ad

Thursday, November 27, 2025

प्रबोधक संघ द्वारा शत प्रतिशत SIR सर्वे पूर्ण करने पर बीएलओ एवं आंगनवाड़ी कार्मिकों का किया स्वागत अभिनंदन

राजेश खोईवाल
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
अखिल राजस्थान प्रबोधक संघ जिला बूंदी के तत्वाधान में, जिला अध्यक्ष नूतन तिवारी की अगुवाई मे शत प्रतिशत एस आई आर सर्वे को पूर्ण करने पर बीएलओ एवं आंगनवाड़ी कार्मिकों का किया अभिनंदन। जिला अध्यक्ष नूतन तिवारी ने बताया कि अंजार अहमद शारीरिक शिक्षक भाग संख्या 125 विधानसभा 106 ने बूंदी जिले में अच्छा कार्य करके प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं बृज किशोर शर्मा भाग संख्या 37 ने 1248 मतदाता का उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रबोधक संघ बूंदी द्वारा माल्यार्पण कर मुंह मीठा करवा कर, पुष्पगुच्छ अर्पित कर अभिनंदन किया वही आंगनवाड़ी कार्यकर्ताऐ जो इस कार्य में सहायक के रूप में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है उनमें निशा तिवारी, रचना चोहला, आशा कंवर, गोरा पार्वती आदि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया एवं सभीने मतदाताओं से एस आई आर फार्म समय रहते पूर्ण करवाने एवं संबंधित बीएलओ एवं अन्य कर्मचारियों को सहयोग करने की अपील की। शारीरिक शिक्षक अंजार
अहमद को जिलाधीश महोदय बूंदी द्वारा भी सम्मान से नवाजा गया इस दौरान प्रबोधक संघ के महामंत्री रणजीत सिंह हाडा, अशोक चोहला, जाकिर हुसैन अंसारी, समाजसेवी सीताराम शर्मा , अशफाक हुसैन, अखलाक अहमद, शहनाज अजीम, रुखसाना हनीफ, आदि मौजूद रहे।

