बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज) शनिवार क़ो द्वारिकाधीश मंदिर प्रबंधक सेवा समिति ने वन यात्रा महोत्सव के तहत समाज के युवाओं के लिए पुरानी धानमंडी परिसर में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि माली महासभा अध्यक्ष चौथ माल सैनी रहे। व अध्यक्षता ओम प्रकाश सुमन ने की जिनका वन यात्रा महोत्सव संयोजक अभिषेक सैनी व समिति के सदस्यों और खिलाड़ियों के साथ माला, साफा पहनाकर सम्मान किया और प्रतियोगिता की शुरुआत की। प्रतियोगिता सुबह से शाम जारी रही साथ ही दर्शाको ने भी प्रतियोगिता क़ो पुरे उत्साह और रोमांच से देखा ।क्रिकेट प्रतियोगिता में समाज की आठ टीमों ने हिस्सा लिया।क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता टीमों में देवपुरा पेंथर्स क्लब और वीर कुम्भा क्लब बीच सेमीफाइनल खेले गए।
और फाईनल में वीर कुम्भा क्लब टीम विजेता रही।
समिति के कपिल सैनी व सत्यनारायण सैनी ने सभी टीमों के सदस्यो का उत्साह वर्दन कर खेल क़ो नियमो और खेल भावना से ही खेलने,अनुशासन बनाये रखने पर धन्यवाद ज्ञापित किया। कोमेंट्री और स्कोरिंग राम सैनी,दुर्गेश सैनी ने की। प्रतियोगिता के दौरान आयोजनकर्ता युवा मण्डल के अध्यक्ष शुभम सुमन, ,उपाध्यक्ष नरेंद्र सैनी, महावीर सैनी, हिमांशु सैनी, अर्जुन सैनी, मनोज सैनी, अविनाश सैनी , समिति के वरिष्ठ सदस्य पूरबचंद सैनी, वल्लभ सैनी,ओम प्रकाश सांभरवाल, संभु बड़ोदिया मौजूद रहे।
यह जानकारी समिति के प्रवक्ता किट्टू सैनी ने दी
No comments:
Post a Comment