ad

Tuesday, October 28, 2025

छोटी काशी के सतरंगी 31वे पर्यटन पर्व बूंदी महोत्सव के पोस्टर का किया विमोचन

राजेश खोईवाल 
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
बूंदी. छोटी काशी के सतरंगी 31 वे पर्यटन पर्व बूंदी महोत्सव के पोस्टर का विमोचन मंगलवार को जिला कलक्टर अक्षय गोदारा व अतिरिक्त जिला कलक्टर रामकिशोर मीना एव पर्यटन अधिकारी प्रेमशंकर सैनी ने किया । इस अवसर पर जिला कलक्टर अक्षय गोदारा ने प्रचार प्रसार के माध्यम से सभी की सहभागिता सुनिश्चित करने को कहा और पीले चांवल देकर आमंत्रण की शुरुआत की जाएगी । पोस्टर में गढ़ पैलेस व झील का मनोरम दृश्य व लोकलाकर के फोटो दिए गए है । जिला कलक्टर गोदारा ने बताया कि बूंदी महोत्सव का भव्य शुभारम्भ 8 नवम्बर को प्रात 8:30 पर गढ़ गणेश की पूजा अर्चना व झंडारोहण के साथ होगा । कैनवस पेंटिंग वर्कशॉप के साथ ही नवल सागर से 9 बजे भव्य शोभा यात्रा का शुभारंभ होगा। शोभा यात्रा प्रमुख मार्गो से होते हुए पुलिस परेड ग्राउंड पहुंचेगी जहां पर विदेशी पांवणो के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित होगी । शाम को नवल सागर झील में दीपदान के साथ भव्य आतिशबाजी होगी 7:30 पर डेजर्ट सेम्फनी में लोक कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। 9 नवंबर को प्रात 8: 30 पर गढ़ पैलेस से रानी जी की बावड़ी तक हेरिटेज वॉक निकाली जाएगी । सुख महल में 10 बजे कैनवास पेंटिंग वर्कशॉप होगी साथ ही 12:30 पर विदेशी पावणों की मान मनुहार के साथ स्वागत किया जाएगा। दोपहर 3 बजे कुम्भा स्टेडियम में उद्योग एवं हस्तशिल्प मेले का उद्घाटन होगा साथ ही सेंड आर्ट फेस्टिवल भी आकर्षण का केंद्र होगा । शाम को नवलसागर में भव्य आतिशबाजी के साथ 7 बजे बॉलीवुड कलाकार सलमान अली प्रस्तुति देंगे। 10 नवंबर प्रात 10 बजे पर्यटन कार्यालय से ठीकरदा गांव तक विलेज सफारी निकाली जाएगी जहां विदेशी पर्यटकों को गांव का भ्रमण कराया जाएगा । सुख महल में 10 बजे से 5 बजे तक कैनवास पेंटिंग प्रदर्शनी का आयोजन होगा । शाम को 7बजे कुम्भा स्टेडियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। 8 नवम्बर को इंद्रगढ़ व तालेड़ा में 9 को लाखेरी व नैनवा में 10 नवम्बर को हिंडोली व केशवराय पाटन में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे

No comments:

Post a Comment

मेघवाल छात्र परिषद की जिला कार्यकारिणी की घोषणा

राजेश खोईवाल  बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज) बूंदी। मेघवाल छात्र परिषद की बैठक रविवार को गणेश बाग देवपुरा स्थित बाबा रामदेव मंदिर प...