ad

Wednesday, October 29, 2025

कजाकिस्तान में बीमार भारतीय छात्र कोएयरलिफ्ट कर लाया गया जयपुरसमाज सेवी राजेश खोईवाल ने कजाकिस्तान में भारतीय दूतावास से मांगी थी मदद

बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
मानव सेवा समिति के रवि कुमार ने बताया की
कजाकिस्तान में एमबीबीएस कर रहे जयपुर के शाहपुरा के रहने वाले राहुल घोसलिया को सोमवार शाम कजाकिस्तान से एयरलिफ्ट कर जयपुर लाया गया. वह कजाकिस्तान में ब्रेन स्ट्रोक ले चलते अस्पताल में भर्ती थे.
जिनको भारत लाने के लिए मानव सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष समाज सेवी रक्तवीर राजेश खोईवाल द्वारा शोशल मीडिया के माध्यम से सरकार से अपील की गई थी
और कजाकिस्तान में स्थित दूतावास के अधिकारी ACO दीपेश शर्मा व नरेश कुमार से दूरभाष पर संदेश भेज कर निरंतर राहुल को भारत लाने की अपील कर रहे थे
समाज सेवियों की मांग पर 
सरकार की मध्यस्ता के बाद 
कजाकिस्तान में MBBS कर रहे जयपुर के शाहपुरा के रहने वाले राहुल घोसलिया को सोमवार शाम कजाकिस्तान से एयरलिफ्ट कर जयपुर लाया गया है. 
8 अक्टूबर को कजाकिस्तान में लाइब्रेरी में पढ़ने के दौरान ब्रेन स्ट्रोक के चलते राहुल अस्पताल में भर्ती थे, जहां परिजनों की मांग थी कि उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा देने के लिए भारत लाया जाए. ऐसे में जन सहयोग और सामाजिक संगठनों की मदद से उन्हें एअरलिफ्ट कर जयपुर लाया गया है. फिलहाल एसएमएस अस्पताल में उनका इलाज जारी है.
कजाकिस्तान से एयरलिफ्ट कर राहुल घोसलिया को जयपुर लाया गया है. जयपुर एयरपोर्ट पर सीएमएचओ डॉ. रवि शेखावत, शाहपुरा से भाजपा नेता उपेंद्र यादव सहित जिला प्रशासन की टीम मौजूद रही एसएमएस हॉस्पिटल से विशेष क्रिटिकल एंबुलेंस और डॉक्टरों की टीम भी एयरपोर्ट भेजी गई थी जो कि राहुल को एसएमएस अस्पताल लेकर पहुंची फिलहाल डॉक्टर की विशेष टीम की निगरानी में रखे गए हैं.
राहुल 2021 से कजाकिस्तान में कर रहा था एमबीबीएस
जयपुर के नयाबास गांव का रहने वाला राहुल वर्ष 2021 से कजाकिस्तान में एमबीबीएस कर रहा था. 
इसी महीने 8 अक्टूबर को राहुल को ब्रेन हेमरेज हो गया. तब से वह वहां के अस्पताल में वेंटिलेटर सपोर्ट पर था. 
उसके बाद परिजनों ने राहुल को भारत लाने की मांग उठाई. 
बेहतर उपचार के लिए सरकार से मांगा था सहयोग
जहां उसे बेहतर इलाज मिल सके मानव सेवा समिति द्वारा भी सोशल मीडिया के माध्यम से भारत सरकार, राज्य सरकार और कजाकिस्तान में भारतीय दूतावास से सहयोग मांगा गया था. एवम सामाजिक संगठनो और जन सहयोग के माध्यम से सोशल मीडिया पर भी मांग उठाई गई थी जिसके बाद विदेश मंत्रालय की मध्यस्थता के बाद राहुल को भारत लाया गया।
राहुल 8 अक्टूबर को लाइब्रेरी में पढ़ाई कर रहा था. इसी दौरान उसे उल्टियां हुई और चक्कर आने लगे इसके बाद राहुल अपने हॉस्टल वापस आ गया. जहां पर कुछ दवाइयां ली लेकिन उसके बावजूद भी तबीयत में सुधार नहीं हुआ. इसके बाद राहुल के दोस्तों ने उसे मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में भर्ती कर दिया. परिवार ने बताया कि राहुल अस्पताल में भर्ती होने के 
30 घंटे बाद तक होश में था
 उसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई थीं.

No comments:

Post a Comment

समाजसेवी और भामाशाह भाजपा नेता संजय शर्मा ने मांडपुर आश्रम में पानी का बोरिंग लगवाया

राजेश खोईवाल  बूंदी (राजस्थान टीवी न्युज) बाबा बजरंग दास जी के मांडपुर आश्रम में आज एक महत्वपूर्ण जल सुविधा की गई। समाजसेवी और ...