्थान पेंशनर मंच के मुख्य संरक्षक पुरुषोत्तम पारीक ने अपने पद से दिया त्यागपत्र

राजेश खोईवाल 
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
 राजस्थान पेंशनर मंच के मुख्य संरक्षक सामाजिक कार्यकर्ता पुरुषोत्तम पारीक ने अपने पद से त्यागपत्र दिया, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सूरज प्रकाश टाक को इस्तीफा भेजा। राजस्थान पेंशनर मंच के मुख्य संरक्षक सामाजिक कार्यकर्ता पुरुषोत्तम पारीक ने बताया की बूंदी जिले में राजस्थान पेंशनर मंच की स्थापना प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सूरज प्रकाश टाक ने मेरे निवेदन पर बूंदी जिले में की थी। लेकिन जिला कार्यकारिणी को पूरी तरह से अवलोकन करने पर पाया की सो व्यक्तियों में 80 व्यक्ति एक ही जाती की उपजाति के लोग हैं तथा एक ही संवर्ग के पेंशनर्स भी 80% से अधिक है तथा एक विपक्ष की राजनीतिक पार्टी विशेष के लिए कार्य करने को जबरदस्ती प्रोत्साहित किया जाता हैजबकि पेंशनर्स मंच मै सभी जाति, वर्ग , संवर्ग एवं राजनीतिक विचारधाराओंके पेंशनर्स है पेंशनर्स मच मै पदाधिकारी एक ही जाति के होने के साथ-साथ वह आपस में रिश्तेदार हैं इन सभी विषयों को लेकर हमने काफी संघर्ष किया लेकिन दुर्भावनाओं के चलते राजस्थान पेंशनर मंच को चंद लोगों ने अपनी जागीर समझ ली इन्हीं सब बातों को मध्य नजर रखते हुए मैंने अपना त्यागपत्र राजस्थान पेंशनर मंच के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सूरज प्रकाश टाक को भेज दिया है तथा कोटा संभाग के प्रभारी विद्यासागर शर्मा एवं संभाग के अध्यक्ष अजय चतुर्वेदी को भी सूचित किया है पारीक ने कहा है की उन्होंने सदैव चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से लेकर राजस्थान राज्य प्रशासनिक अधिकारियों के संगठन को चलाने वाले अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के जिला अध्यक्ष, कोटा संभाग प्रभारी एवं प्रदेश संगठन में कार्य किया है जिसमें सभी जाति को समान रूप से प्रतिनिधित्व दिया जाता है तथा राज्य कर्मचारी के सभी संवर्ग के लोगों को जोड़कर रखा जाता है बूंदी जिले में इन्होंने राजस्थान पेंशनर मंच बूंदी को जेब की संस्था बना रखा है और जिसका उदाहरण है राष्ट्रीय पर्व पर भी दूसरे लोगों के बैनर के नीचे राष्ट्रीय पर्व मनाया गया

Thursday, April 3, 2025

परशुराम जयंती पर निकलेगी विशाल वाहन रैली,पोस्टर का विमोचन कर रैली को भव्य बनाने का लिया संकल्प

राजेश खोईवाल 
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज) अप्रैल
भगवान परशुराम जयंती महोत्सव को लेकर शहर के वैष्णोदेवी मंदिर में सर्व ब्राह्मण महासभा समिति की बैठक आयोजित हुई ओर विशाल वाहन रैली के फोल्डर का विमोचन हुआ जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मिथिलेश दाधीच व जयंती संयोजक नरेन्द्र गौतम ने की व संचालन मंत्री राजेन्द्र भारद्वाज ने किया।
बैठक में सभाध्यक्ष घनश्याम दुबे पीयूष शर्मा ने बताया कि 29 अप्रैल को आयोजित होने वाली विशाल वाहन रैली एवं शोभायात्रा मंशापूर्ण गणेश मंदिर से दोपहर 3 बजे प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख बाजारों में होकर परशुराम सर्किल आजाद पार्क में सम्पन्न होगी जिसमें जिले भर से बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग सपरिवार दुपहिया व चौपहिया वाहन लेकर सम्मिलित होंगे जिसके बाद परशुराम वाटिका में महाप्रसादी होगी।
 
