ad

Saturday, May 18, 2024

नई दिल्ली: रूस ने भारत से खरीदे 33 हज़ार करोड़ के ‘मेड इन इंडिया’ हथियार, किया भारतीय रुपये में पेमेंट

राजेश खोईवाल (राजस्थान टीवी न्यूज) नई दिल्ली:* भारत और रूस की दोस्ती किसी से भी छिपी नहीं है। रूस जब सोवियत संघ का हिस्सा था, तभी से उसके भारत से अच्छे संबंध रहे हैं। रूस बनने के बाद भी ये संबंध बरकरार रहे और समय के साथ दोनों देशों की दोस्ती भी मज़बूत होती गई। आज भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की लीडरशिप में दोनों देश बेहद ही अच्छे दोस्त हैं। रूस ने हमेशा ज़रूरत पड़ने पर भारत की मदद की है, तो यूक्रेन युद्ध के बाद जब दुनिया के कई बड़े देशों ने रूस का बहिष्कार कर दिया तब भारत ने रूस का साथ दिया और समर्थन करना भी नहीं छोड़ा। दोनों देश लंबे समय से डिफेंस सेक्टर में भी पार्टनर रहे हैं। लंबे समय तक हथियार खरीदने के लिए भारत ने रूस पर ही भरोसा जताया है। रूस ने हमेशा ही भारत को बेहतरीन हथियार मुहैया कराए हैं। पर हाल ही में कुछ ऐसा हुआ जिसकी उम्मीद शायद ही किसी ने की होगी। रूस ने हाल ही में भारत से हथियार खरीदे हैं।

*रूस ने खरीदे ‘मेड इन इंडिया’ हथियार:*

हाल ही में रूस ने भारत से ‘मेड इन इंडिया’ डिफेंस इक्विपमेंट्स और हथियार खरीदे हैं। यूक्रेन के खिलाफ चल रहे युद्ध की वजह से रूस के पास भी हथियारों की कमी हो रही है। रूस ने कुछ समय पहले नॉर्थ कोरिया से हथियार खरीदे थे और वो फुस्स निकले थे। ऐसे में अब रूस ने ‘मेड इन इंडिया’ हथियारों पर भरोसा जताया है।

*33 हज़ार करोड़ के हथियार खरीदे, किया भारतीय रुपये में पेमेंट:*

रूस ने भारत से छोटी-मोटी मात्रा में नहीं, बल्कि बड़ी संख्या में हथियार खरीदे हैं। रूस ने भारत से 4 बिलियन डॉलर्स की कीमत के हथियार खरीदे हैं जिनकी भारतीय करेंसी में वैल्यू करीब 33 हज़ार करोड़ रुपये है। खास बात यह भी है कि इन हथियारों की खरीद का पेमेंट रूस ने डॉलर में नहीं, बल्कि भारतीय रुपये में ही किया है!

No comments:

Post a Comment

साइबर क्राइम एक्सपर्ट प्रताप ने अनजान बहन के लिए डोनेट की एसडीपी टीम जीवनदाता के प्रयास से ग्रामीण क्षेत्र में मरीजों को मिल रही एसडीपी

राजेश खोईवाल कोटा (राजस्थान टीवी न्यूज़) कोटा.टीम जीवन दाता द्वारा त्यौहार के सीजन में भी लोगों की निरंतर मदद की जा रही है, ऐसे ...