रक्तदान शिविर लगाकर मनाया संविधान दिवस40 युवाओं ने किया रक्तदान

राजेश खोईवाल
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
 संविधान दिवस के उपलक्ष में अंबेडकर सर्किल लंका गेट बूंदी में राष्ट्रीय ग्रामीण जन विकास योजना जिला बूंदी के जिला कॉर्डिनेटर लोकेश कुमार बैरवा जी के नेतृत्व में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया l इस रक्तदान शिविर में सबसे पहले संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर जी को माल्यार्पण करके जनहित कार्य के लिए बूंदी जिला कॉर्डिनेटर लोकेश कुमार बैरवा ने अपना रक्त दान करके शिविर का शुभारंभ किया l 
 इस विशाल रक्तदान शिविर में प्रमुख चिकित्सा अधिकारी पंडित बृज शर्मा सामान्य चिकित्सालय बूंदी की समस्त टीम डॉ सुशील जैन चिकित्सा अधिकारी बूंदी, पूर्णानंद चित्तौड़ा टी ए, जाकिर हुसैन एस एल टी, अविनाश शर्मा एल ए, लोकेश गौतम एल ए, विंकेश मीणा एल टी, कैलाश चंद वर्मा नर्सिंग ऑफिसर, तेजेंद्र कौर नर्सिंग ऑफिसर लक्ष्मी गौचर काउंसलर, देवेंद्र प्रसन्न सिंह गार्ड आदि राजकीय चिकित्सालय बूंदी की पूरी टीम का राष्ट्रीय ग्रामीण जन विकास योजना जिला बूंदी के द्वारा साफा और माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया l 
इस रक्तदान शिविर में ब्लड डोनेशन करने वाले जिला कॉर्डिनेटर लोकेश कुमार बैरवा, धर्मराज मीणा, मेघराज बैरवा हिंडोली ब्लॉक अधिकारी, राजेश कुमार बैरवा इंद्रगढ़ ब्लॉक अधिकारी, सुनील वर्मा, बनवारी वाल्मीकि, रामावतार सैनी, दिनेश कुमार वर्मा, विकास बैरवा और कृष्ण मालव आदि अन्य लगभग 40 यूनिट से ज्यादा ब्लड डोनेशन किया गया 
इस अवसर पर राष्ट्रीय ग्रामीण जन विकास योजना जिला बूंदी की समस्त बूंदी टीम जिला कॉर्डिनेटर लोकेश कुमार बैरवा, अश्वनी राय सोनी बूंदी ग्रामीण ब्लॉक अधिकारी (SDO), सोनू कुमार माथुर बूंदी सिटी ब्लॉक अधिकारी (SDO), मुरलीधर धाकड़ तालेड़ा ब्लॉक अधिकारी (SDO), महेंद्र बैरवा नैनवा ब्लॉक अधिकारी (SDO), मेघराज बैरवा हिंडोली ग्रामीण ब्लॉक अधिकारी (SDO), अमित कुमार मीणा, हिंडोली सिटी ब्लॉक अधिकारी (SDO), सीमा कुमारी के पाटन ब्लॉक अधिकारी (SDO), राजेश कुमार बैरवा इंद्रगढ़ ब्लॉक अधिकारी (SDO), आचार्य महावीरानंद बूंदी आश्रम, सुखदेव बैरवा, रामप्रसाद बैरवा, रामनिवास मीणा पूर्व sdm, रक्तवीर राजेश खोईवाल,रामगोपाल वर्मा, बाबू लाल वर्मा, मांगी लाल बैरवा आजाद समाज पार्टी जिलाध्यक्ष बूंदी , सीताराम बैरवा, कमलेश कुमार की तथा विकाश चौधरी आदि पदाधिकारी विशाल रक्तदान शिविर में मौजूद रहे l
अंत में राष्ट्रीय ग्रामीण जन विकास योजना जिला बूंदी के जिला कॉर्डिनेटर लोकेश कुमार बैरवा ने सभी को धन्यवाद देकर कार्यक्रम को समाप्त किया गया

Wednesday, November 26, 2025

मृत्यु के 14 दिन बाद भी सऊदी अरब से भारत नहीं भेजा जा रहा राजस्थान के रमेश का शव**राजस्थान बीज निगम के पूर्व निदेशक चर्मेश शर्मा ने राष्ट्रपति सचिवालय में दायर की याचिका**दिवंगत देह को सम्मानजनक अंतिम संस्कार के लिये तत्काल परिवार के पास भारत लाने की मांग*

राजेश खोईवाल 
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज) 26 नवंबर।राजस्थान के निवासी भारतीय नागरिक रमेश कुमार मेघवाल की 13 नवंबर 2025 को सउदी अरब में अकस्मात मृत्यु के बाद अभी तक 14 दिन बाद भी सम्मानजनक अंतिम संस्कार के लिये दिवंगत देह को भारत नहीं भेजा गया है। स्व.रमेश कुमार मेघवाल की दिवंगत देह को सम्मानजनक अंतिम संस्कार के लिए तत्काल परिवार के पास भारत लाने के लिये विदेश में संकटग्रस्त भारतीयों की सहायता के लिये कार्य करने वाले राजस्थान बीज निगम के पूर्व निदेशक चर्मेश शर्मा ने बुधवार को राष्ट्रपति सचिवालय में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम याचिका दायर की है।वहीं विदेश मंत्रालय में विदेश मंत्री एस जयशंकर के नाम भी अधिकृत शिकायत दर्ज करवायी है। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग में भी मामला दर्ज हो गया है।

