राजेश खोईवाल (राजस्थान टीवी न्यूज) बालोतरा। जिले में अवैध बजरी कारोबार लगातार बढ़ता जा रहा है। पुलिस की कार्रवाई के बाद बजरी माफिया बेखौफ खनन और परिवहन कर रहे है। समदड़ी पुलिस ने खेजड़ियाली गांव लूनी नदी के बहाव वाले इलाकों से अवैध बजरी खनन करते दो डंपर व एक स्विफ्ट कार को जब्त किया है। वहीं, दो युवकों को पकड़ा है। पुलिस के अनुसार खेजड़ियाली में अवैध बजरी खनन व परिवहन की रोकथाम के लिए नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान एक स्विफ्ट कार और बजरी से भरे दो डंपर लूनी नदी बहाव इलाके पातों का बाड़ा में से अवैध बजरी भरकर आ रहे थे। बजरी जेसीबी से सुरेंद्र सिंह और नरेंद्र सिंह की ओर से भरवाने की बात सामने आई है। एसपी कुंदर कंवरिया ने बताया कि समदड़ी थानाधिकारी गीता कुमार मय पुलिस टीम ने गाड़ियों को रुकवाने का इशारा किया। लेकिन वाहन ड्राइवरों ने वाहनों को भगाने का प्रयास किया। इस पर वाहन के जरिए डंपर रुकवाने का प्रयास किया गया। तो डंपर ड्राइवरों ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से ऊपर चढ़ाने की कोशिश की। पुलिस ने पीछा करके दो डंपरों और कार को जब्त पकड़ लिया। पुलिस टीम ने रोशन खा पुत्र निजाम खान निवासी भुर्जगढ़ पर्बतसर पुलिस थाना फलसुंड जैसलमेर और किशन चौधरी पुत्र भोमाराम निवासी बीआर बिरला स्कूल सामने झंवर रोड़ जोधपुर को गिरफ्तार किया है। वहीं एक ड्राइवर भागने में सफल रहा। इनके खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने सहित एमएमडीआर एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया है। कार्रवाई में हेड कॉन्स्टेबल जगदीश, कॉन्स्टेबल राकेश कुमार, रेवंतसिंह और जगदीश प्रसाद शामिल रहे।
ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
बागेश्वर धाम सरकार के खिलाफ कथित मिथ्या आरोपों पर कार्रवाई की मांग, जिलाउपखंड अधिकारी को दिया ज्ञापन*सुंदरकांड मंडल बूंदी के नेतृत्व में विभिन्न संगठनों ने किया समर्थन, पुतला दहन और आपत्तिजनक बयानबाजी पर जताई कड़ी आपत्ति
राजेश खोईवाल बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज़) बूंदी, 06 नवम्बर 2026।* पूज्य बागेश्वर धाम सरकार के खिलाफ कथित अनर्गल एवं मिथ्या आरोप ...
-
राजेश खोईवाल बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज) कारागार रेंज जयपुर-भरतपुर के उप महानिरीक्षक सुमन मालीवाल द्वारा वार्षिक जेल निरीक्षण ...
-
राजस्थान टीवी न्यूज़ बूंदी। शहर में बढ़ते अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई शुरू की। बहादुर सिंह सर्किल से नै...
-
राजेश खोईवाल बूंदी (राजस्थान टीवी न्युज) बूंदी 25 अक्टूबर को पुरानी धानमंडी में 53 गौत्र जमात लोहारान काठेड़ा एवं बूंदी लोहारान...
No comments:
Post a Comment