बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
बूंदी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला संगठन द्वारा शनिवार को मातृ एवं शिशु चिकित्सालय में भर्ती महिला प्रसूताओं को समाजसेवीका अधिवक्ता दिव्या डोगरा की अगुवाई में फल वितरित किए गए । इस दौरान महिला दिवस पर जन्म लेने वाली बालिकाओं को महिलाओं ने आशीर्वाद प्रदान किया और माताओ का सम्मान किया । डोगरा ने महिलाओं के स्वास्थ्य की जानकारी मिली और सभी महिलाओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि वह हमेशा जरूरत पड़ने पर महिलाओं का सहयोग करेगी । उन्होंने सरकार द्वारा चलाए जा रही योजनाओं की जानकारी भी महिलाओं को दी । इस दौरान सभापति सरोज अग्रवाल ,पार्षद मोनिका शेरगड़िया ,माया गोस्वामी , आराधना माथुर, अंजली पाठक, मेघा मीणा , अंशु मीणा ,अनामिका गोस्वामी सहित महिलाएं मौजूद रही
No comments:
Post a Comment