ad

Sunday, August 31, 2025

राजस्थान आयुर्वेद चिकित्सक संघ के निर्विरोध संभागीय अध्यक्ष मनोनित हुवे डॉ रमाकांत मंडावत

राजेश खोईवाल 
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
राजस्थान आयुर्वेद चिकित्सक संघ द्वारा चिकित्सक हितों की रक्षार्थ कोटा संभाग के चारों जिलों की संभाग स्तरीय कार्यकारिणी के संयुक्त रूप से गठन की आवश्यकता पर जोर दिया जा रहा था। इस क्रम में संभाग के चारों जिले कोटा, बूंदी, बारां, झालावाड़ के जिलाध्यक्षों व सभी चिकित्सकों ने संभाग स्तरीय कार्यकारिणी के गठन की भी घोषणा आज की गई,, जहां चारों जिलाध्यक्षों और सभी चिकित्सकों की उपस्थिति में सर्व सम्मति से हमारे प्रिय बूंदी जिलाध्यक्ष डॉ रमाकांत जी मंडावत को संभाग कार्यकारिणी का निर्विरोध संभागीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया ।।। 
प्रदेश कार्यकारिणी को अपने कर्तव्यों के प्रति सजग करने के साथ ही कोटा संभाग के चारों जिलों के चिकित्सक हितों की रक्षार्थ और भविष्य में किसी भी तरह की आपदा समस्या से संगठित रूप से निपटने लड़ने के लिए इस संभाग स्तरीय कार्यकारिणी का गठन किया गया है। कार्यकारिणी का विस्तार भी सर्वसम्मति से अगले दो दिन में करके सभी चिकित्सकों को अवगत करा दिया जाएगा।। लंबे समय से आयुर्वेद चिकित्सकों द्वारा प्रदेशाध्यक्ष पद का संभाग से प्रतिपूरित करने की मांग उठ रही है ।।संभाग की इस पहल को प्रदेश संगठन के मुखिया के नए दावेदार के रूप में देखा जा रहा है।। नए अध्यक्ष डॉ मंडावत ने चिकित्सकों के हितार्थ हर संभव प्रयास करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई व सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
डॉ रमाकांत मंडावत के निर्विरोध संभागीय अध्यक्ष नियुक्त होने की सूचना मिलने पर चिकित्सको में खुशी की लहर फैल गई है और डॉ मंडावत के रिस्तेदारो मित्रो और शुभचिंतकों द्वारा बधाई देने का तांता लगा हुआ है

लोक सभा अध्यक्ष के ओएसडी दत्ता को राजस्थान गौरव सम्मान*-जनसेवा से खेलों तक राजीव दत्ता बने मिसाल-पुलिस सेवा में निडर छवि, लोकसभा में सेतु और कुश्ती में नई पहचान

राजेश खोईवाल 
(राजस्थान टीवी न्यूज) जयपुर। संस्कृति युवा संस्थान की ओर से आयोजित 31वें राजस्थान गौरव समारोह में लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला के ओएसडी, राजस्थान के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और राजस्थान कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजीव दत्ता को राजस्थान गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया है। राजधानी जयपुर के पंच सितारा होटल में आयोजित एक भव्य समारोह में राज्यपाल डा. हरिभाऊ बागड़े ने दत्ता को यह सम्मान दिया। 

राजस्थान पुलिस सेवा में रहते हुए बूंदी और झालावाड़ में दत्ता ने कुख्यात अपराधियों पर नकेल कसकर कानून-व्यवस्था को मजबूत किया। साहसिक कार्यों के लिए उन्हें गैलेंट्री प्रमोशन भी मिला। जयपुर नगर निगम और जेडीए में रहते हुए उन्होंने अवैध वसूली व अवैध निर्माण के खिलाफ निर्णायक अभियान चलाया। रेहड़ी-पटरी वालों से अवैध वसूली करने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई कर सजा दिलाई। आबकारी विभाग में अवैध शराब के खिलाफ सफल अभियान चलाया।

इस बीच लोक सभा अध्यक्ष बनने के बाद कोटा-बूंदी के सांसद ओम बिरला ने उन्हें अपना ओएसडी नियुक्त किया। ओएसडी के रूप में दत्ता ने जनता और संसद के बीच सेतु का काम किया। विधायी व प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सुदृढ़ करने में अहम योगदान देने के साथ उन्होंने लोक सभा सचिवालय की प्रक्रियाओं को बेहतर बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला के विदेश के प्रत्येक दौरे पर भी दत्ता उनके साथ रहे तथा भारत के अन्य देशों से संसदीय संबंधों को मजबूत बनाने तथा विदेश में रह रहे प्रवासी भारतीयों के विषयों को संबंधित सरकारों तके पहुंचाने में भी उनके प्रयास सराहनीय रहे।

राष्ट्रीय स्तर के हैंडबॉल खिलाड़ी रहे दत्ता ने कुश्ती को नई ऊँचाई देने का बीड़ा उठाया। राजस्थान कुश्ती संघ का अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद उनके द्वारा पहलवानों को दिए गए सम्बल के कारण ही राजस्थान के पहलवानों ने अंडर-17 वर्ल्ड चौंपियनशिप में 2 अंतरराष्ट्रीय पदक और राष्ट्रीय स्तर पर 40 से अधिक पदक जीते। पहलवानों के लिए कोचिंग, सुविधाएँ और पेंशन योजना शुरू की।

Friday, August 29, 2025

यूडीएच मंत्री खर्रा का किया अभिनंदनखर्रा के सामने उठे अवैध निर्माण, अतिक्रमण, फर्जी पटटो सहित भष्ट्राचार के मुददे

