ad

Wednesday, October 29, 2025

बूंदी में नगर परिषद की नाक के नीचे काटी अवैध कालोनी सरकारी नाले पर भी किया अतिक्रमण जिम्मेदार मोन

राजेश खोईवाल 
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
बूंदी नगर परिषद की नाक के नीचे अवैध कालोनी काटकर नगर परिषद की आय में सेंध मारी की जा रही है
 नगर परिषद के जिम्मेदारो को आंखें मूंद कर बैठना कहीं ना कहीं इसमें मिली भगत को दर्शाता है 
छत्रपुरा अनंता होटल के सामने हाल ही में काटी गई अवैध कॉलोनी जो कि बिना कन्वर्जन के काटी गई है 
सूत्रो से मिली जानकारी अनुसार
भूमाफियाओ के हौसले इतने बुलंद है कि इन्होंने
 सरकारी नाले पर भी अतिक्रमण कर लिया गया है
कॉलोनी वासियों ने बताया कि फुट के नाले को मात्र 10 फुट का रहने दिया है 
अगर इस प्रकार की कॉलोनियो को कन्वर्जन कराकर नियम से काटी जाए तो नगर परिषद को लाखों रुपए की आय हो सकती है
एवं सरकारी भूमि को भी सुरक्षित बचाया जा सकता है 
लेकिन नगर परिषद द्वारा इस और कोई ध्यान ना देने से नगर परिषद की मिली भगत साफ़ साफ़ नजर आती दिखाई दे रही है 
एवं इनकी मिली भगत से ही भूमाफियाओं के हौसले बुलंद हो रहे है
भूमाफिया किसानो की खेतिहर भूमि को ओने पोने दाम में खरीद कर कॉलोनी काटकर प्लाटो को महंगे दामों में बेचकर चांदी कूट रहे हैं
और नगर परिषद के आय के स्रोत को चूना लगा रहे हैं 
इसी विषय में शहर के समाजगण जल्द ही जिला कलेक्टर से मिलकर ज्ञापन देंगे और इस अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई कर
सरकारी नाले को भी अतिक्रमण से मुक्त करवाने की मांग करेंगे

No comments:

Post a Comment

आजाद पार्क में जिला कलक्टर ने किया श्रमदान, दो दिन में पार्क की लाइटें दुरुस्त करने के दिए निर्देश

राजेश खोईवाल (राजस्थान टीवी न्यूज) बूंदी, 27 अप्रेल। जिला कलक्टर हरफूल सिंह यादव ने सोमवार को आजाद पार्क में नगर परिषद द्वारा चल...