ad

Monday, February 17, 2025

जयपुर: राजस्थान आय से अधिक संपत्ति मामले में PWD अधिकारी दीपक मित्तल के ठिकानों पर ACB का छापा, करोड़ों की बेनामी संपत्ति का खुलासा, बैंक लॉकर से मिला सोना-चांदी


राजेश खोईवाल (राजस्थान टीवी न्यूज़) February 18, 2025*
जयपुर: राजस्थान. आय से अधिक संपत्ति मामले में PWD अधिकारी दीपक मित्तल के ठिकानों पर ACB का छापा, करोड़ों की बेनामी संपत्ति का खुलासा, बैंक लॉकर से मिला सोना-चांदी
राजस्थान में आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने PWD विभाग के अधिशाषी अभियंता (XEN) दीपक मित्तल के ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई जयपुर, उदयपुर, अजमेर, ब्यावर, जोधपुर और हरियाणा के फरीदाबाद में स्थित उनके आवासों पर एक साथ की गई। ACB की टीम ने रविवार सुबह से शुरू हुई इस कार्रवाई में नकदी, सोने-चांदी के आभूषण, प्लॉट, बैंक बैलेंस और करोड़ों की बेनामी संपत्ति का खुलासा किया है।

*बैंक लॉकर से मिला सोना-चांदी:*

ACB टीम ने बरकत नगर स्थित PNB बैंक के लॉकर की जांच में 2 किलो सोना और 4 किलो चांदी के आभूषण बरामद किए। इससे पहले, ACB ने दीपक मित्तल के 6 अलग-अलग ठिकानों पर भी छापा मारा था।

*छापे में बरामद संपत्ति:*

✅ 50 लाख रुपये नकद
✅ 2 किलो सोना और 4 किलो चांदी के आभूषण
✅ 18 बैंक खातों में 40 लाख रुपये जमा
✅ म्यूचुअल फंड निवेश - 50 लाख रुपये
✅ जयपुर, उदयपुर, अजमेर और ब्यावर में 15 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति
✅ लग्जरी वाहनों की कुल कीमत - 15 लाख रुपये

*आय से 200% अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप:*

ACB की प्रारंभिक जांच में पता चला कि दीपक मित्तल ने अपनी वैध आय से 4.02 करोड़ रुपये अधिक की संपत्ति अर्जित की है।

*महंगी शिक्षा और अन्य दस्तावेज भी बरामद:*

मित्तल के बच्चों की पढ़ाई से जुड़े दस्तावेजों के अनुसार, वे जयपुर के सेंट जेवियर्स स्कूल, जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी और एम्स गोरखपुर में पढ़ रहे हैं। जांच में करीब 70 लाख रुपये की फीस और बीमा पॉलिसियों में किए गए निवेश के दस्तावेज भी मिले।

*ACB की कार्रवाई जारी:*

ACB की टीम DYSP अभिषेक पारिक के नेतृत्व में तलाशी अभियान जारी रखे हुए है। अधिकारियों के अनुसार, PWD अधिकारी दीपक मित्तल और उनकी पत्नी को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। जांच में और भी बड़े खुलासे होने की संभावना है।

No comments:

Post a Comment

मेघवाल छात्र परिषद की जिला कार्यकारिणी की घोषणा

राजेश खोईवाल  बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज) बूंदी। मेघवाल छात्र परिषद की बैठक रविवार को गणेश बाग देवपुरा स्थित बाबा रामदेव मंदिर प...