ad
Monday, August 28, 2023
आशा सहयोगिनीयो ने जिला अध्यक्ष रेखा पाराशर के नेतृत्व में राजस्थान राज्य मेला प्राधिकरण के सदस्य भरत शर्मा को मुख्यमंत्री के नाम सोपा ज्ञापन
राजेश खोईवाल बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज़) आशा सहयोगिनी संघ, बूंदी की जिला अध्यक्ष रेखा पाराशर के नेतृत्व में संघ के पदाधिकारियो व सदस्यों ने राजस्थान राज्य मेला प्राधिकरण के सदस्य भरत शर्मा को मुख्यमंत्री माननीय अशोक गहलोत के नाम ज्ञापन दिया और मांग की कि एक ही छत के नीचे आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं आशा सहयोगिनी काम करती है, सभी का काम भी लगभग एक जैसा ही है, परंतु सभी के वेतन में अंतर है। राजस्थान सरकार ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका की सेवानिवृत्ति पर दो से तीन लाख रूपए देने की घोषणा की है, इसमें आशा सहयोगिनियों को छोड़ दिया है। आशा सहयोगिनियों को समय पर वेतन भी नहीं मिलता है, फिर भी पूरी निष्ठा व ईमानदारी से आशा सहयोगिनिया अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रही है और अपनी सेवाएं दे रही है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका के समान ही आशा सहयोगिनियों को भी सेवानिवृत्ति पर दो से तीन लाख रुपए दिए जाने चाहिए और इनका समय पर वेतन दिया जाना चाहिए। इस दौरान जाहिदा बानो, रेखा शर्मा, शिमला गोस्वामी, गुड्डी, हसीना, मीनाक्षी वर्मा, लीला नायक, कुंजलता नायक आदि मौजूद रही।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
बूंदी में अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बहादुर सिंह सर्किल से नैनवां रोड तक शुरू हुआ अभियान
राजस्थान टीवी न्यूज़ बूंदी। शहर में बढ़ते अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई शुरू की। बहादुर सिंह सर्किल से नै...
-
राजेश खोईवाल बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज) कारागार रेंज जयपुर-भरतपुर के उप महानिरीक्षक सुमन मालीवाल द्वारा वार्षिक जेल निरीक्षण ...
-
राजस्थान टीवी न्यूज़ बूंदी। शहर में बढ़ते अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई शुरू की। बहादुर सिंह सर्किल से नै...
-
राजेश खोईवाल बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज) बून्दी।कोटा रेंज आईजी राजेन्द्र प्रसाद गोयल के निर्देशानुसार एंव एसपी बून्दी राजेन्द्...
No comments:
Post a Comment