राजेश खोईवाल 
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
बूंदी प्रदेश के स्वायत शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा का शुक्रवार दोपहर कोटा से जयपुर जाते समय भाजपा कार्यकर्ताओ, पार्षदो ने नेता प्रतिपक्ष मुकेश माधवानी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कुंजबिहारी बील्या की अगुवाई मे स्वागत किया।
स्वायत शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कोटा से जयपुर जा रहे थे। इसी दौरान सिलोर रोड चौराहे पर यूडीएच मंत्री भाजपा कार्यकर्ताओ को देखकर रूके इस दौरान स्वागतकर्ताओ ने खर्रा का माल्यार्पण करते हुये बडी गर्मजोशी से स्वागत किया
इस दौरान खर्रा ने करीब 15 मिनट तक भाजपा कार्यकर्ताओ व पार्षदो से आत्मीय संवाद कर उनकी बात सुनी। संवाद के दौरान नेता प्रतिपक्ष मुकेश माधवानी ने अडाणी विल्मार द्वारा सरकारी नाले पर अतिक्रमण करने, सभापति को पद से हटाकर किसी अन्य महिला भाजपा पार्षद को सभापति पद पर नियुक्त करने, देवपुरा की सरकारी तलाई से अतिक्रमण हटाने,शहर मे अवैध कॉलोनियो के निर्माण, अतिक्रमणो, को तोडने की बात यूडीएच मंत्री के समक्ष रखी। 
इस दौरान नेता प्रतिपक्ष मुकेश माधवानी, पूर्व शहर अध्यक्ष महावीर खंगार, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कुंजबिहारी बिल्या, मोहन बिडला, पूर्व पालिकाध्यक्ष सुरेश जिन्दल, पार्षद मानस जैन, आशीष शर्मा, पार्षद प्रतिनिधी मनौज गौतम, मुकेश गोस्वामी, कृष्णकांत सैनी किटटू मौजूद रहे।
साहब अतिक्रमण दस्ता आयुक्त की नही सुनता
भाजपा कार्यकर्ता कृष्णकांत सैैनी यूूडीएच मंत्री को बताया कि सन्मति नगर मे उनकी कृषि भूमि पर अतिक्रमण दस्ते की शह पर अवैध निर्माण जारी है। पिछले एक माह से उक्त अवैध निर्माण को तोडने को लेकर चक्कर लगा रहा हूं। 
इस बाबत आयुक्त नगर परिषद नेे अतिक्रमण दस्ता प्रभारी को अवैध निर्माण तोडने के भी निर्देश दे दिये पर अतिक्रमण दस्ता आयुक्त साहब की सुनता ही नही है। 
वही पिछले एक सप्ताह से अतिक्रमण दस्ते के प्रभारी जेसीबी नही होने का बहाना बनाकर अवैध निर्माण को सरंक्षण दे रहे है।
 वही सैनी ने मंत्री से नगर परिषद मे बने फर्जी पटटो की जांच करवाने की मांग भी की

Thursday, August 28, 2025

51 किलो की माला पहनाकर सादगी पूर्ण तरीके से मनाया सभापति का जन्मदिन

राजेश खोईवाल 
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
बूंदी । शहर के बहादुर सिंह सर्किल स्थित नवीन गौशाला में शुक्रवार को सभापति सरोज अग्रवाल का जन्मदिन कार्यकर्ताओं ने सादगी पूर्ण तरीके से मनाया । गौशाला में सभापति अग्रवाल ने गोवंश की पूजा अर्चना की और उन्हें चारा खिलाया । इसके पश्चात मालन वासी बालाजी में पक्षियों को दाना डाला । सभी कार्यकर्ताओं ने सभापति को 51 किलो की माला पहनाकर और मुंह मीठा कराकर जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित की । सभापति ने कहा कि बूंदी के विकास में वह कोई कमी नहीं छोड़ेंगे जो भी कार्य बचे हुए हैं उन्हें जल्द ही पूरा करवा दिया जाएगा । उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल में बूंदी शहर को स्मार्ट सिटी बनाया जाएगा । उन्होंने कहा कि जल्द ही पर्यटक स्थलों को भी सही करवा दिया जाएगा । इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, पार्षद रमेश हाडा, मानस जैन ,मोइनुद्दीन ,ओम जांगिड़, मीडिया प्रभारी अभिषेक जैन , निर्मल मालव, जमुना शंकर ,दिलीप सिंह, शिवराज सिंह राजावत, टिल्लू सोमानी, एहसान , सुरेश परिहार सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे

Sunday, August 24, 2025

गाँधी सेवा रत्न अवॉर्ड से सम्मानित होंगे रक्तविर राजेश खोईवाल

बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
बूंदी मानव सेवा समिति के शहर अध्यक्ष सूरज राठौर ने बताया की
झुंझुनूं जिले के चिड़ावा सूरजगढ़ शहर में राष्ट्रीय साहित्यिक, सांस्कृतिक व सामाजिक संस्थान आदर्श समाज समिति इंडिया के तत्वाधान में आदर्श समाज के प्रणेता, स्वाधीनता सेनानी और गाँधीवादी समाजसेवी स्व.बजरंग लाल गाँधी की पुण्य स्मृति में 
1 सितंबर 2025 को राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र में झुंझुनूं जिले के सूरजगढ़ शहर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह गाँधी सेवा रत्न अवॉर्ड-2025 के प्रतिभागियों की चतुर्थ सूची शिक्षाविद् मनजीत सिंह तंवर के नेतृत्व में चयन समिति द्वारा जारी की गई।
जिसमे बूंदी जिले के मानव सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजसेवी रक्तवीर राजेश खोईवाल द्वारा किए जा रहे रक्तदान व अन्य सराहनीय सेवा को देखते हुवे गांधी सेवा रत्न से सम्मानित करने के लिए चयन किया गया है
इस अवसर पर चयन समिति के अध्यक्ष धर्मपाल गाँधी, शिक्षाविद् जगदीश प्रसाद सैन, राय सिंह शेखावत, पूजा स्वामी, प्रताप सिंह तंवर, अशोक कुमार आदि अन्य लोग मौजूद रहे। पूर्व में चयन समिति द्वारा जारी की गई प्रतिभागियों की तीन सूचियों में देश के विभिन्न प्रांतो से महान विभूतियों का चयन किया गया है। दिल्ली की सामाजिक कार्यकर्ता और कवयित्री वन्दना चौधरी का भी कुछ महान विभूतियों के चयन में विशेष योगदान रहा है। गाँधी सेवा रत्न अवॉर्ड, आदर्श समाज समिति इंडिया द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को दिया जाने वाला राष्ट्रीय पुरस्कार है। यह पुरस्कार हर वर्ष श्री बजरंग लाल गाँधी स्मृति दिवस पर राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाओं का चयन कर दिया जाता है। अबकी बार देश के विभिन्न प्रांतो से जिस तरह प्रतिभाओं के आवेदन प्राप्त हो रहे हैं और चयन समिति द्वारा प्रतिभागियों की चतुर्थ सूची जारी करते हुए सैंकड़ों प्रतिभाओं को गाँधी सेवा रत्न अवार्ड-2025 के लिए चयनित किया है, इससे जाहिर हो रहा है कि राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह भव्य और ऐतिहासिक होगा। आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गाँधी ने बताया कि राष्ट्रीय चयन समिति द्वारा जारी की गई चतुर्थ सूची में राजस्थान के सीकर जिले से लक्ष्मणगढ़ निवासी शिक्षाविद् और विद्वान लेखक डॉ. विमला महरिया 'मौज' दिल्ली से सुप्रसिद्ध कवयित्री, शिक्षाविद् व साहित्यकार संतोष 'संप्रीति, चिड़ावा से मीनाक्षी सैनी, चूरू से प्रोफेसर डॉ. मूलचंद, डूंगरपुर से धन प्रकाश यादव, विराट नगर से बनवारी लाल मेहरड़ा, नवलगढ़ से डॉ. दयाशंकर जांगिड़, झुंझुनूं से रमेशचंद्र शर्मा 'राही, शाहपुरा से लीलाधर वर्मा, नवलगढ़ से डॉ. अनिल शर्मा' आनंद, बज्जू बीकानेर से संग्राम सिंह सोढ़ा, पिलानी से जागृति पुत्री भीमराज शर्मा, बस्सी सलूंबर से कालूलाल मेघवाल, झुंझुनूं से प्राची शेखावत, राजस्थान के सलूंबर जिले से रूपलाल मेघवाल व, शंकर लाल गुडेल, जयपुर से ललिता टॉक, डूंगरपुर से नरेश यादव, बूंदी से रक्तवीर राजेश खोईवाल, पिलानी से रोहित कुमार, बंबोरा उदयपुर से कालू लाल गेबाजी, बेरला झुंझुनूं से विशाल कुमार आदि प्रतिभागियों को गाँधी सेवा रत्न अवॉर्ड-2025 के लिए चयनित किया है। राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह गाँधी सेवा रत्न अवॉर्ड, आदर्श समाज समिति इंडिया द्वारा रानी बाग होटल सूरजगढ़ में 1 सितंबर 2025 को आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम में देश भर से कवि, लेखक, शिक्षाविद् व चिकित्सक, विधिवेत्ता, पर्यावरण प्रेमी, खिलाड़ी, कलाकार, सामाजिक कार्यकर्ता और साहित्यकार भाग लेंगे।

