ad

Sunday, November 3, 2024

पार्षद मोनिका शेरगड़ियां ने वार्ड 13 में सफाई सैनिकों का किया सम्मान

राजेश खोईवाल
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
वार्ड 13 की पार्षद मोनिका शेरगड़िया द्वारा आज दीपावली के पर्व पर सफाई कर्मियों द्वारा वार्ड में किये गए सफाई कार्यों की प्रशंसा करते हुए माला पहनाकर मिठाई देकर सम्मानित किया
गौरतलब है कि दीपावली पूर्व हर घर सफाई के दौरान बड़ी तादाद में कूड़ा करकट निकलता है जिसे वार्ड से हटाने में कर्मियों को कड़ी मेहनत करनी पड़ती है
सम्मान के दौरान सफाई इंस्पेक्टर कालू लाल हरित,जमादार लोकेश कचोटिया,जमादार दीपक झावा, सफाई कर्मी,संजय, किशन,श्याम लाल ,राजेन्द्र विक्रम ,मोनू,सुरेखा,ममता आदि का पार्षद मोनिका शेरगड़िया, पूर्व पार्षद राजेश शेरगड़िया रमेश कहार ने माला पहनाकर उपहार मिठाई देकर सम्मानित किया
पार्षद ने बताया कि जब दीपावली पर हर घर मे सफाई होती है तो कर्मियों  अधिक मेहनत करके वार्ड की सफाई व्यवस्था दुरस्त रखी जाती है इनके सम्मान से अन्य लोगो को भी प्रेरणा मिलती है

No comments:

Post a Comment

महर्षि गुरु वशिष्ठ जयंती महोत्सव पर कल निकलेगी भव्य शोभायात्रागुरु वशिष्ठ पूजन, भामाशाह सम्मान, पारितोषिक वितरण, महाआरती व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे आयोजित

राजेश खोईवाल (राजस्थान टीवी न्यूज़) बूंदी, 14 सितंबर। राजस्थान सनाढ्य आदिगौड़ ब्राह्मण महासभा जिला बूंदी के तत्वावधान में महर्...