*13 नवम्बर को 19 वर्ष की अल्पायु में हुयी थी मृत्यु*

  उल्लेखनीय है कि राजस्थान के बालोतरा जिले के ग्रामीण क्षेत्र मेघवालो की ढाणी सोहड़ा तहसील गिड़ा के निवासी 19 वर्षीय युवा रमेश कुमार मेघवाल की 13 नवंबर को सऊदी अरब में रियाद क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक मृत्यु हो गयी है। परिवार के सदस्यों की 13 नवंबर को भी रमेश कुमार से बात हुयी थी। 13 नवंबर के बाद से रमेश कुमार का मोबाइल बंद आ रहा था। घटना के चार दिन बाद 17 नवंबर को परिवार को रमेश कुमार की मृत्यु की दुखद सूचना मिली।

*परिवार के लिए एक-एक पल काटना मुश्किल*

 19 वर्ष की अल्पायु में अपने गरीब परिवार के पालन पोषण का सपना लेकर सऊदी अरब गए रमेश कुमार मेघवाल की मृत्यु से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृत्यु के 14 दिन बाद भी सम्मानजनक अंतिम संस्कार के लिये दिवंगत देह को परिवार के पास भारत नहीं भेजने से परिवार के सदस्यों का एक-एक पल काटना मुश्किल हो रहा है। मंगलवार रात रमेश कुमार मेघवाल के रिश्तेदार बालोतरा निवासी धनराज मेघवाल ने इस मामले में विदेश में संकटग्रस्त भारतीयों की सहायता की करने वाले बूंदी निवासी राजस्थान बीज निगम के पूर्व निदेशक चर्मेश शर्मा से मदद मांगते हुए सारे घटनाक्रम की जानकारी दी। जिसके पास शर्मा ने इस मामले में नई दिल्ली विदेश मंत्रालय में संपर्क करते हुये कार्यवाही शुरू की।

*वृद्ध माता-पिता व चार बहिनों के भविष्य का सपना लेकर गया था सऊदी अरब*

हायर सेकेंडरी में विज्ञान संकाय में लगभग 90% अंक प्राप्त करने के बाद भी पारिवारिक परिस्थितियों से मजबूरी में रमेश कुमार मेघवाल अपने गरीब वृद्ध माता पिता के साथ अपनी चार बहनों के सुनहरे भविष्य का सपना लेकर विगत 11 अक्टूबर को ही एक एजेंट के माध्यम से रोजगार के लिए सऊदी अरब गया था। लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था और 13 नवंबर को संदिग्ध परिस्थितियों में सऊदी अरब में ही रमेश कुमार की मृत्यु हो गयी। अभी तक मृत्यु के कारणो का भी खुलासा नहीं किया गया है।

*अंतरराष्ट्रीय कानूनो की पालना की जाये*

विदेश में संकटग्रस्त भारतीयों की सहायता के लिए कार्य करने वाले राजस्थान बीज निगम के पूर्व निदेशक बूंदी के कांग्रेस नेता चर्मेश शर्मा ने कहां कि 14 दिन से भारतीय युवा रमेश कुमार मेघवाल की दिवंगत है को सम्मानजनक अंतिम संस्कार के लिए भारत नहीं भेजना अंतरराष्ट्रीय कानूनो का स्पष्ट उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि सऊदी सरकार को अंतरराष्ट्रीय कानून की पालना करते हुए तत्काल दिवंगत देह को सम्मानजनक अंतिम संस्कार के लिए परिवार के पास भारत भेजना चाहिये।शर्मा ने कहा कि इस मामले में सऊदी सरकार को पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपए का मुआवजा देना चाहिये।

Sunday, November 23, 2025

दबलाना को पंचायत समिति बनाने पर मंडल अध्यक्ष हेमराज राठौर के नेतृत्व में आतिशबाजी कर मनाई खुशियां