28 अगस्त से 6 सितम्बर तक दशलक्षण पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा,मुनि सुप्रभ सागर महाराज

राजेश खोईवाल 
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
बूंदी देवपुरा में स्थित जैन संतशाला में रविवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में मुनि सुप्रभ सागर महाराज ने आगामी दशलक्षण पर्व पर होने वाले धार्मिक कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 28 अगस्त से 6 सितम्बर तक दशलक्षण पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा।
इस अवसर पर मुनि सुप्रभ सागर महाराज ने दशलक्षण पर्व के महत्व पर बताते हुए कहा कि दशलक्षण पर्व पूजा अर्चना त्याग करने के साथ साथ आत्म कल्याण करने का स्वर्णिम अवसर है। धर्म के दशलक्षण धर्म के उत्तम क्षमा, उत्तम मार्दव, उत्तम आर्जव, उत्तम शौच, उत्तम सत्य, उत्तम संयम, उत्तम तप, उत्तम त्याग, उत्तम आकिंचन्य, उत्तम ब्रह्म्चर्य पर विस्तार से जानकारी दी। इन दस दिनों में श्रावक संस्कार शिविर के माध्यम से श्रावकों, बच्चों व महिलाओं को जैन धर्म के प्रति संस्कारित किया जाएगा तथा इन दस दिनों में संगीतमय विधि-विधान से धार्मिक क्रियाएं संपन्न होंगी। महाराज ने कहा कि पत्रकार पत्रकारिता के माध्यम से धर्म की प्रभावना कर रहे हैं जो एक बहुत बड़ा पुण्य का कार्य है।
चातुर्मास व्यवस्था समिति के अध्यक्ष पदम बरमुंडा व संयोजक कमल कोटिया ने बताया कि रोजाना प्रातः 4ः30 बजे प्रार्थना, उसके बाद दैनिक नित्यकर्म, प्रतिकर्मण, अभिषेक शांतिधारा, दशलक्षण मंडल विधान का आयोजन होगा। देवपुरा जैन समाज के अध्यक्ष विनोद कोटिया व कोषाध्यक्ष अशोक धानोत्या ने बताया कि रोजाना दशलक्षण मंडल विधान पूजन 9ः30 बजे मुनिश्री के प्रवचन तदुपरांत मुनिश्री की आहारचर्या होगी। चातुर्मास व्यवस्था समिति के उपसंयोजक सुरेश कोटिया व कोषाध्यक्ष जम्बू धानोत्या ने बताया कि दोपहर 1ः30 बजे से 2ः30 बजे तक धर्मकक्षा तदुपरांत तत्वार्थ सूत्र कक्षा, सायंकाल 6 बजे से 7ः30 बजे तक मुनिश्री की गुरुभक्ति होगी। चातुर्मास व्यवस्था समिति के उपमंत्री दिनेश बरमंुडा, उपाध्यक्ष भानू खटोड़ ने बताया कि 7 सितम्बर को सामूहिक क्षमावाणी पर्व मनाया जाएगा।
इस अवसर पर दशलक्षण पर्व के फोल्डर का विमोचन किया गया जिसमें गजेन्द्र हरसौरा, देवेन्द्र सामरिया, तरुण जैन गौरव जैनव अभिषेक जैन उपस्थित थे। यह समस्त जानकारी चातुर्मास व्यवस्था समिति के प्रचार मंत्री नरोत्तम ठग ने दी। पत्रकार वार्ता का संचालन रविन्द्र काला ने किया।

Wednesday, August 20, 2025

श्री सेन समाज मातृशक्ति सेवा समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किए शंकर लाल सेन

राजेश खोईवाल बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
श्री सैन समाज मातृशक्ति सेवा समिति प्रदेशाध्यक्ष बृजमोहन सेन द्वारा शंकरलाल सेन पुत्र लालचन्द सेन निवासी तालेड़ा जिला बुंदी को श्री सेन समाज मातृशक्ति सेवा समिती मे राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है
राष्ट्रीय अध्यक्ष कंचन सेन पुष्कर राष्ट्रीय महासचिव बजरंग लाल पदानिया, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सीताराम सेन महेदवास, प्रदेश प्रभारी रामावतार सैन बम्बूली, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष संगीता, प्रदेश महामंत्री जानकी बनेठा,प्रदेश संगठन मंत्री पुरूषोत्तम पीपल्दा, दुर्गा शंकर नैनवां सहित सभी प्रदेश पदाधिकारी एवं टोंक जिलाअध्यक्ष ब्रह्मानंद सेन ककोड़, महिला प्रकोष्ठ से टोंक जिलाध्यक्ष शालू सेन की सहमति से शंकर लाल सेन को प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्ति की गई है और आशा कि हे की आप आपके कार्य से संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे और सेन समाज हित में कार्य करते रहेंगे।
शंकर लाल सेन के श्री सेन समाज मातृशक्ति सेवा समिति के प्रदेश का उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर बूंदी जिले के सेन समाज में हर्ष व्याप्त हो गया है 
और बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है