बैठक में ब्राह्मण समाज के सभी घटकों का प्रतिनिधित्व करने वाले अध्यक्ष मय कार्यकारणी उपस्थित रहे जिसमें गौतम समाज जिलाध्यक्ष मनीष गौतम,सनाढ्य आदिगोड़ अध्यक्ष राजेन्द्र डिंगल दाधीच समाज अध्यक्ष अशोक दाधीच श्रृंग समाज अध्यक्ष रमाकांत श्रृंगी, चंदेरिया समाज अध्यक्ष अजय शर्मा, हेमन्त बृजवासी सारस्वत समाज अध्यक्ष सत्यनारायण सारस्वत रविन्द्र चतुर्वेदी ने विशाल वाहन रैली में जगह जगह स्वागत द्वार लगाकर भव्य बनाकर सफल संचालन का संकल्प लिया।

 बैठक को संबोधित करते हुए युवा जिलाध्यक्ष विकास सनाढ्य धनंजय शर्मा ने बताया कि आगामी 20 अप्रैल रविवार को शास्त्र व शस्त्र(फरसा) पूजन कार्यक्रम परशुराम वाटिका में किया जाएगा।

बार एसोशिएशन के अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा भाजपा नेता भरत शर्मा कांग्रेस नेता चर्मेश शर्मा राजकुमार श्रृंगी सत्येश शर्मा गौरव शर्मा राजेन्द्र व्यास संजय शर्मा सुनीत शर्मा पुरुषोत्तम पारीक किरण शर्मा अशोक तलवास संतोष कटारा पं.सतीश शर्मा संदीप श्रृंगी महेश शर्मा दिनेश दाधीच मुकेश दाधीच राजेश चतुर्वेदी अशोक सेक्रेट्री नवल गौतम मुकेश भारद्वाज मुकेश श्रृंगी लोकेश सुखवाल अवधेश बिहारी शर्मा युवा नगर अध्यक्ष केशव त्रिवेदी स्वप्नेश शर्मा हरिओम गौतम राजन पालीवाल एड.मुकेश जोशी अमित श्रृंगी नीरज पांडेय मनीष तिवारी चंद्रप्रकाश जोशी संदीप चतुर्वेदी महर्षि दाधीच चंदन शर्मा सुरेश शर्मा प्रिंस शर्मा नवीन शुक्ला महावीर तिवारी चेतन पंचोली अंशु दाधीच रामचरण दाधीच अमित गौतम मुरली दाधीच ओमप्रकाश शर्मा अनिल चतुर्वेदी रोहिताश्व शर्मा कमलेश शर्मा बंटी गौतम संदीप शर्मा कुलदीप गौतम नरेन्द्र तिवारी मनोज गौतम कीर्ति सुखवाल मीनू शर्मा सुलक्षणा शर्मा रेखा शर्मा अरुणा चतुर्वेदी अनिता व्यास आदि मौजूद रहे

Wednesday, April 2, 2025

कन्याकुमारी में आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में युवाओं ने बढ़चढ़ कर किया रक्तदान

राजेश खोईवाल 
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
कन्याकुमारी, रक्त की कमी को दूर करने व जरूरतमंद मरीजों का जीवन बचाने के लिए विशाल योगदान शिविर किया आयोजन असारीपल्लम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया
रक्तदान शिविर मननविलई स्पोर्ट्स एंड सर्विस क्लब (एमएसएससी), स्प्रेड स्माइल चैरिटी, कन्याकुमारी नर्स वेलफेयर ट्रस्ट और असारीपल्लम सरकारी अस्पताल के ब्लड बैंक स्टाफ द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया था।कन्याकुमारी में आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में युवाओं ने बढ़चढ़ कर किया रक्तदान
यह रक्तदान शिविर विशेष रूप से आयोजित किया गया था जिसका उद्देश्य रक्तदान करके गंभीर बीमार मरीजों का जीवन बचाना है।
 सुभाष ने आज 71वीं बार रक्तदान किया, तथा स्कॉट क्रिश्चियन कॉलेज के एम.ए. अंग्रेजी के छात्रों ने भी रक्तदान किया।
विश्व मानवाधिकार एवं अपराध रोकथाम आयोग के सचिव रोटेरियन कर्नल विनो देवराज ने शिविर में रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करते हुवे रक्तदान शिविर आयोजन करने वाले ओर सभी रक्तदाताओं के प्रति आभार प्रकट कर बधाई व्यक्त की।

मेघवाल छात्र परिषद की जिला कार्यकारिणी की घोषणा

राजेश खोईवाल  बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज) बूंदी। मेघवाल छात्र परिषद की बैठक रविवार को गणेश बाग देवपुरा स्थित बाबा रामदेव मंदिर प...