राजेश खोईवाल
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
दबलाना को पंचायत समिति बनाई जाने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष हेमराज राठौर के नेतृत्व में श्री राम लैब के सामने आतिशबाजी कर एक दूसरे का मुंह मीठा करा कर पंचायत समिति बनाई जाने पर राजस्थान सरकार के पूर्व कृषि मंत्री दो प्रभु लाल जी सैनी का आभार जताया एवं सभी कार्यकर्ताओं ने बीजेपी जिंदाबाद नरेंद्र मोदी जिंदाबाद जैसे नारों से पार्टी के कार्यकर्ताओं का आभार जताकर धन्यवाद ज्ञापित किया इस दौरान राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सांसद दामोदर अग्रवाल पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर भाजपा जिला अध्यक्ष रामेश्वर मीणा का भी आभार व्यक्त किया दबलाना को पंचायत समिति बनाई जाने के बाद क्षेत्र वीडियो में खुशी की लहर दौड़ पड़ी एवं सभी कार्यकर्ताओं ने भाजपा के शिष्य नेतृत्व का आभार प्रकट किया क्षेत्र वासियों को पंचायत समिति बनने से विकास की गति मिलेगी एवं क्षेत्र विकसित होगा एवं हिंडोली आने-जाने की समस्या से निजात मिलेगी क्षेत्रवासी पिछले कई वर्षों से दबलाना को पंचायत समिति बनाने की मांग कर रहे थे लेकिन यह मांग पूरी हुई भारतीय जनता पार्टी की भजनलाल सरकार के नेतृत्व में पहले पंचायत पुनर्गठन किया एवं उसके बाद आज पंचायत समिति पुनर्गठन करके दबलाना को एक नई पंचायत समिति देने का कार्य किया इसके लिए दबलाना क्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओं ने कोशिका इजहार किया उसी का इजहार करने वालों में दबलाना भाजपा मंडल महामंत्री कुंज बिहारी नागर पंचायत समिति सदस्य अर्चना कवर भाजपा नेता केसरी लाल नागर चिकित्सा प्रकोष्ठ मंडल अध्यक्ष शिव शंकर शर्मा सावंतगढ़ शक्ति केंद्र प्रभारी लोकेश किराड भाजपा नेता राजू लाल नागर भाजपा कार्यकर्ता महेंद्र गुर्जर ओमप्रकाश फुलायनी महेंद्र सिंह लकी कंजर गोवर्धन धोबी भंवरलाल प्रजापत कैलाश कर हिमांशु कंजर महावीर धोबी सीताराम कहार राम राय नगर अखलाक भाई त्रिलोक कंजर सुल्तान कंजर शाहिद अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे

Wednesday, November 19, 2025

गरीब छात्रों व बुजुर्गों की सेवा के लिए फिजियोथेरेपी, जराचिकित्सा पुनर्वास एवं जर्मन भाषा प्रशिक्षण इकाई,**स्मार्ट मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पीटल का किया उद्घाटन**समाजसेवी कर्नल विनो देवराज ने किया उद्घाटन

राजेश खोईवाल 
कन्या कुमारी (राजस्थान टीवी न्यूज)
गरीब छात्रों/बुजुर्गों की सेवा के लिए, कुमारी जिले के कालियाकाविलाई के पास फिजियोथेरेपी, जराचिकित्सा पुनर्वास एवं जर्मन भाषा प्रशिक्षण इकाई,
स्मार्ट मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल का उद्घाटन निदेशकों और डॉक्टरों द्वारा किया गया। फिजियोथेरेपी, जराचिकित्सा पुनर्वास एवं जर्मन भाषा प्रशिक्षण इकाई,
स्मार्ट मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पीटल का किया उद्घाटन 