Sunday, August 17, 2025

स्नैक एक्सपर्ट जैरी ने कुम्भा नगर से धामण सांप पकड़ रेस्क्यू किया

राजेश खोईवाल 
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
 बूंदी शहर के कुम्भा नगर कृषिफ़ार्म के सामने मकान में पर्यटन क्षेत्र से विख्यात व रेस्क्यू एक्सपर्ट जयेंद्र खत्री जैरी ने कुम्भा नगर तरुण राठौर के मकान से धामण सांप 6 - 7 फिट लम्बा सांप वाशिंग मशीन के पीछे छुपा हुआ था जिसे रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा गया।रेस्क्यू एक्सपर्ट जयेंद्र खत्री जैरी ने बताया कि यह धामण सांप हैं खतरा होने पर घोड़े की तरह रफ़्तार से भाग निकलता हैं इसलिए इसे घोड़ा पछाड़ सांप भी पुकारा अंग्रेजी में इस सांप को रेट स्नैक बोला जाता है जो गैर विषैले सांप हैं जो चूहे मेंढ़क खाना पसंद है। जैरी ने धामण सांप के पास जाकर पकड़ने का प्रयास करने पर तेजी इधर भागने लगा मगर वह कहा तक भागता सांप एक्सपर्ट जैरी ने धामण सांप को वाशिंग मशीन के पीछे से निकाला और अपने साथ लाए खाली बैग में रख कर ले गए वह साधारण बैग नहीं सांपों को रखने वाला बैग था जिसमें रख कर ले गए और सांप को जंगल मे सुरक्षित छोड़ा गया। सांप पकड़ने बाद काफी घुसे में आक्रामक था। एक्सपर्ट जैरी ने बताया यह सांप जो बारिश होने के बाद यह क्लाइमेक्स बदलने पर एक स्थान से दूसरे स्थान जाते हैं इसी इस दौरान यह खाली प्लॉट, खेत, कृषि फार्म से होते हुए मकानों में घुस आते हैं प्रायः चूहे खाने आते हैं। अगर इनसे सावधान सतर्क ना रहे तो यह खा जाते हैं जिससे नुकसान हो सकता है इंफेक्शन हो जाता है। स्नैक एक्सपर्ट जैरी ने बताया कि कोबरा, करैत, वाईपर प्रजाति के सांप प्रायः विषैले होते है इनसे काटने से मनुष्य जनवरों की मौत भी हो सकती है इनका नाम खतरनाक सांपों में आता है। कुम्भानगर से जैरी ने सांप को सफलता पूर्वक रेस्क्यू करके जंगल में छोड़ दिया। इस तरह तत्परता से बड़ा खतरा टल गया जान बचाने पर मकान में रहने वाले सभी सदस्यों ने स्नैक एक्सपर्ट जैरी को सभी परिवारजन ने धन्यवाद ज्ञापित दिया। सांप एक्सपर्ट जैरी ने अब तक कोबरा, वाईपर, करैत, अजगर, चेकर्ड ब्लैक स्नेक, धामण, चक्लोंड, गोयरा आदि पकड चुके जिनको सुरक्षित जंगल में छोड़ा है

Saturday, August 16, 2025

फोटोग्राफर वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा स्वाधीनता दिवस पर 50 शहरों में आजादी का जश्न मनाकर शहीदों को किया नमन

राजेश खोईवाल 
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
बूंदी 16 अगस्त। 79 वें स्वाधीनता दिवस फोटोग्राफर वेलफेयर एसोसिएशन राजस्थान के द्वारा राजस्थान के 50 शहरों में आजादी का जश्न शहीदों को नमन कार्यक्रम का संगठन अध्यक्ष प्रदीप तिवारी के आवाहन पर प्रत्येक मुख्यालय पर आयोजित किया गया इस संदर्भ में जिला बूंदी कार्यकारिणी ने भी शानदार तरीके से स्वाधीनता दिवस कार्यक्रम मनाया वरिष्ठ फोटोग्राफर साथी और युवा फोटोग्राफर सभी लोग एक साथ एक मंच पर जमा हुए और सभी ने एक दूसरे को स्वाधीनता दिवस पर देश भक्ति के विचार प्रकट किए। फोटोग्राफरों के लिए आने वाले नए वेडिंग सीजन के बारे में चर्चा करी संस्था की ओर से वर्ल्ड फोटोग्राफी डे 19 अगस्त राजस्थान के 50 शहरों में इसी तरह मनाया जाएगा। संगठन अध्यक्ष प्रदीप तिवारी ने बताया की फोटोग्राफी डे पर सभी मुख्यालय पर पौधारोपण किया जाएगा। वरिष्ठ फोटोग्राफर साथियों का सम्मान संस्था के द्वारा द्वारा ऐसे फोटोग्राफरों जिनको आर्थिक मदद की जरूरत है उन्हें संस्था के द्वारा पेंशन स्वरूप ₹1000 महीने के हिसाब से ₹12000 साल के दिए जाते हैं इस संदर्भ में दूसरी किस्त 19 अगस्त को संस्था के द्वारा दी जाएगी नो फोटोग्राफर साथी और एक हमारे दिवंगत फोटोग्राफर साथी की पत्नी को संस्था के द्वारा दी जाएगी संस्था हमेशा फोटोग्राफर हित में काम करती है। इस तरह के कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित करती रहती है बहुत जल्दी माननीय मुख्यमंत्री जी से संस्था का प्रतिनिधिमंडल मुलाकात करने जा रहा है जो उनको हमारी क्या मांगे हैं उसके बारे में अवगत कराएंगे और राजस्थान के 50 जिले का सामूहिक जो प्रोग्राम जो कोटा में होने वाला है उसके बारे में जानकारी देंगे। यह जानकारी फोटोग्राफर वेलफेयर एसोसिएशन राजस्थान के जिला सचिव अंचल राठौर ने दी

Tuesday, August 12, 2025

दुगारी हवेली में हर्षोल्लास से मनाया तीज का त्यौहारराजपूत समाज सहित सर्व समाज रहा सम्मिलित

राजेश खोईवाल 
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
कजरी तीज के पावन अवसर पर दुगारी स्थित हवेली में बड़े हर्षोल्लास से तीज का त्यौहार मनाया गया। जिसमें राजपूत परिवार सहित सर्व समाज सम्मिलित रहा! 
दुगारी हवेली से जुड़े हुए राजेंद्र सिंह ने बताया कि तीज का इतिहास बहुत पुराना है। बूंदी के अंदर बहुत समय पहले गणगौर की सवारी निकला करती थी और जैत सागर झील में गणगौर का पर्व मनाया जा रहा था लेकिन हाथियों ने उस पर अटैक कर दिया और उसके फलस्वरुप गणगौर सहित कई राजपूत उसमें डूब गए! इस समय से बहुत प्राचीन कहावत प्रचलित हुईगणग। *हाडा ले डुबियो गणगौर* उसी समय से इन प्रभु को मनाने की रोक लग गई।बूंदी दरबार उम्मेद सिंह के पुत्र जैत सिंह, बहादुर सिह गोठडा व सरदार सिहं जी दुगारी थे। दूसरे पुत्र बहादुर सिंह गोठड़ा के पुत्र बलवंत सिंह जयपुर में तीज देखने गए थे जिस समय राजस्थान की सबसे प्रसिद्ध तीज जयपुर की थी। इस समय उनके साथियों ने याद दिलाया कि हुक्म अपने बूंदी में इस तरह की कोई सवारी नहीं निकाली जा सकती है। इस समय यह प्रचलन था कि अगर तीज को लूट कर लाया जाता है तो एक बहुत बड़ी उपलब्धि मानी जाती थी इसी समय बलवंत सिंह ने साथियों को आदेश दिया की जयपुर की तीज को लूटकर बूंदी लाया जाए। उसी समय जयपुर और बूंदी के गोठड़ा राजा बलवंत सिंह के बीच युद्ध हुआ और यह सवारी जयपुर से लौटकर गोठड़ा बूंदी में लेकर आ गए और जब तक बलवंत सिंह जी जिंदा रहे तब तक गोठड़ा में सवारी निकाली जाती रही लेकिन उनके गुजर होने के बाद उनके कोई वारिस नहीं था और गोठड़ा को बूंदी में ही माना जाता था इस कारण तीज की सवारी बूंदी में आ गई और फिर बूंदी में तीज की सवारी निकाला जाना प्रारंभ हो गया। आज भी बलवंत सिंह जी का स्थान जैत सागर रोड पर है जहां पर दूर दूर से यात्री आते हैं। वह आज भी उसी रूप में पूजा रहे हैं और सब की मन्नत पूरी होती है। आज इसी कारण यह कजली तीज का त्योहार बूंदी में ऐतिहासिक और बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है।

इसी कड़ी में आज दुगारी राज परिवार द्वारा बूदी स्थित हवेली में तीज का त्यौहार मनाया जा रहा है जिसमें आचार्य व परिवार शर्मा परिवार सहित सर्व समाज द्वारा तीज माता की पूजा अर्चना कर सभी के लिए मंगल कामना की।

इस उपलक्ष पर महारानी सा तरुण कुमारी, युवरानी सा सरोज कुमारी, राजबाई सा शिवरा कुमारी, अवंतिका शर्मा, नेहा बाकल, शगुन वर्मा, वंदना यादव, सीता ललिता मीणा विजयंत दाधीच, उमा देवी, आस्था जोशी सहित उपस्थित रहे

Thursday, August 7, 2025

रोटरी क्लब ऑफ मार्थांडम हनी सिटी की द्वारा50 गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली माताओं को नाइटी की वितरण

राजेश खोईवाल 
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
रोटरी क्लब ऑफ मार्थांडम हनी सिटी की ओर से, विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर, आज 07.08.2025 को प्रातः 11 बजे कुझीथुरई स्थित सरकारी अस्पताल के मातृ एवं शिशु कल्याण केंद्र में 50 गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली माताओं को (फीडिंग नाइटी) नाइटी प्रदान की गईं।
इसमें कुझीथुरई सरकार की मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीना और रोटरी क्लब की सहायक गवर्नर डॉ. मैरी एनी ने भाग लिया।
और मार्थांडम हनी सिटी रोटरी क्लब के अध्यक्ष डॉ. विजयराज, सचिव कर्नल वीनो देवराज, कोषाध्यक्ष जेनो रेनाइट्स और सदस्य आरटीएन जस्टिन राज, आरटीएन रेगुपति, आरटीएन जयसिंह, आरटीएन चेल्लादुरई, आरटीएन एंटस, आरटीएन राज बीनो ने भाग लिया और सभी को सम्मानित किया। सचिव कर्नल वीनो देवराज ने उनका धन्यवाद किया

सभापति की निष्क्रियता एवं तुष्टिकरण के विरुद्ध हिंदू समाज ने उग्र विरोध प्रदर्शन कर दी चेतावनी

राजेश खोईवाल 
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
बूंदी, हिंदू जागरण मंच एवं सर्व हिंदू समाज के कार्यकर्ताओं द्वारा बूंदी शहर, जिसे छोटी काशी के नाम से जाना जाता है, में बढ़ते धार्मिक अतिक्रमण और अवैध मांस दुकानों के संचालन के विरुद्ध नगर परिषद सभापति की निष्क्रियता एवं हिंदू विरोधी रवैये को लेकर उग्र विरोध प्रदर्शन किया गया
हिंदू जागरण मंच के नगर संयोजक अनिल चतुर्वेदी ने बताया कि दिनांक 10 जून 2025 को मीरा गेट स्थित गणेश मंदिर परिसर सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध मांस विक्रय एवं अतिक्रमण की शिकायत नगर परिषद सभापति को लिखित रूप से ज्ञापन देकर की गई थी। इसके बावजूद प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई।
तत्पश्चात संगठन द्वारा 15 दिन की प्रतीक्षा के उपरांत पुनः 1 जुलाई को सभापति सरोज अग्रवाल एवं उनके पति सुरेश अग्रवाल से मुलाकात कर कार्रवाई हेतु आग्रह किया गया, जिस पर आश्वासन दिया गया कि 1 जुलाई से कार्यवाही प्रारंभ की जाएगी। किंतु आज दिनांक तक कोई भी ठोस कदम नहीं उठाया गया, जिससे यह स्पष्ट होता है कि नगर परिषद की नीति पूर्णतः तुष्टिकरण पर आधारित है।
हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक प्रशांत मोदी ने कहा कि मीरा गेट गणेश मंदिर, मालनमासी बालाजी मंदिर एवं गुरुद्वारा मार्ग जैसे धार्मिक स्थलों के समीप खुलेआम मांस, मछली, मुर्गा, बकरे आदि की अवैध दुकानें संचालित हो रही हैं। इनमें न केवल धार्मिक भावना आहत होती है बल्कि सार्वजनिक रूप से अवैध वध भी किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को सांस्कृतिक रूप से परम वैभव तक पहुंचाने की बात करते हैं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कांवड़ यात्रियों पर पुष्पवर्षा करते हैं, वहीं दूसरी ओर बूंदी नगर परिषद की सभापति सावन मास जैसे पावन अवसर पर मंदिरों के सामने मांस दुकानों के संचालन को मौन स्वीकृति प्रदान कर रही हैं। यह न केवल पार्टी की विचारधारा के विपरीत है, बल्कि इससे पार्टी की साख को भी ठेस पहुंच रही है।