कई नेताओं ने आकर हमें बधाई दी, विशेष रूप से पूर्व संयुक्त राष्ट्र राजदूत टी. पी. श्रीनिवासन मुख्य अतिथि के रूप में, जर्मनी से सुश्री जूडिथ हीपे मुख्य अतिथि के रूप में, और बिशप डॉ. विंसेंट मार पॉलोज़ विशिष्ट अतिथि के रूप में, और कई अन्य लोग उपस्थित थे। इस अवसर पर प्रसिद्ध समाजसेवी कर्नल विनो देवराज ने भी भाग लिया और बधाई भाषण दिया।
इस संस्थान में गरीब छात्रों को निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण, जर्मन भाषा प्रशिक्षण और विदेश (जर्मनी) में काम करने की व्यवस्था की जाती है
कई लोग इन अद्भुत सेवाओं के लिए अपनी बधाई और प्रशंसा व्यक्त कर रहे हैं।

Monday, November 17, 2025

रक्तवीर मनोज चंचलानी के जन्मदिन पर आयोजित शिविर में 66 युवाओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

राजेश खोईवाल 
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
कोटा हाड़ौती बल्ड डोनर सोसायटी के अध्यक्ष व संस्थापक मनोज चंचलानी के जन्मदिन पर मानवता के सकारात्मक रूप और सेवा की भावना को साकार करते हुए जे.के. लोन ब्लड सेंटर कोटा में रक्त की कमी को देखते हुए, 
 स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। 
इस कार्य में हाड़ौती ब्लड डोनर सोसायटी कोटा संस्था के रक्तवीरों ने बढ़ चढ़ कर रक्तदान किया और रक्तदान-महादान, जीवन का सबसे बडा उपहार का संदेश लिए इस शिविर में कुल 80 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया और उनमें से 66रक्तवीरों ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद रक्तदान कर मानवता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्शाई 
रक्तदाताओं के रक्त की हर बूंद किसी अनजान मरीज के जीवन में नई सांसें भरने का प्रतीक बनी एमबीएस हॉस्पिटल कैंसर वार्ड एचओडी डॉ आर.के तंवर ने कहा कि रक्तदान केवल एक सामाजिक कर्तव्य नहीं, बल्कि यह मानवता के प्रति सबसे बड़ा योगदान है जिससे समाज में नई प्रेरणा जगती है।
डॉ.आनंद पांडे द्वारा सभी रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें नियमित रक्तदान के लाभ बताए गए। 
इस अभियान में रक्तदान करने वालों का उत्साह वर्धन करने के लिए
संस्था के पीयूष पटेल ने बताया कि सब सेवाओं में सबसे सर्वश्रेष्ठ दान रक्तदान ही है। 
मयंक यादव ने बताया की सोसायटी द्वारा स्वेच्छिक रक्तदान की जागरूकता के लिए
समय समय पर जन्मदिन, सालगिरह, पुण्यतिथि,पर शिविर आयोजित किये जाते है, राष्ट्रीय मानव अधिकार और भ्रष्टाचार निवारण भारत राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष जरीना खान ने बताया कि शिविर में महिलाओं ने भी रक्तदान किया,नेहा शर्मा, तमन्ना शर्मा, अंतिमा राठौर,कीर्ति टण्डन,शाइस्ता अंसारी,चंचल शर्मा,आराध्या मीणा, साथ ही युवाओं ने भी बढ़ चढ़कर रक्तदान किया, रक्तदान शिविर में कीरत, रूपेश,रोहित, नरेन्द्र, दीपक, प्रदीप, आकाश,भुवनेश, लोकेश,उमाशंकर,गणेश,मंगल सोनी,वशिष्ठ, राहुल,नईम,मो.सलाम,जीवन,वैभव शर्मा,सहित अन्य रक्तवीरो ने रक्तदान किया।
रक्त की हर बूंद किसी जीवन की नई शुरुआत है इस ध्येय वाक्य के साथ हाड़ौती ब्लड डोनर सोसायटी कोटा संस्थापक रक्तवीर मनोज चंचलानी ने सभी रक्तदाताओं एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
एमबीएस ब्लड बैंक की टीम द्वारा रक्त संग्रहित किया