नगर परिषद प्रशासन की चुप्पी उसकी हिंदू विरोधी मानसिकता एवं राजनीतिक तुष्टिकरण को उजागर करती है।
आज नगर परिषद सभापति की अनुपस्थिति में नगर परिषद आयुक्त धर्मेंद्र मीणा से प्रतिनिधिमंडल द्वारा मुलाकात कर चेतावनी दी गई कि यदि 10 अगस्त 2025 तक कोई कार्यवाही नहीं की गई, तो 11 अगस्त 2025 (सोमवार) प्रातः 11:30 बजे नगर परिषद कार्यालय के बाहर हिंदू जागरण मंच सहित सर्व हिंदू समाज द्वारा उग्र विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस प्रदर्शन की समस्त जिम्मेदारी नगर परिषद सभापति की होगी।
इस दौरान
जिला सह-संयोजक मनीष शर्मा, नगर संयोजक अनिल चतुर्वेदी, महावीर मुनिया, सोनू सैनी, विजय नारायण सेन, नंद सिंह सोलंकी, भंवर सिंह, उत्कर्ष सिंह,भोपाल सिंह, मोहित शर्मा,अरुण चतुर्वेदी, कुलदीप गौतम, मुकेश माधवानी (नेता प्रतिपक्ष), स्वपनेश शर्मा, गोल्डी वर्मा, सागर, दीपक हिंदू, मोनू हिंदू, कार्तिक हिंदू, मोहित हिंदू सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे

Wednesday, August 6, 2025

शिवम कॉलोनी में अनाधिकृत रूप से लगाया टांसफार्मर हटवाने की मांग का सोपा ज्ञापन

राजेश खोईवाल 
बुंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
 प्रार्थीया के मुताबिक प्राथिया के स्वामित्व व आधिपत्य के पट्टा शुद्धा भूखण्ड संख्या 20 वाके शिवम कोलोनी देवपुरा बूंदी के बाहर जयपुर विद्युत वितरण निगम लि० के द्वारा अनाधिकृत रूप से टांसफार्मर लगाने की शिकायत दर्ज करने के संबंध मे
प्रार्थीया प्रेमलता बिलोची आयु 68 वर्ष पत्नि लालचंद कालरा जाति बिलोची निवासी मकान नं. 625 पुलिस लाईन रोड ने लिखित में शिकायत देकर 
माग कि प्रार्थीया के स्वामित्व एवं आधिपत्य का एक पट्टशुद्वा भूखण्ड संख्या 20 साईज 30×50-1500 वर्ग फिट वाके शिवम कोलोनी देवपुरा बूंदी मे स्थित है जिसके पट्टा कमांक 1170 दिनांक 24.04.2013 को नगर परिषद बूंदी द्वारा प्रार्थीया के पक्ष में जारी किया हुआ है उक्त पट्टा विलेख दिनांक 09.05.2013 को उप पंजीयक कार्यालय बूंदी मे पुस्तक संख्या 1 जिल्द संख्या 399 में, पृष्ठ संख्या 72, क्रम संख्या 2013002819 पर पंजीबद्ध किया गया है तथा अतिरिक्त पुस्तक संख्या 1. जिल्द संख्या 1249 के पृष्ठ संख्या 102 से 107 पर चस्पा किया गया है। इस प्रकार उक्त भूखण्ड पर प्रार्थीया मालिकाना हक से काबिज चली आ रही है प्रार्थीया द्वारा उक्त भूखण्ड के चारो ओर चार दीवारी करवा रखी है। प्रार्थीया का उक्त भूखण्ड भूमि खसरा संख्या 294 ग्राम देवपुरा के भाग में विस्थित है।
यह कि जयपुर विधुत वितरण निगम लि० वृत्त बूंदी द्वारा शिवम कोलोनी देवपुरा बूंदी मे विद्युत कनेक्शन लाईन हेतु पोल लगाये गये जो कोलोनी रोड़ पर स्थित भूखण्ड संख्या 3 के सामने स्थित टांसफार्मर से विधुत पोल भूखण्ड संख्या 3 व 12 वाली साईड पर लगाया गया तथा उसके पश्चात बिना प्रार्थीया को सूचना दिये
बदनियति पूर्वक प्रार्थीया को अनाधिकृत रूप से नुकसान पहुंचाने के उद्‌देश्य से जयपुर विधुत वितरण निगम लि० वृत्त बूंदी के अधिकारियों द्वारा कोलोनी रोड को कोस करते हुए भूखण्ड संख्या 12 के पास स्थित पोल से विधुत लाईन क्रॉस कनेक्शन करते हुए मन माने पूर्ण तरीके से प्रार्थीया के भूखण्ड संख्या 20 के बाहर रोड पर टांसफार्मर स्थित कर दिया गया जो प्रार्थीया को बिना सूचना दिये तथा बिना किसी अधिकार के नियमो का उल्लघंन करते हुए अनाधिकृत रूप से प्रार्थीया के भूखण्ड के बाहर जयपुर विद्युत वितरण निगम लि० वृत्त बूंदी द्वारा अनाधिकृत रूप से टांसफार्मर स्थापित किया गया है जिसका निगम को कोई कानूनी अधिकार प्राप्त नही है निगम द्वारा किये गये अनाधिकृत कृत्य से प्रार्थीया का अपने भूखण्ड पर जाने का कानूनी अधिकार बाधित हुआ है जिसके लिए निगम दोषी है। इससे प्रार्थीया को अपने भूखण्ड का उपयोग उपभोग करने एवं निर्माण कार्य करने में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है।
ज्ञापन के माध्यम से जिला कलैक्टर से निवेदन किया हे कि जयपुर विधुत वितरण निगम लि० वृत्त बूंदी के अधिकारियो के द्वारा नियमों का उल्लंघन करते हुए प्रार्थीया के उक्त भूखण्ड के बाहर टांसफार्मर स्थापित किया है उसे तुंरत प्रभाव से हटाने का आदेश जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड वृत्त बूंदी को दिया जावे।

रक्तवीर राजेश खोईवाल बूंदी शहर का यह सपुत बना देश विदेश में चर्चित नाम

बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
बूंदी शहर के कागजी देवरा क्षेत्र निवासी रक्तविर राजेश खोईवाल आज सिर्फ हिंदुस्तान ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपने असाधारण कार्य समर्पण और संघर्षील जीवन शैली के कारण एक चर्चित व्यक्तित्व बन चुके हैं
उनके कार्यों और सेवा भावना ने समाज में सेवाभाव की एक नई प्रेरणा जागी है
राजेश खोईवाल ने जिस प्रकार से अपने क्षेत्र धर्म और समाज के लिए सेवा कार्य किये है
उसने उन्हें लोगों के दिलों में खास स्थान दिलाया है 
चाहे बात रक्तदान शिविरों की हो सामाजिक सेवा की या फिर युवाओं को जागरूक करने की उन्होंने हर मोर्चे पर अपनी अहम भूमिका निभाई है
रक्तदान महादान जागरूकता अभियान चलाकर बनाई रक्तवीर की पहचान

राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश खोईवाल ने मानव सेवा समिति नामक संगठन बनाकर भारत वर्ष के जरूरतमंद मरीजों को रक्त उपलब्ध करवाया 
और संगठन के माध्यम से पूरे देश में रक्तदान महादान जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है
 
*अभियान का उद्देश्य*

 रक्त की कमी से किसी की जान न जाए 
आमजन में रक्तदान के प्रति जागरूकता लाना 
युवा वर्ग को नियमित रक्तदान के लिए प्रेरित करना
मानवता के इस पुनीत कार्य में युवाओं की सहभागिता बढ़ाना 

*आपका एक कदम किसी की जिंदगी बचा सकता है*

*1 सेवा का ऐसा कार्य है जो सबको जोड़ दे*

राजेश खोईवाल द्वारा चलाया गया रक्तदान महादान जागरूकता अभियान न केवल एक सामाजिक कार्य है 
बल्कि है 
जीवनदायिनी अभियान है 
जब कोई व्यक्ति बिना किसी स्वार्थ के देश भर में लोगों की जान बचाने के लिए दिन-रात एक करता है तो 
उसका असर आम जनता से लेकर ऊंचे पदों तक दिखने लगता है
*2 बिना पद के जन सेवक बनने की क्षमता*

जब कोई व्यक्ति बिना किसी राजनीतिक पद के केवल सेवा के दम पर लाखों लोगों का दिल जीत लेता है तो 
नेता उसे नजरअंदाज नहीं कर सकते।
राजनेताओं को पता है कि राजेश खोईवाल जनता के दिल में है और जो दिल में होता है 
वही असली समाजसेवी होता है
*3 जन भावनाओं से जुड़ने का सेतु बन राजेश खोईवाल*

मंत्री विधायक और सांसद जब देखते हैं कि लोग 
राजेश खोईवाल को सम्मान से रक्तविर कह रहे हैं
 युवा उनके साथ जुड़ना चाहते हैं, और उनका अभियान किसी पार्टी विशेष का नहीं बल्कि
 देश इंसानियत और जीवन बचाने का आंदोलन है,
तो वह खुद ब खुद उनके साथ मंच पर आने को तैयार हो जाते हैं 
नेताओं को से राजनीति नहीं मानवीय लाभ मिलता है 
*4 ईमानदारी और निष्ठा का प्रभाव*

आज के दौर में जब लोग नेताओं पर भरोसा नहीं करते,
वहीं राजेश खोईवाल जैसे सामाजिक कार्यकर्ता 
अपने इमानदार और पारदर्शी कार्य से जनता का भरोसा जीत रहे हैं।
और नेताओं को ऐसी चीजों के साथ देखना जरूरी हो जाता है ताकि 
उनका खुद का भी सामाजिक मूल्य बड़े। 
*5 नेतृत्व क्षमता और जन समर्थन*

राजेश खोईवाल की नेतृत्व क्षमता और संगठित कार्यशैली,
साथ ही उनके बीच उनकी स्वीकार्यता
उन्हें एक भरोसेमंद चेहरा बनाती है,
इससे बड़े नेता भी उनकी ओर रुझान करने को उत्सुक रहते हैं
*6 भ्रष्टाचारियों से संघर्षरत*


रक्तवीर राजेश खोईवाल भ्रष्टाचार करने वाले नेताओं से जनसमस्याओं के समाधान के लिए नियमित संघर्ष करते रहते हैं 
इससे उनका जनता के बीच में संघर्षील व्यक्तित्व बनकर उभरा है
रक्तवीर राजेश खोईवाल को बूंदी के लोग उम्मीद की नजरों से देखने लगे हैं

*निष्कर्ष*
कुछ नेता राजेश खोईवाल पर इसलिए चलने लगे क्योंकि उन्होंने: 
बिना राजनीति के जनता का दिल जीत लिया है,
एक ऐसा अभियान खड़ा किया जो हर इंसान को छूता है
और अपने नेतृत्व से यह साबित किया कि असल राजनीति सेवा होती है 
सट्टा नहीं जो पैसा लगाकर पैसा कमाया जाए,
भ्रष्टाचार के खिलाफ बेबांक लेख लिखना और बोलना उनकी पहचान बन गई है
और इसी कारण कई नेता खोईवाल से दुश्मनी पालकर भी रखते है

Monday, August 4, 2025

बूंदी में अपराधियों पर शिकंजा, एक दिन में 170 अपराधी दबोचे, 76 ठिकानों पर छापेमारीबूंदी में अपराधियों पर पुलिस का बड़ा शिकंजा. 45 पुलिस की टीमों ने जिले भर के 76 चिन्हित स्थानों पर दबिश दी.अपराधियों पर पुलिस का बड़ा शिकंजा