Sunday, November 16, 2025

जेसीआई बूंदी ऊर्जा ने ज़ोनकॉन 'जलसा' में मचाया धमाल,जीते 16 पुरस्कार

राजेश खोईवाल 
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
बूँदी। जेसीआई बूंदी ऊर्जा  ने हाल ही में जोधपुर में आयोजित जेसीआई इंडिया ज़ोन 5 के प्रतिष्ठित वार्षिक ज़ोनकॉन 'जलसा' में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 16 पुरस्कार जीतकर बूंदी का नाम रोशन किया है। यह उपलब्धि पूरे वर्ष किए गए अथक प्रयासों और कड़ी मेहनत का प्रमाण है।
 प्रयासों को मिली भव्य पहचान
ज़ोनकॉन 'जलसा' का आयोजन इस बार दक्षिण भारतीय थीम पर किया गया था, जिसने कार्यक्रम में उत्साह और नवीनता का संचार किया। जेसीआई बूंदी ऊर्जा की टीम ने न केवल मुख्य कार्यक्रम में भाग लिया, बल्कि प्री-एक्टिविटीज में भी सक्रिय रूप से हिस्सा लिया, जिसमें रचनात्मकता दर्शाते हुए एक स्क्रैपबुक तैयार करना भी शामिल था।
 प्राप्त पुरस्कारों की सूची 
जेसीआई बूंदी ऊर्जा को उनकी समर्पण और कड़ी मेहनत के लिए निम्नलिखित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया:
विजेता पुरस्कार 
 लाइफ लाइन विनर अवार्ड - रक्त दान के लिए विशेष पुरस्कार
 जेसीआई इंडिया ज़ोन 5 का उत्कृष्ट लोकल ऑर्गनाइजेशन बुलेटिन
  जेसीआई इंडिया ज़ोन 5 की उत्कृष्ट लेडी जेसी सदस्य - नेहा मंत्री
  OLOSP प्रोजेक्ट के लिए डायमंड एलओ 
 ज़ोन 5 की सामुदायिक विकास उत्कृष्टता श्रृंखला
  उत्कृष्ट JCSAT कोऑर्डिनेटर - नेहा मंत्री
 JCI वीक प्रभावशाली परियोजना (JCI Week Impactful Project)
 ज़ोन 5 की उत्कृष्ट ज़ोन डायरेक्टर - ख्याति भंडारी
 ज़ोन 5 की उत्कृष्ट ज़ोन कोऑर्डिनेटर - श्वेता भंडारी
उप-विजेता पुरस्कार (RUNNER AWARDS)
  जेसीआई इंडिया ज़ोन 5 का उत्कृष्ट लोकल कम्युनिटी इम्पैक्ट प्रोग्राम
 सिल्वर एलओ अवार्ड- जसी आई बूँदी ऊर्जा
 सिल्वर प्रेसिडेंट अवार्ड - अंशुल जैन
  सामुदायिक सेवा के लिए डायमंड एलओ
 प्री ज़ोनकॉन एक्टिविटी - दक्षिण-उत्तर युगल पर रील - खुशबू कोठारी
अन्य सम्मान
 JCSAT योगदान के लिए फ्रेमिंग सर्टिफिकेट
जेसीआई बूंदी ऊर्जा की पूरी टीम को हार्दिक बधाई! यह सफलता उनके समर्थन और समर्पण के कारण ही संभव हो पाई है। इस कार्यक्रम में जैसी आई बूंदी ऊर्जा  अध्यक्ष अंशुल जैन, सचिव अंकिता नवल, पूर्व अध्यक्ष ख्याति भंडारी एवं श्वेता भंडारी  मौजूद रहे

रा.उ.प्रा. विद्यालय ढोला की झोपड़िया की मरम्मत अब तक नहीं, बारिश में टपकती छत से हादसे का खतरा

राजेश खोईवाल बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज़) राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय ढोलाकी झोपड़िया में मानसून के दौरान भवन की जर्जर स्थिति ...