राजेश खोईवाल 
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज) बूंदी में अपराधियों पर शिकंजा, एक दिन में 170 अपराधी दबोचे, 76 ठिकानों पर छापेमारी
बूंदी में अपराधियों पर पुलिस का बड़ा शिकंजा. 45 पुलिस की टीमों ने जिले भर के 76 चिन्हित स्थानों पर दबिश दी.
अपराधियों पर पुलिस का बड़ा शिकंजा
बूंदी: जिले में अपराध पर नकेल कसने के लिए सोमवार को बूंदी पुलिस ने एरिया डोमिनेंस अभियान के तहत जोरदार कार्रवाई की. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए गए इस एक दिवसीय विशेष ऑपरेशन में 45 पुलिस टीमों ने जिले भर के 76 चिन्हित स्थानों पर दबिश दी और 170 वांछित व फरार अपराधियों को गिरफ्तार किया. इस अभियान में जिलेभर से जुटाए गए 159 पुलिस अधिकारी व जवानों ने भाग लिया. कार्रवाई की कमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमा शर्मा और जिले के समस्त डीवाईएसपी व थानाधिकारियों के नेतृत्व में चली.

हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर अपराधियों पर भी कार्रवाई : पुलिस ने अभियान के दौरान 165 हिस्ट्रीशीटर अपराधियों की गहन जांच की, जिनमें से 35 को निरोधात्मक कार्रवाई में गिरफ्तार किया गया. साथ ही 7 हार्डकोर अपराधियों को चिन्हित कर विशेष निगरानी में लिया गया.
जिले में अपराधियों में मचा हड़कंप : बूंदी पुलिस की इस अचानक हुई कार्रवाई से अपराधियों में खलबली मच गई. लंबे समय से फरार और सक्रिय अपराधियों की गिरफ्तारी ने आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत की है. एक ही दिन में इतनी बड़ी संख्या में गिरफ्तारियां होने से पुलिस की साख भी और मजबूत हुई है.

अपराध पर नियंत्रण और वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए यह अभियान एक सख्त संदेश है कि अब अपराधी कानून से नहीं बच सकते. पुलिस का यह दबदबा बनाए रखने के लिए आगे भी इस तरह की कार्रवाइयाँ जारी रहेंगी. -राजेंद्र कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक, बूंदी

Saturday, August 2, 2025

द्वारिकाधीश मंदिर सेवा समिति ने युवाओ के लिए क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित किया!

राजेश खोईवाल 
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज) शनिवार  क़ो द्वारिकाधीश मंदिर प्रबंधक सेवा समिति ने वन यात्रा महोत्सव के तहत समाज के युवाओं के लिए पुरानी धानमंडी परिसर में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि माली महासभा अध्यक्ष चौथ माल सैनी रहे। व अध्यक्षता ओम प्रकाश सुमन ने की जिनका वन यात्रा महोत्सव संयोजक अभिषेक सैनी व समिति के सदस्यों और खिलाड़ियों के साथ माला, साफा पहनाकर सम्मान किया और प्रतियोगिता की शुरुआत की। प्रतियोगिता सुबह से शाम  जारी रही साथ ही दर्शाको ने भी प्रतियोगिता क़ो पुरे उत्साह और रोमांच से देखा ।क्रिकेट प्रतियोगिता में समाज की आठ टीमों ने हिस्सा लिया।क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता टीमों में देवपुरा पेंथर्स क्लब और वीर कुम्भा क्लब बीच सेमीफाइनल खेले गए।
और फाईनल में वीर कुम्भा क्लब टीम विजेता रही। 
समिति के कपिल सैनी व सत्यनारायण सैनी ने सभी टीमों  के सदस्यो का उत्साह वर्दन कर खेल क़ो नियमो और खेल भावना से ही खेलने,अनुशासन  बनाये रखने पर धन्यवाद ज्ञापित किया। कोमेंट्री और स्कोरिंग राम सैनी,दुर्गेश सैनी  ने की। प्रतियोगिता के दौरान आयोजनकर्ता युवा मण्डल के अध्यक्ष शुभम सुमन, ,उपाध्यक्ष नरेंद्र सैनी, महावीर सैनी, हिमांशु सैनी, अर्जुन सैनी, मनोज सैनी, अविनाश सैनी , समिति के वरिष्ठ सदस्य पूरबचंद सैनी, वल्लभ सैनी,ओम प्रकाश सांभरवाल, संभु बड़ोदिया मौजूद रहे।
यह जानकारी समिति के प्रवक्ता किट्टू सैनी ने दी

Friday, August 1, 2025

टाइगर हिल पर तीन दिन से रणथंभौर से लाई युवा बाघिन का मूवमेंट, बूंदी शहर के नजदीक टेरेटरी बनाने की तलाश में बाघिन आरवीटी 8

राजेश खोईवाल 
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
बूंदी। रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व के शॉफ्ट एनक्लोजर से हाल ही में खुले जंगल में छोड़ी गई बाघिन आरवीटी 8 का बूंदी शहर के निकट लगातार तीसरे दिन भी मूवमेंट बना हुआ है। बाघिन का आबादी क्षेत्र के निकट मूवमेंट होने से वन विभाग सतर्क हो गया है तथा मोनिटरिंग बढ़ा दी है। गौरतलब है कि बाघिन 5 हेक्टेयर के एनक्लोजर से आजाद करने के साथ ही पूरे जंगल में विचरण कर रही है तथा इलाके की तलाश में है। बूंदी के निकट जैत सागर किनारे टाइगर हिल की खूबसूरती व खुले पठार की आबोहवा बाघिन को रास आ रही है और लगता है यह इस इलाके को अपनी टेरेटरी बना सकती है। बाघिन का मूवमेंट दो दिन पहले पहाड़ी से नीचे नैनवां रोड़ इलाके की आबादी क्षेत्र में भी हो गया था लेकिन वापस टाइगर हिल पर चली गई। एक संभावना यह भी जताई जा रही रही है कि यह बाघिन इलाके की तलाश में कालदां के जंगलों में निकल जाए। फिलहाल वन विभाग बाघिन की मॉनिटरिंग में जुटा हुआ है।

मेघवाल छात्र परिषद की जिला कार्यकारिणी की घोषणा

राजेश खोईवाल  बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज) बूंदी। मेघवाल छात्र परिषद की बैठक रविवार को गणेश बाग देवपुरा स्थित बाबा रामदेव मंदिर प...